शतावरी कैसे पकाएं – एयर फ्रायर, स्टोव, ग्रिल और ओवन में शतावरी पकाने का तरीका :- शतावरी औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं। इस पौधे की ऊंचाई ज्यादा से ज्यादा 2 मीटर तक जाता हैं। इस औषधीय पौधे के इस्तेमाल से कई दवाइयां बनायी जाती हैं। शतावरी का सेवन पेट से जुड़ी समस्यायों जैसे गैस, एसिडिटी, अपच आदि में बेहद फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद सैपोजेनिन इम्युनिटी को बूस्ट करने में सहायता करता हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी और शरीर को डेटोक्स करने के गुण होते हैं। एंटीऑक्सीडेंटस फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करती हैं।
इसमें कई पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, इ, के, B-कॉम्प्लेक्स, सैपोनिन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फ्लेवोनोइड्स, और फाइबर आदि होते हैं। यह पोषक समग्र शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट के समस्यायों जैसे कब्ज आदि में लाभ देता हैं। वही एंटीऑक्सीडेंट गुण और सैपोनिन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं।

जैसा की मैंने बताया है की इसमें एस्कॉर्बिक एसिड, सैपोनिन, फ्लेवोनोइड आदि है जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता हैं। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता हैं। यह एस्ट्रोजन होर्मोन को संतुलित रख पीरियड की नियमितता को बरक़रार रखता हैं। साथ ही इससे पीरियड के लक्षणों से भी तुरंत राहत मिलती हैं।
इसके अलावे यह गठिया के दर्द और सूजन को कम करने में भी प्रभावी हैं। महिलाओं में पीरियड्स से संबंधित समस्यायों और उसके लक्षणों से निपटने में भी शतावरी कारगर साबित होती हैं। शतावरी में मौजूद फाइटोएस्ट्रोजेन और एंटीऑक्सीडेंट्स अनियंत्रित पीरियड्स में लाभ पहुंचाते है। साथ ही तनाव, मूड स्विंग और चिंता में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। तनाव को दूर करने के लिए इसकी चाय बनाकर पीना फायदेमंद हैं।
शतावरी की खेती सबसे अधिक भारत, अमेरिका, श्रीलंका, स्पेन, इटली और नेपाल जैसे देशों में की जाती हैं। शतावरी और इसके जड़ों का इस्तेमाल दवाओं और कई तरह के रेसिपीज तैयार करने में किया जाता हैं। शतावरी का सेवन करने के अनेकों तरीके हैं। आप इसका सेवन चाय, दूध, गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। इसके अलावे शतावरी को फ्राई कर, सलाद, शब्जी और सूप के रूप में भी पसंद किया जाता हैं। आइये जानते है की शतावरी कैसे पकाएं ?
शतावरी कैसे पकाएं

शतावरी का सेवन ज्यादात्तर साइड डिश के तौर किया जाता हैं। लेकिन ज्यादात्तर लोग यह नहीं जानते है की शतावरी से कई तरह के रेसिपी बनायी जाती हैं। भुनी हुई शतावरी साइड डिश के रूप में बहुत पोपुलर हैं। लेकिन शतावरी का सेवन रोज रोज एक ही तरीके से करना शायद आपको अच्छा ना लगे। इसलिए आज मैं आपको शतावरी से कई तरह के रेसिपी पकाने का तरीका बताने जा रही हूं। जी हां, इस पोस्ट में मैंने आपको बताया है की शतावरी की शब्जी, सूप, फ्राइड साइड डिश, सलाद, पास्ता, मिमोसा आदि कैसे पकाएं :-
