Sundarta Badhane Ke Upay | सुंदरता के टिप्स

Spread the love

Sundarta Badhane Ke Upay :- Sundarta का अर्थ सिर्फ बाहर से सुन्दर दिखना नहीं हैं जब हमारे मन में दुसरे के प्रति द्वेष इर्ष्या जलन की भावना नहीं होती तो आप वास्तव में सुन्दर दीखते हैं। खुबसुरत दिखना किसे पसंद नही। हर कोई चाहता की वो औरों से अलग दिखे।लेकिन सिर्फ चाहने मात्र से सभी चीजे होने लगती तो शायद कर्म का कोई महत्त्व ही नहीं रह जाता। यानी अगर आप किसी चीज को पाना चाहते है तो उसके लिए आपको मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। कर्म तो करना ही पड़ेगा। जब आप कर्म करते है तो ही आपको फल की प्राप्ति हो सकती है मेहनत का फल देर सवेर जरुर मिलता है।

आज के प्रदूषित वातावरण और गलत खान पान ने लोगों के स्वास्थ्य को बिगाड़ दिया है। खुबसुरत दिखने के लिए जितना आपको मेकअप की आवश्यकता है उससे कई ज्यादा उचित खान पान और और हमारे टिप्स की आवश्यकता है। तो आज की आर्टिकल में मैं आपको बताउंगी स्वस्थ रहने और खुबसुरत ( Sundarta Badhane Ke Upay ) दिखने के कुछ टिप्स।

Beauty_Secrets
Beauty Secrets

Beauty Secrets for Younger Yooking Skin

हमें जीने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है लेकिन स्वस्थ और सुंदर दिखने ( Sundarta Badhane Ke Upay ) के लिए उचित मात्रा में यानी संतुलित भोजन की जरूरत होती है। कुछ लोग बेहद कम खाते है तो कुछ लोग बहुत ज्यादा ऐसे में यह आपके शरिर को बेढंग बना देता है। मान लो आपका पेट जरूरत से ज्यादा निकल गया है यानी आपकी चर्बी अधिक बढ़ गयी है तो आप निश्चित से दूसरों से कम खुबसुरत दिखाई देंगे। साथ ही निकला हुआ पेट आपको कई तरह की परेशानियाँ दे सकती है जैसे :- आप तेज नहीं दौर पाएंगे , ठीक से बैठ नहीं पाएंगे , जल्दी थक जायेंगे आदि।
यहीं नहीं जब आप जरूरत से अधिक मोटे हो जाते है तो कई तरह की बीमारियाँ आपको घेर लेती है। तो चलिए जानते है की आपके पेट पर चर्बी किन किन चीजों के सेवन से जमती है :-

पेट पर अधिक चर्बी क्यों जमती हैं


1.अधिक तैलीय या चिकनाई युक्त भोजन से जैसे :- अधिक तेल में पका हुआ खाना।
2.चावल के अधिक सेवन से , जी हाँ अगर आप दिन भर चावल ही खाते रहते है तो संभल जाइये क्योकि ये आपकी खूबसूरती और स्वास्थ्य दोनों को बिगाड़ सकती है। चवल में अत्यधिक मात्रा में वसा और कार्बोहाइड्रेट होता है जो आपके स्वास्थ्य की लिए उचित नहीं। ये आपकी पेट की चर्बी को बढ़ा देगी। अगर खाना ही है तो चावल को कुकर के बजाय तसले में पकाएं और मार को अलग करके खाएं।

फ़ास्ट फ़ूड के अत्यधिक सेवन से आप बीमार तो होते ही है साथ में इसके कई दुष्परिणाम है फ़ास्ट फ़ूड में वसा की मात्रा अधिक होती है। इतना ही नहीं फ़ास्ट फ़ूड आपको आलसी बना देता है अगर आप भी फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करते है तो संभल जाइये। फ़ास्ट फ़ूड के अत्यधिक सेवन से आपको कई तरह की पेट की बीमारियाँ होने लगती है जैसे पेट में गैस बनना , पेट पे चर्बी का जमना आदि।

