सपने में खुद को परेशान देखना :- सपनों की दुनियां को समझना आसान नहीं होता हैं। यही वजह है की लोग सपनों के दृश्य को समझने के लिए गूगल पर प्रश्न करते हैं। कभी-कभी स्वप्न दृश्य इतने भयावह होते है की व्यक्ति कई दिनों तक उसे भूल नहीं पाता हैं। वही कुछ स्वप्न दृश्य पीड़ादायक और फनी भी हो सकते हैं। स्वप्न में कब क्या दिखाई दे यह किसी के कण्ट्रोल में नहीं होता हैं। हर सपने की एक अलग मीनिंग होती हैं। कई बार अच्छे दृश्यों वाला स्वप्न भी अशुभ संकेत देते है वही डरावने स्वप्न भी शुभ हो सकते हैं। अत: अगर आपको इन दिनों बार-बार स्वप्न आ रहे है जिसमें आप खुद को परेशान और हताश देख रहे है तो इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें। इस पोस्ट में शास्त्रों के अनुसार बताया गया है की सपने में खुद को परेशान देखना कैसा होता हैं।

शास्त्र कहते है की अकारण इस संसार में कुछ भी नहीं होता हैं। बार-बार एक ही तरह के सपनों का आना भी जीवन में होने वाले छोटे या बड़े बदलावों का सूचक हो सकता हैं। अगर कोई व्यक्ति स्वप्न दृश्यों को सुबह उठने के बाद भी बारीकी से याद रखता है तो संकेतों को समझना उसके लिए आसान हो सकता हैं। आज की इस लेख में कुछ स्वप्न दृश्य जैसे :- सपने में खुद को घूमते देखना , सपने में खुद को रोते हुए देखना और सपने में खुद को परेशान देखना कैसा होता है आदि का जवाब विस्तार से दिया गया हैं।
सपने में खुद को परेशान देखना
खुद को स्वप्न में परेशान देखना कई प्रकार के संकेत देते हैं। सपने में खुद को परेशान देखना परिवार, पैसा, व्यापार, जॉब, लव लाइफ के अलावे जीवन के अन्य बहुत सारी समस्यायों से जुड़ा हुआ हो सकता हैं। यह सपना उन लोगों को अधिक आता है जिनका वास्तविक जीवन के सपने वर्तमान में पुरे नहीं हो पाए हैं। जिसका अर्थ है की मन असफलता के भय से विचलित हैं। वर्तमान की समस्याएं और भविष्य की चिंता आपके मन को व्यथित कर रही हैं। अर्थात वर्तमान में समस्यायों की वजह से आप मानसिक रूप से अस्थिर महसूस कर रहे हैं। विचलित और चिंतित मन आपके कदमों को गलत दिशा में ले सकती हैं, इसलिए समझ लीजिए की प्रकृति आपको सावधान कर रही हैं। इससे पहले की आप कोई गलत कदम उठाए परिस्थितियों पर दोबारा गौर करना बेहद जरुरी हैं।
यह सपना खुद पर संदेह करने से भी जुड़ा हुआ हैं। जब व्यक्ति को अपना लक्ष्य ज्ञात नहीं होता तब चिंता और अवसाद सपनों के रूप में उभर कर सामने आती हैं। अनिश्चितता, टेंशन और भय हमारी नींद को मन-मुताबिक स्वप्न दृश्यों भर देता हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन करने के लिए आज और अभी से मेहनत करनी शुरू कर देनी चाहिए। दरसल यह सपना संकेत है की वर्तमान में आप स्वयं को जिम्मेदारियों का वहन करने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। इसलिए अपने आत्मविश्वास को बनाए रख लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे।
यह सपना यह भी संकेत देता है की आप वर्तमान में स्वयं से नाखुश हैं। भरपूर कोशिशों के बावजूद बार-बार असफलता मिलना मन को हताश और निराश कर रही हैं। निराशा तनाव को जन्म देती हैं और तनाव ही ऐसे सपनों का रूप लेकर व्यक्ति परेशान करती हैं। एक सेंटेंस में कहे तो सपने में खुद को परेशान देखना इंगित करता है आपको वर्तमान और भविष्य में आने वाली संभावित मुसीबतों से बचने के लिए आंख -कान खुले रखकर फैसला करना होगा। आपकी एक छोटी सी गलती बड़ी समस्या का रूप ले सकती हैं। मन को शांत करने के लिए स्वस्थ खानपान और योग आदि कर सकते हैं। साथ ही नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दुरी बनाकर रहे ताकि उनका प्रभाव आपके मष्तिष्क पर न पड़ें।
सपने में खुद को घूमते देखना
