पुदीना के फायदे (Pudina ke fayde)

Spread the love

पुदीना के फायदे (Pudina ke fayde): नमस्कार दोस्तों हम आपका स्वागत करते हैं अपने नए ब्लॉग पोस्ट में और आज हम बात करेंगे, पुदीना के फायदे(pudina ke fayde) के बारे में।  पुदीना एक छोटा सा पौधा है जिसकी पत्तियों का इस्तेमाल  हम  अपने खाने के जायके को बढ़ाने में इस्तेमाल करते हैं। आप लोगों ने पुदीने की चटनी तो खाई होगी और पुदीने को गन्ने के जूस में डालकर भी पिया होगा। लेकिन क्या आपको मालूम है की पुदीना हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। आज के इस लेख में हम बात करेंगे  पुदीना के फायदे(pudina ke fayde), नुकसान, इसमें मिलने वाले पोषक तत्व, और इसके इस्तेमाल के बारे में।

पुदीना के फायदे (Pudina ke fayde)
पुदीना के फायदे (Pudina ke fayde)

पुदीना में पायें जाने वाले पोषक तत्व (Pudina Me kya paya jata hai)

चलिए सबसे पहले जानते हैं पुदीना में मिलने वाले पोषक तत्व के बारे में:

पुदीना एक खुशबूदार पौधा है जो कि मिनट परिवार से जुड़ा है। केवल भारत में ही नहीं लेकिन दुनिया भर में  इसकी खेती होती है। पुदीने का इस्तेमाल एसेंशियल ऑयल से लेकर  हर्बल चाय बनाने तक में किया जाता है। एक स्टडी के दौरान यह पता चला कि पुदीना में एंटीवायरस, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी एलर्जी इत्यादि गुण मौजूद होते हैं। पुदीना में मिलने वाले पोषक तत्व जैसे  कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, fat, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन ए, इत्यादि हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं।

Pudina Ka Istemal Kaise Karen

अब हम जानेंगे  पुदीना के इस्तेमाल के बारे में:

  • आप पुदीने की चटनी बनाकर खाने के साथ  ले सकते हैं।
  • आप पुदीना का इस्तेमाल सब्जियों को स्वादिष्ट बनाने के लिए भी कर सकते हैं।
  • पुदीना से बनाई गई चाय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
  • डॉक्टर की सलाह लेने के बाद पुदीने के रस को टॉनिक की तरह ले सकते हैं।
  • अगर गन्ने के जूस में पुदीना डाल दिया जाए तो वह और स्वादिष्ट हो जाता है।

Also, Read अर्जुन छाल के फायदे (Arjun Chhal ke Fayde)

फायदे (Pudina ke fayde)

अब बात करते हैं पुदीना के फायदे(pudina ke fayde) के बारे में:

त्वचा से जुड़ी समस्याओं में

पुदीना के फायदे(pudina ke fayde) में सबसे पहला फायदा है त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाना। अगर आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हैं जैसे कि खुजली होना या जलन होना तो पुदीने का इस्तेमाल आपके लिए काफी लाभदायक होगा। पुदीना में मिलने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण हमारी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। पुदीना हमारे त्वचा से बैक्टीरिया को दूर भगाता है और खुजली और जलन से भी छुटकारा दिलाता है।

Also, Read पान खाने के फायदे (Paan khane ke Fayde)

वजन को कम करने में पुदीना के फायदे

पुदीना के फायदे(pudina ke fayde) में दूसरा फायदा है वजन को कम करने में मददगार। अगर आपके शरीर में अधिक वजन हो गया है या फिर चर्बी की मात्रा अधिक हो गई है तो पुदीना से बनी हर्बल चाय आपके वजन को कम करने में मदद कर सकती है। पुदीना में पाए जाने वाले पोषक तत्व अधिक भूख लगने की समस्या को कम करते हैं। नियमित रूप से पुदीना का इस्तेमाल आपके वजन को कम करने और संतुलित रखने में मदद कर सकता है।

