सपने में मछली का झुंड देखना / सपने में काली मछली देखना शुभ या अशुभ

Spread the love

सपने में मछली का झुंड देखना / सपने में काली मछली देखना शुभ या अशुभ – पलकों के बंद होते ही हम एक ऐसी दुनियां में होते हैं जहां कुछ भी असली नहीं होता हैं। सपने में हम असंभव चीजों को भी संभव होते देखते हैं। हालांकि जो सपने में दीखता हैं असल जीवन में भी ठीक वैसा ही घटित हो यह आवश्यक नहीं हैं। सपने में चल रहा दृश्य या घटना का संबंध वास्तविक जीवन की स्थितियों से होता हैं। जी हाँ, स्वप्न शास्त्र कहता हैं की सपने के अर्थ को जानकर व्यक्ति जीवन में आने वाली संभावित परिस्थितियों के लिए खुद को पहले से ही तैयार कर सकता हैं। इस तरह स्वप्नद्रष्टा अच्छे कर्म और प्रयत्न से बुरी घटनाओं को टालकर जीवन में आगे बढ़ सकता हैं। नीचे विस्तार से बताया गया हैं की सपने में मछली का झुंड देखना या अलग-अलग तरीके से सपने में इसका आना कैसा होता हैं।

सपने में मछली का झुंड देखना
सपने में मछली का झुंड देखना

स्वप्न के बाद का अनुभव कभी-कभी बेहद डरावना भी होता हैं। परन्तु यह जरुरी नहीं की स्वप्न में हमेशा डरावनी चीजे ही दिखें। कभी-कभी लोग जिंदा जीवों जैसे मछली, गाय, भैंस, हाथी, कुत्ता जैसे जीव भी देखते हैं। मछली के सपने कोई डरावना या भयभीत करने वाली सपना तो नहीं हैं लेकिन शास्त्रों के अनुसार इसके खास मायने हैं। आज की इस खास पोस्ट में मैं आपको बताने जा रही हूँ की सपने में मछली का झुंड देखना और काली मछली देखना कैसा होता हैं।

सपने में मछली का झुंड देखना

जीवित मछली को नदी, तालाब, एक्वेरियम या समुन्द्र में देखने का मतलब थोड़ा भिन्न हो सकता हैं। घर में रखी मछली आपको एहसास दिलाती हैं की आपकी जिम्मेदारी बहुत बड़ी हैं। आपको सामान्य से ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती हैं। वही सपने में मछली का झुंड देखना संकेत हैं की आपके शत्रु आपकी हर एक चाल पर नजर रखे हुए हैं। इसलिए परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें। एकता ही आपको शत्रुओं की हर चाल से सुरक्षित रख सकती हैं। कभी-कभी सपने में २ मछली एक साथ दीखते हैं जिसका मतलब हैं की पति-पत्नी जीवन की अंतिम क्षण तक एक दुसरे के साथ प्रेम के अटूट बंधन से जुड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें सपने में चूल्हे पर रोटी बनाते हुए देखना और घी लगी रोटी देखना कैसा होता हैं जाने

सपने में मछली पकड़ते देखना

सपने में मछली पकड़ते देखना किस्मत खुलने के संकेत हैं। सरकारी या प्राइवेट जॉब में अगर आप कार्यरत हैं तो प्रमोशन की पूरी उम्मीद हैं। एक निश्चित समय पश्चात आपकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। व्यापार को बढाने के लिए आप जिन नए तकनीकों पर कार्य कर रहे हैं उससे काफी प्रॉफिट होने की उम्मीद हैं। आपके द्वारा की गयी कोई भी कोशिश बेकार नहीं जाएगी। क्योकि सही दिशा में कर्म करने वाले व्यक्ति को ही सफलता नसीब हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें सपने में धार्मिक आयोजन देखना और सपने में ज्योतिष को हाथ दिखाने मतलब जाने

