मेडिटेशन कैसे किया जाता है (Meditation Kaise kiya jata hai)

Spread the love

मेडिटेशन कैसे किया जाता है (Meditation Kaise kiya jata hai): नमस्कार दोस्तों हम आपका स्वागत करते हैं अपने नए ब्लॉग पोस्ट में और आज हम जानेंगे, मेडिटेशन कैसे किया  जाता है (meditation kaise kiya jata hai) उसके बारे में। हमारी जिंदगी में तनाव और परेशानी के अलावा शायद कुछ बाकी है। लेकिन अपने आप को तनाव से दूर रखने के लिए लोग व्यायाम और एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। व्यायाम के दौरान कई चीजें करी जाती हैं जिनमें से मेडिटेशन भी एक है। भागदौड़ भरी जिंदगी इंसान को तनाव के अलावा शायद ही कुछ देती होगी। लेकिन फिर भी हम अपने करियर को और सपनों को पूरा करने के चक्कर में तनाव से घिर जाते हैं।

मेडिटेशन कैसे किया जाता है (Meditation Kaise kiya jata hai)
मेडिटेशन कैसे किया जाता है (Meditation Kaise kiya jata hai)

किसी को पढ़ाई की चिंता है तो किसी को अपनी नौकरी की या कोई घर की परेशानियों को लेकर सुबह शाम  तनाव में रहता है। शायद ही आज के समय में लोगों को मन की शांति मिलती होगी। हमारे मन को शांत करना और एकाग्र करना बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर हमारा मन विचलित रहेगा और हमारे दिमाग में कई सारी बातें  घूमेगी, जिसकी वजह से तनाव और बढ़ेगा। मेडिटेशन कैसे किया जाता है(meditation kaise kiya jata hai) शायद ही इसके बारे में लोगों को मालूम  हो। मेडिटेशन करने से आपका मन शांत और एकाग्र होता है। मेडिटेशन करने से हमारे शरीर में कई लाभ भी होते हैं। यही कारण है कि आज हम सुंदरता के इस लेख में आपको बताएंगे मेडिटेशन कैसे किया जाता है(meditation kaise kiya jata hai) उसके बारे में।

मेडिटेशन करने का तरीका (meditation kaise kiya jata hai):

मेडिटेशन करने के लिए सही जगह चुनें

सबसे पहले आपको ध्यान लगाने के लिए या फिर मेडिटेशन करने के लिए एक शांत जगह का चुनाव करना होगा। जहां वातावरण में शांति होगी वहां पर आपके मन को भी शांत महसूस होगा। लेकिन दूसरी तरफ अगर आप  अशांत वातावरण में मेडिटेशन करने की कोशिश करेंगे तो वह  असंभव होगा। आप अपने घर में किसी भी कमरे का चयन कर सकते हैं जहां पर बिल्कुल भी शोर-शराबा ना आता हो। आपको ध्यान रखना है किस जगह चाहे कैसी भी हो लेकिन एकाग्र और शांत होनी चाहिए।

Also, Read महुआ खाने के फायदे (Mahua khane ke fayde)

मेडिटेशन करने के लिए सही वस्त्र का चुनाव

एक शांत जगह चुनने के बाद आपको अपने वस्त्र भी चुनने होंगे। टाइट कपड़ों में मेडिटेशन करते समय आपके शरीर को असहज महसूस होगा जिसकी वजह से मेडिटेशन में बाधा भी आ सकती है। ध्यान लगाने के लिए आपको हल्के कपड़े जो आपके शरीर से ज्यादा चिपके ना हो वह पहनने चाहिए। ऐसे कपड़े पहने जो ढीले हो और ध्यान लगाने से पहले जूते उतारना ना भूले।

मेडिटेशन के लिए समय

अब आपको यह सोचना है कि कितने समय तक आपको मेडिटेशन करनी होगी। अगर आप मेडिटेशन आज से शुरू कर रहे हैं तो शायद ही आप 5 से 10 मिनट तक ध्यान लगा पाए। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप 20 मिनट तक मेडिटेशन करते हैं  तो वह आपके लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर आप  आज से मेडिटेशन शुरू कर रहे हैं तो 5 मिनट से शुरुआत करके 20 मिनट तक की दूरी तय कर सकते हैं।

Also, Read कैशोर गुग्गुलु के फायदे (Kaishore guggul ke fayde)

स्ट्रैचिंग पर करें फोकस

मेडिटेशन कैसे किया जाता है (meditation kaise kiya jata hai), इसमें बारी आती है अब स्ट्रैचिंग करने की। ध्यान लगाने से पहले शरीर को स्ट्रेच करना काफी ज्यादा जरूरी है। अगर आप स्ट्रैचिंग करेंगे तो आपका शरीर खुल जाएगा और आपको अच्छा महसूस होगा। स्ट्रैचिंग करने के लिए आप गर्दन से लेकर पैरों तक अच्छे से ध्यान दें। स्ट्रैचिंग करने से आपका शरीर ढीला होता है और यह आपको मेडिटेशन करने के लिए तैयार करता है।