Beauty Secrets for Everyone – Sundarta Badhane Ke Upay

खुबसुरत दिखने ( Sundarta Badhane Ke Upay ) के लिए सिर्फ संतुलित भोजन ही काफी नहीं है आपको मानसिक तौर पे भी स्वस्थ रहने की आवश्यकता होती है। चलिए आपको बताते है कुछ ऐसे टिप्स जिससे आप स्वस्थ भी रहेंगे और खुबसुरत भी दिखेंगे। आप मेरे नीचे बताएं गये इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो निश्चित ही आपकी Sundarta में चार चाँद लग जायेंगे।

क्रोध

क्रोध :- क्रोध यानी गुस्सा , गुस्सा होना मनुष्य का सबसे बड़ा अवगुण है अगर आप भी बात बात पर गुस्सा होते है तो ये आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी खूबसूरती पे भी दाग लगा सकती है। जब आप क्रोधित होते है तो इसका सीधा असर हमारे मानसिक स्वास्थ पे पड़ता है जिससे हमें ठीक से नींद नहीं आती , नींद न आने की वजह से हम कई तरह के बिमारियों के शिकार हो सकते है साथ ही हमार्री आँखों के निचे काले धब्बे पड़ जाते है जो देखने में बिलकुल अच्छे नहीं लगते है। यानी क्रोध हमे बीमार तो करती ही है साथ ही हमारे खूबसूरती को भी बिगाड़ देती है।

Sundarta Badhane Ke Upay – सकारात्मक सोच

2. सकारात्मक सोच :- जी हाँ अगर आप किसी भी परिस्थिति में खुद को मजबूत बनाये रखेंगे और हमेशा सकारत्मक सोचेंगे और खुश रहेंगे और बुरी परिस्थितियों का धैर्य के साथ सामना करेंगे तो निश्चित तौर पे आप स्वस्थ रहेंगे। इसलिए हमेशा सकारात्मक सोच रखें। आप अपने आसपास देखें कई लोग आपसे भी ज्यादा दुखी होंगे और उनसे प्रेरणा ले। जब आप खुश रहेंगे तो निश्चित ही खुबसुरत दिखेंगे क्योकिं हँसता खिलखिलाता हुआ चेहरा किसे पसंद नहीं। साथ ही सकारत्मक सोच हमें मानसिक बिमारियों से भी दूर रखता है।

जलन ( Sundarta Badhane Ke Upay )

3.जलन:- इर्ष्या द्वेष ये मनुष्य के सबसे बड़े दुश्मन है अगर आप भी इर्ष्या द्वेष को त्याग देंगे तो निश्चित ही आप स्वस्थ रहेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। दूसरों से जलने के बजाय अगर आप उनसे प्रेरणा लेकर उनकी ही तरह आगे बढ़ने की सोचेंगे और कर्म करेंगे तो आपको भी आपकी मंजिल जरुर मिलेगी। किसी खूबसूरती देखकर जलना या फिर लहलहाते बालों को देखकर जलना ये सब भी आपको कई बार मानसिक रूप से कमजोर कर देता है इसलिए हमेशा अपने लक्ष्य की और ध्यान देना चाहिए। ध्यान रहे की खूबसूरती अंदर से आती है। इर्ष्या करने से सिर्फ आपका समय और आपका स्वास्थ्य ही बिगड़ता है.

यहाँ अधिक पढ़ें

चिंता करना

4. चिंता करना :- दुःख किसके जीवन में नहीं होते है हर स्थिति और परिस्थितियों से लड़ने के नाम को ही जीवन कहते है। माथे पर चिंता की लकीरे आपकी खूबसूरती तो छीन ही लेती है साथ ही आपके सेहत को भी बर्बाद कर देती है आप मान ले की होनी को कोई टाल नहीं सकता है जो होना है वो तो होकर ही रहेगा। चिंता को सकारत्मक सोच और दृढ इच्छा शक्ति से आप काबू में कर सकते है। इससे पहले की चिंता आपको अवसाद की स्थिति में ले जाएँ उससे पहले आप उस स्थिति से लड़कर स्वयं को मजबूत बनायें और हौसला रखें। कहा भी जाता है की चिंता चिता के समान होती है तो आपको धीरे -धीरे खाएं जाती है। home

12 thoughts on “Sundarta Badhane Ke Upay | सुंदरता के टिप्स”

Leave a Comment