शादी से पहले लड़कों को क्या करना चाहिए :- आजकल तलाक लेने वालों की संख्या बढती जा रही हैं। एक न एक दिन शादी सभी करते ही हैं। लेकिन शादी को आजीवन निभा पाना कभी-कभी काफी मुश्किल हो जाता हैं। शादी के नाम से ही युवाओं के मन में लड्डू फूटने लगते हैं। शादी से पहले लड़के-लड़कियां सिर्फ और सिर्फ रोमांस और प्यार करने के ही विषय में सोचते हैं। लेकिन शादी के बाद ही व्यक्ति को जिम्मेदारियों का एहसास होता हैं।
अचानक जब व्यक्ति के ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां आती है तब लाइफ की असल परीक्षा शुरू होती हैं। शादी से पहले ही अगर लड़के खुद को हर तरह की जिम्मेदारियों के लिए रेडी कर ले तो यकीन मानिए लाइफ में सिर्फ और सिर्फ सुकून और खुशियां ही होंगी। इसलिए आइए जानते है की शादी से पहले लड़कों को क्या करना चाहिए ?

शादी के बाद अफ़सोस करने की नौबत न आए इसके लिए भविष्य में आने वाली हर चुनौतियों और बदलाव के लिए खुद को तैयार रखना जरुरी होता हैं। शादी के बाद सिर्फ खुद की नहीं बल्कि बीवी-बच्चे का भी ख्याल रखना होता हैं। स्वास्थ्य, पढाई और जीवनयापन पर होने वाले खर्चे भी अचानक से बढ़ जाते हैं।
जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन करने के लिए सिर्फ आर्थिक स्थिति का अच्छा होना पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए आपको मानसिक और शारीरिक रूप से भी खुद को तैयार करना पड़ता हैं। शादी से पहले लड़कों को क्या करना चाहिए इसकी जानकरी नीचे दी गयी हैं।
शादी से पहले लड़कों को क्या करना चाहिए ?

आपने भी कई खुबसुरत जोड़ियों को शादी के बाद अलग होते देखा होगा। आपके साथ ऐसा न हो इसके लिए यह आवश्यक है आप आत्मनिर्भर बनें। कई पेरेंट्स अपने बच्चों की शादी कम उम्र में ही कर देते हैं। कम उम्र में बिना किसी आय स्रोत के शादी के बाद की जिम्मेदारियों का बोझ सहन कर पाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता हैं।
अगर कोई लड़का पैसों के लिए अपने माता-पिता पर पूर्ण रूप से आश्रित है तो उन्हें शादी करने से बचना चाहिए। अन्यथा जॉबलेस होने की स्थिति में हर रोज वाइफ के साथ झगड़े होना तय हैं। इसलिए सबसे पहले अपने करियर पर फोकस करें। आइए विस्तार से जानते है की शादी से पहले लड़कों को क्या करना चाहिए ?
सबसे पहले करियर बनाएं
शादी से पहले आर्थिक रूप से खुद को मजबूत करना सबसे जरुरी हैं। खराब आर्थिक स्थिति खुशियों भरी वैवाहिक जीवन की गाड़ी में भी ब्रेक लगा सकता हैं। अगर आप शादी करने जा रहे है तो आय का कोई बढ़िया स्रोत तो होना ही चाहिए। अगर आप अपने माँ पापा के पैसों पर जी रहे है तो शादी करना आपकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती हैं।
शादी के बाद पत्नी और बच्चों की जरूरतें पूरी करने के लिए बार-बार पेरेंट्स से पैसा मांगना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता हैं। अगर आप पेरेंट्स से पैसे मांगते भी है तो उसका हिसाब उन्हें देना पड़ता हैं। पत्नी के अंडर गारमेंट्स हो या मेकअप हर चीज के लिए पैसे लगते हैं। इन सब चीजों के लिए आप उनसे पैसे भी नहीं मांग सकते हैं। इसलिए सबसे पहले अपना करियर सेट करना जरुरी हैं।
