बालों में मेहंदी लगाने के फायदे और नुकसान :- कम उम्र में बालों का सफ़ेद होना आम समस्या बन चुकी हैं। यह समस्या गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, पेट की समस्यायों , अनुवांशिक कारणों और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स के अधिक इस्तेमाल से अधिक देखा जाता हैं। युवावस्था के सफ़ेद बाल न सिर्फ आपकी खूबसूरती को नष्ट करती है बल्कि दूसरों के सामने शर्मिंदा भी करती हैं। लम्बे, मोटे और काले घने बालों के लिए लोग तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। अत्याधिक केमिकल वाले हेयर कलर के इस्तेमाल से बालों की सेहत खराब होती हैं। जब कम उम्र में बाल सफ़ेद हो जाते है तो लोग मजाक उड़ाते हैं।

मेहंदी का उपयोग बालों को कलर देने के लिए किया जाता हैं। मेहंदी कई तरह की होती हैं। मार्किट में मिलने वाला पैक्ड मेहंदी केमिकल युक्त होता हैं। इसलिए इसका अधिक उपयोग बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता हैं। आइए बालों में मेहंदी लगाने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
खुद को यंग और यूनिक दिखाने के लिए लोग अलग-अलग कलर से बालों को डाई करते हैं। कलर बनाने के लिए मेहंदी की हरी पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता हैं। हरी पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर बनाया जाता हैं। मेहंदी की पत्तियां बालों पर प्राकृतिक कलर छोड़ती हैं। जिसका रंग लाल होता हैं। हरी पत्तियों से निर्मित पेस्ट बालों के लिए काफी अच्छे और फायदेमंद माने जाते हैं। इंडिगो वाली मेहंदी बालों पर काला रंग छोड़ती हैं। आवश्यकता से अधिक मेहंदी का इस्तेमाल निश्चित रूप से बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। लेकिन प्राकृतिक मेहंदी का इस्तेमाल सही तरीके से करने पर बालों को कई फायदे मिलते हैं।
बालों में मेहंदी लगाने के फायदे और नुकसान
बालों में मेहंदी लगाने का मुख्य प्रयोजन काला या लाल करना हैं। मार्किट में मिलने वाले पैक्ड मेहंदी कई रंगों में आते हैं। ज्यादात्तर लोग काली मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग काले बालों को चमकीला और अलग लुक देने के लिए भी इसका मिसयूज करते हैं। जिसकी वजह से असमय ही बाल झड़ने-टूटने और सफ़ेद होने लगते हैं। अगर आपके बाल काले है तो मेहंदी लगाने की कोई आवश्यकता नहीं हैं। अगर मेहंदी लगानी है तो प्राकृतिक हरी मेहंदी का ही उपयोग करें। आइए आपको बताते है की बालों में प्राकृतिक हरी मेहंदी लगाने के फायदे क्या हैं।
जाने बालों में मेहंदी लगाने के फायदे
हरी पत्तियों वाली मेहंदी प्रोटीन, टैनिन के साथ-साथ विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। इसमें मौजूद गुण बालों को शायनी, लाल और हेल्दी बनाती हैं। अगर आप मेहंदी में अंडे, एलोवेरा और आंवला मिलाकर लगाते है आपके बालों को सम्पूर्ण पोषण मिलता हैं। अंडे में प्रोटीन, फैटी एसिड, विटामिन ई, कैल्शियम और अन्य कई पोषक तत्व होते हैं। ये सभी पोषक तत्व बालों को ग्रोथ को तेज करने के साथ-साथ मजबूती भी प्रदान करते हैं। एलोवेरा आपके बालों में लम्बे समय तक नमी को बरकरार रखता हैं। साथ ही इसमें स्कैल्प के छोटे-मोटे घावों को भरने के भी गुण हैं। इसमें मौजूद फैटी एसिड, विटामिन्स और जिंक जैसे पोषक तत्वों बालों के तीव्र ग्रोथ में सहायता करता हैं।
वही आंवलें में विटामिन सी और कई तरह मिनरल्स मौजूद है जो बालों के ग्रोथ के लिए आवश्यक हैं। इसके अलावे इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फ़ंगल गुण होते हैं। जिसकी वजह से स्कैल्प इन्फेक्शन की समस्या नहीं होती हैं। अगर बालों में रुसी है तो आंवले को मेहंदी में जरुर मिलाएं। मेहंदी लगाने के निम्नलिखित फायदे होते हैं।