एयर फ्रायर में शतावरी कैसे पकाएं

शतावरी को एयर फ्रायर में पकाना सबसे आसान तरीकों में से एक हैं। एयर फ्रायर में भी इसका स्वाद अन्य तरीकों से पकाएं गए शतावरी की ही तरह होती हैं। इसलिए अगर आप यह सोच रहे है की एयर फ्रायर में इसका स्वाद खराब हो जाएगा तो आप यह बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। एयर फ्रायर में शतावरी पकाने में 10 मिनट से भी कम का समय लगता हैं। अगर आप बेहद बीजी रहने वाले इन्सान है तो शतावरी को एयर फ्रायर में पकाना समय की बचत करेगा। आइए स्टेप बाय स्टेप जानते है की एयर फ्रायर में शतावरी कैसे पकाएं :-
एयर फ्रायर में शतावरी पकाने के स्टेप्स
- इस रेसिपी के लिए मैंने 200 ग्राम शतावरी ली हैं। आप जरुरत अनुसार शतावरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- शतावरी के लिए आपको कोई बढ़िया वनस्पति तेल चूज करनी चाहिए।
- शतावरी को ओपन फ्राई करने से पहले अच्छी तरह धोना और कपड़े से पोछना जरुरी हैं।
- शतावरी के उपर का भाग नरम और मुलायम होता लेकिन नीचे का भाग सामान्य से कड़ा होता हैं।
- इसलिए नीचे वाले भाग को थोड़ा-थोड़ा काटकर हटा देना चाहिए।
- सूखने के बाद शतावरी को अपने मनपसंद तेल के साथ मिक्स करें।
- शतावरी एक औषधीय पौधा है इसे ज्यादा मसाले के साथ नहीं खाना चाहिए।
- लेकिन अच्छे स्वाद के लिए इसमें स्वादनुसार नमक, कुछ मसाले जैसे काली मिर्च मिलाया जाता हैं।
- अर्थात शतावरी को तेल, काली मिर्च और नमक के साथ लपेटना हैं।
- एयर फ्रायर में मिक्स किये गए शतावरी को उसकी मोटाई के अनुसार कम या जयादा समय तक पकाने की आवश्यकता हो सकती हैं।
- मान लीजिये की शतावरी अधिक मोटी है तो इस केस में पकने में ज्यादा समय लगता हैं।
- शतावरी को एयर फ्रायर के बास्केट में रखना हैं।
- शतावरी को एयर फ्रायर में 200c पर ही पकाएं।
- शतावरी की मोटाइ के अनुसार पकने में 4 से 7 मिनट तक समय लग सकता हैं।
- अगर आपके पास पतली शतावरी है तो 3 मिनट के बाद बास्केट को हिलाकर चेक कर सकते हैं।
- पके हुए शतावरी को लोग कालीमिर्च, निम्बू और नमक के पाउडर के साथ खाना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें पोहा कैसे बनता है – पोहा बनाने की विधि
ग्रिल पर शतावरी कैसे पकाएं

ग्रिल पर शतावरी पकाना बेहद आसान हैं। बहुत से लोग ग्रिल्ड शतावरी की साइडडिश मुख्य भोजन के साथ खाना पसंद करते हैं। ग्रिल पे शतावरी को पकाने से पहले साफ़ करना बहुत ही जरुरी हैं। उसके बाद शतावरी के नीचे वाले भाग को थोड़ा थोड़ा रोड दें। इससे आपके पास सिर्फ मुलायम वाला शतावरी शेष बचेगा।
उसके बाद आपको तेल और मसाले की जरूरत होगी। ग्रिल्ड शतावरी रेसिपी बनाने के लिए नमक, काली मिर्च, निम्बू और तेल की जरूरत होती हैं। निम्बू का इस्तेमाल शतावरी को पकाने के बाद होती हैं। ग्रिल पर शतावरी कैसे पकाएं इसकी जानकारी नीचे दी गयी हैं :-