अगर पेरेंट्स के पास भी पर्याप्त पैसे नहीं हो तो ऐसी स्थिति में पत्नी से बार-बार लड़ाई -झगड़े होते हैं। पत्नी के ताने और जिम्मेदारियों को न निभा पाने की वजह से मानसिक टेंशन बढ़ने लगती हैं। शादी के बाद खर्चे कई गुणा तक बढ़ जाते हैं। खाने-पीने से लेकर मेडिकल, बच्चों के दूध, शिक्षा, कपड़े, मेकअप और अन्य कई चीजों पर खर्चा अचानक से बढ़ सकता हैं।
ऐसी स्थिति में अगर आपके पास पैसे न हो तो लाइफ से ख़ुशी गायब ही हो जाती हैं। अत: विवाह पूर्व सबसे जरुरी कोई चीज है तो वह है अच्छी जॉब या बिज़नस। इसलिए खूब पढाई करे और कोई अच्छी सी जॉब ढूंढ ले ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो।
यह भी पढ़ें सपने में अपनी शादी दोबारा होते हुए देखना शुभ या अशुभ
शादी से पहले होने वाली वाइफ के साथ समय बिताएं
पहले के समय पेरेंट्स की मर्जी से ही शादियां होती थी। पेरेंट्स अपने बच्चों की शादी जहां एक बार फिक्स कर देते थे उन्हें वही शादी करनी होती थी। शादी के वक्त सन्तान की मर्जी, पसंद-नापसंद तक नहीं पूछी जाती थी। दूल्हा-दुल्हन एक दुसरे की शक्ल सुहागरात के दिन ही देख पाते थे। लेकिन अब समय बदल गया है। आज भी ज्यादात्तर शादी अरेंज ही होती हैं। अब तो स्मार्टफोन का जमाना हैं।
स्मार्टफोन के जरिए हम फेस टू फेस किसी से कभी भी बात कर सकते हैं। शादी के बाद लड़ाई-झगड़े और तलाक की नौबत आने की एक बड़ी वजह एक दुसरे को ठीक से न समझना भी हैं। इसलिए अगर आप शादी से पहले लड़की से रोज नहीं मिल सकते तो फ़ोन पर बातें तो कर ही सकते हैं।
एक दुसरे के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन टाइम व्यतीत कर एक दुसरे की भावनाओं, विचारों, पसंद-नापसंद, सपने और नेचर को समझ पाते हैं। जब आप एक दुसरे के साथ खुद से जुड़ी हर चीज शेयर करने लगते है तो विश्वाश, स्नेह और प्रेम बढ़ता हैं। इसलिए लड़कों को शादी से और इंगेजमेंट के बाद कुछ महीनों तक एक दुसरे से बात जरुर करनी चाहिए। अगर आपका प्रेम विवाह हो रहा है तो लड़की के साथ समय बिताने के लिए मैं नहीं कहूंगी। क्योकि मेरे मना करने पर भी आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ टाइम स्पेंड जरुर करोगे।
खाना बनाना सीखें
आप सोच रहे होंगे की मैं शादी से पहले लड़कों को खाने बनाना सीखने की सलाह क्यों दे रही हूं, है न। हर किसी को कुकिंग सीखनी ही चाहिए। खासकर तब जब आपकी शादी होने वाली हो। शादी के बाद खाना बनाने की नौबत कभी भी आ सकती हैं। मान लीजिए की वाइफ किसी वजह से आपसे से गुस्सा हो जाती है तो ऐसी स्थिति में आप स्वयं खाना बनाकर सर्व कर सकते हैं।
यकीन मानिए ऐसा करने से आपकी वाइफ का गुस्सा मिनटों में दूर हो जाएगा। घर में ज्यादात्तर महिलाएं की खाना पकाती हैं। लेकिन पत्नी अगर बीमार है तो वाइफ की मदद जरुर करनी चाहिए। इससे पत्नी को एहसास होगा की आप उनकी कितनी फ़िक्र करते हैं।
इससे पति-पत्नी का प्यार बढ़ता हैं। इसलिए मैं आपको सजेस्ट कर रही हूं की शादी से पहले थोड़ी बहुत कुकिंग लड़को भी सीख लेनी चाहिए। अब जमाना बदल गया हैं। पहले के समय में लड़के बाहर का काम और लडकियां घर का काम करती थी। लेकिन अब हर फ़ील्ड में लड़के-लड़कियां एक साथ काम कर रहे हैं।
मान लीजिए की आपकी वाइफ भी जॉब करती है तो इस स्थिति में आप दोनों थक कर घर पहुंचते हैं। ऐसे में घर और बाहर दोनों काम करना महिला को शारीरिक रूप से कमजोर कर सकता हैं। अत: ऐसी स्थिति में आपको पत्नी की मदद करनी ही पड़ती हैं। इसलिए शादी से पहले लड़कों के लिए कुकिंग सीखना जरुरी माना जाता हैं।
