चेहरे को गोरा और सुंदर कैसे बनाएं – आपका चेहरा देखकर लोग जलने लगेंगे

Spread the love

चेहरे को गोरा और सुंदर कैसे बनाएं – आपका चेहरा देखकर लोग जलने लगेंगे – क्या आप भी चेहरे पर दाग-धब्बे और सांवलेपन जैसी समस्या से परेशान हैं। अगर हाँ तो आप बिल्कुल सही जगह हैं। आज की इस खास पोस्ट में मैं आपको चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय बताने जा रही हूँ। जब व्यक्ति के चेहरे पर दाग-धब्बे और एलर्जी जैसी समस्याएं आ जाती हैं तो ऐसी स्थिति व्यक्ति की सुंदरता नष्ट हो जाती हैं। इसलिए आपको इस पोस्ट के माध्यम से चेहरे पर एलर्जी के घरेलू उपाय के साथ-साथ चेहरे को गोरा और सुंदर कैसे बनाएं इसकी पूरी जानकारी दी गयी हैं।

चेहरे को गोरा और सुंदर कैसे बनाएं - आपका चेहरा देखकर लोग जलने लगेंगे
चेहरे को गोरा और सुंदर कैसे बनाएं – आपका चेहरा देखकर लोग जलने लगेंगे

दोस्तों जब हमारे चेहरे पर काले दाग धब्बे आ जाते हैं तो चेहरा काला और सांवला दिखने लगता हैं। ऐसे में आप मेरे बताएं गए घरेलु उपायों और टिप्स की मदद से चेहरे की कई समस्यायों से छुटकारा पा सकते हैं। जब चेहरे पर डलनेस और रूखेपन की समस्या आती हैं तो चेहरे पर एलर्जिक समस्या आने लगती हैं। आइये विस्तार से जानते हैं की चेहरे के रूखेपन की समस्या को कैसे दूर किया जा सकता हैं और चेहरे को गोरा और सुंदर बनाने के उपाय क्या हैं।

चेहरे को गोरा और सुंदर कैसे बनाएं? – बनाने के उपाय

चेहरे को गोरा और सुंदर बनाने के लिए चेहरे की समस्यायों को दूर करने की आवश्यकता होती हैं। नीचे मैंने आपको विस्तार से चेहरे का सांवलापन कैसे दूर करें और चेहरे पर छोटे छोटे दाने हटाने के उपाय भी बताएं हैं। जब आपके चेहरे की स्किन स्वस्थ रहेगा तो निश्चित हैं आपकी सुंदरता बढ़ेगी। नीचे मैंने यह भी बताया हैं की नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं और एलोवेरा के फायदे चेहरे पर लगाने से क्या होता हैं। चेहरे को गोरा और सुंदर कैसे बनाएं इसकी पूरी जानकारी पढ़ें।

रात को सोते समय चेहरे पर क्या लगाएं?

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए स्किन को पर्याप्त पोषण की जरूरत होती हैं। रात के समय स्किन पर कुछ चीजों को लगाने से चेहरे की सुंदरता बढ़ने लगती हैं। दरसल रात के समय स्किन स्थिर रहता हैं स्किन पर गंदगी नहीं आती और पसीना भी कम आता हैं। तेज धुप से बचे रहने के कारण स्किन पर घरेलु उपाय तेजी से कार्य करते हैं। घरेलु उपायों द्वारा चेहरे को गोरा और सुंदर कैसे बनाएं इसकी जानकारी पढ़ें।

Also, Read मुल्तानी मिट्टी के नुकसान और फायदे हैरान कर देगा

एलोवेरा के फायदे चेहरे पर

चेहरे का रूखापन दूर करने के लिए और चेहरे से दाग-धब्बे की समस्या हटाने के लिए एलोवेरा जेल बेहद लाभदायक और प्रभावकारी घरेलू उपाय हैं। एलोवेरा जेल को चेहरे की स्किन पर लगाने से चेहरा हाइड्रेट रहता हैं जिससे चेहरे की फटने की समस्या नहीं रहती हैं। एलोवेरा जेल में कई तरह पोषक तत्व होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फैटी एसिड, विटामिन सी, ई और बी पायें जाते हैं। इसके अलावे इसमें कैल्शियम और जिंक जैसे जरुरी मिनरल्स भी हैं। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने में भी किया जाता हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को स्वस्थ रखते हैं और सेल्स को रिपेयर करते हैं। एलोवेरा के फायदे चेहरे पर बेहद ही जबरदस्त हैं। रात को सोते समय चेहरे पर इसे जरुर लगाना चाहिए।

Also, Read 3 दिन में चेहरे पर काले धब्बे दूर करने के लिए कैसे उपाय करने चाहिए

चेहरे को गोरा और सुंदर कैसे बनाएं – ओलिव आयल से

ओलिव आयल में भी फैटी एसिड, विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो स्किन की चमक को बढाने का कार्य करती हैं। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुणों से भरपूर ओलिव आयल को रात को सोते समय चेहरे पर लगाने से स्किन के सूखेपन की समस्या से भी निजात मिलती हैं। पिम्पल और झुर्रियों की समस्या में यह बेहद प्रभावकारी माना जाता हैं।

चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने के लिए क्या करें

अगर आपके चेहरे पर अत्याधिक दाग धब्बे हैं तो इस स्थिति में घरेलू उपाय बेहद कारगर हैं। इसके लिए आप दही और निम्बू का उपयोग कर सकते हैं। एक कटोरे में थोड़ा दही और आधे कटे हुए निम्बू को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे की समस्या से जल्द छुटकारा मिलता हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और निम्बू में मौजूद विटामिन सी चेहरे की कई समस्यायों से राहत प्रदान करता हैं। रोजाना इस मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करने से दाग धब्बे दूर होने लगते हैं।

Also, Read तुरंत गोरा होने के उपाय (Gore Hone Ke Upay)

नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं

नहाने के तुरंत बाद गोरा करने वाली क्रीम लगाने से बचना चाहिए। स्किन के सूखेपन से बचाने के लिए आप मॉइश्चराइजर का उपयोग कर सकते हैं। मार्किट में कई तरह के मॉइश्चराइजर उपलब्ध हैं। यह आपकी स्किन को रूखेपन की समस्या से बचाता हैं। इसे लगाने से स्किन बिल्कुल मुलायम और चमकदार हो जाएगी। रोजाना नहाने के बाद इसके उपयोग से चेहरे पर ग्लो बना रहता हैं।

Also, Read Sundarta Badhane Ke Upay | सुंदरता के टिप्स

चेहरे का सांवलापन कैसे दूर करें

अगर आपका चेहरा शरीर के अन्य अंगों की अपेक्षा ज्यादा काला या सांवला दीखता हैं तो इसके अनेक कारण हो सकते हैं जैसे तेज धुप, त्वचा में नमी की कमी, विटामिन की कमी आदि। इसलिए इस स्थिति घर से बाहर निकलने पर सन स्क्रीन क्रीम जरुर लगाएं। सन स्क्रीन क्रीम युवी रेज से उत्पन्न होने वाली समस्या को दूर करने में सहायता करती हैं। इसके अलावे चेहरे पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरुर करें। मॉइश्चराइजर के रूप में आप नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं। नारियल तेल में कई तरह के गुण होते हैं जैसे एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लामेट्री जो चेहरे की की समस्या का दूर करने में मदद करती हैं। हीलिंग गुणों के कारण एलोवेरा भी चेहरे के लिए बेस्ट हैं यह आपके स्किन के क्षतिग्रस्त सेल्स की मरम्मत करने में सहयोग देता हैं जिससे चेहरा का ग्लो बरकरार रहता हैं।

Also, Read Sundarta (सुंदरता) के लिए योग | Sundarta Tips

चेहरे पर छोटे छोटे दाने हटाने के उपाय – चेहरे पर एलर्जी के घरेलू उपाय

कई बार हमारे चेहरे पर इन्फेक्शन की वजह से छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं जो हमारी खूबसूरती में दाग का कार्य करती हैं। यह इन्फेक्शन कई वजहों से हो सकता हैं। यह समस्या अक्सर बैक्टीरिया और फंगस के कारन उत्पन्न होती हैं। इस स्थिति में एलोवेरा बेहद प्रभावकारी घरेलु उपाय हैं जिसकी मदद से इस समस्या को दूर किया जा सकता हैं। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल गुण हैं जो इस समस्या को दूर करता हैं। इसके लिए एलोवेरा के जेल को चेहरे पर रोजाना जरुर लगाएं। चेहरे पर एलर्जी के घरेलू उपाय में एलोवेरा सबसे बेस्ट आयुर्वेदिक औषधि हैं।

Also, Read Sundarta Ki Haddi (ब्यूटी बोन) किसे कहा जाता हैं?

चेहरे का रूखापन कैसे दूर करें

ड्राई स्किन के कारण स्किन पर दाने निकलने की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावे रूखेपन की वजह से कई बार चेहरे की स्किन जहाँ तहां फटने लगती हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए दूध की मलाई और तील का पेस्ट का मिश्रण चेहरे पर लगाना चाहिए। इन दोनों के मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करके चेहरे पर लगाने से चेहरे से रूखेपन की समस्या जल्दी ही दूर हो जाती हैं।

Also, Read सुंदरता बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए – हमेशा दिखेंगे यंग

निष्कर्ष

जिस तरह स्वस्थ रहने के लिए हमें जरुरी पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं। उसी तरह स्किन की समस्या से निजात पाने के लिए बाहरी स्किन को भी जरुरी विटामिन और पोषक तत्व की आवश्यकता हैं। हमारी स्किन पर कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं जिसकी वजह से चेहरा सांवला और रुखा दिखने लगता हैं। ऐसे में लोग अक्सर यह सवाल करते हैं की चेहरे को गोरा और सुंदर कैसे बनाएं ताकि लोग देखते रह जाएँ। चेहरे को सुंदर और गोरा बनाने के लिए रूखेपन की समस्या को दूर करने सबसे जरुरी हैं। अत: रोज खूब पानी पियें और घरेलु उपायों को जरुर आजमायें।

मुझे उम्मीद हैं की आपलोगों को चेहरे को गोरा और सुंदर कैसे बनाएं इसकी जानकारी पसंद आई होगी। हमारे ब्लॉग पर आपको ऐसी ढेरों जानकारियां मिलेगी जो आपकी स्किन को गोरा और सुंदर बनाने में मदद करेगी।

Also, Read महिलाओं के अनुसार पुरुषों की सुंदरता क्या है – सच हैरान कर देगा

2 thoughts on “चेहरे को गोरा और सुंदर कैसे बनाएं – आपका चेहरा देखकर लोग जलने लगेंगे”

Leave a Comment