सुबह उठने का मन नहीं करता है क्या करें?

Spread the love

सुबह उठने का मन नहीं करता है क्या करें?: नमस्कार साथियों, क्या आप भी सुबह देर से उठते हैं या आलस के कारण सुबह उठने में परेशानी होती हैं? अगर हाँ तो आज आप बिल्कुल सही जगह आये हैं। आज की इस खास आर्टिकल में मैं आपको कुछ ऐसे बेहतरीन तरीके बताउंगी जो आपके आलस को ख़त्म कर देगा। कई लोगों को सुबह उठने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती हैं। खानपान से लेकर गलत लाइफस्टाइल और कुछ बीमारियाँ भी इसके कारण हो सकते हैं। अगर आप भी इन अवालों से थक चुके हैं की सुबह उठने का मन नहीं करता है क्या करें?, आलसी लोग सुबह जल्दी कैसे उठे इत्यादि। तो अब आप बिल्कुल निश्चिंत रहें और इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़ें।

सुबह उठने का मन नहीं करता है क्या करें?
सुबह उठने का मन नहीं करता है क्या करें?

दोस्तों कई बार हम सुबह उठने के लिए अलार्म लगाते हैं लेकिन अफ़सोस अलार्म की आवाज भी हमें उठा नहीं पाती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं जिन्हें सुबह उठने का मन नहीं करता है तो इस पोस्ट में मैं आपको बताउंगी की सुबह उठने के लिए क्या करें?। दोस्तों कई हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बताया जाता हैं की सुबह उठने के कई हेल्थ बेनेफिट्स हैं जैसे आप योग के लिए या व्यायाम के लिए समय निकाल सकेंगे जो आपको कई बिमारियों से दूर रखता हैं।

रात को देर तक न जागे

दोस्तों कई लोगों को रात को देर तक जागने की आदत होती हैं ऐसे में अगर आप देर से सोते हैं तो निश्चित ही देर से उठेंगे। लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जो रात को 10 बजे सोते हैं और सुबह 10 बजे उठते हैं। ऐसे में उनका सारा समय सोने में ही बर्बाद हो जाता हैं। ज्यादा सोने से हमारे जीवन के लक्ष्य प्रभावित होते हैं साथ ही स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह सही नहीं हैं। आलसी लोग सुबह जल्दी कैसे उठे इस सवाल का जवाब देने से पहले हम जानेंगे की सुबह उठने के क्या-क्या फायदे हैं।

सुबह उठने के फायदे इन हिंदी

दोस्तों सुबह उठने के अनेकों फायदें होते हैं जिनमें से कुछ प्रमुख फायदें नीचे बताएं गए हैं:

  1. समय की बर्बादी से बचेंगे। आप सुबह उठकर अपने जरुरी कामों को निपटा सकते हैं।
  2. सुबह के फ्रेश एयर आपको तरोताजा रखती हैं साथ ही यह स्किन सेल्स को भी मजबूत करती हैं।
  3. रोज सुबह उठकर आप व्यायाम द्वारा कब्ज, गैस आदि समस्यायों से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं।
  4. सुबह उठकर आप अपने लिए फ्रेश नाश्ते का इन्तेजाम कर सकते हैं यानी बाहरी जंक फ़ूड खाने से बच सकते हैं।

ऊपर मैंने आपको सुबह उठने के फायदे के फायदे बताएं हैं। चलिए अब मैं आपको बताती हूँ की अगर सुबह उठने का मन नहीं करता है तो क्या करें? या आलसी लोग सुबह जल्दी कैसे उठे।

Also, Read तुरंत गोरा होने के उपाय(Gore Hone Ke Upay)

सुबह देर से उठने के नुकसान

दोस्तों किसी भी चीज की अधिकता आपके स्वास्थ्य को और आपके लक्ष्य को प्रभावित करते हैं। ऐसे में अगर आपको ज्यादा देर तक सोने की आदत हैं तो इसे सुधारना अति आवश्यक हैं। तो चलिए मैं अब आपको सुबह देर से उठने के नुकसान बताती हूँ:

