जल्दी मोटा होने के उपाय – 5 उपाय जो जल्दी बनाएगा मोटा

Spread the love

जल्दी मोटा होने के उपाय – कम वजन के कारण अक्सर लोग परेशान रहते हैं। जरूरत से ज्यादा से पतला होना कभी-कभी हंसी का पात्र बना देता हैं। चाहे कही इंटरव्यू देने जाना हो या किसी लड़की को इम्प्रेस करना हो संतुलित वजन का होना बहुत जरुरी हैं। लड़कियां ज्यादा पतले या ज्यादा मोटे व्यक्ति को पसंद नहीं करती हैं। इसके अलावे ज्यादा मोटा होना या ज्यादा पतला होना भी कई समस्याओं को जन्म देता हैं। खैर आज कि इस पोस्ट में जल्दी मोटा होने के उपाय बताने जा रही हूँ। अगर आप भी खूब खाना खाते हैं फिर भी शरीर में नहीं लगता हैं तो मेरे बताएं गए उपाय से आपका शरीर जल्दी ही मोटा होने लगेगा। आज मैं आपको मोटा होने के लिए खाना चाहिए या करना चाहिए इसके बारें में बताने जा रही हूँ।

जल्दी मोटा होने के उपाय
जल्दी मोटा होने के उपाय

दोस्तों जल्दी मोटा होने के लिए आपका पाचन तन्त्र का सही रहना आवश्यक हैं। साथ ही आपको अपने जीवनशैली में बदलाव की भी आवश्यकता होगी। अगर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली ठीक नहीं हैं तो मोटा होने के रस्ते में यह बड़ी रुकावट पैदा कर सकती हैं। इसलिए ऐसे आहार का चयन आवश्यक हैं जिससे इम्युनिटी बूस्ट हो और जिसे आसानी से पचाया जा सकें। उच्च कैलोरी और युक्त भोजन के सेवन से वजन तेजी से बढ़ता हैं इसलिए अपने भोजन में हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों को जरुर से जरुर शामिल करें। आइये अब आपको मैं जल्दी मोटा होने के उपाय या ऐसे आहार के बारें में बताती हूँ जो आपको जल्दी मोटा होने में मदद करेगा।

जल्दी मोटा होने के उपाय – मोटा होने के लिए क्या खाना चाहिए

खान-पान या डाइट में बदलाव कर पतला व्यक्ति भी मोटा हो सकता हैं। ज्यादा पतला होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कोई लम्बी बीमारी, पेट का खराब रहना, तनाव, पोषण की कमी आदि। लेकिन आप बिल्कुल भी चिंता न करें। जल्दी मोटा होने के लिए नीचे बताएं गए खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरुरी हैं:

1. घी – चीनी

दोस्तों अगर आप कम वजन या दुबलेपन की समस्या से ग्रस्त हैं तो कुछ महीने घी-चीनी का सेवन जरुर करें। घी में मौजूद कैलरी और फैट आपको दुबलेपन की समस्या से निजात दिलाएगा। इसके सेवन से वजन तेजी से बढ़ता हैं। इसका सेवन घी और चीनी को मिक्स कर खाली पेट करना चाहिए।

Also, Read खजूर खाने के फायदे (Khajur Khane ke Fayde in Hindi)

2. जल्दी मोटा होने के उपाय – प्रोटीन

वजन को बढ़ाने हेतु प्रोटीन का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से वजन तेजी से बढ़ता हैं। इसके लिए रोज सुबह आप अंकुरित अनाज का सेवन करें। साथ ही सोयाबीन, चिकन, मछली आदि में भी हाई प्रोटीन होता हैं जो आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकता हैं। प्रोटीन युक्त भोजन आपकी मांशपेशियों को मजबूती देता हैं। इससे शारीरिक कमजोरी भी दूर होती हैं।

Also, Read अर्जुन की छाल साइड इफेक्ट्स और इसकी पूरी जानकारी

3. जल्दी मोटा होने के उपाय – कैलरी

वजन को जल्दी इनक्रीज करने के लिए हाई कैलरी युक्त भोजन करना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए एक व्यक्ति को प्रतिदिन 2000 से 2,500 कैलरी की जरूरत होती हैं। मोटा होने के लिए आप 300 कैलरी एक्स्ट्रा सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं। किशमिश का सेवन फुलाकर करने पर ज्यादा लाभ मिलता हैं।

Also, Read एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं और खाने के फायदे क्या-क्या हैं ?

4. केला

केला में मौजूद कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, कैलरी हड्डी और स्वस्थ शरीर के लिए वरदान के समान हैं। साथ ही इसमें रेसिस्टेंट स्टार्च होता हैं जो पेट को स्वस्थ रखता हैं। वजन बढ़ाने के लिए केला के साथ दूध का सेवन बहुत फायदेमंद हैं। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो केला, बादाम, किशमिश, काजू आदि को पीसकर दूध में मिलाकर रोज सुबह शाम पियें।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

5. जल्दी मोटा होने के उपाय – वेट गेनर

वेट तेजी से बढ़ाने के लिए वेट गेनर सबसे बढ़िया तरीका हैं। मार्किट में कई कंपनियों के वेट गेनर उपलब्ध हैं। वेट गेनर की खास बात यह हैं की इसके उपयोग से सिर्फ 1 महीने में ही असर दिखना शुरू हो जाता हैं। वेट गेनर दूध के साथ लिया जाता हैं। इसके साथ थोड़ी एक्सरसाइज करेंगे तो और भी अच्छा रहेगा।

Also, Read शिलाजीत के फायदे हिंदी में – शिलाजीत के 5 अद्भुत फायदे

निष्कर्ष

अपने डाइट और खान पान की आदतों में सुधार लाकर वजन तेजी से बढाया जा सकता हैं। जल्दी मोटा होने के उपाय में मैंने आपको कुछ ऐसे आहार बताएं जिसकी मदद से दुबले पतले शरीर से छुटकारा मिल सकता हैं। स्वस्थ आहार न सिर्फ आपको स्वस्थ रखता हैं बल्कि आपके लुक को भी अच्छा बनाता हैं।

जल्दी मोटा होने के उपाय या जल्दी मोटा होने के लिए क्या खाना चाहिए इसके बारें में मैंने आपको इस पोस्ट के जरिये विस्तार से बताया हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट के द्वारा हमें जरुर बताएं। अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इस पोस्ट को जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read अलसी से मोटापा कम करने का तरीका

Leave a Comment