सपने में खुद को देखना और सपने में खुद को रोते हुए देखना देता हैं भयंकर संकेत

Spread the love

सपने में खुद को देखना देता हैं अचंभित करने वाले संकेत – जब रात होती हैं तो लोग नींद की आगोश में चले जाते हैं। सपने में कई बार उल्टी सीधी चीजें भी दिखाई देती हैं ऐसे सपनों को हम अक्सर इग्नोर कर देते हैं। जब तक व्यक्ति की नींद नहीं खुलती तो ऐसे में सपने याद नहीं रहते हैं। कुछ सपने इतने डरावने होते हैं की व्यक्ति पसीने से तरबतर होकर उठकर बैठ जाता हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हर सपना भविष्य का प्रतिबिम्ब हैं जो कुछ न कुछ कहने का प्रयत्न करता हैं। कभी-कभी सपने में व्यक्ति खुद को कई स्थितियों में पाता हैं जैसे खुद को निर्वस्त्र देखना, घूमते, रोते हुए आदि। आइए जानते हैं ऐसे सपनों का आना कैसा होता हैं।

सपने में खुद को देखना कैसा होता हैं जाने
सपने में खुद को देखना कैसा होता हैं जाने

अगर आप खुद को सपने में अलग-अलग चीजे करते देखते हैं तो सभी के मतलब भी अलग होते हैं। शास्त्रों के अनुसार कुछ सपने में खुद को कुछ स्थितियों में देखना शुभ तो कुछ अशुभ होता हैं। नीचे विस्तारपूर्वक बताया गया हैं की सपने में खुद को भिन्न-भिन्न परिस्थितियों में देखना किन घटनाओं के संकेत हैं।

सपने में खुद को देखना

यह सपना अच्छा और बुरा दोनों हो सकता हैं। दरसल यह डिपेंड करता हैं की आपने स्वयं को कैसे और किन परिस्थितियों में देखा हैं। अगर कोई व्यक्ति खुद को ऊँचे पहाड़ पर बैठे देखता हैं तो यह इंगित करता हैं आने वाला समय आपके लिए शुभ हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी और आर्थिक लाभ होगा। अगर आप स्वयं को खेलते हुए देखते हैं तो भौतिक इच्छाओं की पूर्ति की ओर इंगित करता हैं। गरीबी की अवस्था में देखना या मृत देखना अचानक होने वाले लाभ को दर्शाता हैं। अर्थात निकट भविष्य में आर्थिक और शारीरिक रूप से आप सशक्त होंगे। अगर कोई व्यक्ति स्वयं स्नान करते देखता हैं तो समझ लीजिये की लक्ष्मी माता प्रसन्न हैं। धन और पद में वृद्धि से परिवार का भविष्य सुखमय व्यतीत होगा।

Also, Read सपने में अनजान जगह को देखना और सपने में अनजान व्यक्ति से बात करना क्या संकेत देता हैं

निर्वस्त्र अवस्था में सपने में दिखाई देना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को निर्वस्त्र देखना किसी ऐसी बीमारी के आगमन के संकेत हैं जो शारीरिक और आर्थिक दोनों तरह से नुकसान पहुंचा सकती हैं। यह सपना बेहद अशुभ सपना हैं। निकट समय आपके लिए अशुभ साबित हो सकता हैं। पद और प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुँच सकती हैं। नकारात्मकता आप पर हावी होगा जो आपको गलत निर्णय लेने के लिए फ़ोर्स कर सकता हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए। किसी भी कार्य को सम्पादित करने से पूर्व उसके परिणामों के बारें में गहन विचार जरुर करना चाहिए। आने वाला समय मानसिक तनाव और चिंता जैसे विकारों से आपको प्रभावित कर सकती हैं। अत: खुद को मजबूत बनायें और मन को गलत करने से रोके। ईश्वर की भक्ति करें नकारात्मकता स्वयं ही दूर हो जाएगी।

Also, Read सपने में आम उठाना और सपने में हरा आम देखना शुभ या अशुभ

खुद को घूमते हुए सपने में देखना

स्वप्न शास्त्र कहता हैं की सपने में इस तरह से देखना आजादी मिलने के संकेत हैं। अर्थात जीवन की समस्त परेशानियों से जल्द छुटकारा मिल सकता हैं। शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर होंगे। नौकरी मिलने के योग हैं। अगर आप स्वयं को बाइक या चार चक्के वाले वाहन से घूमते देखते हैं तो यह माना जाता हैं की जल्द ही आप कोई नयी गाड़ी खरीदने की कोशिश करेंगे। यह सपना किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने के भी संकेत हैं। इसके अलावे आपको अचानक ही कभी भी लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती हैं। वही नंगे पाँव घूमना स्वास्थ्य और धन लाभ के योग बनने को दर्शाता हैं।

Also, Read नींद में पेशाब करने के सपने देखने के कारण – सपने में पेशाब करना कैसा होता है

सपने में खुद को रोते हुए देखना

सपने में खुद को रोते हुए देखना
रोते हुए देखना

दोस्तों, जब कोई व्यक्ति सपने में खुद को रोते हुए देखता हैं तो वह भयभीत हो जाता हैं की कही असल जीवन में कुछ अशुभ तो नहीं होने वाला हैं। परन्तु सच तो यह हैं की सपने में खुद को रोते हुए देखना बेहद शुभ हैं जो संकेत देता हैं की आने वाला समय आपके शरीरिक कष्ट को दूर करेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को जॉब में प्रमोशन के योग हैं वही व्यवसायी लोगों को जबरदस्त लाभ के होने की प्रबल संभावना हैं। इस सपने का एक और मतलब हैं की आपको जल्द ही ऐसी खुशखबरी मिलेगी जिसे सुनने के लिए आप कई महीनों से प्रयासरत हैं। अगर कोई छात्र यह सपना देखता हैं तो परीक्षा में अच्छे अंकों से उतीर्ण होने के संकेत हैं। कुल मिलाकर कहे तो यह सपना जीवन की उन परेशानियों से निजात दिलाने के संकेत हैं जो आपको अत्यधिक परेशान करते रहे हैं।

Also, Read सपने में छोटे बच्चे को लैट्रिन करते हुए देखना और दूसरे को लैट्रिन करते हुए देखना शुभ या अशुभ

निष्कर्ष

सपने में खुद को देखना अलग-अलग संकेत देते हैं। यह सपना हमेशा बुरा नहीं होता हैं। अगर आपके द्वारा देखें गए सपने का संकेत अशुभ हैं तो इस स्थिति में सोच समझकर ही आगे कदम बढ़ाएं। किसी भी निर्णय से पहले परिवार या खुद से बड़े की सलाह जरुर लें। सपने आते ही हैं भविष्य के समाधानों के साथ यानी अगर व्यक्ति समझदारी से काम ले अशुभ स्थिति को भी परिवर्तित कर सकता हैं।

मुझे आशा हैं की आपको आज की यह जानकारी बहुत अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को अपने रिश्तेदारों और फ्रेंड्स के साथ जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read सपने में विद्यार्थियों को देखना / सपने में खुद को स्कूल में देखना

Also, Read सपने में जूता हुआ खेत देखना / सपने में खेत में लैट्रिन देखना

यह भी पढ़ें सपने में डॉक्टर से दवाई लेते हुए देखना / सपने में बीमार महिला को देखना

2 thoughts on “सपने में खुद को देखना और सपने में खुद को रोते हुए देखना देता हैं भयंकर संकेत”

Leave a Comment