आंवला खाने के फायदे (Awala Khane Ke Fayde)

Spread the love

आंवला खाने के फायदे (Awala Khane Ke Fayde): नमस्कार दोस्तों हम आपका स्वागत करते है अपने नए ब्लॉग पोस्ट में और इसमें हम बात करेंगे, आंवला खाने के फायदे(amla khane ke fayde) के बारे में। आंवला जो कि खाने में खट्टा होता है और गुणों से भरपूर होता है उसे आयुर्वेद में कुदरत के वरदान से प्राप्त हुआ फल कहा गया है। आमला में मौजूद कई सारे  पोषक तत्व या  औषधीय तत्व मिलते हैं। विटामिन सी की वजह से आंवले में खटास का एहसास होता है और उसके साथ साथ इसमें कैल्शियम की भी मात्रा भरपूर होती है। एक संतरे में जितने एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं उससे 17 गुना आंवले में पाए जाते हैं।

कुदरत के वरदान से प्राप्त हुआ यह फल इंसानों के सेहत लिए फायदेमंद माना गया है। आज के इस ब्लॉक पोस्ट में हम बात करेंगे आंवले के फायदे(amla khane ke fayde), नुकसान, उसमें मौजूद पौष्टिक तत्व, और खाने के तरीके के बारे में।

आंवला खाने के फायदे (Awala Khane Ke Fayde)
आंवला खाने के फायदे (Awala Khane Ke Fayde)

 तो चलिए सबसे पहले बात करते हैं आंवले में मौजूद पौष्टिक तत्व या औषधीय तत्व के बारे में:

औषधि और पोस्टिक तत्वों से भरपूर आंवला हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना गया है। इसमें मिलने वाले पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन सी, कैल्शियम, magnesium,  कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, फास्फोरस, और इत्यादि हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। वैसे तो हम सभी को आंवला खाने के फायदे(amla khane ke fayde)  के बारे में तो पता ही होगा, लेकिन जिनको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो वह लेख को अंत तक पढ़ सकते हैं।

आंवला खाने का सही तरीका (Awala Khane Ka Sahi Tarika)

अब हम बात करेंगे आंवले को किस प्रकार से खा सकते हैं या फिर इसका सेवन कर सकते हैं, जो आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है।

  • रोज सुबह उठकर एक glass पानी में 30ml आंवले का जूस डालकर भी पी सकते हैं, इससे आपकी  पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है।
  • अगर आप जवान दिखना चाहते हैं, तो आमले में एंटी एजिंग वाले गुण भी मिलते हैं। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल में आंवले का रस मिलाकर अपने चेहरे पर एक लेप लगाना है और उसको 15 से 20 मिनट तक रखना है। उसके बाद आप ठंडे पानी से अपना चेहरा धो सकते हैं। हफ्ते में कम से कम 2 बार इसका  इस्तेमाल करें।
  • अगर आपके बाल टूट रहे हैं या फिर आप इन को मजबूत करना चाहते हैं तो आप आंवले के रस को  अपने बालों की जड़ों में लगा सकते हैं।
  • अगर आपको अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाना है तो हर रोज आंवले के जूस को पी सकते हैं।
  • प्रतिदिन शहद के साथ आंवले का  सेवन करने से आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है। इसके लिए आप दो चम्मच आंवले  के पाउडर को दो चम्मच शहद के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं।

यहाँ पढ़ें खजूर खाने के फायदे (Khajur Khane ke Fayde in Hindi)

आंवला खाने के फायदे (Awala Khane Ke Fayde)

 तो चलिए अब जानते हैं आंवला खाने के फायदे(Awala Khane Ke Fayde) के बारे में :

वजन कम करने में आंवला खाने के फायदे

आंवला खाने के फायदे(Awala Khane Ke Fayde)में सबसे पहला फायदा है, वजन कम करने में लाभदायक। आमला में पाए जाने वाले  एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। आंवला में मिलने वाला अमीनो एसिड शरीर के मेटाबॉलिक रेट को भी  सुधारने में मदद करता है। अगर आप आंवले का जूस पीते हैं तो यह शरीर में  fat को जमा होने से रोकता है। हर रोज सुबह उठकर एक गिलास पानी में आंवले का जूस डालकर पी सकते हैं।

