सोयाबीन के अचंभित कर देने वाले फायदे

Spread the love
सोयाबीन खाने के फायदे
सोयाबीन खाने के फायदे

डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए सोयाबीन में पाए जाने वाले प्रोटीन, मिनिरल्स और वाइटोमेट मिलते हैं और ह्रदय का स्वास्थ्य बनाए रखने में और वजन घटाने में सोयाबीन लाभकारी होता है। सोयाबीन से तो वैसे तेल भी निकाला जाता है लेकिन इसको कच्चा नहीं खाना चाहिए। आज के इस लेख में हम जानेंगे सोयाबीन खाने के फायदे, नुकसान, उस में पाए जाने वाले पोषक तत्व, और सोयाबीन को खाने के तरीके के बारे में।

तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि आखिरकार सोयाबीन क्या है?

लोगों की यह मान्यता है कि सोयाबीन सबसे पहले china में पाया गया था और उसके बाद धीरे-धीरे पूरे एशिया में उपलब्ध हो गया। सोयाबीन को सोयबीन(soybean) या फिर सोजा बीन(soya bean) भी कहा जाता है। यह एक प्रकार का दलन है, जिसका इस्तेमाल या तो तेल निकालने में किया जाता है या फिर खाने में किया जाता है। इसमें मिलने वाले पोषक तत्त्व इंसानी सरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं और हमारी शरीर से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में भी लाभदायक होता हैं।

सोयाबीन खाने के अनेक है फायदे(soyabean khane ke fayde)

वैसे तो सोयाबीन खाने के बहुत से फायदे हैं क्योंकि सोयाबीन में पोषक तत्व भरपूर होते हैं पर आज हम आपको ऐसी जानकारी देंगे, जिसे जानने के बाद आप अपने खानपान में सोयाबीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहेंगे।

सोयाबीन खाने के फायदे में पहला फायदा है,डायबिटीज में लाभदायक

यदि अगर आप डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको सोयाबीन का सेवन करना चाहिए क्योंकि आपके लिए लाभकारी हो सकता है। सोयाबीन में बहुत ही कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो डायबिटीज के पेशेंट के लिए सही माना गया है। अगर कोई डायबिटीज का पेशेंट सोयाबीन का सेवन करता है तो वह उसके ग्लूकोज और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करता है। अगर आप इसका सेवन सब्जी के रूप में नहीं करना चाहते तो आप इसकी रोटी का भी सेवन कर सकते है।

यहाँ पढ़ें Bhatkoiya(भटकोईया) के फायदें और नुकसान

सोयाबीन खाने के फायदे में दूसरा फायदा है, हृदय की समस्या को दूर करना

दोस्तों सोयाबीन खाने से आपकी heart health मैं काफी सुधार आता है क्योंकि इसमें मिलने वाले anti-oxidant हृदय के रोग और सूजन को रोकने में मदद करता है। अगर कोई व्यक्ति ह्रदय के रोगों से परेशान है तो वह सोयाबीन का सेवन अपने खानपान में शामिल कर सकता है। सोयाबीन की मदद से हृदय से संबंधित सभी रोगों को दूर किया जा सकता है।

सोयाबीन खाने के फायदे में तीसरा फायदा है, हड्डियों को मजबूत करना

इंसानी शरीर की हड्डियां कैल्शियम जैसे पदार्थ से बनती है जो कि हमारा शरीर स्वयं बनाने में असमर्थ है। इसीलिए शरीर की हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। अगर हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो उससे osteoarthritis की बीमारी होने का डर होता है। वही सोयाबीन में पाए जाने वाले प्रोटीन और कैल्शियम की मदद से हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

सोयाबीन खाने के फायदे में चौथा फायदा है, वजन घटाने में मददगार

अगर आपके शरीर में फैट की मात्रा ज़्यादा है या फिर अधिक प्रकार से चर्बी है तो सोयाबीन का सेवन करने से इन को कम किया जा सकता है। सोयाबीन में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं उनको पचाने के लिए हमारे शरीर को अधिक रूप से energy की जरूरत पड़ती है, जिसकी वजह से एनर्जी का सही इस्तेमाल होता है ताकि शरीर में फैट ना बढ़ जाए इसमें मदद भी मिलती है।

