सिजेरियन डिलीवरी के कितने दिन बाद सीढ़ी चढ़ना चाहिए – बरतें सावधानी नहीं तो फेस करनी पड़ सकती हैं बड़ी समस्याएं

Spread the love

सिजेरियन डिलीवरी के कितने दिन बाद सीढ़ी चढ़ना चाहिए – बरतें सावधानी नहीं तो फेस करनी पड़ सकती हैं बड़ी समस्याएं – आज कल सिजेरियन डिलीवरी ज्यादा की जा रही हैं। ज्यादात्तर महिलाएं नार्मल डिलीवरी की जगह सिजेरियन डिलीवरी का चयन इसलिए करते हैं क्योकिं इसमें दर्द कम होता हैं। हालांकि सच तो यह हैं की सिजेरियन डिलीवरी महिलाओं को रिकवर होने में काफी समय लग जाता हैं। दोनों ही तरह के डिलीवरी के फायदे और नुकसान हैं। सिजेरियन डिलीवरी में शिशु को किसी तरह के नुकसान पहुंचने की सम्भावना बिल्कुल ही कम होती हैं।

सिजेरियन डिलीवरी के कितने दिन बाद सीढ़ी चढ़ना चाहिए - बरतें सावधानी नहीं तो फेस करनी पड़ सकती हैं बड़ी समस्याएं
सिजेरियन डिलीवरी के कितने दिन बाद सीढ़ी चढ़ना चाहिए – बरतें सावधानी नहीं तो फेस करनी पड़ सकती हैं बड़ी समस्याएं

गर्भ में बच्चे की स्थिति अगर उल्टी हैं या बच्चे का गर्भनाल फंसा हुआ हैं तो ऐसे में सिजेरियन की सलाह दी जाती हैं। सिजेरियन के बाद बच्चे को कोई परेशानी नहीं होती हैं लेकिन माँ को सावधानी बरतनी पड़ती हैं। सिजेरियन के बाद डॉक्टर महिला को बहुत सारी एक्टिविटीज करने से रोकते हैं। आइए जानते हैं की सिजेरियन डिलीवरी के कितने दिन बाद सीढ़ी चढ़ना चाहिए और महिला का खान पान कैसा होना चाहिए।

डिलीवरी के बाद सावधानी की क्यों हैं जरूरत ?

आज के समय में किसी तरह की परेशानी न होने के बावजूद भी लोग सी सेक्शन डिलीवरी करवाना ज्यादा सही समझते हैं। दरसल इसके पीछे की प्रमुख की वजह डिलीवरी में कम समय लगना और कम दर्द का होना हैं। लेकिन इस प्रक्रिया के बाद महिला को सावधानी बरतने के लिए कहा जाता हैं। पेट में लगे बड़े चीडे की वजह से टांके देने पड़ते हैं। अगर किसी वजह से टांके में कोई समस्या आती हैं तो महिला को इन्फेक्शन हो सकता हैं। सिजेरियन डिलीवरी के बाद टांके में दर्द और इन्फेक्शन के खतरे को कम करने के लिए महिला को अपने लाइफस्टाइल में काफी बदलाव करने पड़ सकते हैं। अक्सर लोग यह प्रश्न करते हैं की सिजेरियन डिलीवरी के कितने दिन बाद सीढ़ी चढ़ना चाहिए तो आइये विस्तारपूर्वक इसका जवाब देते हैं।

सिजेरियन डिलीवरी के कितने दिन बाद सीढ़ी चढ़ना चाहिए ।।।

सिजेरियन डिलीवरी में पेट में एक बड़े चीड़े के साथ सम्पूर्ण प्रक्रिया को अंजाम दिया जाता हैं। इसमें टांके लगाने के बाद महिला को कुछ दिनों तक हॉस्पिटल में ही रहने की सलाह दी जाती हैं। जब महिला का टांका सूखने लगता हैं तब घर जाने की अनुमति मिलती हैं। टांके हटने के बाद भी महिला को खान-पान और रहन-सहन को ठीक रखना बेहद जरुरी हैं। अगर कोई भी लापरवाही बरती जाएं तो इससे माँ के स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा असर पड़ता हैं। एक छोटी सी कोताही दर्द को असहनीय कर सकता हैं। इसलिए डिलीवरी के बाद झुकना, भारी सामान उठाना और हार्ड एक्सरसाइज़ जैसी तमाम चीजो से बचना चाहिए।

सामान्यत: सिजेरियन डिलीवरी के १ से २ दिन बाद ही आप टहल सकती हैं। लेकिन सीढियों पर चढना खतरनाक हो सकता हैं। टांके पर अधिक दबाव पड़ने से स्थिति गंभीर हो सकती हैं। अगर सीढियों पर चढना आपकी मजबूरी हैं तो ध्यान से किसी मदद लेकर ही सीढियाँ चढ़े ताकि टांके पर जोड़ न पड़ें। अगर चीरे पके हुए दिखाई दें या खुले हुए दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें। सीढियों पर फिसलने का भी डर रहता हैं इसलिए पहले यह सुनिश्चित करे की उन पर पानी या किसी तरह का द्रव्य न हो। आप एक से डेढ़ महीने के बाद ही सीढियों पर चलना फिरना शुरू करें तो आपके लिए बेहतर होगा। सिजेरियन डिलीवरी के बाद टांके में दर्द की वजह भारी भरकम चीजे उठाना और संक्रमण हो सकता हैं। इसलिए सीढियों पर चलते समय किसी तरह का सामान कैर्री न करें।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद टांके में दर्द से राहत के लिए क्या करें

