मोमोज कैसे बनाते हैं : मोमोज और चटनी रेसिपी

मोमोज कैसे बनाते हैं : मोमोज और चटनी रेसिपी – बाजार में आपने कभी-न-कभी तो मोमोज खाया ही होगा। आमतौर पर मोमोज तीखी चटनी के साथ खायी जाती हैं। यही वजह है की युवा लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। बाजार में मिलने वाले मोमोज काफी महंगे और अनहेल्दी होते हैं। मोमोज की एक पीस की प्राइस करीब 5 रूपये से 20 रुपए तक हो सकती हैं। इसके अलावे यह मैदा से बनायी जाती हैं। मैदा का सेवन पाचन तंत्र को अधिक कार्य करने के लिए मजबूर करता हैं। इसलिए मैं आपको आज की इस खास पोस्ट में आटा और मैदा से मोमोज कैसे बनाते है इसकी जानकारी दूंगी। मोमोज बनाना बहुत ही आसान हैं। इसे घर पर भी आधे घंटे में तैयार किया जा सकता हैं। तो आइए जानते हैं की मोमोज कैसे बनाते हैं ?

मोमोज कैसे बनाते हैं : मोमोज और चटनी रेसिपी
मोमोज कैसे बनाते हैं : मोमोज और चटनी रेसिपी

मोमोज को बिना तीखी चटनी के साथ खाना सुपाच्य होता हैं। दरसल में मोमोज बनाने में ज्यादा तेल और ज्यादा मसालों की आवश्यकता नहीं होती हैं। यह रेसिपी भाप से पकायी जाती हैं और इसमें मिलायी जानेवाली सामग्रियां भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। कुछ लोग मोमोज को फ्राई कर खाना भी पसंद करते हैं। हालांकि फ्राइड मोमोज सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। इसलिए आज मैं आपको बाजार जैसी मोमोज और उस की चटनी बनाने का तरीका बताने जा रही हूं। लेकिन इससे पहले मोमोज खाने के फायदे और नुकसान के बारें में जरुर पढ़ें।

मोमोज खाने के फायदे और नुकसान

मोमोज खाने के फायदे

मोमोज, हल्दी, प्याज, लहसुन, पत्तागोभी और सोयाबीन जैसे कई सामग्रियों से बनायी जाती हैं। प्याज में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन के लिए अच्छा माना जाता हैं। यह आंत में गुड बैक्टीरिया की संख्या को इनक्रीज कर पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता हैं। वही लहसुन, प्याज और हल्दी एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता हैं। जिसका सेवन विभिन्न प्रकार के इन्फेक्शन से बचाता हैं। प्याज और लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण है जिसका सेवन Free Radicals की वजह से होने वाले नुकसान को कम करता हैं। लहुसन और हल्दी में कैंसर से बचाव करने के गुण होते हैं। दरसल हाल में ही हुए शोधों से पता चला है की हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कैंसर से बचाव करती हैं।

हल्दी और लहसुन का उपयोग सर्दी खांसी के लक्षणों को कम करने में भी किया जाता हैं। मोमोज में मौजूद लहसुन पाचक एंजाइम्स को एक्टिवेट कर पाचन क्रिया को फ़ास्ट कर सकती हैं। वेज मोमोज पत्ता गोभी और सोयाबीन से बनाया जाता हैं। सोयाबीन में भरपूर प्रोटीन और विटामिन के होता हैं। प्रोटीन और के विटामिन मांसपेशियों, हड्डियों को मजबूत करने और बालों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। फाइबर से समृद्ध पत्ता गोभी पाचन प्रक्रिया को आसान करता हैं। कब्ज में इसका सेवन लाभप्रद हैं।

मोमोज खाने के नुकसान

आमतौर, घर का बना मोमोज नुकसानदायक नहीं होता हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले मोमोज काफी तीखे चटनी के साथ मिलता हैं। जिसकी वजह से इसका अधिक सेवन पेट में भयंकर जलन, एसिडिटी और खराब पाचन का कारण बन सकता हैं। ऐसे में आपको कब्ज की समस्या हो सकती हैं। गर्मी के दिनों में आवश्यकता से अधिक तीखे खाद्य पदार्थों का सेवन शरीर की गर्मी को बहुत बढ़ा सकता हैं। जिससे सर दर्द और बेचैनी जैसा फील होता हैं।

यह भी पढ़ें जन्मदिन के केक की रेसिपी खोजो – गजब की रेसिपी

मोमोज कैसे बनाते हैं – मोमोज की सामग्री

मोमोज सबसे पोपुलर स्ट्रीट फ़ूड्स में से एक हैं। इसका सेवन करना हर एज और जेंडर के लोग पसंद करते हैं। इस चाइनीज स्ट्रीट फ़ूड को इंडियन स्टाइल में आप घर पर आसानी से पका सकते हैं। धीरे-धीरे इस व्यंजन की लोकप्रियता छोटे शहरों और गाँव में भी बढती जा रही हैं। आज की इस मोमो रेसिपी में मैदा की जगह आटे का उपयोग करूंगी। दरसल मैदा में फाइबर और अन्य जरुरी पोषक तत्वों की कमी होती हैं। जिसकी वजह से कब्ज और अपच जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। तो आइए अब आपको स्टेप बाय स्टेप बताती हूं की मोमोज कैसे बनाते है और इसे पकाने के लिए कौन-कौन सी सामग्रियों की जरूरत होती हैं।

