बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के उपाय

Spread the love

बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के उपाय :- पेरेंट्स सबसे ज्यादा दुखी तब होते है जब उनकी संतान अपना लक्ष्य भूलकर गलत रास्ता पकड़ लेते हैं। बिगड़ी हुई संतान न सिर्फ अपना नुकसान करते है बल्कि परिवार का नाम भी धूमिल करते हैं। अगर आपकी भी संतान गलत संगत, शराब-सिगरेट, जुआ और लड़की के पीछे अपना कीमती समय बर्बाद कर रहा है तो यह चिंता का विषय हैं। जब कोई इंसान गलत संगत में फंस जाता है तब वह सही-गलत में अंतर नहीं कर पाता हैं। अक्सर ऐसे लोग अपने माता-पिता की सलाह को भी अनसुना कर देते हैं। संतान के बिगड़ने के पीछे खराब पेरेंटिंग भी हो सकती हैं। आज की इस पोस्ट में मैंने बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के कुछ बेहतरीन और सबसे प्रभावी उपाय बताए हैं।

बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के उपाय
बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के उपाय

जब बच्चे अपने पेरेंट्स की सलाह और मार्गदर्शन को सीरियसली नहीं लेते तब वे गूगल पर अक्सर यह सर्च करते है की बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के उपाय क्या हैं। जिनके पेरेंट्स बच्चों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते या फिर उन्हें पढने के लिए कम उम्र में ही घर से दूर भेज देते है उनके बिगड़ने के चांसेज ज्यादा होते हैं। मन बड़ा ही चंचल होता हैं। कम उम्र में गर्लफ्रेंड और गलत तरीके से जल्दी पैसे बनाने की चाहत युवाओं को बिगाड़ रही हैं। बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के लिए माता-पिता को सयंम, समझदारी और प्यार से काम लेना चाहिए। आपकी एक गलती संतान को आपसे और भी दूर कर सकती हैं। आइए अब जानते है की बिगड़ी औलाद को कैसे सुधारें?

बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के 5 उपाय

माता-पिता कभी नहीं चाहते की उनकी संतान गलत रास्ते पर चलें। पेरेंट्स को सबसे ज्यादा दुःख तब होता है जब उनकी संतान अपनी लाइफ को स्वयं ही गलत दिशा में मोड़ लेते हैं। गलत संगती और बुरे काम कुछ समय के लिए आपको ख़ुशी तो दे सकती है लेकिन इसकी वजह से पूरी लाइफ पछताना पड़ता हैं। इसलिए पेरेंट्स के लिए यह जानना बहुत ही जरुरी है की बच्चों को गलत संगत से बचाने के उपाय क्या हैं।

बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के 5 उपाय
बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के 5 उपाय

बच्चों के बिगड़ने की सबसे बड़ी वजह गलत संगत में पड़ना हैं। इसलिए पेरेंट्स को ध्यान रखना चाहिए की उनकी संतान का कैसे लोगों के साथ उठना-बैठना हैं। शराबी और जुआरियों के साथ रहने वाले लोग भी ठीक उन्हीं की तरह बन जाते हैं। इसलिए अपनी संतान को बुरे और बिगड़े हुए दोस्तों से दूर रखने की कोशिश जरुर करें। बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के निम्नलिखित उपाय सबसे बेस्ट माने जाते हैं।

1. बातचीत से शुरू करे पहला प्रयास

अगर आपका बच्चा या संतान गलत मार्ग पर है तो उसे इस बात का एहसास कराना बेहद जरुरी हैं। कई बार गलत चीजों की लत व्यक्ति की मानसिक क्षमता को प्रभावित करता हैं। ऐसे में प्रभावित व्यक्ति को सही-गलत की सुध-बुध नहीं होती हैं। अत: पेरेंट्स पहला फर्ज संतान को उसकी गलती का एहसास दिलाना होना चाहिए। कई बार पेरेंट्स बच्चों पर क्रोधित होकर हाथ उठा बैठते है जिससे स्थिति और भी बिगड़ जाती हैं। अपनी सन्तान को बताए की गलत संगत और बुरी आदतें सिर्फ और सिर्फ नुकसान ही पहुंचा सकती हैं। उसकी गलतियों को खुलकर बताना ही उसे सुधारने का पहला स्टेप होना चाहिए।

2. संतान को सही रास्ता दिखाएं

जब आप उसे गलतियों का एहसास करा देते है तो आपका कार्य आसान हो जाता हैं। बच्चों को एक लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करें। बिना लक्ष्य व्यक्ति का जीवन बेकार और नीरस सा हो जाता हैं। ऐसे में लाइफ के खालीपन को दूर करने के लिए अक्सर लोग गलत कदम उठा बैठते हैं। इसलिए बच्चों के इंटरेस्ट को देखते हुए लक्ष्य निर्धारण में उनकी मदद करें। जब व्यक्ति दिन भर बेकार बैठा रहता है तब मन गलत चीजों के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाता हैं। अत: पढाई, जॉब या व्यवसाय पर फोकस करना बुरी चीजों से आपको दूर कर सकता हैं। जब आपके पास वक्त नहीं रहेगा तो बुरे ख्याल भी मन में नहीं आएंगे।