यह भी पढ़े तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छी सनस्क्रीन

बैठने का सही तरीका

स्ट्रैचिंग करने के बाद अब बारी आती है एक स्थान पर बैठने की। आप लोग एक ऐसे स्थान पर बैठ जाएं जो आपके लिए आरामदेह हो और आपको ज्यादा परेशानी ना हो। ध्यान लगाने के लिए आप भुजंगासन में बैठ सकते हैं जिसमें अपने पैरों को मोड़कर बैठा जाता है और पीठ सीधी रहती है। जमीन पर बैठना जरूरी नहीं है लेकिन अगर आप कुर्सी पर बैठकर ध्यान लगाना चाहते हैं तो वह भी संभव है। अपने पैरों और कमर को सीधा रखें और दोनों हाथों को पैरों के ऊपर रखकर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है।

Also, Read बादाम पाक के फायदे (Badam Pak ke Fayde)

आँखें बंद करनी हैं जरुरी या नहीं

अब आपको अपनी आंखें बंद करनी है। ध्यान लगाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है अपने मौजूदा वातावरण को छोड़कर मन को कहीं और लेकर जाना। वैसे तो मेडिटेशन करते समय आंखें खोल कर भी ध्यान लगाया जा सकता है लेकिन अगर आप पहली बार मेडिटेशन कर रहे हैं तो मैं आपको सलाह दूंगा कि आप आंख बंद करके ही ध्यान लगाएं। अगर आपको आंखें खोलकर मेडिटेशन करना है तो अपने आंखों के सामने एक वस्तु की तरफ ध्यान केंद्रित करें और उसे ही देखते रहे।

मन को भटकने से रोकें

अब आपको लंबी गहरी  स्वास लेनी है। ध्यान लगाने में सबसे महत्वपूर्ण काम है सांसों के प्रवाह का। आप किस तरह से सांस ले रहे हैं और छोड़ रहे हैं उसका असर भी मेडिटेशन पर पड़ता है। आप अपनी सांसो पर ध्यान केंद्रित करें और अगर मन भटकता है तो आपको ज्यादा  चिंता करने की जरूरत नहीं है। मेडिटेशन करना कोई आसान काम नहीं है इसके लिए कड़े अभ्यास की जरूरत होती है।

Also, Read सिंपल मेकअप करने का तरीका (Simple Makeup Karne ka Tarika)

मंत्र का उच्चारण करें

मेडिटेशन कैसे किया जाता है (meditation kaise kiya jata hai), इसमें बारी आती है अब मंत्र का उच्चारण करने की। मंत्र किसी भी तरह का हो सकता है यह कोई ध्वनि भी हो सकती है जिसे आपको बार-बार दोहराना होता है। ज्यादातर लोग मेडिटेशन करते समय  ॐ  मंत्र का उच्चारण करते हैं। ओम मंत्र आपके शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डालता है जिससे आपका मस्तिष्क और मन दोनों साफ होते हैं।

यह भी ध्यान रखें

मेडिटेशन कैसे किया जाता है(meditation kaise kiya jata hai) इसके बारे में तो हमने आपको बता दिया लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपनी दिनचर्या का भी ख्याल रखना होगा। आपका खान-पान और आपके रहने का तरीका इत्यादि चीजों को सुधार कर आप तनाव मुक्त जिंदगी जी सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, एक्सरसाइज करें या फिर खेलकूद में भाग ले। आपको नियमित तौर पर मेडिटेशन करना होगा तभी तनाव से मुक्ति मिलेगी।

Also, Read दुल्हन का मेकअप करने का तरीका (Dulhan ka Makeup Karne ka Tarika)

FAQ

Q. मेडिटेशन करते समय कैसे बैठना चाहिए?

Ans: मेडिटेशन करने के लिए आपको सुविधाजनक तरीके से बैठना चाहिए।

Q. मेडिटेशन में क्या करना चाहिए?

Ans: मेडिटेशन करने के लिए आपको ध्यान को एकाग्र करना होगा।

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से आपको मेडिटेशन कैसे किया  जाता है (Meditation Kaise kiya jata hai) इसकी समुचित जानकरी दी गयी हैं। उम्मीद हैं की आपको यह जानकारी पसंद जरुर आई होगी।

Also, Read vyayam ke labh

4 thoughts on “मेडिटेशन कैसे किया जाता है (Meditation Kaise kiya jata hai)”

Leave a Comment