दर्द से राहत के लिए गर्म पानी पीना सबसे अच्छा माना जाता हैं। इसके अलावे हल्के और ढीले कपड़े पहने। टांके वाली जगह पर अगर दर्द और सुजन हैं तो बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्फ की सिंकाई और टांके की साफ़ सफाई से दर्द कम हो सकता हैं। कभी-कभी प्रभावित स्थान पर अत्यंत खुजली होती हैं। ऐसे में हाथों से स्थान को खरोंचना स्थिति को और भी गंभीर कर सकती हैं। बर्फ से सिंकाई करना ही दर्द से राहत पाने के लिए सबसे अच्छा तरीका हैं।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद संबंध बनाना चाहिए या नहीं

सिजेरियन डिलीवरी के तुरंत बाद गलती से भी संबंध बनाने की गलती नहीं करनी चाहिए। दरसल इस तरह की डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में अनेकों परिवर्तन आते हैं। महिला के टांके पर प्रेशर पड़ सकता हैं इसके अलावे सूखेपन के कारण सम्बन्ध बनाना दर्दनाक साबित हो सकता हैं। एक्सपर्ट्स की माने तो इस क्रिया को करने के लिए ३ से ६ महीने का समय अवश्य देना चाहिए। यह समय महिला की स्थिति पर निर्भर करती हैं।

यह भी पढ़ें नॉर्मल डिलीवरी के टांके टूट जाए तो क्या करें – करें उपाय नहीं तो होगी बड़ी दिक्कत

सिजेरियन डिलीवरी के बाद कौन सा फल खाना चाहिए

डिलीवरी होने के कम से कम २ दिन बाद ही आपको फल का सेवन करना चाहिए। फलों में मौजूद विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्व घाव और शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मदद करता हैं। पानी से भरपूर मौसमी फलों के अलावे सेब, पपीता और खरबूज आदि का सेवन किया जाना फायदेमंद हैं। खट्टे फलों का सिमित मात्रा में करें। अधिक सेवन से घाव भरने में देरी हो सकती हैं। टमाटर, स्‍ट्रॉबेरी और शकरकंद में विटामिन सी होता हैं जो इम्युनिटी को बूस्ट करेगा।

यह भी पढ़ें डिलीवरी होने के लक्षण – अगर यह संकेत मिले तो जल्द जाएँ हॉस्पिटल

सिजेरियन डिलीवरी के बाद गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं

दोस्तों, सिजेरियन डिलीवरी के बाद गर्म पानी चाहिए। गर्म पानी होरमोंस को संतुलित करते हैं। यह शरीर के टेम्परेचर को नियंत्रित करने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता हैं। अगर आप हल्के गर्म पानी का सेवन करेंगे तो इससे अपच, गैस और कब्ज में राहत मिलेगी। गर्म पानी से दर्द और सुजन की समस्या भी कम होती हैं।

यह भी पढ़ें प्रेगनेंसी में नार्मल डिलीवरी (Normal Delivery Tips in Hindi) चाहती हैं तो इन टिप्स को फॉलो जरुर करें

सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या नहीं खाना चाहिए
सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

सिजेरियन डिलीवरी के बाद फास्ट फूड, मसालेदार खाद्य पदार्थ, घी, चावल, अधिक ठंडी चीजे और गैस बनाने वाली खाद्य पदार्थों से खुद को दूर रखें। ज्यादा कोल्डड्रिंक पीने से दूध बनना कम होता हैं। मसालेदार खान-पान से बच्चे पर भी असर पड़ता हैं। इससे बच्चे को पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जो खाद्य पदार्थ जल्द नहीं पचते उसका सेवन भूल से भी न करें। क्योकिं इससे कब्ज और गैस हो सकती हैं जिसका असर आपके बच्चे पर भी होगा। जो महिलाएं चावल और घी का सेवन करती हैं उनका घाव भरने का प्रोसेस स्लो हो जाता हैं। इसके अलावे चीनी और शराब आदि का सेवन भी कम करें।

यह भी पढ़ें कैसे पता चलेगा डिलीवरी नार्मल होगा कि सिजेरियन

निष्कर्ष –

डिलीवरी को लेकर मन में कई तरह के डर रहते हैं। डिलीवरी से पहले और उसके बाद भी कई तरह की परेशानियां महिलाओं को झेलनी पड़ती हैं। कई बार नार्मल की जगह सिजेरियन डिलीवरी की जरूरत होती हैं। सिजेरियन को बड़ा ऑपरेशन भी कहा जाता हैं। अगर डिलीवरी के बाद महिला खुद का सही तरीके से ख्याल नहीं रखती हैं तो ऐसे में बच्चे को भी नुकसान की सम्भावना रहती हैं। इसलिए सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और सिजेरियन डिलीवरी के कितने दिन बाद सीढ़ी चढ़ना चाहिए इसकी जानकारी विशेष तौर पर इस पोस्ट में प्रोवाइड की गयी हैं।

मुझे उम्मीद हैं की यह पोस्ट ” सिजेरियन डिलीवरी के कितने दिन बाद सीढ़ी चढ़ना चाहिए – बरतें सावधानी नहीं तो फेस करनी पड़ सकती हैं बड़ी समस्याएं ” काफी अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को शेयर करना न भूलें।

यह भी पढ़ें कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज – 5 एक्सरसाइज पिघला देगी आपकी चर्बी

Leave a Comment