खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे

Spread the love

खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे: नमस्कार मित्रों, आज की इस खास आर्टिकल में मैं आपको खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे के बारें में बताऊंगा। दोस्तों अगर आपने कभी भी इसबगोल का सेवन नहीं किया हैं तो आज से ही इसबगोल का सेवन शुरू कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको कई स्वास्थ्य लैब मिलेंगे। पुराने ज़माने में इसबगोल की भूसी का प्रयोग बहुत ज्यादा किया जाता था। लेकिन आज के समय के युवा इसबगोल के लाभ से अपरिचित हैं। आज के कई युवा तो इसबगोल के बारें में जानते भी नहीं होंगे।

खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे
खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे

तो दोस्तों आज की पोस्ट में हम इसबगोल से जुड़ी साड़ी जानकारियां आपको देने वाले हैं। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें और जाने की इसबगोल क्या है और खाली पेट इसबगोल को खाने के क्या क्या फायदें हैं।

इसबगोल क्या होता हैं?

दोस्तों सबसे पहले मैं आपको इसबगोल के बारें में जानकारी दे देती हूँ। इसबगोल का वैज्ञानिक नाम Plantago ovata हैं जो की झाड़ीनुमा पौधा होता हैं। इस पौधे के बीजों का उपयोग कई तरह के रोगों को ठीक करने में किया जाता हैं। आयुर्वेद में इसबगोल का एक खास स्थान हैं। यह एक प्राचीन औषधि के रूप में जाना जाता हैं लेकिन इसका सेवन आप प्रतिदिन भी कर सकते हैं। आपको बता दे की संस्कृत में इसबगोल को स्निग्धबीजम् कहा जाता हैं। इसका प्रयोग कई आइसक्रीम जैसे कई पदार्थों को बनाने में भी किया जाता हैं।

इसबगोल का पौधा 1 मीटर तक लम्बे हो सकते हैं। इस पौधे में गेहूं जैसे बाली होती हैं जिसमें बीज भरे होते हैं। बीज मुख्यतः भूरे और सफ़ेद रंग के होते हैं। इसबगोल के खेती भारत में सबसे ज्यादा पंजाब में होती हैं। इसकी भूसी बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। बाजार में इसबगोल 800 से 900 रूपये प्रति kg तक मिलता हैं।

इसबगोल के अचंभित करने वाले फायदे की लिस्ट

चलिए अब बात करते हैं की खाली पेट इसबगोल के सेवन से क्या- क्या लाभ हो सकते हैं।

वजन कम करने में लाभदायक:

दोस्तों अगर आप खाली पेट इसबगोल का सेवन करेंगे तो यह आपके वजन को कम करने में सहायता करता हैं। दरसल इसबगोल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता हैं। और एक खास बात की इसमें वसा बिलकुल भी नहीं होती हैं। जब आप खाली पेट इसबगोल का सेवन करते हैं तो आपको जल्दी भूख नहीं लगती हैं। आपको रोज सुबह एक गिलास पानी में 2 चम्मच इसबगोल के साथ निम्बू मिलकर पीना हैं।

Also, Read शतावरी के फायदे (Stawar ke fayde)

दस्त में खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे

दस्त में भी इसबगोल बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। दरसल इसबगोल में मौजूद फाइबर मल को सख्त करता हैं। इसलिए अगर आप दस्त से परेशान हैं तो खाली पेट इसबगोल के बहुत फायदे हैं। एक छोटी कटोरी में दही ले और उसमें 2 चम्मच इसबगोल मिलाएं। अब 15 मिनट के लिए उसे छोड़ दे। 15 मिनट बाद उस मिश्रण को ग्रहण करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो जल्द ही दस्त से आराम होगा।

Also, Read हेमपुष्पा के फायदे (Hempushpa ke fayde)

पेट में गैस में खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे

अगर आप गैस कब्ज आदि की समस्या से परेशान हैं तो नियमित रूप से इसबगोल का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हैं। गैस और कब्ज जैसी समस्याएं आज के समय में बेहद आम हैं। गलत खानपान के कारण ऐसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। इसबगोल का सेवन आपको गैस से निजात दिलाने में मदद करती हैं। रोज सुबह खाली पेट इसबगोल का सेवन करने से निश्चित रूप से गैस की समस्या दूर हो जाएगी। खाने का तरीका: एक ग्लास गर्म पानी और 2 चम्मच इसबगोल को अच्छी तरह मिलाएं और खाली पेट पियें।

Also, Read क्विनोआ के फायदे (Quinoa ke fayde)

इसबगोल कितने दिन खाना चाहिए?

इसबगोल का सेवन अगर आप प्रतिदिन खाली पेट करते हैं तो आपको कब्ज, गैस आदि की परेशानी नहीं होगी। आप इसबगोल का सेवन दूध या पानी के साथ कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें की इसबगोल का सेवन एक दिन में 20 से 25 ग्राम से ज्यादा नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

क्या मैं ईसबगोल रोज खा सकती हूं?

जी हाँ बिलकुल इसका सेवन रोज किया जा सकता हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं जो पेट सम्बन्धी समस्याओं से आपको दूर रखेगा।

इसबगोल शरीर में क्या काम करता है?

इसबगोल आपके शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कम करता हैं। दरसल इसमें जिलेटिन होता हैं जो ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में सक्षम हैं। साथ ही इसके सेवन से बढे हुए कोलेस्ट्रोल को भी नियंत्रित किया जा सकता हैं।

ईसबगोल कितनी तेजी से काम करता है?

दोस्तों इसबगोल के सेवन के कुछ घंटे बाद ही यह आपके शरीर में कार्य करना शुरू कर देता हैं। जो लोग अक्सर ही कब्ज और गैस सम्बन्धी समस्यायों से जूझते रहते हैं उनके लिए यह रामबन हैं।

Also, Read अकरकरा के फायदे (Akarkara ke fayde)

ईसबगोल की तासीर क्या होती है?

इसबगोल ठंडी तासीर की होती हैं और यही कारण हैं की इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर पेट की समस्याओं में किया जाता हैं। अगर आप रोज सुबह शौच के पहले इसबगोल में निम्बू पानी मिलाकर पियेंगे को कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

वजन कम करने के लिए इसबगोल कैसे लें?

अगर आप वजन घटाने के उद्देश्य से इसबगोल का सेवन करना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में 2 चम्मच इसबगोल के साथ एक आधा कटा निम्बू मिलाकर पियें।

दोस्तों इस आर्टिकल के जरियें मैंने आपको खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे बताया हैं। ये जानकारी आपको कैसी लगी हमें जरुर बताएं और इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

इसबगोल लेने का सही तरीका क्या है?

इसका सेवन आप रोज कर सकते हैं। आप इसका सेवन दो तरीकों से कर सकते हैं 1। एक ग्लास गर्म पानी में 2 चम्मच इसबगोल की भूसी को मिलाकर खाना खाने के बाद और दूसरा दही के साथ।

नोट: यह आर्टिकल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करती हैं। बीना चिकित्सक की राय के इसका सेवन न करें।

Also, Read Anar Khane Ke Fayde (अनार खाने के फायदे)

Leave a Comment