ग्रिल पर शतावरी पकाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका
- सबसे पहले एक साफ़ पात्र में शतावरी को काटकर रखें।
- उसके बाद उसमें ५० ग्राम तेल, थोड़ी सी काली मिर्च की पाउडर और स्व्द्नुसार नमक मिला दें।
- इन चीजों को शतावरी के साथ हाथों की सहायता से अच्छी तरह मिलाएं।
- जब आग पर रखा ग्रिल अच्छी तरह गर्म होने लगे तब उस पर शतावरी को रखकर पकाना शुरू करें।
- आप चाहे तो निम्बू को भी साइड में रखकर ग्रिल कर सकते हैं।
- ध्यान रहे की ग्रिल पर शतावरी के जलने का डर रहता हैं। ज्यादा जलने से स्वाद बिगड़ सकता हैं।
- इसलिए शतावरी को समय-समय पर पलटते रहना अनिवार्य हैं।
- ग्रिल पर शतावरी को पकाने में ज्यादा से ज्यादा 5 मिनट का समय लगता हैं।
- जब शतावरी अच्छी तरह पक जाए तब उतारकर निम्बू के रस के साथ परोस सकते हैं।
इस खास रेसिपी को आप सलाद, भोजन, पास्ता आदि के साथ खा सकते हैं। कुछ लोग इसका सेवन अंडे से बनी ऑमलेट के साथ भी करना पसंद करते हैं। ठण्ड के दिनों में ज्यादात्तर लोग इसका सेवन ऑमलेट के साथ ही करते हैं। क्योकि यह शरीर को गर्मी प्रदान करता हैं। ग्रिल पर पकी हुई शतावरी का सोन्हा सा सुगंध और कुरकुरापन आपको जरुर पसंद आएगा।
यह भी पढ़ें लिट्टी चोखा रेसिपी
स्टोव पर शतावरी कैसे पकाएं

स्टोव पर शतावरी पकाने का तरीका भी सबसे तेज तरीकों में से एक हैं। स्टोव पर इस साइड डिश को पकाने के लिए निम्नलिखित सामग्रियों की आवश्यकता होगी। आइए अब जानते है स्टोव पर शतावरी कैसे पकाएं :-
200 ग्राम शतावरी
6 से 7 लहसुन की कलियां
5 बड़े चम्मच सरसों का तेल
सेंधा नमक
स्टोव पर शतावरी पकाने का तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
- सबसे पहले शतावरी को साफ़ कर उसकी स्किन को हल्का छील लें।
- छिलने के बाद कठोर हिस्से को काटकर नीचे से हटा दें ।
- अब स्टोव पर कड़ाही चढ़ाकर गर्म होने के लिए कुछ देर तक छोड़ें।
- जब स्टोव पर चढ़ी हुई कड़ाही अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें आधा चम्मच नमक और डेढ़ गिलास पानी डालें।
- कुछ देर बाद जब पानी उबलने लगे तो उसमें सतावरी को डालकर ढक्कन लगा दें।
- 10 मिनट में आपका शतावरी पानी में पककर तैयार हो जाएगा।
- अब शतावरी को निकालकर किसी साफ़ पात्र में रखें।
- अब दूसरी कड़ाही को स्टोव पर चढ़ाकर उसमें तेल डालें।
- तेल गर्म होने पर उसमें लह्सुन डालकर सुनहरे होने तक पकाएं
- अब इसमें उबली हुई शतावरी को डालकर छोलनी से मिला दें।
- थोड़ी ही देर में आपकी रेसिपी तैयार हो जाएगी।
- उसके बाद इसे उतारकर किसी पात्र में रखकर नमक और काली मिर्च छिडक दें।
- अब आपकी रेसिपी परोसे जाने के लिए रेडी हैं।
ओवन में शतावरी कैसे पकाएं

स्वाद को बरक़रार रखने के लिए शतावरी को ओवन में पकाना अच्छा साबित हो सकता हैं। स्टोव, ग्रिल और एयर फ्रायर की तरह ही इसमें भी आप आसानी से शतावरी को चंद मिनटों में पका सकते हैं। पकाने से पहले मसाले और शतावरी को तैयार करना जरुरी हैं। शतावरी को साफ करने दो टुकड़ों में काट लें। ओवन में शतावरी कैसे पकाएं विस्तार से जाने :-