यह भी पढ़ें शादी के बाद लड़का क्या करते हैं
गलत संगत और एक्स से दुरी बनाएं
शादी के बाद कोई भी लड़की यह कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती की उसका पति किसी और लड़की के संपर्क में रहें। इसलिए अगर आपकी शादी किसी के साथ फिक्स हो गयी है तो अन्य लड़कियों से दुरी बनाना जरुरी हैं। अन्यथा अगर शादी के बाद पत्नी को यह पता चलता है की आप किसी और के साथ रिलेशनशिप में है तो लड़ाई-झगड़े या तलाक की नौबत आना सामान्य बात हैं।
गतल संगत में पड़ना बहुत ही आसान होता हैं। लेकिन इससे निकलना बेहद मुश्किल हो सकता हैं। गलत संगत की वजह से स्वास्थ्य, पैसा और इज्जत सब चली जाती हैं। कोई भी बीवी यह कभी नहीं चाहेगी की उसका पति गलत संगत में पड़कर अपनी लाइफ चौपट कर लें।
गलत संगत जैसे:- दोस्तों के साथ शराब पीना, जुएं खेलना, लड़कियों का चक्कर और दिनरात दोस्तों के साथ मस्ती और पार्टी करना भला किसी पत्नी को कैसे पसंद आ सकता हैं। गलत संगत में पड़कर राजा भी रातों रात रंक बन सकता हैं। शराब और सिगरेट जैसे नशीली चीजों का सेवन शरीर को पूरी तरह बर्बाद कर सकता हैं। इसलिए शादी से पहले लड़को को गलत संगत अर्थात बुरे दोस्तों से दुरी बना लेनी चाहिए। गलत संगत से छुटकारा पाना आसान नहीं होता हैं। इसमें काफी समय लग सकता है इसलिए शादी से पहले ही कोशिश करनी शुरू कर देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें बचपन की गलती से आई कमजोरी का इलाज – शादी-शुदा लाइफ बनेगा खुशहाल
अपने स्वास्थ्य और लुक का ख्याल रखें
शादी से पहले लड़कों को अपने स्वास्थ्य और लुक का ख्याल रखना भी बेहद जरुरी हैं। लड़कियां उन्ही की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होती है जो अच्छे दीखते हैं। लड़कियां लड़कों के पहनावे, नेचर, दाढ़ी, फेस, हेयर स्टाइल आदि पर बारीकी से ध्यान देती हैं। अच्छा लुक और पर्सनालिटी आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाती हैं। जिससे आप आसानी से लड़की से बात कर पाते हैं। इसलिए लड़कों को घर से बाहर निकलने से पहले अच्छी तरह तैयार जरुर होना चाहिए। शादी के दिन दुल्हे दुल्हन को स्टेज पर सबसे अलग सुंदर दिखना जरुरी हैं। इसलिए शादी के पहले दाढ़ी और सर के बालों को अच्छा स्टाइल देना जरुरी हैं।
अच्छा दिखने के लिए स्वास्थ्य भी अच्छा होना जरुरी हैं। खराब स्वास्थ्य आपके चेहरे की रौनक को छीन लेता हैं। जब आप बीमार होते है तब चेहरे पर डलनेस और कालापन दिखाई देता हैं। इसके अलावे शादी में और बाद लड़कों की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने पर ही आप उन जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभा सकते हैं।
यह भी पढ़ें जल्दी शादी होने के लक्षण / चट मंगनी पट विवाह के उपाय
बचत करना सीखें
शादी के बाद परिवार की देखभाल, पत्नी की पर्सनल जरूरतों जैसे :- क्रीम, फेश वाश, पाउडर, लिपस्टिक, बच्चों के कपड़े, दूध, दवा आदि पर होने वाले खर्चे बढ़ जाते हैं। इसके अलावे पत्नी को खुश रखने के लिए गिफ्ट्स, मूवीज और फूड्स पर भी आपको एक्स्ट्रा खर्चा करना पड़ता हैं। कुल मिलाकर कहे तो शादी के बाद आपके खर्चे 3 से 4 गुणा हो जाता हैं।
अगर शादी से पहले आप बचत नहीं करेंगे तो मैं शर्त लगा सकती हूं की आपको पछताना पड़ सकता हैं। प्रेगनेंसी के दौरान भी दवाओं, खानपान और सर्जरी में अच्छे खासे पैसे लगते हैं। जरूरत के समय किसी और से पैसे मांगने की नौबत न आए इसके लिए पहले से बचत करना शुरू कर देना चाहिए।
