असली सुंदरता क्या है / असली सौंदर्य (Sundarta) के बारें में सम्पूर्ण जानकारी

Spread the love

असली सौंदर्य या सुंदरता (Sundarta)क्या है? :- सुंदरता( Sundarta) एक ऐसा शब्द हैं जिसे अक्सर ही लोग शारीरिक सुंदरता से जोड़कर देखते हैं हालाँकि सुंदरता(Sundarta)एक विस्तृत शब्द हैं जिसका अर्थ सिर्फ शरीर की सुंदरता कतई नहीं हैं। वास्तव में सुंदरता देखने वालों की दृष्टि में होती हैं। ब्रह्माण्ड में पायें जानी वाली हर एक वस्तु, कीट पतंग, जीव जंतु सुंदर हो सकते हैं। ये भी हो सकता हैं की कोई वस्तु आपको सुन्दर दिखाई दे रही हो लेकिन औरों को नहीं , इसीलिए कहा गया हैं की असली सौंदर्य या सुंदरता (Sundarta) देखने वालों की दृष्टि में होती हैं। किसी चीज को सुन्दर बनाती हैं आपका दृष्टिकोण आपकी लालसा आपका लक्ष्य या किसी विषय के प्रति आपकी दिलचस्पी।

Sundarta: हर व्यक्ति का देखने का नजरिया अलग होता हैं किसी को पतले दुबले व्यक्ति पसंद हैं तो किसी को मोटे, ये तो आपके देखने के नजरिये पे निर्भर करता हैं। तो हम इस तरह सौंदर्य या सुंदरता को परिभाषित कर सकते हैं। किसी वस्तु या व्यक्ति के वो गुण जो हमें सिर्फ आँखों से ही नहीं बल्कि अपने गुणों से आंतरिक तौर पे प्रभावित करती हैं उसे ही असली सौंदर्य या सुंदरता( Sundarta)कहाँ जाता हैं।

Also, Read बालों को जल्दी लंबा और घना करने के उपाय

असली सौंदर्य (Sundarta) क्या है

असली सुंदरता क्या है - Sundarta
Sundarta (सौंदर्य) – असली सुंदरता क्या है

सौंदर्य :- सौंदर्य(Soundarya in hindi)यानी सुंदर होने की भाव। सौंदर्य का अर्थ सुंदरता(Sundarta) से हैं किसी भी जीव की शारीरिक सुंदरता हमेशा नहीं रहती हैं एक समय आता हैं जब उम्र के आखिरी पड़ाव पर शारीरिक सुंदरता नष्ट होने लगती हैं। लेकिन वही आंतिरिक सुंदरता (Sundarta) कभी नष्ट नहीं होती हैं।आपके मरने के बाद भी आपके गुणों और अच्छे कर्मों की हमेशा चर्चा होती हैं। इसलिए ये आवश्यक हैं की आप सर्वप्रथम अपने मन को सुन्दर बनायें। किसी की वेशभूषा या किसी वस्तु को दूर से देखकर उसे सुंदर कहना उचित नहीं। असली सुंदरता वास्तव में हमारे संस्कार और गुणों में ही निहित हैं। जब आप क्रोध, द्वेष, घृणा जैसी चीजों को त्याग कर दूसरों की सहायता करते हैं तो वो हैं असली सुंदरता। तो आप समझ गए होंगे की असली सुंदरता क्या है।

Also, Read भ्रम और कल्पना की दुनियां सिजोफ्रेनिया | Schizophrenia In Hindi

असली सुंदरता के प्रकार क्या है – Sundarta के प्रकार

अब तक मैंने आपको बताया की असली सुंदरता क्या है। सुंदरता(Sundarta) को कई और नामों से भी जानते हैं जैसे :- ख़ूबसूरती, हुस्न, सौंदर्य, सुंदरता, मनोहरता, लावण्य, सुहावनापन, ब्यूटी आदि। चलिए अब मैं आपको बताती हूँ की सुंदरता या सौंदर्य के वास्तव में कितने प्रकार होते हैं।

यह भी पढ़े तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छी सनस्क्रीन

1.बाह्य सौंदर्य (बाहरी सुंदरता)