- उसके बाद नमक, काली मिर्च, लहसुन, लाल मिर्च आदि के पाउडर को एक साथ मिक्स कर लें।
- ध्यान रहे की इन चीजों को स्वादनुसार मिक्स करना हैं।
- उसके बाद शतावरी में सरसों तेल लगाकर मसालों को लपेट देना हैं।
- अब आपको 220C पर ओवन को हीट कर लेना हैं।
- उसके बाद कागज से ढके बेकिंग ट्रे में शतावरी को थोड़े-थोड़े स्पेस के साथ रखना हैं।
- सही तरीके से पकने में यह 15 मिनट तक का समय ले सकता हैं।
- 15 मिनट बाद इसे निकालकर सर्व करें।
यह भी पढ़ें लौकी की सब्जी ( lauki sabzi) हाथ चाटने पर मजबूर कर देगी
स्टोव पर शतावरी की शब्जी कैसे पकाएं

- हरी शतावरी मार्किट से खरीद लें। उसके बाद इसे अच्छे से धोकर साफ़ कर लें।
- उसके बाद शतावरी के नीचे वाले भाग को कट कर थोड़ा-थोड़ा हटा लें। दरसल शतावरी के नीचे वाला भाग काफी कड़ा होता हैं। ध्यान रहे की शतावरी के नीचे वाले भाग को फेंकना नहीं हैं।
- शतावरी को डंठल को 2 भागों में कट कर थाली में रखना शुरू करें।
- शतावरी को मिडिल से आधे-आधे भाग में काटने के बाद नीचे वाले भाग को जिसे आपने काटकर हटाया है उसकी स्किन छीलकर उपयोग में ला सकते हैं।
- जब आप शतावरी के हार्ड स्किन को छिल कर हटा देते है तो वह आसानी से पक जाता हैं।
- अब आपको कड़ाही ले लेनी है। कड़ाही को गैस चूल्हे पर चढ़ाकर उसमें तेल डाल दें।
- अब आपको तेल गर्म होने का इंतेजार करना हैं।
- जब तेल गर्म हो जाएं तो उसमें जीरा और उसके बाद हींग डाले दें।
- अब आपको इसमें आधे-आधे कटी हुई हरी मिर्च डाल देनी हैं।
- इसे आपको हल्के फ्लेम पर पकाना हैं। इसमें 5,6 कढ़ी के पत्ते डालकर पकने दें।
- उसके बाद जरूरत अनुसार हल्दी डालकर मिला दें। ध्यान रहे की चूल्हे की आंच नार्मल ही रखनी हैं।
- ज्यादा आंच पर यह जल सकता है और स्वाद भी बिगड़ सकता हैं।
- अब इसमें काटे गए शतावरी को डालकर छोलनी की सहायता से अच्छी तरह मिक्स करनी हैं।
- शतावरी को पकाने में ज्यादा समय नहीं लगता हैं। इसके लिए लो फ्लेम ही पर्याप्त हैं।
- इसे पकने में ज्यादा से ज्यादा 7 से 8 मिनट का समय लगता हैं।
- शतावरी को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे ढक कर 7 मिनट के छोड़ देना चाहिए।
- शतावरी को अधिक गलाने की आवश्यकता नहीं होती हैं। बेहतर स्वाद के लिए इसे हल्का ही पकाना चाहिए।
- 7 मिनट बाद इसमें स्वादनुसार नमक, रेड चिल्ली पाउडर मिक्स करें।
- अब इसमें 2 चम्मच बेसन का आटा डालें।
- बेसन का आटा मिक्स करने के बाद इसे 2 मिनट तक जरुर पकाएं ताकि यह कच्चा न रहें।
फाइनल टच
शतावरी की शब्जी में दही डालना बहुत जरुरी हैं। यह शब्जी के स्वाद को बढ़ा देती हैं। बेसन के पक जाने के बाद इसमें आधा कप दही जरुर मिक्स करें। अगर दही ज्यादा खट्टी है तो कम मात्रा में ही डालें। मीठी दही 1 कप की मात्रा में भी डाला जा सकता हैं। क्योकि यह स्वाद को कई गुणा बढ़ा देती हैं। बेसन और दही से स्वादिष्ट ग्रेवी बनती हैं।