यहाँ पढ़ें चने खाने के फायदे (chane khane ke fayde)

सोयाबीन खाने के फायदे में पांचवा फायदा है, त्वचा के लिए लाभदायक

यदि आपकी नींद पूरी नहीं होगी और आप रात भर जागते रहेंगे तो इसका असर आपके चेहरे पर दिखाई देता है जिसके कारण आपका चेहरा या तो डल हो जाता है या फिर आपके चेहरे में वह चमक नहीं होती। सोयाबीन खाने से नींद में आपको फायदा तो मिलता ही है लेकिन आपकी त्वचा को निखारने में भी इसका बहुत बड़ा सहयोग है। सोयाबीन में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और कोलेजन आपकी त्वचा के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं। लोग सोयाबीन से बनी हुई क्रीम का भी इस्तेमाल करते हैं जो आपकी त्वचा को खिला देता है।

चलिए अब जानते हैं सोयाबीन में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में।

सोयाबीन मैं मौजूद पोषक तत्व बहुत सारे हैं जो कि हमारे शरीर को फिट और हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, जिंक, सोडियम, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ए और आदि इन सब की मात्रा भरपूर पाई जाती है। सोयाबीन का सेवन आप कभी भी कर सकते हैं।

चलिए अब जानते हैं सोयाबीन खाने के नुकसान के बारे में

जहां एक तरफ सोयाबीन खाने के फायदे अनेक हैं वहीं दूसरी तरफ इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। निम्न दिए गए हुए कुछ ऐसे नुकसान है जो सोयाबीन की वजह से हो सकते हैं।

सबसे पहला नुकसान यह है की इससे शरीर में फीमेल हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसी सलाह दी जाती है की सोयाबीन का सेवन आपको नियंत्रित रूप में करना चाहिए। खासकर महिलाओं को सोयाबीन की वजह से हार्मोन से सम्बंधित मुसीबतों से जूझना पड़ सकता है।

दूसरा नुकसान यह है कि यदि अगर आपको डायबिटीज की बीमारी है और आप उसके लिए दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो आपको सोयाबीन से जुड़े पदार्थों को अपने खानपान से अलग करना होगा। और हो सके तो अपने घर में सोयाबीन का इस्तेमाल करना बंद करना होगा।

तीसरा नुकसान यह है कि, इस से शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है। जिसकी वजह से महिलाओं को सर में दर्द, वजन बढ़ना, तनाव, कम भूख लगना, पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग होना, और अन्य समस्याएं हो सकती है।

सोयाबीन खाने का चौथा नुकसान यह है कि यह पुरुषों को नुकसान कर सकता है। अगर आप सोयाबीन का ज्यादा सेवन कर रहे हैं तो आपके शरीर में हॉर्मोन्स का डिसबैलेंस हो सकता है।

यहाँ पढ़ें Papita Khane Ke Fayde | पपीता खाने के फायदे

FAQ:

 क्या सोयाबीन भिगोकर खाने से फायदा मिलता है?

 जी हां, सोयाबीन को भिगोकर खाने से फायदा जरूर मिलता है।

 1 दिन में कितना सोयाबीन खाना चाहिए?

 आप हर दिन 100 ग्राम सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं।

 किसको सोयाबीन नहीं खाना चाहिए?

 जिनके शरीर में आयोडीन की मात्रा कम है उनको सोयाबीन नहीं खाना चाहिए।

 क्या सोयाबीन खाने से कुछ नुकसान होते हैं?

 जी हां, अधिक मात्रा में सोयाबीन खाने से शरीर को अन्य प्रकार के नुकसान पहुंचते हैं।

 सोयाबीन को कब तक भिगोकर रखना चाहिए?

 सोयाबीन को रात भर लगभग 7 से 8 घंटा भिगोकर रखना चाहिए।

इस आर्टिकल में “Soyabean Khane Ke Fayde” की पूरी जानकारी आपको दी गयी हैं। अगर आपको कोई एनी जानकारी चाहिए तो कमेंट के द्वारा जरुर पूछे।

यहाँ पढ़ें लौंग खाने के फायदे (long khane ke fayde)

3 thoughts on “सोयाबीन के अचंभित कर देने वाले फायदे”

Leave a Comment