Anar Khane Ke Fayde (अनार खाने के फायदे)

Spread the love

Anar Khane Ke Fayde: दोस्तों आपने अनार तो जरुर खाया होगा। यह गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा खाएं जाने वाले फलों में से एक है। यह फल बेहद ही स्वादिष्ट होता हैं। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता हैं उतना ही यह फायदेमंद होता हैं। निश्चित तौर पे आप अनार के फायदों को अच्छी तरह नहीं जानते होंगे तो आज की इस खास पोस्ट में मैं आपको अनार खाने के जबरदस्त फायदे बताने जा रही हूँ।

Anar Khane Ke Fayde (अनार खाने के फायदे)
Anar Khane Ke Fayde (अनार खाने के फायदे)

सिर्फ एक अनार अगर आप रोज खाते हैं तो आप कई तरह की बिमारियों से बच सकते हैं। अनार के लाल दाने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह मनुष्य के शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। अगर आप अनार खाना पसंद नहीं भी करते हैं तो दवा के रूप में इसे ग्रहण कर सकते हैं। अगर आप रोज एक अनार खायेंगे तो कई तरह की बिमारियों से आपको छुटकारा मिल सकता हैं। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिये मैं आपको अनार खाने के फायदे (Anar Khane Ke Fayde) बताती हूँ।

Also, Read हरसिंगार के फायदे (Harsingar ke fayde)

अनार क्या हैं?

दोस्तों अनार एक ऐसा फल हैं जो बहुत मीठा होता हैं, इसे कई नामों से जाना जाता हैं। अनार को कई जगह बेदाना, गुल अनार, Pomegranate, दालिम, दालिम आदि भी कहा जाता हैं। अनार का वैज्ञानिक नाम प्यूनिका ग्रैनेटम् हैं। अनार के कुछ फलों में गुठलियाँ नहीं होती हैं जिन्हें बेदाना कहा जाता हैं। अनार की कई प्रजातियाँ भारत में पायी जाती हैं। कुछ अनार की प्रजातियों के फल मीठे होते हैं तो कुछ के खट्टे।

अनार में पायें जाने वाले पोषक तत्व

अनार में मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को रोगों से बचाने में मदद करती हैं। दरसल अनार में ऐसे कई पोषक तत्व पायें जाते हैं जो हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करती हैं। जी हाँ अनार में कैल्शियम, सोडियम, आयरन, पोटाशियम आदि भरपूर मात्रा में पायें जाते हैं। इन सब के अलावे अनार में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लामेट्री गुण भी होते हैं जो आपको हृदय की बिमारियों से बचाता हैं। दरसल अनार में पॉलीफेनॉलिक कंपउट्स होते हैं जो दिल को स्वस्थ रखता हैं। तो इन गुणों से भरपूर होने के कारण आप अंदाजा लगा ही सकते हैं की अनार खाने के क्या क्या फायदें (Anar Khane Ke Fayde) हैं।

Also, Read अंजीर खाने के फायदे (Anjeer khane ke fayde)

अनार के फायदे

दोस्तों आपको अब तक अनार के बारें में डिटेल में बताया हैं। अब मैं आपको बताउंगी अनार के फायदें (Anar Khane Ke Fayde) के बारें में। नीचे अनार खाने के फायदे डिटेल में बताये गए हैं ध्यान से पढ़ें।

पीलिया में (Anar Khane Ke Fayde)

जी हाँ अगर आप पीलिया और एनीमिया जैसे रोगों से ग्रस्त हैं तो अनार आपके लिए बेहद फायदेमंद हैं। पीलिया रोग में अनार के सेवन से आप जल्दी इस रोग से मुक्त हो सकते हैं। इसके लिए आपको 200 मिलीग्राम अनार के रस को एक कटोरे में निकाल लेना हैं। उसके बाद उसमें 500 ग्राम चीनी मिक्स कर लेना हैं। अब इनकी चासनी बनायें और रोजाना दिन में 3 बार इसका सेवन करें। ऐसा करने से पीलिया रोग में बहुत फायदा होता हैं।

Also, Read पत्थरचट्टा के फायदे (Patharchatta ke fayde)