अगर आप दही नहीं खाते है तो उसके जगह पानी का भी उपयोग कर सकते हैं। अब इसे एक बार फिर से अच्छे से मिक्स कर देनी हैं। उसके बाद ढक्कन बंद कर पकने दें। जब यह पक जाए तो ढक्कन हटाकर उसमें 1 चम्मच cumin और coriander पाउडर मिला दें। आप चाहे तो इसमें हरी धनिया के पत्ते भी मिला सकते हैं। अब आपका शतावरी की शब्जी बनकर तैयार हो गयी हैं। इसका सेवन रोटी और चावल दोनों ही के साथ किया जा सकता हैं।
यह भी पढ़ें डिनर की रेसिपी
शतावरी पास्ता रेसिपी
शतावरी का पास्ता वाकई में बेहद स्वादिष्ट होती हैं। यह झटपट तैयार होने वाली रेसिपी हैं। आप इस हेल्दी शतावरी पास्ते को शाम के नाश्ते में ले सकते हैं। शतावरी पास्ता रेसिपी के लिए आपको निम्नलिखित सामग्रियों की आवश्यकता होगी। आइए जानते है शतावरी पास्ता रेसिपी कैसे पकाएं :-
500 ग्राम शतावरी
पास्ता 250 ग्राम
लहुसन एक पोट
जैतून का तेल
नमक
काली मिर्च का पाउडर
शतावरी पास्ता रेसिपी स्टेप बाय स्टेप
- सबसे पहले ग्रीन शतावरी को छोटे-छोटे पीस में कट कर लें।
- उसके बाद आलू छिलने वाले चाक़ू से शतावरी की स्किन को हटा दें।
- इससे शतावरी मुलायम हो जाएगी और पकने में भी आसानी होगी।
- अब गैस के एक चूल्हे पर जैतून का तेल डालकर कड़ाही चढ़ाएं।
- उसके बाद दुसरे चूल्हे पर पानी खौलने के लिए रखें
- तेल वाले कडाही में लहुसन डालकर पकाएं
- उसके बाद शतावरी के कटे हुए पीसेस को उसमें डालकर मिलाएं।
- अब उसमें नमक डालकर 8 से 9 मिनट तक पकाते रहें।
- दूसरी ओर पानी के खौलने के बाद नमक मिलाकर पास्ते को भी पका लें।
- 8 से 9 मिनट में ही शतावरी पक जाती हैं।
- उसके बाद पास्ते को शतावरी वाले कड़ाही में डालें।
- इसे अच्छी तरह छोलनी की सहायता से मिलाएं।
- उसके बाद कुछ देर के लिए पकाकर कड़ाही को नीचे उतार लें।
- इसे सर्व करने से पहले इसमें सौस, काली मिर्च और जरूरत अनुसार नामक मिलाना न भूलें।
यह भी पढ़ें Aubergine Pizza in Hindi : सबसे हेल्दी और स्वादिष्ट पिज्जा मिनटों में तैयार
शतावरी मिमोसा रेसिपी

शतावरी मिमोसा रेसिपी पकाने के लिए निम्नलिखित सामग्रियों की जरूरत होती हैं :-
3 अंडे
400 ग्राम शतावरी
50 ग्राम जैतून आयल
2 चम्मच पानी निठार हुआ केपर्स
स्वादनुसार काली मरीच और नमक
तारगोन
मिमोसा रेसिपी कैसे पकाएं
- सबसे पहले उबले अंडे को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े में तोड़ लें
- उसके बाद सख्त सीरे को अलग करें।
- अब शतावरी को 3 मिनट तक खौलते पानी में डाल दें।
- अब पानी से शतावरी को निकालकर उसे थाली में सजाकर रखें।
- उसके बाद उसपर तेल और केपर्स को डालें
- उसके बाद तोड़े गए अंडे को उपर डालकर स्वादनुसार नमक, तारगोन और काली मरीच डालें।
यह भी पढ़ें दम आलू ( dum aloo recipe in hindi ) रेसिपी इन हिंदी
शतावरी सूप रेसिपी