प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में आंवला खाने के फायदे

आंवला खाने के फायदे में(Awala Khane Ke Fayde) दूसरा फायदा है, इम्यून सिस्टम को मजबूत करना। आमला में पाया जाने वाला है विटामिन सी हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को  मजबूत करता है। अगर आप हर रोज सुबह आमला का सेवन करते हैं, तो यह हमारे शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है और विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर भी निकालता है।

यहाँ पढ़ें लौंग खाने के फायदे (long khane ke fayde)

पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में

आंवला खाने के फायदे में(Awala Khane Ke Fayde) तीसरा फायदा है, पाचन क्रिया को स्वस्थ रखना। यदि अगर आप अपने पाचन क्रिया को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो हर रोज सुबह उठकर नियमित रूप से एक ग्लास पानी में 20 से 30ml आंवले का जूस डालकर पी सकते हैं। आमला में मौजूद फाइबर हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आमला कब्ज और एसिडिटी जैसी बीमारी से भी  राहत दिलाता है।

बालों को मजबूती देने में आंवला खाने के फायदे

आंवला खाने के फायदे में(Awala Khane Ke Fayde) चौथा फायदा है, बालों को मजबूत करना। यदि अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान है तो आप आंवले का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आंवला ना केवल हमारे शरीर को  बल्कि हमारे बालों के स्वास्थ्य को भी मजबूत करने में मदद करता है। हफ्ते में दो से तीन बार आंवले का जूस अपने सर पर लगा सकते हैं और 20 से 30 मिनट बाद उसे ठंडे पानी से धो सकते हैं। 

यहाँ पढ़ें सोयाबीन के अचंभित कर देने वाले फायदे

हड्डियों के विकास के लिए आंवला खाने के फायदे

आंवला खाने के फायदे में(Awala Khane Ke Fayde) पांचवा फायदा है, हड्डियों को मजबूत करना। हमारे शरीर की हड्डियां कैल्शियम से बनी होती है और इन को मजबूत करने के लिए  आंवले का सेवन भी किया जा सकता है। कैल्शियम से भरपूर आमला ना केवल हमारी हड्डियों को मजबूत करता है बल्कि जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है।

आंवला के नुकसान (awala khane ke nuksan)

अब तक हमने आंवला खाने के फायदे के बारे में तो जान लिया लेकिन अब हम बात करेंगे आंवला खाने के नुकसान के बारे में।

  • अगर  अदरक का इस्तेमाल चाय  में किया जाए तो वह चाय को स्वादिष्ट बनाता है लेकिन अगर यही अदरक हम आंवला के साथ मिलाकर खा ले तो यह हमारे लीवर  के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अत्यधिक मात्रा में भी आंवला खाने से लीवर को  हानि पहुंचती है।
  • अगर आप किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको आंवला खाने से परहेज करना होगा। आंवले  का सेवन करने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है जिसकी वजह से किडनी सही तरह से काम नहीं करती और हमारे शरीर में पानी भरने लगता है और हमें हाई ब्लड प्रेशर की भी परेशानी हो सकती है।
  • अगर आप लोग अधिक मात्रा में आंवला खा लेंगे तो आपको एसिडिटी या फिर कब्ज की बीमारी भी हो सकती है।

यहाँ पढ़ें चने खाने के फायदे (chane khane ke fayde)

FAQ

 आमला कौन-कौन सी बीमारी में काम आ सकता है?

 आमला बहुत सी बीमारियों में काम आता है जैसे कि  हाई ब्लड शुगर लेवल, डायबिटीज, स्किन डिसीज, और इत्यादि।

 आप 1 दिन में कितने आंवले का सेवन कर सकते हैं?

 आपको हर रोज एक आमला खाना चाहिए।

 क्या सुबह खाली पेट आंवला खाना चाहिए?

 जी हां, सुबह खाली पेट आंवले का सेवन करना शरीर के लिए लाभदायक होता है।

 क्या आंवला शरीर में खून साफ करता है?

 जी हां, आंवला शरीर में खून को शुद्ध करने में मदद करता है।

यहाँ पढ़ें सोयाबीन के अचंभित कर देने वाले फायदे

1 thought on “आंवला खाने के फायदे (Awala Khane Ke Fayde)”

Leave a Comment