- गर्मी के दिनों में बालों में मेहंदी लगाने से ठंडक मिलती हैं। जिससे सर दर्द में आराम मिलता हैं।
- बालों की सफेदी दूर होती हैं।
- बाल शायनी और मुलायम होते हैं।
- पतले बालों के उपर कलर का लेयर चढ़ता है जिससे बाल मोटे और आकर्षक लगते हैं।
- महीने में एक बार हरी मेहन्दी लगाने से दो मुंह बालों की समस्या से मुक्ति मिलती हैं।
- बालों के झड़ने की समस्या कम होती हैं।
- अगर बालों में रुसी की समस्या है भी मेहंदी लगाने से दूर हो जाती हैं।
- काले बालों पर हरी मेहंदी को लगाने से चमकीला हो जाता हैं।
- मेहंदी बालों में मौजूद एक्स्ट्रा आयल को ओब्सर्व करता हैं।
- यह PH लेवल को भी बैलेंस रखता हैं।
- यह बालों को मजबूती देने के साथ-साथ ग्रोथ को तेज करने में भी मदद करता हैं।
बालों में मेहंदी लगाने के नुकसान

हरी मेहंदी को बालों में लगाना बहुत ही फायदेमंद हैं। लेकिन आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल आपके बालों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता हैं। जी हां, अधिक इस्तेमाल से बालों से नमी गायब हो जाती है जिससे बाल बेहद ड्राई हो सकते हैं। ड्राई बालों के टूटने की सम्भावना ज्यादा होती हैं। कुछ लोगों को मेहंदी और उसमें मिलाएं जाने वाले अन्य चीजों से एलर्जी हो सकती हैं। महीने में एक बार हरी मेहँदी लगाना बिल्कुल भी नुकसानदायक नहीं हैं।
यह भी पढ़ें सरल मेहंदी डिजाइन पैर की
बालों में मेहंदी लगाने का तरीका – बालों में मेहंदी लगाने के लिए क्या क्या डालना चाहिए
हरी मेहंदी को बालों में कई तरीकों से अप्लाई किया जाता हैं। मेहंदी के पत्तों के साथ एलोवेरा, आंवला, कड़ी पत्ते, चाय पत्ती, अंडा और रीठा भी मिला सकते हैं। मेहंदी इन चीजों को मिलाकर पीस लें। उसके बाद हाथों से सर को मेहंदी से अच्छी तरह ढक दें। मेहंदी जल्दी नहीं सूखता हैं। इसलिए अप्लाई करने के बाद डेढ़ से 2 घंटे के लिए धुप में बैठ सकते हैं।
बालों में मेहंदी कितने घंटे रखनी चाहिए
हरी मेहंदी में पानी बहुत अधिक होता हैं। इसलिए सूखने में वक्त लग सकता हैं। ठंड के मौसम में 2 घंटे तक इसे बालों में लगाकर धुप में बैठना चाहिए। अगर आप गर्मी के मौसम में मेहंदी लगा रहे है तो धुप में बैठने की जरूरत नहीं हैं। गर्मी में डेढ़ घंटे तक बालों में लगायें रखने के बाद किसी हर्बल शैम्पू से बालों को धो सकते हैं।
यह भी पढ़ें नूपुर मेहंदी में क्या मिलाकर लगाएं – मिलाएं 5 चीजें फिर देखें कमाल
बालों में मेहंदी लगाने के बाद क्या करना चाहिए
विंटर के मौसम में बालों में मेहंदी लगाने के बाद ठंड में नहीं बैठना चाहिए। दरसल मेहंदी शीतल गुणों वाली होती हैं। अगर विंटर सीजन में बालों में मेहंदी लगाकर ठंडे स्थान पर बैठते है तो इससे आपको सर्दी-जुकाम लग सकती हैं। मेहंदी लगाने के बाद गर्म स्थान पर बैठना चाहिए। जब मेहंदी सुख जाए तो पानी से धोकर बालों को साफ़ करना चाहिए। बालों को अच्छी तरह साफ़ करने के लिए शैम्पू का इस्तेमाल जरुर करें।
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की बालों में मेहंदी लगाने के फायदे और नुकसान क्या हैं। मेहंदी झाड़ीनुमा पौधा है जिसमें छोटी-छोटी पत्तियां लगती हैं। बहुत सारी कम्पनियां पत्तियों को सुखाकर पैक कर अलग-अलग नामों से बेचती हैं। लेकिन मेहंदी की ताज़ी हरी पत्तियां ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं। मेहंदी न सिर्फ आपके बालों को नेचुरल कलर प्रदान करता है बल्कि मजबूती भी प्रदान करता हैं। हालांकि कुछ लोग आवश्यकता से अधिक मेहंदी लगाते हैं। अगर आप हफ्ते में दो , चार दिन से ज्यादा मेहंदी लगाते है तो बाल ड्राई हो सकते हैं।
उम्मीद है की आपको आज की खास पोस्ट ” बालों में मेहंदी लगाने के फायदे और नुकसान ” अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें।
यह भी पढ़ें सपने में हरी मेहंदी देखना देता है खास संकेत