शनि को तुरंत खुश करने के उपाय

Spread the love

शनि को तुरंत खुश करने के उपाय : नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस ब्लॉग पर जहां हम आपको हर बार कुछ नई जानकारी प्रदान करते हैं और आज हम बात करने वाले हैं शनि को तुरंत खुश करने के उपाय के बारे में साथ ही हम यह भी जानेंगे कि शनि देव कौन है और उन्हें इतना क्यों माना जाता है तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं शनि को तुरंत खुश करने के उपाय और जानते हैं कि शनि देव कौन है। शनि को तुरंत खुश करने के उपाय के बारे में जानने से पहले हमें यह जानना होगा कि शनि देव कौन है और उन्हें किस लिए पूजा जाता है।

शनि को तुरंत खुश करने के उपाय
शनि को तुरंत खुश करने के उपाय

शनि देव कौन है:

हमारे पुराणों और शास्त्रों के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है कहते हैं कि शनि देव हमें हमारे बुरे कर्मों की सजा देते हैं। और हमारे अच्छे कर्मों के लिए हमें अच्छा परिणाम और आशीर्वाद देते हैं। लेकिन अगर शनि देव का योग राशि में बिगड़ जाता है तो इसका प्रभाव व्यक्ति के पूरे जीवन पर पड़ता है जिस व्यक्ति की राशि में शनि का योग बिगड़ता है उस व्यक्ति के जीवन में आर्थिक परेशानी, गृहस्ती जीवन में दुख, मानसिक तनाव, स्वास्थ्य कमजोरी आदि परेशानि उसे से घेर लेती है।

लेकिन शनि देव अगर आपकी राशि पर खुश हो जाए तो नौकरी व्यापार में उन्नति और आर्थिक सफलता की प्राप्ति होती है। हम नीचे आपको शनि को तुरंत खुश करने के उपाय के बारे में बताने वाले हैं उन्हें पढ़कर आप हैं जान सकते हैं कि शनि को तुरंत खुश कैसे किया जाता है और शनि की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

शनि को तुरंत खुश करने के उपाय यंहा जानें

जरूरतमंद की मदद करे

कहते हैं जो दान पुण्य करता है उस पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। इसलिए शनिदेव को खुश करने के लिए ऐसे लोगों की मदद करें जिन्हें मदद की आवश्यकता हो। हो सके तो किसी को भोजन करवाएं काले चने काले, तिल, साफ कपड़े आदि का आप दान कर सकते हैं। कभी भी किसी जरूरतमंद को देखकर नजरंदाज ना करें। क्या पता भगवान ने आपको चुना हो उनकी मदद करने के लिऐ। 

शनि मंत्र का जाप करे। हमारे ग्रंथों के अनुसार शनि को खुश करने के लिए शनि मंत्र बहुत महत्व पूर्ण है। अगर आप अपने बिजनेस, काम या नौकरी पाने में दिक्कत का सामना कर रहे है तो शनि मंत्र का जाप करें। 

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

कुत्ते को खाना खिलाए

हर जानवर प्यार का भूखा होता है भावनाएं उनमें भी होती है। और ऐसे में आप अगर किसी कुत्ते की सेवा करते है उसे खाना खिलाते है तो शनि का दोष दूर होता है और आप पर शनि की कृपा होती है। 

Also, Read सांप की केंचुली का मिलना शुभ या अशुभ

हनुमान जी पूजा करे ( शनि को तुरंत खुश करने के उपाय )

दोस्तों जो लोग हनुमान जी के भक्त होते है वे हमेशा की छाया से बचे रहते है। शनिदेव हनुमान जी के भक्तो की खुद रक्षा करते है। इसलिए आप रोज हनुमान जी की पूजा करे और हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

