कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं और क्या खाएं विस्तार से जानें

Spread the love

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं या कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए यह जानने के लिए पूरा पोस्ट पढ़ें। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर व्यक्ति को कई समस्यायों का सामना करना पड़ता हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से बीपी बढ़ने की समस्या के साथ-साथ हार्ट अटैक जैसी प्रोब्लेम्स आ सकती हैं। यह समस्या अक्सर गलत खान पान की वजह से आती हैं। कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा दिखने वाला फैट हैं जो लीवर द्वारा निर्मित होता हैं। यह 2 प्रकार के होते हैं एक HDL (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन) और दूसरा LDL (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन)। HDL को स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता हैं। यह हृदय को स्वस्थ रखता हैं जिसके कारण इसे गुड कोलेस्ट्रॉल भी कहते हैं। LDL हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता हैं। साथ ही LDL कोलेस्ट्रोल की अधिकता से ब्लड के फ्लो में रुकावट जैसी समस्या भी आती हैं।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं

LDL कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर शरीर में अनेक तरह की परेशानियाँ आती हैं। अत: इस तरह के कोलेस्ट्रोल के बढ़ने से रोकने के लिए अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना बेहद आवश्यक हैं। तो आइये विस्तार से इस पोस्ट में जानते हैं की कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं और खाएं जिससे बढे हुए कोलेस्ट्रोल में कमी आएं।

कोलेस्ट्रॉल क्या हैं?

दोस्तों कोलेस्ट्रोल वसा की तरह होता हैं जो की हमारे शरीर के सेल्स में मौजूद होता हैं। जैसा की मैंने आपको बताया की यह शरीर में 2 तरह के होते हैं एक LDL और दूसरा HDL। जब कोई व्यक्ति ज्यादा वसा युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करता हैं या ज्यादा जंक फ़ूड खाता हैं तो कोलेस्ट्रोल का स्तर शरीर में तेजी से बढ़ने लगता हैं। यह कोलेस्ट्रोल बैड कोलेस्ट्रोल यानि LDL के नाम से भी जाना जाता हैं। शरीर में LDL कोलेस्ट्रोल के बढ़ने से हृदय सबंधी समस्याएं जन्म लेती हैं। जब किसी व्यक्ति के शरीर में LDL का स्तर बहुत ज्यादा हो जाता हैं तो हम यूज़ हाई कोलेस्ट्रोल के नाम से भी जानते हैं। मेडिकल भाषा में इस स्थिति को हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया कहते हैं।

LDL और HDL के बारें में अधिक जानने के लिए यहाँ पढ़ें

कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए

शरीर में खराब कोलेस्ट्रोल यानी LDL का स्तर 100MG/DL से नीचे हैं तो चिंता का विषय नहीं हैं। 130MG/DL LDL को बॉर्डर लाइन कहा जाता हैं। अगर यह 160 MG/DL से ऊपर हैं तो यह शरीर और आपके दिल के लिए घातक हो सकता हैं। वही HDL की बात करें इसका स्तर 60 mg/dL होना चाहिए। आइये अब बात करते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए। दोनों मिलाकर इसका स्तर 200mg/dl से कम होना चाहिए। आइये अब विस्तार से जानते हैं की कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं और क्या खाएं।

कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें – कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए

कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने के लिए अपने आहार में बदलाव करना आवश्यक हैं। आप खाने में हरी साग शब्जियाँ , छाछ और फल फुल का सेवन करें। इसके अलावे आप रोज व्यायाम करें साथ ही रात का खाना भूख से 1 रोटी कम ही खाएं। कोलेस्ट्रोल बढ़ने पर अत्याधिक नमक और चीनी के सेवन को कम कर देना चाहिए। इसके अलावे आप नीचे बताएं गए चीजों का सेवन कर सकते हैं।

1. मछली – ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर मछली का सेवन बढे हुए कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करता हैं।
2. बादाम – बादाम के सेवन से शरीर में HDL कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ता हैं। मोनोअनसैटूरेटेड फैट की मौजूदगी के कारण यह LDL को कम कर शरीर को बढे हुए कोलेस्ट्रोल की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता हैं।
3. अलसी – अलसी के बीज को पीसकर दही के साथ मिलाकर खाने से LDL कोलेस्ट्रोल कम होता हैं।
4. इसके अलावे फाइबर युक्त आहार भी कोलेस्ट्रोल को कम करता हैं। आप अपने खाने में साबुत अनाज, जौ आदि का सेवन जरुर करें। आइये अब जानते हैं की कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं ताकि समस्या बड़ी न हो।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं –

दोस्तों अक्सर ही इस समस्या से जूझ रहे लोग यह सवाल करते हैं की कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं , तो आइये आपको विस्तार से बताते हैं।

1. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं – चिकन और मीट

संतृप्त वसा की उपस्थिति की के कारण कोलेस्ट्रोल की समस्या में इन चीजों का खाना वर्जित हैं। इसके अलावे चिकन में उच्च कैलोरी होती हैं जिसकी वजह से इसे खाना स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं हैं। हालाँकि मीट की अपेक्षा चिकन में ख़राब कोलेस्ट्रोल या संतृप्त वसा कम होती हैं।

2. ज्यादा वसा वाले दूध या दूध से बने खाद्य पदार्थ

फुल क्रीम वाले दूध, पनीर, मख्खन आदि के सेवन से परहेज करें। अगर आपको दूध खाना ही हैं तो बीना वसा या कम वसा वाले दूध का सेवन करें।

3. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं – ज्यादा तेल वाले खाद्य पदार्थ

कई लोगों शब्जी में ज्यादा तेल पसंद करते हैं। जब तक शब्जी में तेल ऊपर नहीं तैरता तब तक मजा नहीं आता। लेकिन यह मजा सजा दे सकती हैं। ज्यादात्तर घरों में सरसों का तेल खाना पकाने के लिए उपयोग में लाया जाता हैं जिसमें ख़राब वसा होता हैं। यह आपके कोलेस्ट्रोल के स्तर को बढ़ा सकता हैं। इसलिए खाने में जैतून या सूरजमुखी के तेल का उपयोग करें।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

4. अन्य खाद्य पदार्थ

इन सबके अलावे अंडा के अंदर जो पीले रंग का भाग होता हैं उसे खाने से बचना चाहिए। साथ ही पिज्जा, डोसा, चौमिन, बर्गर, प्रोसेसड फ़ूड या ज्यादा तेल में फ्राई की गयी चीजें न खाएं।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं और क्या खाएं की इस जानकारी में मैंने विस्तार से इस समस्या के बारें में बताया हैं। मुझे उम्मीद हैं की यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी। इसलिए इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर जरुर करें।

Leave a Comment