दीमक मारने का उपाय – आसान तरीके से

Spread the love

दीमक मारने का उपाय: दीमक शहर हो या गाँव दीमक के आतंक से सभी परेशान रहतें हैं। दीमक रातों रात लकड़ी से बने सामान को चट कर जाती हैं। खासकर मिट्टी के घरों में या गिलावा पे बनें घर में दीमक का आतंक ज्यादा देखने को मिलता हैं। जब आपके फर्नीचर में दीमक लग जाते हैं तो यह उसे खोखला कर कमजोर कर देता हैं। कभी कभी तो दीमक दीवालों पे भी लग जाते हैं जो दीवालों के रंग को भी उड़ा देती हैं जिससे दीवाल देखने में भद्दा सा लगता हैं। अगर आप दीमक का सही समय पे उपाय नहीं करेंगे तो ये आपके फर्नीचर को पूरी तरह गायब भी कर सकतें हैं। मजबूत से मजबूत लकड़ी के बने सामानों को भी ये रातों रात चट कर जातें हैं।

दीमक मारने का उपाय
दीमक मारने का उपाय

तो आज की इस खास पोस्ट में मैं आपको दीमक मारने का उपाय बताने जा रही हूँ। ये दीमक मारने के ये घरेलू उपाय बेहद प्रभावी हैं। इन उपायों को करने से आप दीमक से हमेशा हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। नीचे दीमक मारने का उपाय बताया गया हैं जिन्हें आप प्रयोग में ला सकते हैं।

यहाँ पढ़ें पेट में गैस बनना और इसके लक्षण और उपाय

नीम का तेल हैं दीमक मारने का उपाय

जब आपके दीवारों में या फर्नीचर में दीमक लग जाएँ तो इसके लिये नीम का तेल बेहद प्रभावकारी हैं। नीम का तेल कीटनाशक के रूप में पुराने ज़माने से किया जाता हैं। जहाँ पे दीमक लगे हैं वहां नीम का तेल डालने से दीमक या तो मर जाते हैं या फिर भाग जाते हैं। ऐसा आपको 2 दिन में कम से कम 3 से 4 बार करना हैं।

यहाँ पढ़ें खुजली क्यों होती है इसके लक्षण और घरेलू उपाय

वाइट विनेगर

वाइट विनेगर का प्रयोग साफ़ सफाई के लिए भी किया जाता हैं। दरसल वाइट विनेगर में थोड़े मात्रा में एसिड भी मौजूद होता हैं तो कीटों को नष्ट करने में बेहद कारगर हैं। वाइट विनेगर से दीमक को हटाने के लिए उसमें निम्बू का रस मिलाकर प्रभावित जगह पे छिड़काव करने से दीमक मर जाते हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

लौंग का तेल भी दीमक मारने का बेस्ट उपाय हैं

लकड़ी से बनें सामान पे अगर अत्याधिक दीमक लगें हुए हैं तो उसे नष्ट करने के लिए लौंग तेल का प्रयोग करें। एक गिलास पानी में 10 बूंद लौंग का तेल मिलाकर दीमक के सुरंग पर इसे स्प्रे करें। जल्द ही आप देखेंगे की दीमक वहां से गायब हो जायेंगे।

यहाँ पढ़ें चेहरे की फुंसी हटाने के घरेलू उपाय | कूल्हे पर फुंसी का इलाज

ऐलोवेरा

एलोवेरा न सिर्फ आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करता हैं बल्कि यह कीड़ों को भागने में भी असरदार हैं। दीमक मारने या भगाने के लिए आप एलोवेरा का प्रयोग कर सकतें हैं। अलोवेरा के पत्तों को पानी के साथ पीसकर छिड़काव करने से दीमक भाग जाते हैं। दीमक को एलोवेरा का टेस्ट बिल्कुल पसंद नहीं आता हैं।

यहाँ पढ़ें तुरंत गोरा होने के उपाय(Gore Hone Ke Upay)

साबुन का पानी

जी हाँ साबुन का पानी आपके लिए सबसे सस्ता और आसान विकल्प हो सकता हैं। साबुन में जो केमिकल होते हैं वो दीमक को मार देते हैं । इसके लिए आपको 1 कप पानी में साबुन को को मिलाकर दीमक पर छिड़काव करें। साबुन के पानी के असर से दीमक जल्द ही नष्ट हो जाते हैं। यह दीमक मारने का सबसे सस्ता और आसान तरीका हैं।

यहाँ पढ़ें ढील मारने का उपाय(Dhil Marne ka Upay)

चीनी से दीमक मारने का उपाय

चीटियाँ दीमक के दुश्मन होते हैं। अगर आप दीमक के सुरंगों के पास चीनी रख देतें हैं तो चीटियाँ चीनी के साथ- साथ दीमक को खा जाते है। हालाँकि इससे चीटियों का आतंक बढ़ सकता हैं। अगर आपको चीटियों से परेशानी नहीं हैं तो आप इस उपाय को कर सकतें हैं।

यहाँ पढ़ें Sundarta Badhane Ke Upay | सुंदरता के टिप्स

दोस्तों आज की इस पोस्ट में आपने जाना की कैसे आप दीमक से छुटकारा पा सकतें हैं। दोस्तों दीमक मारने का यह उपाय जरुर प्रयोग में लायें ताकि दीमक के आतंक से छुटकारा मिल सकें। अगर आपको कोई अन्य जानकारी चाहिए तो कमेंट के माध्यम से जरुर पूछें धन्यवाद। दीमक मारने का उपाय आपको कैसा लगा कमेंट के द्वारा जरुर बताएं।

2 thoughts on “दीमक मारने का उपाय – आसान तरीके से”

Leave a Comment