सपने में तैरती मछली देखना

सपने में तैरती मछली अच्छे दिन आने का सूचक हैं। अगर आपने भी कई रंग बिरंगी मछलियों को पानी में तैरते हुए देखा हैं तो प्रसन्न हो जाइए। नौकरी के लिए आपके द्वारा किया गया परिश्रम सफल होगा। जल्द ही आपका नौकरी पाने का अभियान थम जाएगा। बड़ा आर्थिक लाभ होगा। साथ ही लोग आपके द्वारा किये गए परिश्रम और कामयाबी की तारीफ़ करेंगे। समाज में लोग हार्ड वर्क का एक्साम्प्ल देने के लिए आपके नाम का उपयोग करेंगे। अर्थात आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तैरती मछली देखना निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा देती हैं। निरंतर अभ्यास और मेहनत से आप हर वह चीज प्राप्त करेंगे जिसका लक्ष्य आपने स्वयं निर्धारित किया हैं। आलसपन को त्याग कर जीवन लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने से सभी भौतिक सुखों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें सपने में हरी मिर्च, लौकी और हरे चने का पौधा देखना देता हैं बेहद खास संकेत

सपने में मछली को काटते हुए देखना

सपने में मछली को काटते हुए देखना अशुभ माना जाता हैं। संतान धर्म में किसी भी जीव को अकारण हानि पहुंचाना महापाप की श्रेणी में आता हैं। मछली को मारना उसका सेवन करना हिन्दू धर्म में पूर्णत: वर्जित हैं। अगर सपने में आप किसी मछली को स्वयं काटते हुए देखते हैं तो इसका मतलब हैं की आपके जीवन का बुरा दौर शुरू होने वाला हैं। अचानक से कुछ ऐसी घटनाएं घटित होगी जो आर्थिक और शारीरिक क्षति दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें सपने में बहुत तेज बहता हुआ पानी देखना कैसा होता हैं जाने

सपने में काली मछली देखना

सपने में काली मछली देखना
सपने में काली मछली देखना

सपने में काली मछली देखना भी अति शुभ माना जाता हैं। अगर आपने स्वयं को काली मछलियों को दाना डालते देखा हैं तो जल्द ही ग्रह दोष दूर होगा। साथ ही धन आगमन में कई द्वार खुलेंगे। इस सपने का मतलब हैं की भविष्य में आपके पास इतना धन होगा की बड़े से बड़ा कर्ज भी आप आसानी से चूका पाएंगे। नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी जिससे आप सही दिशा में अपने कदमों को बढ़ा पाएंगे। अर्थात उन लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे जिसके लिए आपके मेहनत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें सपने में सफेद गाय को भागते हुए देखना कैसा होता हैं जाने

सपने में छोटी मछली देखना

छोटी मछलियों को जल में जिंदा देखना शुभ माना जाता हैं। लेकिन यह सपना इंगित करता हैं की कार्यक्षेत्र में प्रोन्नति या सफलता के लिए और अधिक मन लगाकर मेहनत करने की आवश्यकता हैं। यह सपना शुभ इसलिए हैं क्योकि यह आपके सुखद भविष्य को दर्शाता हैं। अर्थात आने वाले समय में आप धीरे-धीरे ही सही लेकिन सफलता की बुलंदियों पर होंगे।

यह भी पढ़ें सपने में ₹5 का सिक्का देखना – पीतल, चांदी और सोने का सिक्का देता हैं बहुत ही खास संकेत

निष्कर्ष – सपने में मछली का झुंड देखना

आज की इस खास लेख में मैंने आपको बताया हैं की सपने में मछली का झुंड देखना और सपने में काली मछली देखना शुभ होता हैं या अशुभ। यह जानकारी शास्त्रों के अनुसार आपके समक्ष रखी गयी हैं। मछली को सपने में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग स्थिति में देखा जाना आपके वर्तमान जीवन में संभावित घटनाओं के संकेत देते हैं। इसलिए अगर आपने सपने में मछली को अशुभ स्थिति में देखा हैं तो माता लक्ष्मी की पूजा कर अपने समस्त अपराधों के लिए क्षमा प्रार्थना करें। साथ ही यह कसम खाएं की दुबारा आपसे कोई अधर्म नहीं होगा।

उम्मीद हैं की आपको यह पोस्ट ” सपने में मछली का झुंड देखना / सपने में काली मछली देखना शुभ या अशुभ ” अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को उन तक शेयर करें जिन्हें अक्सर ही मछली के सपने आते हैं।

यह भी पढ़ें सपने में कांच की चूड़ियां देखना / सपने में कांच की बोतल देखना शुभ या अशुभ

1 thought on “सपने में मछली का झुंड देखना / सपने में काली मछली देखना शुभ या अशुभ”

Leave a Comment