महिलाओं के अनुसार पुरुषों की सुंदरता क्या है – सच हैरान कर देगा

Spread the love

महिलाओं के अनुसार पुरुषों की सुंदरता क्या है , अक्सर पुरुष इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। ईश्वर ने महिला और पुरुष को कुछ इस तरह बनाया हैं की वे एक दुसरे की तरफ आकर्षित होते हैं। लेकिन कई बार महिला हैण्डसम पुरुष के बजाय एवरेज पुरुष को तरजीह देती हैं। ऐसे में पुरुषों के अंदर यह सवाल अक्सर उठता हैं की महिलाओं के अनुसार पुरुषों की सुंदरता वास्तव में क्या है ?। अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंढते यहाँ तक आये हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आये हैं। आज की इस खास पोस्ट में मैं आपको इस सवाल का जवाब देने जा रही हूँ। चूँकि मैं खुद एक महिला हूँ तो इस सवाल का जवाब मैं सटीक और सही सही दे सकती हूँ। इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और महिलाओं को समझने का प्रयत्न करें।

महिलाओं के अनुसार पुरुषों की सुंदरता क्या है
महिलाओं के अनुसार पुरुषों की सुंदरता क्या है

दोस्तों सुंदरता एक ऐसा शब्द हैं जिसका मायने बहुत हैं। कई लोग सुंदरता को सिर्फ शरीर की सुन्दरता समझने की भूल कर बैठते हैं। सुंदरता एक ब्रोड टर्म हैं। सुंदरता किसी स्त्री की सुंदरता भी हो सकती हैं और मन से साफ व्यक्ति को भी सुंदर कहा जा सकता हैं। सुंदर और मनमोहक ऋतुएं भी हो सकती हैं और कोई पशु भी। अगर आप सुंदरता के बारें में अधिक जानना चाहते हैं तो सुंदरता के इस पोस्ट को विस्तार से पढ़ सकते हैं। आइयें जानते हैं की महिलाओं के अनुसार पुरुषों की सुंदरता क्या है या महिलाएं पुरुषों को अपने हमसफर चुनने के लिए उनमें क्या देखती हैं या क्या सोचती हैं।

Also, Read लड़कियों के प्यार के इशारे समझना – 5 इशारे

महिलाओं के अनुसार पुरुषों की सुंदरता क्या है

दोस्तों महिला हो या पुरुष शारीरिक सुंदरता महज कुछ साल के लिए ही होता हैं। जब व्यक्ति की उम्र 30 पार करने लगती हैं तो शरीर पे झुर्रियां आने लगती हैं। यानी शारीरिक सुंदरता हमेशा के लिए नहीं रहती हैं। एक महिला पुरुषों में शारीरिक सुंदरता के बजाय मन की सुंदरता की तलाश करती हैं। पुरुषों के सिक्स पैक, रूप आदि कुछ समय के लिए महिला को लुभा तो सकती हैं लेकिन यह अस्थायी होती हैं। जो महिला परिपक्व होती हैं वह रूप और शरीर के बजाय पुरुषों को गुणों के आधार पर देखती हैं। अगर पुरुष का मन सुंदर हैं और पवित्र हैं तो महिला उसकी तरफ आकर्षित होती हैं। आइये जानते ही की एक महिला के नजर पुरुष कब सुंदर दीखता हैं।

Also, Read झूठे प्यार को कैसे पहचाने – 5 आसान तरीके अभी आजमायें

यह भी पुरुषों को बनाती हैं सुंदर – महिलाओं के अनुसार पुरुषों की सुंदरता क्या है

  • एक महिला पुरुष में अपने पिता के गुणों को ढूंढती हैं यानी उनका सम्मान करने वाला, उनकी बातों को मानने वाला, उनकी भावनाओ को समझने वाला, हर परिस्थिति में उनका साथ देने वाला। महिलाओं को सेंसिटिव पुरुष पसंद आते हैं।
  • पुरुषों का सेंस ऑफ़ ह्यूमर भी महिलाओं को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। चाहे कोई भी टॉपिक हो सोच समझकर बोलना और पुरुषों का आत्मविश्वास या किसी कार्य को करने के लिए जी जान मेहनत करना भी महिलाओं को बहुत पसंद आता हैं। महिलाओं के उलट पुरुष अपने दोस्तों या सहकर्मी से जलते नहीं हैं यह भी महिलाओं को बेहद पसंद आता हैं।
  • पुरुषों का मुश्किल परिस्थितियों में भी हँसना और उस परिस्थिति का सामना करने का जज्बा भी महिलाओं को बहुत भाता हैं। अगर पुरुष थोड़ा मजकियाँ हो सकारात्मक सोच रखने वाला हो तो यह पुरुषों की सुंदरता को और बढ़ा देता हैं।
  • पुरुष का व्यवहार और और परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को समझना भी महिला को सुंदर लगता हैं। साथ ही महिलाएं आधुनिक सोच वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं।
  • अगर पुरुष का स्वाभाव अच्छा हैं जैसे अपने से बड़ों का सम्मान करना, गरीबों के लिए दया का भाव रखना और उनकी मदद करना आदि तो महिला ऐसे पुरुष को बहुत पसंद करती हैं।
  • महिलाओं को ऐसे पुरुष बहुत अच्छे लगते हैं जो अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं और माफ़ी मांगते हैं। कई बार उनका बचपना भी महिलाओ को बहुत भाता हैं।
  • उनके सपनों को पुरे करना या उनके सपने को पूरा करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करना भी पुरुषों को महिलाओं की नजर में सुंदर बनाता हैं।

यह भी पढ़े तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छी सनस्क्रीन

निष्कर्ष

महिलाओं के अनुसार पुरुषों की सुंदरता क्या है यह तो आप समझ ही गए होंगे। कुल मिलाकर कहें तो महिलाएं आपके व्यक्तित्व को देखती हैं। आपका स्वाभाव कैसा हैं, आपके बाहरी गुणों की अपेक्षा आंतरिक गुणों को देखने का प्रयत्न करती हैं। कहते हैं की प्यार अँधा होता हैं लेकिन सत्य तो यह हैं की प्यार में वो द्रष्टि हैं जो सामान्य व्यक्ति नहीं देख सकता हैं। प्यार में पड़े इन्सान रूप रंग के बजाय अपने पार्टनर के गुणों को महत्त्व देती हैं। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इस पोस्ट को शेयर जरुर करें।

Also, Read सपने में शादी की तैयारी होते हुए देखना – इसका क्या मतलब है?

5 thoughts on “महिलाओं के अनुसार पुरुषों की सुंदरता क्या है – सच हैरान कर देगा”

Leave a Comment