कम सोने के नुकसान (Kam Sone ke Nuksan)

Spread the love

कम सोने के नुकसान (Kam Sone ke Nuksan): नमस्कार दोस्तों हम आपका स्वागत करते हैं अपने नए ब्लॉग पोस्ट में और आज हम बात करेंगे, कम सोने के नुकसान (kam sone ke nuksan) के बारे में। हमारी थकान से भरी हुई जिंदगी में अगर हम दो पल की नींद भी चैन से नहीं ले पाते तो हमारी तनाव से भरी जिंदगी और तनाव में चली जाती है। हम लोग अपने कामों में इतना उलझ  जाते हैं कि समय से सोने का भी ख्याल नहीं रखते। सोना हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है शायद सभी लोगों को यह नहीं पता होता। रात भर मोबाइल चलाते रहना या फिर कंप्यूटर स्क्रीन पर लगे रहना इत्यादि हमारी स्वास्थ्य के लिए काफी खराब है।

कम सोने के नुकसान (Kam Sone ke Nuksan)
कम सोने के नुकसान (Kam Sone ke Nuksan)

आज के समय में लोग देर से सोना न जाने क्यों पसंद करते हैं। एक समय था जब लोग जल्दी सो कर सुबह 4:00 बजे उठ जाते थे। अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए  जिस प्रकार का हम खानपान करते हैं उसी प्रकार नींद लेना भी उतना ही आवश्यक है। अगर हमारी नींद पूरी नहीं होती तो हमें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कम सोने के नुकसान (kam sone ke nuksan) शायद आपको ना मालूम हो लेकिन आज सुंदरता के इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कम सोने के नुकसान (kam sone ke nuksan) के बारे में।

इनसोम्निया

इनसोम्निया एक ऐसी बीमारी है जिसमें लोगों को रात भर नींद नहीं आती। जिसके कारण उन्हें चिकित्सकों की सलाह लेनी पड़ती है और उनकी बताई गई दवाओं का सेवन करना पड़ता है। चिकित्सक उन्हें कम सोने के नुकसान (kam sone ke nuksan) के बारे में तो बताते ही है साथ ही साथ उन्हें एक अच्छी नींद के फायदे के बारे में भी बताते हैं।

Also, Read जमीन पर सोने के फायदे (Jameen Par Sone ke Fayde)

नुकसान (Kam Sone ke Nuksan) की जानकारी

खराब मूड

जो लोग रात भर अपने फोन  में लगे रहते हैं या फिर रात भर उल्लू की तरह जगते हैं उनका मूड खराब ही नजर आता है। जब आप लोग रात भर नींद अच्छे से नहीं लेंगे तो आपका मूड सुबह खराब ही होगा। नींद की पूर्ति ना होना हमारे दिमाग में भी असर करता है जिसकी वजह से हमारा मूड खराब रहता है। एक अच्छे शरीर के साथ-साथ अच्छे मस्तिष्क के लिए भी नींद का पूरा होना जरूरी है। आप लोगों को कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी होगी तभी आप लोग अच्छे मूड में रह पाएंगे।

प्रजनन में समस्याएं

अगर आप लोग उल्लू की तरह रात भर जागते हैं  तो इसका असर आपकी प्रजनन की क्षमता पर भी पड़ता है।  नींद पूरी ना होने की वजह से पुरुषों में वीर्य की संख्या कम होने लगती है। नींद अगर पूरी ना हो पाए तो आपके शुक्राणुओं को कई ज्यादा नुकसान हो सकता है। यह आपके  प्रजनन की क्षमता को भी प्रभावित करता है। स्टडी के दौरान यह पता चला कि कम नींद लेने की वजह से महिलाओं को ज्यादा असर होता है।

Also, Read Ankho ki Roshni Kaise Badhaye In Hindi

मोटापा होना

अगर आप लोग मोटापे से बचना चाहते हैं तो आपको अपनी नींद पूरी करनी होगी क्योंकि अगर आपकी नींद लगातार कम रहेगी तो आपका मोटापा बढ़ता रहेगा। एक स्टडी के दौरान यह पता चला कि 5 घंटे से कम नींद लेने की वजह से बॉडी में फैट संख्या बढ़ती है। अगर आपकी नींद में भी बाधा आ रही है तो उसके कारण भी आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। अगर आपने ध्यान दिया होगा तो, जो लोग रात भर ज्यादा जगते हैं उन्हें भूख भी ज्यादा लगती है जिस वजह से मोटापे का खतरा बढ़ सकता है।