यह भी पढ़ें कालसर्प दोष दूर करने का 1 रामबाण उपाय

3. प्रेम और सहयोग

पेरेंट्स अपने बच्चों से कितना प्रेम करते है ये बतलाने की आवश्यकता नहीं हैं। पेरेंट्स अपनों बच्चों को सफलता की बुलंदियों पर देखना चाहते हैं। बच्चे तभी बिगड़ते है जब पेरेंट्स उनपर ध्यान नहीं देते हैं। पेरेंट्स का प्रेम और सपोर्ट बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। जिन बच्चों को प्रेम नहीं मिलता या उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं होता वे पेरेंट्स की सलाह को भी सीरियसली नहीं लेते हैं। आपके प्रेम और सहयोग से संतान को आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती हैं। उनका मनोबल बढ़ता है जिसकी वजह से न सिर्फ वे आपकी बातों को गौर से सुनते है बल्कि मानते भी हैं। आपके समर्थन और सहयोग से उनके अंदर कॉन्फिडेंस को बढाने का कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें कलयुग का अंत आते आते कैसी हरकतें करेंगे लोग जानकार हैरान हो जाएंगे

4. सही वातावरण है बेहद जरुरी

बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के उपाय में सही वातावरण भी बहुत जरुरी हैं। आप जिस वातावरण में रहते उसका प्रभाव आप पर अवश्य ही पड़ता हैं। मान लीजिए की आपके घर के सदस्य अक्सर एक दुसरे से लड़ते-झगड़ते रहते हैं। जब पेरेंट्स का आचरण ही ऐसा होगा तब बच्चों का बिगड़ना भी तय हैं। इसलिए बच्चों को सुधारने के लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण आवश्यक हैं। सकारात्मक वातावरण आपके सोचने-समझने की शक्ति को बढाती हैं। बच्चे भी शुरुवात में हर चीज अपने पेरेंट्स से ही सीखते हैं। इसलिए अगर पेरेंट्स में खामियां है तो सबसे पहले खुद में सुधार आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें ससुराल में मान-सम्मान पाने के उपाय – महिलाओं के लिए

5. गलत संगत से छुटकारा पाने में मदद करें

गलत संगत आग में घी डालने का कार्य करती हैं। युवाओं का मन अस्थिर होता हैं। इस उम्र में लोग लक्ष्य पथ से आसानी से भटक जाते हैं। इसलिए बच्चों को उनके बुरे दोस्तों से दूर रखने की हर संभव कोशिश करनी चाहिए। ऐसे लोग जो लक्ष्य से भटकाने की कोशिश करते है वे दोस्त कहलाने के लायक नहीं होते हैं। शराबी और जुवारी दोस्तों से दूर रहकर पैसों के साथ-साथ शरीर को भी नुकसान पहुंचाने से बचाया जा सकता हैं। नशा और शराब सबसे बुरी लत मानी जाती हैं। इस लत की वजह से कई हंसते-खेलते और सुखी-सम्पन्न परिवार भी बर्बाद हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें सुखी वैवाहिक जीवन कैसे व्यतीत करें?

6. जिम्मेदारियां को बोझ दें

खाली मन शैतान का, यह कहावत पुरानी जरुर है लेकिन सच भी हैं। खाली समय में मन नकारात्मक चींजों के प्रति आसानी से आकर्षित हो जाता हैं। जिम्मेदारियां उन्हें अपने कर्तव्यों का बोध कराने के लिए जरुरी हैं। इसलिए बच्चों को खली बैठे न रहने दें। उन्हें आवश्यक कार्यों जैसे :- साफ-सफाई, खेती बारी, पढाई, जॉब, शादी, कुकिंग, बैंक कार्य जैसे जरुरी चीजों को करने के लिए कह सकते हैं। अगर आपकी संतान को जुएं और नशे की लत है तो उसे पैसे देना बिल्कुल बंद कर दें।

पुराने समय में जब संतान शादी के योग्य हो जाते थे तब जल्दी शादी कर दी जाती थी ताकि उनपर जिम्मेदारियां आ जाए। हालांकि आज के समय में ऐसा करना उचित नहीं माना जाता हैं। जब तक व्यक्ति खुद के पैरों पर खड़ा नहीं हो जाता तब तक शादी न करने की सलाह दी जाती हैं।

यह भी पढ़ें केवल पुत्र प्राप्ति के लिए प्राचीन उपाय : गुणवान होगा संतान – गरुड़ पुराण

निष्कर्ष

आज की इस पोस्ट में मैंने बताया है की बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के उपाय क्या हैं। उम्मीद है की इस पोस्ट के जरिए आपको आपके सवालों जैसे :- बिगड़ी औलाद को कैसे सुधारें? और बच्चों को सही रास्ते पर लाने के लिए क्या करना चाहिए आदि सवालों के जवाब मिल गए होंगे। बच्चों को सुधारना है तो सबसे पहले उन्हें अपनी गलती का एहसास दिलाना जरुरी हैं। उसके बाद गलत संगत से उन्हें दूर कर जिम्मेदारियां देनी जरुरी हैं।

इस पोस्ट में दी गयी जानकारी ” बिगड़ी हुई संतान को सुधारने के उपाय ” बच्चों को सुधारने में मदद करेगी। इस खास जानकारी और टिप्स को अपने मित्रों के साथ शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

यह भी पढ़ें पति-पत्नी साथ में क्यों सोते हैं ? / मिलन कब और कैसे होना चाहिए

Leave a Comment