पहला पीरियड कितने दिन तक रहता है – पहले पीरियड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

Spread the love

पहला पीरियड कितने दिन तक रहता है / पहले पीरियड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी :- पहला पीरियड मिनार्की के नाम से जाना जाता हैं। पीरियड का आना शरीर द्वारा दिया गया संकेत है की लड़की गर्भवती होने के लिए रेडी हैं। कम उम्र की लड़कियों को पीरियड्स से संबंधित जानकारियां नहीं होती हैं। यही कारण है की जब पहली बार पीरियड्स आता है तो वे घबरा जाती हैं। माता-पिता का यह कर्तव्य है की अपनी बेटी को पीरियड से जुड़ी सही जानकारी दे ताकि वह मेंटली उसके लिए तैयार रहें। एक उम्र के बाद हर लड़की के शरीर में हार्मोनल चेंजेज होने लगते हैं।

पहला पीरियड कितने दिन तक रहता है - पहले पीरियड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी
पहला पीरियड कितने दिन तक रहता है – पहले पीरियड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन जैसे होर्मोन्स का स्त्राव तेज होने से लड़कियों के शरीर में अनेक बदलाव देखने को मिलते हैं। शरीर में होने वाले इन हार्मोनल चेंजेज की वजह से पीरियड्स शुरू हो जाता हैं। इस पोस्ट में बताया गया है पहला पीरियड कितने दिन तक रहता है और कब आता हैं।

बेटी को सही समय पर पीरियड्स की जानकारी देना मां का कर्तव्य हैं। पहला पीरियड दर्द से भरा हो सकता हैं। इस दौरान कुछ लड़कियों को सामान्य से ज्यादा ब्लड भी आ सकता हैं। पहला पीरियड आने की उम्र हर लड़की के लिए अलग-अलग हो सकता हैं। इसी तरह लड़कियों में पहले पीरियड के अवधि में भी अंतर हो सकता हैं। नीचे विस्तार से बताया गया हैं की पहला पीरियड कैसे आता है और कितने दिन तक रहता है

पहला पीरियड कैसे आता है

पीरियड पहला हो या दूसरा यह तब होता है जब गर्भाशय के परतें गर्भधारण न होने की स्थिति में शरीर से बाहर निकल जाती हैं। दरसल लड़कियों में पीरियड के दौरान ओव्यूलेशन के वक्त अंडा बनता है जो की गर्भाशय में जाता हैं। अगर अंडे का मिलन पुरुष के शुक्राणु से न हो तो इस स्थिति में पीरियड आता हैं। आमतौर पर पीरियड साइकिल 28 दिन का होता हैं। जिसका मतलब है की पीरियड्स के 28 दिन बाद फिर से पीरियड्स आएंगे। यह एक साइकिल है जो तब तक चलता रहता है जब तक की आप प्रेग्नेंट नहीं होते हैं। प्रेग्नेंट होते ही पीरियड्स का आना बच्चे की डिलीवरी तक रुक जाता हैं। आपको बता दे की पीरियड्स ओव्यूलेशन पर डिपेंड करता हैं। 28 दिन के पीरियड साइकिल में 14वें दिन के आसपास ओव्यूलेशन (अंडा रिलीज की प्रक्रिया) होता है।

पहला पीरियड कब आता है?

हर लड़की में पहले पीरियड्स की डेट्स अलग-अलग हो सकती हैं। अनुवांशिक कारण इसकी एक बड़ी वजह हो सकती हैं। जी हां, पहले पीरियड्स का जल्दी या लेट आना उनकी माता या परिवारक इतिहास की वजह से भी होता हैं। कुछ लड़कियों में शुरुवाती पीरियड्स में अनेक समस्याएं आ सकती हैं। तो वही कुछ लड़कियों में कोई समस्या नहीं होती हैं। पहला पीरियड 9 साल की उम्र से 15 की उम्र में कभी भी आ सकती हैं। अगर पहला पीरियड 15,16 साल की उम्र के बाद भी नहीं आता तो यह चींता का विषय हो सकता हैं। अत: इस स्थिति में डॉक्टरी सलाह आवश्यक हो सकती हैं।

पहला पीरियड कितने दिन तक रहता है

पहला पीरियड कितने दिन तक रहता है
पहला पीरियड कितने दिन तक रहता है

यह तो आप जानते ही है की पीरियड के लक्षण आमतौर पर 2 से 5 दिनों तक दिखाई देते हैं। हालांकि 5 दिनों तक ब्लीडिंग हो यह जरुरी नहीं हैं। पहला पीरियड ज्यादा भरा हो सकता हैं। कुछ लड़कियों में पहला पीरियड एक से दो दिनों तक ही रहता हैं। वही कुछ में पहला पीरियड्स 6 से 7 दिन भी रह सकता हैं। पीरियड्स के दौरान एंठन, व्यवहार में बदलाव और दर्द जैसे लक्षण दीखते हैं। हार्मोनल चेंजेज, टेंशन और शारीरिक श्रम पहला पीरियड को जल्दी या देरी से खत्म करने का कारण बन सकता हैं।