कमजोरी में

अक्सर लोगों को कमजोरी और थकान जैसी शिकायतें रहती हैं। इस स्थिति में अनार आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता हैं। अगर आप मानसिक रूप तौर पे भी कमजोर महसूस करते हैं तब भी यह आपके लिए बेहद फायदेमंद हैं। सबसे पहले अनार के 15 से 20 ताजे पत्ते तोड़ ले फिर उसे 500 ग्राम पानी में तब तक उबले जब तक पानी 100 मिलीग्राम न हो जाएँ। अब बचे पानी को दूध में मिलाकर पियें इससे आपकी शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की कमजोरियां दूर हो जयेंगी।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

दस्त में (Anar Khane Ke Fayde)

दोस्तों अगर आपको दस्त की शिकायत हैं तो अनार आपके लिए बेहद उपयोगी हैं। दस्त में अनार के छिलके का चूर्ण बेहद फायदेमंद होता हैं। इस नुस्खे को बनाने के लिए 5 ग्राम अनार के छिलके का चूर्ण बनायें और फिर रोज सुबह ताजे पानी के साथ इसका सेवन करें इससे दस्त में आराम मिलेगा।

Also, Read थंडर ब्लास्ट के फायदे (Thunderblast Ke Fayde)

पाचन में

अनार का जूस आपकी आँतों के सुजन को कम करता हैं। लेकिन ध्यान रखें की दस्त की समस्या में इसके रस का सेवन बिलकुल न करें। दस्त में इसके सेवन से समस्या और बढ़ सकती हैं।

मधुमेह में

मधुमेह आज के समय में सबसे आम बीमारी हैं। यह बीमारी आज हर किसी को परेशान कर रही हैं। गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण ये बीमारी और तेजी से फैलती जा रही हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अनार का जूस आपके लिए बेहद फायदेमंद हैं। अनार ब्लड शुगर के लेवल को घटाता तो हैं ही साथ ही इन्सुलिन को कम करता हैं।

Also, Read शतावरी के फायदे (Stawar ke fayde)

अनार के नुकसान (Anar Ke Nuksan In Hindi)

अब तक मैंने आपको अनार खाने के फायदें (Anar Khane Ke Fayde) बताएं हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं. इसलिए ध्यान से पढ़ें:

  1. अनार के छिलके दवा के रूप में इस्तेमाल करना ठीक हैं लेकिन ध्यान रहे की इसका अत्याधिक इस्तेमाल आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए बीना चिकित्सक के सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. जो लोग लो ब्लड प्रेशर के शिकार हैं उन्हें अनार के जूस के सेवन से बचना चाहिए।
  3. दस्त में अनार का जूस वर्जित हैं।
  4. अनार के रस को आप अपने स्किन पे न लगायें। कई लोगों को इसके रस से एलर्जी जैसी समस्याएं होती हैं जैसे: खुजली का होना, सुजन का होना, सांस लेने में तकलीफ आदि।

Also, Read बांस के मुरब्बे के फायदे (Bans ka Murabba ke Fayde)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनार कौन कौन सी बीमारी में काम आता है?

अनार का जूस पाचन, गठिया, और ब्लड प्रेशर के मरीजो के लिए लाभदायी हैं।

अनार कब नहीं खाना चाहिए?

दस्त होने पर अनार नहीं खाना चाहिए।

रोज कितना अनार खाना चाहिए?

रोजाना एक अनार खाना पर्याप्त हैं।

अनार कब खाना चाहिए?

अनार सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान खाना उचित हैं।

अनार कितने दिन तक खाना चाहिए?

अनार आप आजीवन खा सकते हैं।

क्या रोज अनार खाना ठीक है?

जी हाँ बिलकुल रोज अनार खाना, आपको स्वस्थ रखेगा और आपके पाचन को सुधरेगा।

भूखे पेट अनार खाने से क्या होता है?

अनार में विटामिन A,C और आयरन भरपूर मात्रा में होती हैं जो आपके इम्युनिटी को बूस्ट करती हैं।

अनार किसे नहीं खाना चाहिए?

लो ब्लड प्रेशर के मरीज को अनार के सेवन से बचना चाहिए।

तो दोस्तों इस आर्टिकल के मध्यम से मैंने आपको Anar Khane Ke Fayde (अनार खाने के फायदे) डिटेल में बताया हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट के द्वारा जरुर बताएं। ऐसी ही जानकारी के लिए ब्लॉग को फॉलो करें और अधिक से अधिक इस पोस्ट को शेयर करें।

Also, Read क्विनोआ के फायदे (Quinoa ke fayde)

10 thoughts on “Anar Khane Ke Fayde (अनार खाने के फायदे)”

Leave a Comment