गोवा में क्या सस्ता मिलता है / गोवा में कैसे कपड़े पहने जाते हैं

Spread the love

गोवा में क्या सस्ता मिलता है / गोवा में कैसे कपड़े पहने जाते हैं – क्या आप भी पहली बार गोवा जाने का प्लान कर रहे हैं। अगर हाँ तो मैं आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ बेहतरीन जानकारियां आपको देने जा रही हूँ। गोवा पहली बार विजिट करने से पहले इन जानकारियों का होना बेहद जरुरी हैं। अक्सर लोग यह जानने को उत्सुक रहते हैं की गोवा में क्या सस्ता मिलता है और गोवा में कैसे कपड़े पहने जाते हैं। दोस्तों इस पोस्ट में मैं आपको गोवा में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारें में भी बताउंगी। गोवा में कुछ चीजें बेहद सस्ती मिलती हैं। गोवा से वापस लौटते समय आप अपने परिवार या दोस्तों के लिए कुछ चीजें सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं।

गोवा में क्या सस्ता मिलता है
गोवा में क्या सस्ता मिलता है

गोवा में अक्सर फिल्म की सूटिंग होती हैं। आपने फिल्मों में भी कई बार गोवा बीच देखा होगा। गोवा में लोग छोटे-छोटे कपड़े पहने दिखाई देते हैं। ऐसे में में गोवा जाने से पहले लोग गूगल पर यह जरुर सर्च करते हैं की गोवा में कैसे कपड़े पहने जाते हैं तो आइए आपको गोवा से जुडी सभी जानकारियां विस्तार से देते हैं।

गोवा में कैसे कपड़े पहने जाते हैं

गोवा में कैसे कपड़े पहने जाते हैं
गोवा में कैसे कपड़े पहने जाते हैं

गोवा में आप किसी भी प्रकार के कपड़े पहन सकते हैं। आप चाहे तो साड़ी, शर्ट पैंट, वेस्टर्न ड्रेस, बिकनी, शोर्ट ड्रेस सभी चीजें पहन सकते हैं। यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता हैं की आप क्या पहनना चाहते हैं। आम तौर पर लोग बीच पर समुन्द्र की लहरों का मजा लेने जाते हैं। इसी कारण लोग छोटे कपड़े ही ज्यादा पसंद करते हैं। आप जम्प सूट, हाफ जीन्स, हल्के टी शर्ट, बिकनी आदि पहन सकते हैं।

Also, Read सरल मेहंदी डिजाइन पैर की

गोवा में क्या सस्ता मिलता है

गोवा एक महँगी जगह हैं। हालाँकि कुछ ऐसी चीजें हैं जो यहाँ भी बेहद सस्ती मिलती हैं। आप भी अगर गोवा जाने का प्लान कर रहे हैं तो वहां कुछ चीजें बेहद सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं। गोवा में बियर, काजू और कुछ घरेलू सामान के साथ-साथ कपड़े जूते आदि भी कुछ जगहों पर बेहद सस्ते मिलते हैं। जिस बियर की कीमत अन्य राज्यों में 120 से 130 रूपए तक हैं उसकी कीमत गोवा में सिर्फ 90 रूपये हैं। बीच के कीनारे बैठकर वहां बियर का लुत्फ़ उठाने वालों की संख्या भी कम नहीं हैं।

दरसल शराब या बियर पर वहा की सरकार टैक्स कम लेती हैं। अन्य राज्यों में टैक्स अधिक ली जाती हैं जिसकी वजह से कीमत ज्यादा होती हैं। गोवा में हर गली, रोड, नुक्कड़ पर शराब की अनेक दुकाने दिखाई देती हैं। गोवा में विसिटर्स की संख्या बढ़ाने के लिए भी शराब पर टैक्स कम लिया जाता हैं।

इसके अलावे गोवा में काजू, लड़की से बने सामान, मिट्टी से निर्मित बर्तन, हाथों से निर्मित वस्तुएं, पीतल, मसले, काजू फेनी, काजू से बनी मिठाइयाँ, हस्तनिर्मित आभूषण आदि बेहद सस्ता मिलता हैं।

Also, Read Tanishq Owner कौन हैं Tanishq jewellery का इतिहास जान हैरान हो जायेंगे

गोवा में कहां सस्ता और अच्छा सामान मिलता है

अगर आप गोवा में शोपींग करना चाहते हैं तो सबसे अच्छी जगह के नाम नीचे दियें गए हैं। इन जगहों पर सबसे सस्ते और अच्छे सामान मिलते हैं:-

  • कोलवा बीच मार्केट
  • मापुसा बाजार
  • कलंगुट मार्केट स्क्वायर
  • पालोलेम बीच मार्केट
  • मडगांव म्युनिसिपल मार्केट

Also, Read ऊटी में घूमने के स्थल – ऊटी में यहाँ नहीं गए तो ऊटी जाना हैं बेकार

गोवा में घूमने की जगह

गोवा में घुमने की जगहों की कमी नहीं हैं। गोवा में दुधसागर वॉटरफॉल, अंजुना बीच, महालक्ष्मी मंदिर, वेगेटर बीच, पालोलेम बीच, सैटर्डे नाइट मार्केट , चपोरा किला, कैंडोलिम बीच, महालसा नारायणी मंदिर जैसी जगहें गोवा में घूमने की सबसे अच्छी जगह मानी जाती हैं। गोवा में सप्तकोतेश्वर मंदिर भी बेहद प्रसिद्ध हैं। गोवा जाने वाले लोग इस मंदिर में भगवान के दर्शन करने अवश्य जाते हैं।

Also, Read 2 दिन के लिए घूमने की जगह खोजो – दिल खुश कर देगा

निष्कर्ष

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको गोवा में क्या सस्ता मिलता है / गोवा में कैसे कपड़े पहने जाते हैं इसकी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से दी हैं। गोवा में आप पारंपरिक ड्रेस के साथ-साथ वेस्टर्न ड्रेस भी पहन सकते हैं। यहाँ घूमने की जगहों की कमी नहीं हैं। गोवा में अगर आप घुमने जा रहे हैं तो काजू से बनी मिठाइयाँ, काजू, लकड़ी और मिट्टी से बने सामान खरीद सकते हैं क्योकिं ऐसे सामान वहां बेहद सस्ते दाम पर मिल जाते हैं।

मुझे आशा की आपको आपके सवाल गोवा में क्या सस्ता मिलता है / गोवा में कैसे कपड़े पहने जाते हैं के उत्तर मिल गएँ होंगे। ऐसी ही जानकारियों के लिए आप हमारे ब्लॉग के अन्य पोस्ट को पढ़ सकते हैं। इस पोस्ट को उन तक जरुर से जरुर शेयर करें जो गोवा जाने का प्लान कर रहे हैं।

Also, Read मेरे जन्मदिन में कितने दिन बाकी है – क्लिक कर 1 सेकंड में जाने

यह भी पढ़े घर में भूरी बिल्ली का आना शुभ है या अशुभ – बिल्ली के सपनों का अर्थ विस्तार से जाने

2 thoughts on “गोवा में क्या सस्ता मिलता है / गोवा में कैसे कपड़े पहने जाते हैं”

Leave a Comment