बहुत से लोग स्वप्न में खुद को यहां वहां घूमते हुए देखते हैं। ऐसे में मन में सवाल आता है की सपने में खुद को घूमते देखना क्या मायने रखता हैं। हर व्यक्ति का स्वप्न एक जैसा नहीं होता हैं। कुछ लोग खुद को नाव , ट्रेन, हवाई जहाज आदि में घूमते देखते है कुछ लोग साइकल या पैरों पर। इन सबकी मीनिंग में थोड़ा- बहुत अंतर होता हैं।
यह भी पढ़ें सपने में दुल्हन की विदाई देखना – Sapne me Dulhan ki Vidai Dekhna
सपने में खुद को नाव से घूमते देखना
दोस्तों, सपने में खुद को नाव से घूमते देखना शुभ माना जाता हैं। अगर नाव पर आप खुद को लाइफ पार्टनर के साथ घूमते हुए देखते है तो इसका मतलब है की जल्द ही आपकी शादी होने वाली हैं। वही शादी-शुदा लोगों को अगर यह सपना आता है तो यह संकेत है की उनके वैवाहिक जीवन में आनंद ही आनंद के पल होंगे। अगर कोई व्यक्ति अकेला बीच मझदार में नाव पर खुद को सपने देखता है तो यह अशुभ संकेत हैं। जिसका साफ़ मतलब है की मुसीबत में आपके करीबी ही आपका साथ छोड़ सकते है अथवा धोखा दे सकते हैं।
सपने में खुद को ट्रेन से घूमते देखना
सपने में खुद को ट्रेन से घूमते देखना दर्शाता है की निकट भविष्य में आप जॉब या व्यवसाय के लिए आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती हैं। हालांकि यह यात्रा आपके लिए सुखद और रोमांचक हो सकती है इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं हैं।
सपने में खुद को हवाई जहाज से घूमते देखना
सपने में खुद को हवाई जहाज से घूमते देखना शुभ माना जाता हैं। रियल लाइफ में हवाई जहाज की यात्रा हर किसी के लिए संभव नहीं हैं। क्योकिं हवाई जहाज से यात्रा के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। सपने में खुद को हवाई जहाज से घूमते देखना संकेत है की निकट भविष्य में आपके लक्ष्य और इच्छाओं के पूर्ण होने के योग बन रहे हैं।
सपने में खुद को पैदल घूमते देखना
सपने में खुद को पैदल घूमते देखना स्वास्थ्य से जुड़ा हैं। जिसका अर्थ है की आप जल्द ही शारीरिक या मानसिक बीमारी से मुक्ति मिल सकती हैं। अगर आप पूर्ण रूप से स्वस्थ है तो यह धन आगमन के भी संकेत हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें सपने में पैर फिसलने का मतलब जानकर हैरान हो जाएंगे
सपने में खुद को रोते हुए देखना

जब कोई व्यक्ति स्वप्न में खुद को रोते हुए देखता है तब मन अज्ञात भय से ग्रस्त हो जाता हैं। ऐसे में मन में सिर्फ नकारात्मक और बुरे ख्याल ही आते हैं। लेकिन शास्त्रों की माने तो सपने में खुद को रोते हुए देखना शुभ संकेत देता हैं। यह सपना करियर, शिक्षा , जॉब और व्यापार में उन्नति और प्रगति के संकेत देता हैं। आपकी आय और प्रतिष्ठा आने वाले समय में लगातार बढ़ सकती हैं। खुद को बार-बार स्वप्न में रोते हुए पाना किस्मत बदलने के संकेत देते हैं। जो भी जरुरी कार्य रुके हुए है निकट समय में जल्दी ही पूर्ण हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें सपने में विषखोपड़ा देखना कैसा होता जाने
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने बताया है की सपने में खुद को परेशान देखना और रोते हुए पाना कैसा होता है ?। स्वप्न दृश्य में एक छोटा सा भी अंतर उसकी व्याख्या और मीनिंग को बदल सकता हैं। इसलिए सर्वप्रथम स्वप्न दृश्यों को सही से याद करने की कोशिश करनी चाहिए। हर स्वप्न का जुडाव आपके और आपकी फॅमिली के प्रेजेंट और फ्यूचर से हो सकता हैं। स्वप्न केवल हमें सावधान कर सही रास्ता दिखलाने का प्रयत्न करता है इसलिए मन को शांत कर मंथन करे।
उम्मीद है की इस पोस्ट में दी गयी जानकरी ” सपने में खुद को परेशान देखना और रोते हुए पाना कैसा होता है ? ” आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। यह जानकारी शास्त्रों और मानयताओं के आधार पर प्रोवाइड की गयी हैं। इस जानकारी को शेयर जरुर करें।
यह भी पढ़ें सपने में 3 हाथी देखना