रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय

Spread the love

रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय: महिलाओ को पीरियड्स की कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है उनमें से एक जो सबसे ज्यादा कॉमन है रुके हुए पीरियड्स। इसकी वजह से कई प्रोब्लम झेलनी पड़ती है और साइड इफेक्ट देखने पड़ते है।

रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय
रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय

पीरियड्स क्या है?

पीरियड्स एक प्राक्रतिक प्रक्रिया है जो महिलाओ को सामान्य रूप से 12 या 13 वर्ष की उम्र में शुरू होती है। यह संकेत होता है एक लड़की के परिपक्वता की ओर बढ़ने का।  दरअसल पीरियड्स एक ऐसी प्रकिया है जो हर महीने महिलाओ और लड़कियों को 22 दिन से लेकर 35 दिन के अंतराल में होती है। पीरियड्स के दौरान यूटेरस से रक्त और ऊतक वजाइना से बाहर निकलते है। एक तरह से यूटरस खुद की सफाई करता है। इस दौरान दो हार्मोन जिनका नाम एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रॉन है अंडाशय से बाहर निकलते है।

ये दोनो हार्मोन अंडाशय से एग(अंडा) को बाहर निकालने में सहायता करते है। जो की पीरियड्स आने का कारण है। लेकिन कई बार हर महीने होने वाली यह प्रक्रिया  रुक जाती है। जिसके कारण महिलाओ को पीरियड से जुड़ी परेशानी होने लगती हैं।

रुके हुए पीरियड्स लाने के कुछ बेहतरीन उपाय

अब हम सबसे पहले जानते है रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय क्या हैं। क्या है वो ऐसे उपाय है जिनसे रुके हुए पीरियड की प्रॉबलम को सॉल्व किया जा सकता है।

1. पपीता खाए

पपीता में कैरोटिन नामक पोषक तत्व होता है जो एस्ट्रोजन हार्मोन को नियंत्रित करता है और रुके हुए पीरियड्स लाने मे आपकी सहायता करता है। इसके अलावा पपीता खाना पीरियड्स में जो दर्द होता है उसमे आराम देगा।

2. दालचीनी का सेवन

दालचीनी एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसकी तासीर गर्म होती है। दालचीनी सभी के किचन में आराम से मिल जाती है। लेकिन यही दालचीनी आपको रुके हुए पीरियड्स की प्रोब्लम से आराम दिलाने में सहायक है। दालचीनी रुके हुए पीरियड्स की समस्या को कम करती है। आप दालचीनी का सेवन चाय में डालकर कर सकती है।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

3. विटामिन

विटामिन जो की शरीर के लिए बहुत जरुरी सप्लीमेंट है। इसकी कमी की वजह से भी पीरियड्स रुक जाते है। इसलिए ध्यान रखे की आपकी डाइट में सभी पोष्टिक तत्व वाला खाना हो। साथ ही ज्यादा नमक खाने से बचे।

4. अनानास का सेवन

अनानास में ब्रोमलेन एंजाइम पाया जाता है। यह पीरियड्स को रेगुलेट करने में मदद करता है।

5. टेंशन

टेंशन(तनाव) आपके हार्मोन के संतुलन को बिगाड़ देता है। छोटी छोटी बात पर टेंशन ना करें यह आपके पीरियड्स के रुकने का कारण बन सकता है। जितना हो खुद को शान्त और खुश रखे।

Also, Read पैर के तलवे में जलन घरेलू उपाय (Pair Ke Talve Mein Jalan)

6. आयुर्वेदिक काढ़ा (रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय)

आयुर्वेदिक काढ़ा भी बहुत मददगार है। इसके लिए एक बर्तन में एक ग्लास पानी ले फिर उसमे एक चम्मच अजवाइन और गुड़ डालकर उबाल लें आधा होने पर छानकर ठंडा होने पर पी ले।

7. अनार

यह खून की कमी को दूर करने में सहायक है और पीरियड्स को रेगुलर आने में आपकी सहायता कर सकती है। इसलिए अनार खाना शुरू करें।