मुंह से जुड़ी गंदगी को ठीक करने में

पुदीना के फायदे(pudina ke fayde) में तीसरा फायदा है मुंह से जुड़ी गंदगी को ठीक करना। अगर आपके मुंह से बहुत गंदी बदबू आती है  तो आप पुदीना का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुदीना हमारे दांतो को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसीलिए ज्यादातर टूथपेस्ट में पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। पुदीना में मिलने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण आपके मुंह से बैक्टीरिया को मारते हैं और आपकी सास को बदबू से मुक्त करने में मददगार है।

Also, Read एप्पल विनेगर के फायदे (Apple vinegar ke Fayde)

पाचन से जुड़ी समस्याओं से

पुदीना के फायदे(pudina ke fayde) में चौथा फायदा है पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाना। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं तो पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुदीना में मिलने वाला फाइबर आपकी पाचन क्रिया को बढ़ाएगा और खाना पचाने में आपकी मदद करेगा। अगर आप को मल निकालने में भी परेशानी है तो आपके मल को मुलायम करके आपकी परेशानी दूर करेगा।

डिप्रेशन को दूर करने में पुदीना के फायदे

पुदीना के फायदे(pudina ke fayde) में  पांचवा फायदा है  डिप्रेशन को दूर करने में मददगार। अगर आप  तनाव या फिर अवसाद के शिकार हैं तो पुदीने का इस्तेमाल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। पुदीना से बनाई जाने वाली हर्बल चाय आपके तनाव को दूर  करेगी  और इसमें पाए जाने वाले गुण अवसाद से लड़ने में मदद करते हैं। पुदीना से बनाई जाने वाली हर्बल चाय आपकी पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर करती है। तो आप हर रोज पुदीना की हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं।\

Also, Read च्यवनप्राश खाने के फायदे(Chyawanprash Khane ke Fayde)

पुदीना के नुकसान (Pudina Ke Nuksan)

अभी हमने जाना पुदीना के फायदे के बारे में, अब हम जानेंगे इसके कुछ नुकसान के बारे में:

कहते हैं कि अधिक मात्रा में किसी भी वस्तु का इस्तेमाल नुकसान ही देता है। ठीक उसी प्रकार अगर पुदीने का इस्तेमाल अधिक रूप में किया जाए तो यह हमें नुकसान पहुंचा सकता है। चलिए जानते हैं पुदीना के कुछ नुकसान के बारे में।

  • अगर आपको लो शुगर की प्रॉब्लम है तो आपको पुदीने से दूर रहना चाहिए। पुदीना में पाए जाने वाले गुण शरीर में शुगर लेवल को कम  करते है तो यह आपके लिए  नुकसानदेह हो सकता है।
  • आपको इसके इस्तेमाल से पहले एक बार अपने डॉक्टर से विचार-विमर्श कर लेना चाहिए।
  • अगर आप प्रेग्नेंट है तो पुदीने का इस्तेमाल आपके लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है।
  • अगर आपकी त्वचा सेंसेटिव है तो पुदीना आपकी त्वचा पर एलर्जी का कारण  बन सकता है।

Also, Read तिल के तेल के फायदे (Til ke tel ke fayde)

FAQ:

पुदीना से क्या लाभ होता है?

पुदीना के अनेक लाभ हैं जैसे पेट से जुड़ी समस्या दूर करना, वजन कम करना, और अवसाद दूर करना।

क्या रोज पुदीना खाना ठीक है?

जी हां, आप हर रोज नियमित मात्रा में पुदीना खा सकते हैं।

पुदीने का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

पुदीने के पानी के अनेक फायदे हैं जैसे पाचन ठीक करना, मुंह की गंदगी दूर करना, और एलर्जी ठीक करना।

पुदीने का सेवन कैसे करें?

आप पुदीने की चटनी बना सकते हैं, या फिर इसके पत्तों को खा सकते हैं।

Also, Read हरड़ के फायदे (Harad ke Fayde)