डिप्रेशन

अच्छी नींद का ना आना या फिर रात भर जगे रहना डिप्रेशन को बढ़ावा दे सकता है। नींद पूरी ना होने की वजह से लोगों में चिड़चिड़ापन और मूड खराब होता है जो अवसाद के ही लक्षण है। नींद का सीधा असर हमारे मस्तिष्क पर पड़ता है तो अगर अच्छी तरह से नींद नहीं आती तो मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव होता है। जिसकी वजह से चिड़चिड़ापन, मूड खराब होना और अवसाद की समस्या होती है।

Also, Read अर्जुनारिष्ट के फायदे (Arjunarishta ke fayde)

पाचन खराब होना

नींद का बुरा असर ना केवल हमारे मस्तिष्क पर बल्कि हमारे शरीर पर भी होता है। एक रिसर्च के अनुसार यह पता चला है कि नींद की कमी से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। अगर समय से नींद पूरी नहीं होती तो आपकी आंतों में सूजन, लिवर से जुड़ी समस्या,  पेप्टिक रोग, इत्यादि भी हो सकते हैं। खराब नींद के कारण आपको पेट में दर्द, उल्टी आना, पेट फूलना, सीने में जलन होना, इत्यादि समस्याएं भी हो सकती हैं।

Also, Read पुदीना के फायदे (Pudina ke fayde)

एज का बढ़ना

जो लोग रात भर उल्लू की तरह चलते हैं उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल  आ जाते हैं जिनकी वजह से उनकी उम्र  ज्यादा दिखती है। एक स्टडी के दौरान  पता चला कि  नींद में कमी होने के कारण आपकी त्वचा की इलास्टिसिटी कम होती है। कम नींद की वजह से आप लोग  ज्यादा थके हुए नजर आते हैं, आपकी पलके झुकी रहती हैं, आंखों में सूजन और आंखें लाल भी रहती है।

हाई ब्लड प्रेशर

नींद का पुरा ना होना आपके ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित कर सकता है। एक स्टडी के दौरान यह पता चला कि नींद में अगर कमी होती है तो यह आपके ब्लड प्रेशर को भी बढ़ा सकता है। जैसा मैंने आपको बताया कि नींद की कमी  न केवल आपके शरीर में बल्कि मस्तिष्क पर भी प्रभाव डालती है। अगर आप लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचना चाहते हैं तो एक अच्छी नींद आपको जरूर लेनी होगी।

Also, Read बांस के मुरब्बे के फायदे (Bans ka Murabba ke Fayde)

FAQ

Q. कम सोने से क्या असर होता है?

Ans: अगर आप लोग अपनी नींद पूरी नहीं करेंगे तो आपके मस्तिष्क पर और शरीर पर बुरा असर होगा।

Q. क्या 5 घंटे की नींद पर्याप्त है?

Ans: जी नहीं, एक इंसान को हर रोज 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

Q. 1 दिन में कितने घंटे सोना चाहिए?

Ans: आप लोगों को हर रोज अपनी नींद की पूर्ति के लिए 8 घंटे सोना होगा।

Q. क्या 6 घंटे की नींद काफी है?

Ans: जी नहीं, एक स्वस्थ शरीर के लिए 8 घंटे की नींद अच्छी मानी जाती है।

Q. सिर्फ 4 घंटे की नींद लेने से क्या होता है?

Ans: अगर आप लोग 4 घंटे की नींद लेंगे तो यह आपके शरीर का वजन बढ़ाएगा।

इस पोस्ट के माध्यम से आपको कम सोने के नुकसान (Kam Sone ke Nuksan) के बारें में बताया गया हैं। अगर आप भी कम सोते हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता हैं। इसलिए अपने सोने की आदतों में परिवर्तन करना आवश्यक हैं। इस पोस्ट को शेयर जरुर करें धन्यवाद।

अधिक पढ़ें

Also, Read Anar Khane Ke Fayde (अनार खाने के फायदे)

2 thoughts on “कम सोने के नुकसान (Kam Sone ke Nuksan)”

Leave a Comment