मोमोज बनाने की सामग्री

  • 1 कप आटा
  • 1 कप मैदा
  • 1 चम्मच नमक
  • 1 चम्मच तेल
  • बारीक कटा हुआ एक प्याज
  • बारीक कटी हुई लहसुन की ५ कलियां
  • 10 पीस उबला हुआ मिक्सी में क्रश किया गया सोयाबीन
  • बंदा गोभी बारीक कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च
  • आधी चम्मच हल्दी
  • २ हरी मिर्च
  • 1 पका हुआ टमाटर

यह भी पढ़ें दम आलू ( dum aloo recipe in hindi ) रेसिपी इन हिंदी

मोमोज बनाने का आसान तरीका – मोमोज कैसे बनाते हैं

सबसे पहले मोमोज के अंदर भरने के लिए मसाले और शब्जी को तैयार करना होता हैं। इसलिए सबसे पहले एक कड़ाही गैस पर चढ़ाएं। उसके बाद उसमें एक चम्मच तेल डालें। अब इसमें हरी मिर्च, नमक, शिमला मिर्च बारीक़ कटा हुआ, टमाटर, प्याज और लहसुन डालें। अब इसमें हल्दी डालें। अच्छी तरह भूनने के बाद इसमें सोयाबीन और गोभी को डालकर 10 मिनट तक भुने। अब इसे उतारकर ठंडा होने दें।

मोमोज बनाने का आसान तरीका - मोमोज कैसे बनाते हैं
मोमोज बनाने का आसान तरीका – मोमोज कैसे बनाते हैं

अब नेक्स्ट स्टेप में आटे को गूंथना हैं। बराबर मात्रा में मैदा और आटा मिलाकर पानी के साथ गुंथे। जब आपका आटा तैयार हो जाएं तब मोमोज के बर्तन में पानी चढ़ाकर गर्म होने के लिए कुछ देर के लिए छोड़ दें। थोड़ी ही देर में पानी से भाप निकलना शुरू हो जाएगा।

अब आपको आटे की छोटी-छोटी गोलियां तैयार करनी होगी। उसके बाद बेलन से रोटी की तरह बेल लेना हैं। उसके बाद शब्जी वाले मसाले को छोटी रोटियों के बीच में रखकर रोटी के एक कोने को उठाते हुए धीरे-धीरे अंदर और बाहर की तरफ मोड़ें। इस तरह आप रोटी को पोटली का आकर दे सकते हैं। आप मोमोज को मनचाहा शेप दे सकते हैं।

अब मोमोज को बर्तन में रखकर ढक दें। मोमोज को पकने में ज्यादा समय नहीं लगता हैं। महज 10 मिनट में ही मोमोज पककर तैयार हो जाता हैं। अब आइए जानते है की मोमोज की चटनी कैसे बनती है ?

यह भी पढ़ें पोहा कैसे बनता है – पोहा बनाने की विधि

मोमोज की चटनी कैसे बनती है

मोमोज बिना चटनी के साथ बिल्कुल भी टेस्टी नहीं लगता है। बाजार जैसी मोमोज की चटनी बनाने के लिए धनिया, लाल मिर्च और नमक की जरूरत होती हैं। मोमोज चटनी बनाने की कई विधि हैं। कुछ लोग चटनी में कढ़ी के पत्ते, लहसुन, पके हुए टमाटर और क्रीम का भी इस्तेमाल करते हैं। इससे चटनी का तीखापन दूर होता हैं।

चटनी बनाने के लिए ५ लहसुन की कलियों, थोड़ी सी धनिया की पत्ती, लाल मिर्च, थोड़ी सी नमक, कढ़ी के १० पत्ते और टमाटर को मिलाकर मिक्सी में एक साथ पीस लें। उसके बाद इसे निकालकर मोमोज के साथ परोसें।

यह भी पढ़ें घर पर कोई सब्जी न हो तो क्या बनाएं? – 5 रेसिपी जो हाथ चाटने पर मजबूर कर देगी

निष्कर्ष – मोमोज कैसे बनाते हैं

आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की मोमोज और इसकी चटनी कैसे बनाते हैं । मोमोज रेसिपी को घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता हैं। घर का बना मोमोज बाजारू मोमोज से कई गुणा बेहतर होता हैं। जी हां, आप मोमोज हेल्दी तरीके से घर पर बना सकते हैं। रोड किनारे मिलने वाले मोमोज धुल और प्रदुषण की वजह से दूषित भी हो सकते हैं। वही ज्यादात्तर मोमोज मैदे से बनाए जाते हैं। लेकिन अगर आप घर पर बना रहे है तो मैदे में आटा जरुर मिक्स करे ताकि पाचन संबंधी समस्या न हो।

उम्मीद है की आपको आज की यह आर्टिकल ” मोमोज कैसे बनाते हैं ” बहुत ही पसंद आयी होगी। इस खास मोमोज रेसिपी को बनाने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते हैं। रेसिपीज से जुड़ी ऐसी ही जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग को पढ़ते रहे।

यह भी पढ़ें मैगी कैसे बनाते हैं – मैगी बनाने का तरीका

Leave a Comment