2 मिनट में पीरियड कैसे लाए ? हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा दी गयी सम्पूर्ण जानकारी

Spread the love

2 मिनट में पीरियड कैसे लाए ? हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा दी गयी सम्पूर्ण जानकारी :- पीरियड्स को लेकर सर्च इंजन पर प्रतिदिन हजारों प्रश्न पूछे जाते हैं। उन्हीं प्रश्नों में से एक प्रश्न है ” 2 मिनट में पीरियड कैसे लाए “। महिलाओं का पीरियड किसी वजह से जब समय पर नहीं आता तो वह घबराकर अक्सर ऐसे प्रश्न करते हैं। दरसल पीरियड का मिस होना प्रेगनेंसी के सिग्नल देते हैं। जिसकी वजह से महिलाएं घबराकर पीरियड को जल्दी लाने के लिए अंग्रेजी दवाओं का भी सेवन कर लेती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते है की ऐसा बार-बार करना सेहत को नुकसान पहुंचाता हैं। पीरियड आने का एक निश्चित समय होता हैं। जब आप समय से पहले दवाओं का सेवन कर पीरियड लाने की कोशिश करते है तो इससे शरीर को भारी नुकसान पहुंच सकता हैं।

2 मिनट में पीरियड कैसे लाए ? हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा दी गयी सम्पूर्ण जानकारी
2 मिनट में पीरियड कैसे लाए ? हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा दी गयी सम्पूर्ण जानकारी

मान लीजिए की किसी महिला का पीरियड साइकिल २८ दिन का हैं। जब किसी वजह से पीरियड समय पर नहीं आता तो इस स्थिति में चिंतित होना लाजमी हैं। कभी-कभी पीरियड का लेट होना कोई बड़ी समस्या नहीं हैं। लाइफस्टाइल में चेंजेज, मानसिक तनाव और कुछ दवाओं के सेवन से यह स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। लेकिन पीरियड का हमेशा लेट आना प्रेगनेंसी में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए इस समस्या का निदान आवश्यक हो जाता हैं। आइए अब आपके सवाल ” 2 मिनट में पीरियड कैसे लाए ? ” इसका जवाब देते हैं। ।

2 मिनट में पीरियड कैसे लाए ? – मिनटों में पीरियड लाना पॉसिबल है या नहीं

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है की मिनटों में पीरियड लाना नामुमकिन हैं। पीरियड जल्दी लाने का कोई शोर्ट कर्ट तरीका नहीं होता हैं। अच्छी डायट, एक्सरसाइज और घरेलु नुस्खें लेट पीरियड और उसकी वजह से होने वाले पेन की समस्या को दूर कर सकता हैं। अनियमित पीरियड की समस्या में गर्भधारण की प्लानिंग करना मुश्किल हो जाता हैं। जी हां, यह पता करना मुश्किल हो जाता है किस समय संबंध बनाने से गर्भधारण हो सकता हैं। दरसल ओव्यूलेशन के आसपास के दिनों में ही संबंध बनाने से प्रेगनेंसी के चांसेज सबसे ज्यादा होता हैं। और ओवुलेशन पीरियड साइकिल पर डिपेंड करता हैं।

2 मिनट में पीरियड कैसे लाए ? हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा दी गयी सम्पूर्ण जानकारी
2 मिनट में पीरियड कैसे लाए ? हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा दी गयी सम्पूर्ण जानकारी

पीरियड साइकिल में बदलाव ओव्यूलेशन टाइम को अफेक्ट करता हैं। जैसा की मैंने आपको बताया की 2 मिनट में पीरियड लाना पॉसिबल नहीं हैं। लेकिन कुछ घरेलु नुस्खें पीरियड को जल्दी लाने में मदद कर सकती हैं। कुछ मामलों में देखा जाता है की पीरियड तो आता है लेकिन ब्लड नहीं निकलता और दर्द अधिक होता हैं। इन सभी समस्यायों के निदान हेतु निम्नलिखित घरेलु उपाय प्रभावी माने जाते हैं।

विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें

पीरियड की समस्यायों में विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन अच्छा माना जाता हैं। इसका सेवन प्रोजेस्टेरोन को कम करता हैं। दरसल खट्टे फलों जैसे निम्बू, संतरें अनानास आदि का सेवन एस्ट्रोजन को बढ़ाता हैं। ये हार्मोनल परिवर्तन गर्भाशय का संकुचन तेज कर पीरियड को जल्दी लाने में मदद करती हैं। ज्यादात्तर खट्टे फलों में विटामिन सी की प्रचुरता होती हैं। इसके सेवन से खुलकर ब्लड आने लगता हैं। अगर पीरियड में ब्लीडिंग ठीक से नहीं हो रही है तो विटामिन सी सप्लीमेंट जरुर लें। विटामिन शरीर की कई अन्य समस्यायों से भी बचाता हैं। दरसल विटामिन सी इम्युनिटी बूस्टर की तरह काम करता हैं। यह शरीर में आयरन को जल्दी अब्सोर्ब करने में हेल्प करता हैं।