बहुत से लड़के शादी से पहले अपने ज्यादात्तर पैसे दोस्तों के ऊपर, पार्टी, नशे और शौपिंग पर उड़ा देते हैं। अगर आप इन खर्चों को कण्ट्रोल कर ले तो अच्छी खासी सेविंग कर सकते हैं। शादी से पहले घर-परिवार और जिम्मेदारियों का एहसास नहीं होता जिसकी वजह से लड़के बेकार के खर्चे कर अपनी पूरी कमाई वेस्ट कर देते हैं। अगर आप आनंद से भरपूर शादी-शुदा लाइफ चाहते है बचत शुरू कर बैंक में सेविंग करना शुरू कर दें।
यह भी पढ़ें शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन क्या करते हैं – 7 काम
एक दुसरे से छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर देखें
शादी के बाद पत्नी के साथ एडजस्ट करने में लड़को को दिक्कत होती हैं। इसका कारण यह है की लड़के शादी से पहले किसी फीमेल पार्टनर के साथ नहीं रहा होता हैं। लड़कियां साफ-सफाई का काफी ख्याल रखती है वही ज्यादात्तर लड़के अपने रूम को चिड़िया घर की तरह रखते हैं। ऐसे में शादी के बाद ऐसे ही कई टॉपिक्स पर बहस का छिड़ना और छोटी-मोटी लड़ाई का होना आम बात हैं।
जब पत्नी किसी काम के लिए पति को रोकती -टोकती है तो पति को लग सकता है की वह उसकी स्वतंत्रता छीन रही हैं। ऐसे में पहली लड़ाई बड़ी भी हो जाती हैं। लेकिन अगर आपको पहले से अनुभव होगा की लड़ाई-झगड़ों या नाराजगी से कैसे निपटना है तो शादी के बाद दिक्कत नहीं होगी,
यही कारण है की रिलेशनशिप एक्सपर्ट कहते है की शादी से पहले कपल्स को एक दुसरे से थोड़ी प्यार भरी नोक झोक, गुस्सा कर लेना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे की जानबुझकर लड़की से लड़ाई क्यों करू है न ,, आपको बता दूं लड़ाई करने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है की आप लाठी डंडे चलाने लगो। बस आपको नाराजगी जाहिर कर रूठ जाना और 1 दिन बात करनी बंद कर देनी हैं। अब आप सोच रहे होंगे की गर्लफ्रेंड से मुझे किस बात पर नाराज होना चाहिए, है न । आप गर्लफ्रेंड से इन बातों पर नाराज होकर गुस्सा जाहिर करने की एक्टिंग कर सकते हैं :-
- फ़ोन करने पर गर्लफ्रेंड का फोन रिसीव न करना
- बर्थडे पर टाइम पर विश न करना
- पर्याप्त समय न देने की बात पर नखरे दिखाना
- डेट स्पॉट पर देर से पहुंचने पर
यह भी पढ़ें शादी-शुदा जीवन
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट ” जान लीजिए की शादी से पहले लड़कों को क्या करना चाहिए, खुशियों से भर जाएगी लाइफ ” में मैंने आपको बताया है की शादी से पहले लड़कों के लिए क्या करना सबसे जरुरी होता हैं। शादी कोई मजाक नहीं है। शादी एक नहीं बल्कि सैकड़ों तरह की नै जिम्मेदारियों को लेकर आता हैं। इसलिए नयी जिंदगी की शुरुवात से पहले खुद को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखना जरुरी हैं।
हर लड़के के लिए सबसे जरुरी उसका करियर होना चाहिए। बिना अच्छी जॉब के आप शादी के बाद अपनी लाइफ पार्टनर का ख्याल अच्छी तरह नहीं रख पाएंगे।
उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” जान लीजिए की शादी से पहले लड़कों को क्या करना चाहिए , खुशियों से भर जाएगी लाइफ ” पसंद आयी होगी। इस खास पोस्ट को अपने करीबी मित्रों के साथ जरुर शेयर करें।
यह भी पढ़ें शादी शुदा से प्यार