बाह्य सौंदर्य (Sundarta) अर्थात इंद्रियों को आन्दित करने वाले वो गुण जो प्रकृति प्रदत्त होते हैं। जैसे किसी स्त्री की शारीरिक सुंदरता(Sundarta), किसी वस्तु का तेज, काली आँखें, घुंघराले बाल, सूर्यास्त का समय, फूलों की गंध आदि। हालाँकि बाहरी सुंदरता हमेशा नहीं रहती हैं। एक समय आता हैं जब ये स्वत: नष्ट हो जाते हैं। हालाँकि दोनों का अपना अपना महत्त्व हैं।

Also, Read लू से बचने के उपाय (Lu Se Bachne Ke Upay)

2.आंतरिक सौंदर्य

आंतरिक सुंदरता(Sundarta)क्या हैं :- बाह्य सुंदरता प्रकृति द्वारा दिया गया उपहार हैं लेकिन इसके ठीक विपरीत आंतरिक सुंदरता हम स्वयं ही विकसित करते हैं। आंतरिक सुंदरता (Sundarta) हमारे अच्छे कर्म ,गुण और संस्कारों से आती हैं। आप चाहे दिखने जितने भी खुबसुरत हो लेकिन जब आपके कर्म और संस्कार अच्छे नहीं होंगे तब तक आपकी खूबसूरती नहीं दिखेगी। एक कुरूप व्यक्ति भी अच्छे कर्म करके अपने गुणों के द्वारा समाज में और देश में अपना नाम ऊंचा कर सकता हैं। जब आपके कर्म अच्छे होते हैं तो आपके रंग रूप का कोई महत्त्व नहीं रह जाता हैं।

Also, Read Adi phatne ka gharelu ilaaj । फटी एडियों का इलाज

निष्कर्ष

कहते हैं न हर सहमती चीज सोना नहीं होती। सुंदरता(Sundarta) को सिर्फ बाह्य रूप से मापना सही नहीं हैं।सुंदरता का वास्तविक अर्थ वस्तु या व्यक्ति के गुणों एवं कर्मों से होता हैं। आप तभी सुंदर दिखेंगे जब आपके अंदर भरपूर आत्मविश्वास होगा। अपने गुणों से कोई भी व्यक्ति खुद को सुन्दर बना सकता हैं बस आवश्यक हैं तो अच्छे कर्म करने की। जब आप क्रोध, घृणा जैसे विकारों से दूर होते हैं तब स्वयं ही आपकी असली सुंदरता बढ़ने लगती हैं। मुझे उम्मीद हैं की आप असली “सुंदरता क्या है” इस प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।

Also, Read सिंपल मेकअप करने का तरीका (Simple Makeup Karne ka Tarika)

बच्चो को क्या शिक्षा देनी चाहिए।

अपने बच्चो को “असली सुंदरता(Sundarta)क्या है” के विषय में अवश्य बतानी चाहिए। बच्चे अक्सर ही बाहरी सुंदरता को ही असली सुंदरता समझ बैठने की गलती करते हैं। इसलिए अपने बच्चो को ये जरुर बताएं की अपने मित्रों का चयन उसकी वेशभूषा देखकर कदापि न करें। उन्हें बताएं की असली सुंदरता व्यक्ति के गुणों में होती हैं। उनके गुण देखकर अच्छे मित्रों का चयन करें क्योकिं एक अच्छा मित्र सदैव आपके लिए उचित ही सोचेगा।

Also, Read बालों को जल्दी लंबा और घना करने के उपाय

तो दोस्तों “सुंदरता Blog” का ये पोस्ट (असली सुंदरता क्या है) आपको कैसी लगी कमेंट के जरिये जरुर बताएं धन्यवाद।

मुझे यकीं हैं की आप इस पोस्ट के माध्यम से असली सुंदरता (Sundarta) जान चुके हैं। इस पोस्ट को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

Also, Read Sundarta (सुंदरता) के लिए योग | Sundarta Tips

12 thoughts on “असली सुंदरता क्या है / असली सौंदर्य (Sundarta) के बारें में सम्पूर्ण जानकारी”

Leave a Comment