  1. कुछ आधुनिक शोधों से पता चला हैं की जो लोग देर तक सोते हैं उन्हें मोटापे और तनाव जैसी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता हैं।
  2. सुबह देर तक सोने वाले लोगों में सेरोटोनिन होर्मोन का बैलेंस बिगड़ सकता हैं जिससे आपको सर दर्द, तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  3. जो लोग सुबह देर तक सोते हैं उनके पाचनतंत्र की प्रक्रिया स्लो हो सकती हैं।
  4. हार्ट को नुकसान पहुँचता हैं साथ ही ब्लड प्रेशर पर प्रभाव पड़ता हैं।

Also, Read दुल्हन का मेकअप करने का तरीका (Dulhan ka Makeup Karne ka Tarika)

सुबह उठने का मन नहीं करता है तो क्या करें? उपाय जाने

दोस्तों आलसी लोग सुबह जल्दी कैसे उठे इसके लिए मैंने कुछ बेहतरीन उपाय बताएं हैं इन्हें फॉलो जरुर करें:

1. प्लान बनायें

दोस्तों क्या आपने कभी गौर किया हैं की जब आपको सुबह कभी ट्रेन पकड़नी होती हैं तो आप जल्दी उठ जाते हैं। दरसल ऐसा इसलिए होता है क्योकिं आपके पास सुबह उठने का एक खास रीज़न होता हैं। इसलिए आप रात को सोने से पहले एक लक्ष्य बनायें की सुबह उठते ही आपको क्या करना हैं। अक्सर देखा गया हैं की सुबह वे लोग देर से उठते हैं जो बिल्कुल खाली बैठे रहते हैं या अपनी रेस्पोसिब्लिटी से दूर भागने की कोशिश करते हैं।

जब आप रात को सोने से पहले सुबह का प्लान बनायेंगे की आपको सुबह उठते ही क्या करना हैं तो निश्चित ही आप सही समय पे उठेंगे। दरसल ऐसा इसलिए होता है क्योकिं जो प्लान हम रात को सोने से पहले बनाते हैं वह हमारे सबकोनशियस माइंड में रजिस्टर हो जाता हैं। अगर आपके पास सुबह उठने की कोई खास वजह नहीं तो तो सुबह उठकर व्यायाम और योग पे जरुर ध्यान दे। यह मोर्निंग रूटीन आपको स्वस्थ और तनाव से मुक्त रखेगा।

2. जरूरत से ज्यादा खाना खाना

दोस्तों कई बार हम जरूरत से ज्यादा खाना खाने लगते हैं जबकि रात के समय भूख से कम से कम एक रोटी कम खाना चहिये। रात को चावल खाने से बचे क्योकिं चावल में कार्ब्स ग्लूकोज में परिवर्तित होकर इन्सुलिन को आकर्षित करता हैं। ऐसे में जब इन्सुलिन बढ़ते हैं तो नींद में मदद करने वाले होरमोंस भी बढ़ने लगते है।

Also, Read चावल खाने का सही समय ( Chawal Khane Ka Sahi Samay)

3. टाइम पर सोने की आदत डालना

मेलाटोनिन होरमोंस के बारें में आपने जरुर पढ़ा होगा। दरसल ये होरमोंस हमें नींद के लिए प्रोत्साहित करते हैं। जब रात होती हैं तो हमारा मष्तिष्क यह होर्मोन पैदा करती हैं। लेकिन अक्सर लोग रात के समय टीवी मोबाइल आदि में व्यस्त रहते हैं। जिसके कारण सही समय पर मेलाटोनिन होरमोंस पैदा नहीं हो पाते। इसलिए जैसे ही 10 बजे तब आपको बेड पे चले जाना चाहिए और इन गैजेट्स का उपयोग करने से बचना चाहिए। अगर आप रात के समय सही वक़्त पे सोयेंगे तो निश्चित ही सुबह जल्द उठने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Also, Read लू से बचने के उपाय (Lu Se Bachne Ke Upay)

Leave a Comment