नींद नहीं आती तो करें ये बेहतरीन उपाय

Spread the love

नींद नहीं आती उपाय : अगर आपको भी नींद नहीं आती तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। इस पोस्ट में मैं आपको पुरे डिटेल में नींद न आने के कारण और उपाय बताने जा रही हूँ। आज के समय में नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं। नींद न आना बेहद चिंता का विषय हैं क्योकिं अगर आप सही समय पे नहीं सोते हैं तो आपको कई बीमारियाँ घेर सकती हैं। आज पुरे विश्व में करोड़ो लोग नींद न आने की समस्या का सामना कर रहें हैं। अगर आप भी नींद न आने समस्या का सामना कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं। इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। इस पोस्ट के जरिये मैं आपको नींद न आने के कारण, जल्दी नींद कैसे लाये, रात को नींद ना आए तो क्या करें आदि सवालों के जवाब देने जा रही हूँ।

नींद नहीं आती उपाय
नींद नहीं आती तो करें ये बेहतरीन उपाय

अनिद्रा के कुछ प्रमुख लक्षण

जब आप नींद न आने की समस्या से जूझते हैं तो आप शारीरिक रूप से दुर्बल हो जाते हैं इतना ही नहीं आपका किसी भी काम में मन नहीं लगता हैं। इसलिए ये आवश्यक हैं की समय रहते नींद न आने की समस्या का निदान किया जाएँ। जब आपको नींद नहीं आती तो नीचे बताएं गए लक्षण आपमें दीखते हैं:

1. चिरचिरा सा महसूस करना। गुस्सा आना आदि।
2. काफी थका हुआ महसूस करना और दोपहर में नींद आना।
3. रोज सुबह उठने के बाद आलस सा महसूस होना।
4. रात को बहुत लेट सोना और बार-बार रात को नींद खुलना।
5. कई लोग तो पूरी रात जागते रहते हैं।

यहाँ पढ़ें तुरंत गोरा होने के उपाय(Gore Hone Ke Upay)

नींद न आने के कारण

नींद न आने के कई कारण हो सकतें हैं, कुछ प्रमुख कारण नीचे बताएं गए हैं।
1. बहुत ज्यादा टेंशन लेने से आपको अनिद्रा या नींद न आने की समस्या हो सकती हैं।
2. अगर आप रोज सोने के समय में बदलाव करते हैं तो ये भी एक कारण हो सकता हैं। इसलिए सोने का एक समय फिक्स करें।
3. कई लोगों को प्रकाश में नींद नहीं आती हैं। यानी अगर आप रुम में लाइट ऑन करके सोते हैं तो आपकी नींद में लाइट खलल डाल सकती हैं।
4. ज्यादा शोर या आवाज की वजह से,
5. धुम्रपान और अधिक चाय या कॉफ़ी के सेवन से भी नींद न आने की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए रात को सोने से पहले चाय या कॉफ़ी बिलकुल न पियें।
6. नींद संबंधी विकार की वजह से,
7. इसके अलावे जीवनशैली में बदलाव, मोटापा, हृदय रोग आदि भी नींद न आने की समस्या का कारण बन सकती हैं।
8. कई लोगों को दोपहर में भी सोने की आदत होती हैं ऐसे में रात के समय आपको जल्दी नींद नहीं आती हैं। दिन में सोने की आदत को छोड़कर कोई अन्य काम करें।

यहाँ पढ़ें बॉडी में खुजली (Body Itching) के कारण और घरेलु उपचार

नींद नहीं आती तो करें ये उपाय

अगर आपको भी नींद नहीं आती तो नीचे बताये गए उपाय को जरुर करें.

नींद नहीं आती तो करें ये उपाय
नींद नहीं आती तो करें ये उपाय

1. सबसे पहले तो आपको किसी डॉक्टर से मिलना चाहिए। अगर अनिद्रा की शिकायत किसी गंभीर बीमारी के कारण नहीं हैं तो फिर आप नीचे बताएं गए उपायों को अपना सकते हैं।
2. CBT-cognitive-behavioral therapy के द्वारा टेंशन से दूर होकर भी नींद न आने की समस्या का समाधान किया जा सकता हैं।
3. अच्छी नींद के लिए रात को सोने से पहले केला खाने बेहतर हैं। केला खाने से जल्दी नींद आती हैं। दरसल केले में पायें जाने वाले मैग्न‍िशि‍यम और पोटैशि‍यम अच्छी नींद के लिए बेहद आवश्यक हैं। इसके अलावे केले में विटामिन B6 होता हैं जो नींद से जुड़े हुए होरमोंस के स्त्राव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
4. आप सोने का समय एक समय फिक्स करें। कई बार हमें अलग-अलग पर सोने की कोशिश करते हैं जिससे हमें नींद नहीं आती हैं।
5. दूध में पायें जाने वाले Tryptophan और serotonin नींद आने में महत्वपूर्ण और सक्रीय भूमिका निभाते हैं। अगर आप रोज 1 ग्लास दूध बिस्तर पर जाने से पहले पीते हैं तो इससे आपको जल्दी नींद आएगी।
6. तनाव से मुक्त होने के लिए प्रतिदिन आपको व्यायाम करना चाहिए। जब आप तनाव मुक्त रहेंगे तो निश्चित ही आपको अच्छी नींद आएगी।

यहाँ पढ़ें पेट में गैस बनना और इसके लक्षण और उपाय

तुरंत नींद आने के लिए क्या करें?

तुरंत नींद आने के लिए रात को सोने से पहले केला खाना चाहिए।

कौन सी विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है?

विटामिन B6 की कमी से आपको नींद की समस्या हो सकती हैं।

2 मिनट में नींद कैसे आए?

तनाव मुक्त होकर बिस्तर पर जाएँ। साथ ही कोई भी नकारात्मक चीजें न सोचे, इसे जल्दी नींद आएगी।

नींद आने के लिए कौन सा पॉइंट दबाए

नींद आने के लिए कलाई के पल्स प्वाइंट को दबाना या हल्का मसाज करना काफी हेल्पफुल होता हैं।

यहाँ पढ़ें बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) क्या है?

ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ पढ़े : अनिद्रा

1 thought on “नींद नहीं आती तो करें ये बेहतरीन उपाय”

Leave a Comment