यह भी पढ़ें पीरियड आने के संकेत – पीरियड आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है

बेटी को पहली बार पीरियड आने पर क्या करना चाहिए

ज्यादात्तर पेरेंट्स इस टॉपिक पर बेटी से बात करने से हिचकिचाते हैं। इस टॉपिक पर बेटी से खुलकर बात करनी आवश्यक हैं। ज्यादात्तर लड़कियां अपने डैड से इस मुद्दे पर बात करने में असहज महूसस कर सकती हैं। इसलिए माँ को ही आगे बढकर बेटी से बात करनी चाहिए। अगर पीरियड के दौरान बेटी को दर्द या एंठन ज्यादा हो रही है तो चिकित्सक की सलाह पर दवाएं भी दे सकती हैं। इसके अलावे पैड खरीद कर जरुर दें।

पहला पीरियड आने पर अधिकतर लड़कियां डर जाती हैं। खासकर तब जब पीरियड्स की जानकारी नहीं होती हैं। ऐसी स्थिति पेरेंट्स का सपोर्ट बहुत ही जरुरी होता हैं। पहले पीरियड का अनुभव काफी अजीब होता हैं। अचानक से हार्मोनल चेंजेज की वजह से बार-बार मूड में बदलाव देखने को मिलता हैं। ऐसे में बेटी थोड़ी चिडचिडी और गुस्सैल स्वाभाव दिखा सकती हैं। अत: पेरेंट्स को बेटी से बात करते वक्त शब्दों में शालीनता रखनी चाहिए। बेटी से भावनात्मक रूप से जुडाव बेहद आवश्यक हैं। उसकी बातों को सुने और समझे। उसे बताए की पीरियड का आना ख़ुशी की बात हैं। स्वस्थ जीवन जीने के लिए पीरियड्स का आना बहुत ही जरुरी हैं।

इसके अलावे बेटी को बताएं पीरियड्स के बारें में बताए की एक नार्मल प्रोसेस है जो हर किसी के साथ होता हैं। जब आप पीरियड्स के आने की वजह बेटी को बतायेंगे तो वह इसे कोई समस्या न मानकर इसके लिए आगे से रेडी रहेगी। उसे बताएं की हर लड़की के साथ हर महीने होने वाली सामान्य शारीरिक प्रक्रिया हैं। पीरियड का आना दर्शाता है की आपका शरीर प्रेगनेंसी के लिए तैयार हो रहा हैं।

यह भी पढ़ें पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण – सिर्फ 8 लक्षणों से पता चल जायेगा

क्या पहला पीरियड अनियमित हो सकता है?

जी हां, पहला पीरियड अनियमित हो सकता है। अनियमित पीरियड की कई वजहें होती हैं। लेकिन पहले पीरियड के अनियमित होने की सबसे बड़ी वजह कम उम्र में शरीर द्वारा सही मात्रा में होर्मोन्स का न बनाना हैं। दरसल कम उम्र की लड़कियों में यह समस्या इसलिए होती है क्योकि हार्मोनल सिस्टम का पूर्ण विकास नहीं हुआ रहता हैं। इसके अलावे कुछ अन्य कारणों जैसे :- खराब-खानपान और टेंशन भी पहला पीरियड अनियमित होने का कारण बन सकता हैं।

यह भी पढ़ें 1 महीने से पीरियड नहीं आया तो क्या करें – सबसे प्रभावी उपाय

निष्कर्ष

आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की पहला पीरियड कितने दिन तक रहता है और पहला पीरियड कब और कैसे आता है? । गर्भवती होने के लिए एक स्वस्थ पीरियड साइकिल आवश्यक हैं। हर लड़की को पहले पीरियड से गुजरना ही पड़ता हैं। first period लड़कियों के लिए नए जीवन की शुरुवात जैसा हैं। फर्स्ट पीरियड के बाद लड़कियों के शरीर में लगातार हार्मोनल चेंजेज होते है जिससे शरीर में अनेकों बदलाव होते हैं। पहला पीरियड 2 से 5 दिनों तक रह सकता हैं।

उम्मीद है की आपको आज की इस पोस्ट ” पहला पीरियड कितने दिन तक रहता है – पहले पीरियड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी ” द्वारा आपके सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। पीरियड से जुड़ी इस जानकारी को पेरेंट्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़ें रेगेस्ट्रोने टेबलेट लेने के कितने दिन बाद पीरियड आता है :- Regestrone Tablet की संपूर्ण जानकारी

Leave a Comment