शतावरी सूप रेसिपी स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छी मानी जाती हैं। ठंड के मौसम में लोग सूप पीना बहुत पसंद करते हैं। सूप तत्काल तनाव से राहत देने में मदद करता हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंटस, एडाप्टोजेन, एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण, फाइबर के अलावे स्वास्थ्य को लाभ को पहुँचाने वाले कई पोषक तत्व होते है। इसमें मौजूद ये गुण कब्ज, मानसिक तनाव , गैस्ट्राइटिस आदि समस्यायों में लाभ देता हैं। तो आइये जानते है की शतावरी सूप रेसिपी कैसे पकाएं :-

शतावरी सूप रेसिपी शतावरी पकाएं स्टेप बाय स्टेप
सर्वप्रथम आपको शतावरी को उबालना होता हैं। एक थाली में शतावरी के सीरे को काटकर हटा दें। उसके बाद उसे उबलते पानी में डालकर 5 मिनट तक पकाना हैं।
- अब पानी से शतावरी को निकालकर ठंडा होने के लिए कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- शतावरी को अब छोटे-छोटे टुकड़े में चाकू की सहायता से काटें।
- अब चूल्हे पर पैन चढ़ाएं।
- उसमें मक्खन डालें। उसके बाद प्याज को 5 से ६ मिनट तक पकाएं।
- पकाने के बाद कटे हुए शतावरी को उसमें मिला दें।
- कुछ शतावरी के टुकड़े अलग जरुर रखें।
- अब शतावरी को भी 5 मिनट तक पकने दें।
- पकने के बाद इसे उतारकर मिक्सी में हल्का पीस लें।
- अब मिश्रण को मिक्सी से निकालकर कडाही में डालें।
- उसके बाद उसमें पानी, क्रीम, नमक आदि मिलाकर चलाएं।
- अब आपका शतावरी सूप तैयार हो चूका हैं। इसमें बचे हुए शतावरी को डालकर परोस सकते हैं।
यह भी पढ़ें मोमोज कैसे बनाते हैं : मोमोज और चटनी रेसिपी
शतावरी से जुड़े कुछ अन्य सवाल
शतावरी को बिना पकाए खा सकते है या नहीं
जी हां, शतावरी एक औषधीय पौधा है जिसका सेवन बिना पकाए भी किया जाता हैं। हालांकि कच्चे शतावरी का स्वाद बहुत से लोगों को पसंद नहीं आता हैं। दरसल यह खाने में थोड़ा मीठा लेकिन कड़वा भी होता हैं। कच्चे शतावरी को सलाद में मिलाकर खाना सबसे बेस्ट हैं। अन्य सामग्रियों जैसे टमाटर, गाजर, प्याज आदि के साथ इसका सलाद काफी अच्छा होता हैं। सलाद में आप नमक और निम्बू का उपयोग कर सकते हैं। औषधि के रूप में इसका सेवन सीधे तौर पर भी किया जा सकता हैं।
निष्कर्ष – शतावरी कैसे पकाएं
आज की इस पोस्ट में मैंने शतावरी पकाने के कई तरीके बताए हैं। शतावरी से कई आयुर्वेदिक दवाइयां और रेसिपीज बनायी जाती हैं। शतावरी को हर तरह पात्र में पकाया जा सकता हैं। आप इसे ओवन, स्टोव, ग्रिल और एयर फ्रायर में आसानी से कुछ मिनटों में पका सकते हैं। इस पोस्ट में मैंने आपको बताया है की स्वादिष्ट रेसिपीज जैसे पास्ता, शब्जी और फ्राइड शतावरी कैसे पकाएं।
ज्यादात्तर लोग शतावरी से साइड डिश ही बनाते हैं। पास्ता, सलाद और फ्राइड शतावरी खाकर अगर आपका मन उब चूका है तो शब्जी की रेसिपी जरुर ट्राई करें। यकीन मानिए इस शब्जी का सेवन आपके मन को तृप्त कर देगी।
उम्मीद है की आपको आज की यह खास पोस्ट ” शतावरी कैसे पकाएं – एयर फ्रायर, स्टोव, ग्रिल और ओवन में शतावरी पकाने का तरीका ” आपको पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को आप अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें दम आलू रेसिपी इन हिंदी