पीपल के पेड़ में दीपक

पीपल के पेड़ की मान्यता हिंदू धर्म में कितनी ज्यादा है यह बात तो सभी को पता है। कहा जाता है की पीपल के पेड़ में सभी देवी और देवताओं का वास होता है। इसलिए अगर आप शनि को तुरंत खुश करना चाहते है तो हर शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में दिया जलाना शुरु कर दे। इस से आपको शनि देव की कृपा जल्दी प्राप्त होगी। यह सबसे आसान तरीका भी माना जाता है शनि को तुरंत खुश करने के लिऐ। 

शिव जी का पूजन करें ( शनि को तुरंत खुश करने के उपाय )

शिव जी शनि देव के गुरु है और आप शनि देव की कृपा पाना चाहते है तो शिव जी की  तिल डालकर पूजा करें। ऐसा करने से शनि देव शिव जी के भक्तो का ध्यान रखते है। उन पर हमेशा शनि की कृपा बनी रहती है। 

Also, Read साही का कांटा किस काम आता है | तांत्रिक प्रयोग

शनि देव को इतना क्यों माना जाता है

पौराणिक कथाओं के अनुसार सूर्य देव और देवी संध्या की तीन संतान थी मनु, यम, और यमुना। देवी संध्या प्रजापति दक्ष की पुत्री थी। तीन संतान तो उनकी हो गई लेकीन। लेकिन देवी संध्या सूर्य के तेज को सहन करने में सक्षम नहीं थी इसलिए उन्होंने अपना प्रतिरूप छाया को उत्पन्न किया और खुद तपस्या करने चली गई। 

देवी छाया को सूर्य देव पहचान नहीं पाए। देवी छाया भगवन शिव की परम भक्त थी और उन्हें खुश करने के लिए तपस्या करती थी। जब वे गर्भवती थी तब भी उन्होंने अपनी संतान पर ध्यान नहीं दिया और शिव जी की पूजा करती रही। ऐसे में शनि देव की देखभाल ना होने के कारण वे काले रंग के पैदा हुए। सूर्य देव ने देवी छाया पर आरोप लगाया की वे उनकी संतान नहीं है।  अपनी मां के चरित्र पर यह आरोप सुनकर शनि देव ने शिव जी को तपस्या करके खुश किया और सबसे शक्तिशाली ग्रह बनने का वरदान पाया। उसके बाद शनि देव ने अपने ही पिता पर प्रथम बार ग्रहण लगा दिया। 

शिव जी से मिले वरदान के कारण शनि को कर्मफल दाता के रुप में जाना जाता है। क्योंकि वे हर व्यक्ति को उसके कर्मो की सजा और फल देते है। इसलिए जब भी किसी व्यक्ति पर शनि की छाया पड़ती है तो उसे शनि को खुश करने की आवश्यकता होती है। 

शनि देव को काले रंग की वस्तु चढ़ाने का रहस्य

शनि देव का रंग काला होने की वजह से उनके खुद के पिता ने उनका अपमान किया और उन्हें स्वीकार नहीं किया। इसलिए शनि देव ने काले रंग को ही अपने जीवन का हिस्सा बनाया और काले रंग की वस्तु चढ़ाने वाले पर अपनी कृपा करते है। 

दोस्तो इस ब्लॉग में आपने शनि को तुरंत खुश करने के उपाय के बारे में जाना। हम उम्मीद करते है की आपको यह जानकारी पसन्द आई होगी। इस ब्लॉग पर आने के लिऐ धन्यवाद।

 Also, Read पशुपति व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं

FAQ 

Q. शनि को खुश करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

Ans: पीपल के पेड़ में शनिवार को सरसो के तेल से दीपक जलाएं। 

Q. शनि का दोष होने पर क्या होता है?

Ans: शनि जब भारी होता है तो व्यक्ती हर तरफ से परेशानी का सामना करता है। व्यक्ती को आर्थिक तंगी, रिश्ता में दरार, गृहस्थी जीवन में प्रोब्लम, व्यापार में नुकसान, सेहत की परेशानी से सामन करना पड़ता है। 

Q. शनि के कमजोर होने पर क्या फल देता है?

Ans: व्यक्ती के बनते हुए काम अचानक बिगड़ने लग जाते है। 

Also, Read औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं