बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) क्या है?

Spread the love

Bipolar Disorder: मानसिक बीमारियाँ (Mental Disease) बेहद खतरनाक मानी जाती हैं। आज पुरे विश्व में करोड़ो लोग मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं। और उन्हीं बिमारियों में से एक हैं Bipolar Disorder। इस बीमारी में मनुष्य की भावनाएं अक्सर ही विचलित होती रहती हैं। इस मानसिक स्थिति से प्रभावित व्यक्ति, अपने व्यवहार पर नियंत्रण खो देता हैं। अधिकतर मामलों में देखा गया हैं की प्रभावित व्यक्ति को पता भी नहीं होता की उसे बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) हैं। 24 से 25 वर्ष के बाद ही व्यक्ति को अहसास होता हैं की वो मानसिक बिमारी (Mental Illness) से ग्रसित हैं। आज की इस खास पोस्ट में मैं आपको बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) से जुड़ी हुई सारी जानकारियां देने जा रही हूँ। इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको Bipolar Disorder के लक्षण (Symptoms), इलाज (Treatment) और कारणों (Causes of Bipolar Disorder) को विस्तार से बताउंगी।

Bipolar Disorder
Bipolar Disorder

Bipolar Disorder Meaning in Hindi

Bipolar Disorder को Hindi में द्विध्रुवी विकार कहते हैं। ये बहुत ही जटिल मानसिक अवस्था हैं इस रोग से प्रभावित होने पर रोगी के अंदर का उत्साह खत्म हो जाता हैं और रोगी उदास रहने लगता हैं। प्रभावित व्यक्ति की मन:स्थिति कुछ इस तरह का होता हैं की अचानक से वे तनाव में आ जाते हैं और दुसरे ही पल अति आत्मविश्वास से भर जाते हैं। यानी पल-पल मूड बदलते रहता हैं। इस मानसिक बीमारी में रोगी अपने व्यवहार पे नियंत्रण लगभग खो देता हैं। यह बीमारी ज्यादातर नशे करने वालें लोगों को ही प्रभावित करता हैं। हालाँकि ये बीमारी किसी को भी प्रभावित कर सकती हैं। इस रोग में रोगी कभी कभी इतने ज्यादा उत्साह में होते हैं की वे थकान महसूस ही नहीं करते। कई रोगियों से बातचीत में पता चला हैं की वे दिन रात लगातार काम करने के बावजूद भी थकान का नुभव नहीं करते।

यहाँ पढ़ें भ्रम और कल्पना की दुनियां सिजोफ्रेनिया | Schizophrenia In Hindi

बाइपोलर डिसऑर्डर के प्रमुख लक्षण (Bipolar Disorder Symptoms)

Bipolar Disorder से प्रभावित व्यक्ति में नीचे बताएं गए लक्षण मुख्य रूप से दिखाई दे सकते हैं:

1. Bipolar Disorder से प्रभावित व्यक्ति को जल्दी नींद नहीं आती हैं। पीड़ित व्यक्ति काफी उदास और चिड़चिड़ा हो जाता हैं और छोटी छोटी बातों को लेकर तनाव में आ जाते हैं।

2. इस रोग से प्रभावित व्यक्ति अकारण ही दुखी हो जाते हैं। अक्सर देखा गया हैं की जिन चीजों का कोई महत्त्व नहीं होता हैं उसे लेकर भी वे उदास हो जाते हैं।

3. हमेशा सोचते रहना, खुद में खोये रहना, एक ही बात को बार -बार दोहराना, खुद को हानि पहुँचाना आदि भी इस रोग के लक्षण हैं।

4. इस रोग से प्रभावित व्यक्ति भोजन जल्दी भोजन नहीं करते या बहुत कम खाते हैं।

5. पागलपन, खुद को चोट पहुँचाना, ख़ुदकुशी का प्रयास आदि भी इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं।

यहाँ पढ़ें पेट में गैस बनना और इसके लक्षण और उपाय

बाइपोलर डिसऑर्डर के प्रमुख कारण (Causes of Bipolar Disorder)

विशेषज्ञों के अनुसार इस बीमारी के निम्नलिखित लक्षण हो सकते हैं:

1. जेनेटिक यानी अनुवांशिक कारण: जी हाँ अगर आपके परिवार के किसी सदस्य को पहले कभी इस बींरी की समस्या रही हो तो इसकी सम्भावना हैं की आप भी इस बीमारी से ग्रसित हो जाएँ।

2. हमारे मष्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर्स होते हैं जो हमारे विचार और व्यवहार को प्रभावित प्रभावित करते है। न्यूरोट्रांसमीटर्स ऐसे रसायन हैं जो मष्तिष्क में विकसित होते हैं। किन्हीं कारणों से जब इनमें असंतुलन की स्थिति आती हैं तो व्यक्ति मानसिक रूप से प्रभावित हो सकता हैं।

3. इसके अलावा अधिक चिंता करना, ज्यादा सोचना या अधिक तनाव इ कारण भी आप बिओपोलर डिसऑर्डर के शिकार हो सकते हैं।

इस रोग का उपचार (Bipolar Disorder Treatment)

यह रोग लम्बे समय तक रह सकता हैं। हालाँकि प्यार, स्नेह और जीवनशैली में बदलाव से ये बीमारी ठीक हो सकती हैं। इस रोग में दवा से ज्यादा प्रेम की आवश्यकता हैं।

2। रोगी को वक़्त पे खाना और सोना चाहिए। सुबह उठकर व्यायाम करना चाहिए। इससे उनका ध्यान बेकार की चीजों से हटेगा।
3। शराब के सेवन से बचना चाहिए तथा खेल कूद में हिस्सा लेना चाहिए।
4। अपने मन को नियंत्रित करने के लिए रोगी को अपने शौक की चीजें करते रहना चाहिए। इस रोग से छुटकारा पाने लिए और मन पे नियंत्रण रखने के लिए खुद को बिजी रखें।
5। अगर रोगी की स्थिति ज्यादा गंभीर हैं तो किसी मनोचिकित्सक की मदद जरुर ले।

यहाँ पढ़ें तुरंत गोरा होने के उपाय(Gore Hone Ke Upay)

FAQ

1. बाइपोलर का मतलब क्या होता है?

Ans: बाइपोलर को हिंदी में द्विध्रुवी विकार कहते हैं। यह एक ऐसी मानसिक अवस्था हैं जिसमें व्यक्ति अपने व्यवहार और भावनाओं पे नियंत्रण नहीं रख पाता हैं।

2. डिप्रेशन में क्या नहीं खाना चाहिए?

Ans: डिप्रेशन में जंक फ़ूड से बचना चाहिए।

3. बाइपोलर डिसऑर्डर क्या बीमारी है?

Ans: यह एक मानसिक बिमारी हैं इस मानसिक बीमारी ग्रस्त व्यक्ति ज्यादातर समय खुद में खोया रहता हैं। पल-पल रोगी की मनोदशा बदलती रहती हैं।

4. क्या बाइपोलर डिसऑर्डर बिना दवा के दूर जा सकता है?

Ans: इस बीमारी का अब तक कोई सटीक इलाज नहीं मिला हैं लेकिन इनके लक्षणों को रोगी खुद को व्यस्त रखकर कम कर सकता हैं।

5. बाइपोलर किस उम्र में शुरू होता है?

Ans: बाइपोलर किसी भी उम्र में व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है लेकिन आमतौर पे देखा गया हैं की यह रोग 15 से 30 वर्ष के व्यक्ति को प्रभावित करता हैं।

6. बाइपोलर लोग कैसे होते हैं?

Ans : बाइपोलर विकार से ग्रसित लोग बेहद सुस्त होते हैं। छोटी-छोटी बातों को भी मन से निकाल नहीं पाते और तनाव में आ जाते हैं।

यहाँ पढ़ें अनचाहे बाल कैसे हटाए( चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के घरेलु उपाय )

1 thought on “बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) क्या है?”

Leave a Comment