8. मेथी दाना

मेथी की तासीर गर्म होती है और इसका इस्तेमाल भी आप रुके हुए पीरियड्स को लाने में कर सकती है। इसके लिए एक या दो चम्मच मैथी दाना को एक ग्लास पानी में उबाल लें और छानकर ठंडा होने पर इस पानी को पिए।

Also, Read पैर की सूजन का देसी इलाज बेहद प्रभावकारी

9. जीरा

जीरे की तासीर भी गरम होती है। आप चाहे तो मैथी दाना की तरह उबालकर जीरे का  भी सेवन कर सकती है।

10. खट्टे फल हैं रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय में से एक

खट्टे फल जैसे संतरा,नींबू और आंवला आदि इन सबमें विटामिन सी पाया जाता है जो प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन के स्तर को संतुलित करके रुके हुए पीरियड्स लाने में आपकी मदद करता है।

11. हल्दी का काढ़ा

हल्दी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है लेकिन तासीर गर्म होने के कारण आप इसका भी काढ़ा बनाकर सेवन कर सकती है।

दोस्तो ऊपर आपने देखा रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय ये कुछ घरेलू नुस्खे थे जिन्हे आप अपना सकती है। लेकिन सबका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करे। और यदि पीरियड्स ना आने की समस्या आपको ज्यादा ही हो तो अंत में डॉक्टर से सलाह ले सकती है।

Also, Read नवजात शिशु को पॉटी न आये तो क्या करे

रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय में अब हम जानते है की पीरियड्स रुकते क्यों है या उनका क्रम चक्र टूटता क्यों है।

पीरियड्स न आने के कारण

तनाव

सबसे आम कारण जो हो सकता है तनाव। जरूरत से ज्यादा किसी बात का तनाव लेना आपके पीरियड्स रुकने कारण हो सकता है।

प्रेग्नेंसी

गर्भवती होने पर भी पीरियड्स रुक जाते है।

वजन कम या ज्यादा होना

इसका भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है आपके पीरियड्स आने या ना आने पर।

पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम

यह एक बीमारी है जो एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन के गड़बड़ होने पर या अन्य किसी कारण से हो सकती है।

क्या जल्दी पीरियड्स लाने के नुकसान भी हैं?

रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय में अब जानते है पीरियड्स जल्दी लाने के नुकसान भी हो सकते है क्या ?

हर एक चीज़ का एक नियमित चक्र होता है ऐसे ही आपके मासिक धर्म का भी चक्र है। पीरियड्स रुकने के कई कारण हो सकते है। यदि कारण नॉर्मल है और आप जानती है तब तो ठीक है। लेकिन कई बार यह किसी परेशानी के कारण भी हो सकता है। ऐसे में बीना सोचे समझे कुछ भी कदम उठाने के बजाय डॉक्टर से सलाह ले अन्यथा आगे भविष्य में यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

अगर आपको पीरियड्स एक महीने फिर तीसरे महीने आता है तो यह सामान्य भी हो सकता है क्योंकि कई बार ऐसे केस में यह पाया जाता है की हमारे दो अंडाशय होते है और एक में अंडा एक महीने पर बनता है और दूसरी बार डेढ़ महीना लग सकता है। ऐसे में आपके पीरियड्स देर से आना सामान्य बात है। लेकिन आपको बैचेनी या टेंशन होती है तो डॉक्टर से सलाह ले।

Also, Read सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय

FAQ

Q. 5 मिनट में मासिक धर्म कैसे लाए?

Ans: क्या आपको नहीं लगता की इतनी जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। लेकिन फिर भी आप पीरियड्स को रेगुलर रखने के लिए हल्दी वाला काढ़ा पी सकती है, इसके अलावा कच्चा पपीता खा सकती है।

Q. रुका हुआ पीरियड लाने की सिरप कोनसी है?

Ans: युवती केयर सिरप

Q. अगर 2 महीने तक पीरियड्स ना आए तो क्या करना चाहिए

Ans: पीरियड्स ना आने की सबसे नॉर्मल वजह  प्रेग्नेंसी को माना जाता है लेकिन आपने यह प्लान नही किया है तो डॉक्टर से सलाह ले।

रुके पीरियड जल्द आएगा

Also, Read प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए (Pregnancy Me Kya Khana Chahiye)