यह भी पढ़ें पीरियड 2 दिन में कैसे खत्म करें? – पीरियड को जल्दी खत्म करने के 5 असरदार उपाय

अदरक पीरियड को जल्दी लाने में मदद करती हैं

अदरक गर्म प्रकृति का होता हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स पीरियड में गर्म प्रकृति वाले खाद्य सामग्रियों के सेवन की सलाह देते हैं। हालांकि आवश्यकता से अधिक सेवन नुकसानदायक भी हो सकता हैं। इसलिए अदरक का सेवन सिमित मात्रा में दवा की तरह ही करना उचित हैं। दिन में दो बार अदरक, दूध और चीनी से बनी चाय को पीने से ब्लीडिंग जल्दी शुरू होती हैं। इसके अलावे अदरक को शब्जी में डालकर भी खाना पीरियड की समस्यायों को दूर करता हैं।

यह भी पढ़ें पीरियड आने के संकेत – पीरियड आने से पहले ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है

कच्चे पपीते का सेवन शुरू करें

कच्चा पपीता गर्भाशय संकुचन को बढाता हैं। इसमें मौजूद एंजायम पीरियड को नियमित करने में मदद करता हैं। इसमें विटामिन सी मौजूद हैं। इसमें पपेन एंजायम, विटामिन सी के अलावे एस्ट्रोजेन होर्मोन्स के स्तर को इनक्रीज करने के गुण हैं। यह प्रोजेस्टेरोन के स्तर को निम्न कर गर्भाशय संकुचन को तीव्र करता हैं। जिससे पीरियड आता हैं।

यह भी पढ़ें पीरियड के पांचवें दिन संबंध बनाने से क्या होता है जानकर हैरान हो जाएंगे

एक्सरसाइज और मालिश करें

एक्सरसाइज और मालिश शरीर को गर्म रखने में मदद करता हैं। लेकिन ध्यान रखना चाहिए की पीरियड में अधिक पेन होने पर हार्ड एक्सरसाइज से बचना चाहिए। एक्सरसाइज ब्लड फ्लो को बढाता है और साथ ही होर्मोंस को भी उत्तेजित करता हैं। तनाव भी पीरियड लेट आने की एक बड़ी वजह हैं। एक्सरसाइज तनाव को दूर करने की सबसे बेस्ट दवा हैं। इसके अलावे पेट के नीचले हिस्से पर हल्की मालिश भी इस समस्या को दूर करने में मदद करती हैं।

यह भी पढ़ें पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता जानकर हैरान हो सकते है

अजवायन की चाय दिन में दो बार पिएं

अजवायन से बनी चाय बार-बार लेट पीरियड की समस्या को दूर करती हैं। इसके लिए ५ से ६ ग्राम अजवायन को एक ग्लास पानी में डालकर चूल्हे पर चढ़ा दें। उसके बाद इसे तब तक उबालते रहे जब तक की पानी आधा ग्लास शेष नहीं रह जाता हैं। उसके बाद इस चाय को दो से तिन बार दिन में पीना हैं।

यह भी पढ़ें पीरियड मिस होने के ये आठ कारण हर महिला को जानना चाहिए – आठ मुख्य कारण

निष्कर्ष

आज की इस खास पोस्ट ” 2 मिनट में पीरियड कैसे लाए ? हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा दी गयी सम्पूर्ण जानकारी ” में मैंने आपको बताया है की पीरियड की समस्यायों में क्या करना चाहिए। पीरियड की समस्या में जीरा, कच्चा, पपीता, अजवायन, मेथी, गुड़, अदरक, एलोवेरा, हल्दी, अजमोद और विटामिन सी से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता हैं।

उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल ” 2 मिनट में पीरियड कैसे लाए ? – मिनटों में पीरियड लाना पॉसिबल है या नहीं ” पसंद आयी होगी। इस खास जानकारी को लड़कियों और महिलाओं तक जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें पीरियड आने के बाद भी क्या कोई प्रेग्नेंट हो सकते है? ? पीरियड आने के बाद भी क्या कोई प्रेग्नेंट हो सकते है? ?

Leave a Comment