चेहरे की चर्बी से कैसे छुटकारा पाएं :- चेहरे पर मौजूद सामान्य से अधिक चर्बी शारीरिक सुंदरता को नष्ट करती हैं। आमतौर पर चर्बी हमारे गाल, ठोड़ी और गर्दन के आसपास के इलाके में ज्यादा देखने को मिलती हैं। यह समस्या सिर्फ आपके साथ नहीं है। इस समस्या से जूझ रहे लोगों की कतार काफी लम्बी हैं। चेहरे पर चर्बी का बढ़ जाना कोई बड़ी समस्या नहीं हैं। अर्थात इस समस्या के चलते आमतौर पर कोई परेशानी नहीं होती हैं। लेकिन यह आपके लुक को बिगाड़ जरुर देता हैं।

आजकल युवाओं में यह समस्या बहुत अधिक देखी जा रही हैं। इस समस्या की मुख्य वजह पुरे शरीर के वजन का बढ़ना हैं। लेकिन कई बार शरीर का वजन कम होने के बावजूद चेहरे पर चर्बी बढ़ जाती हैं। चेहरे की चर्बी से कैसे छुटकारा पाएं , इसकी जानकारी नीचे दी गयी हैं :-
कम उम्र में चेहरे पर जमी अनावश्यक चर्बी इंसान की खूबसूरती को कम कर देती हैं। यह सच है की बाहरी खूबसूरती ही सबकुछ नहीं हैं लेकिन यह भी सच है की लोग उसकी तरह जल्दी आकर्षित होते है जो बाहर से खुबसुरत दीखते हैं। खुबसुरत चेहरा हमारे आत्मविश्वास को बढाती हैं। आज की इस आर्टिकल में मैं आपको कुछ ऐसे बेहतरीन उपाय बताने जा रही हूं जिसकी मदद से आप फेस की एक्स्ट्रा चर्बी को महज कुछ ही महीनों में दूर कर सकते हैं। इसलिए अब आइए जानते है की चेहरे की चर्बी कैसे कम करें :-
अपने चेहरे का वज़न या चर्बी कैसे कम करें – 5 सबसे बेस्ट उपाय
चेहरे की चर्बी कम करने के उपाय जानने से पहले यह जानना जरुरी है की आखिर इसकी वजह क्या हैं। चेहरे का वजन कई कारणों से बढ़ सकती हैं। खराब लाइफस्टाइल और खानपान इस समस्या की सबसे आम वजह हैं। अक्सर देखा जाता है की शरीर का वजन बढ़ने के साथ-साथ चेहरे का वजन भी बढ़ने लगता हैं। चेहरे की चर्बी को कम करने का सबसे बेस्ट तरीका पुरे शरीर के वजन को कम करना ही हैं। हालांकि व्यायाम, मसाज और खानपान के जरिए भी चेहरे की सुंदरता को बढाया जा सकता हैं।

अक्सर देखा जाता है की चेहरे पर चर्बी बढ़ने से स्किन लटकने लगती हैं। लटकती हुई स्किन को टाइट और कम करने के लिए व्यायाम सबसे बेस्ट मानी जाती हैं। लेकिन यह भी सच है की आप चाहे कितना ही व्यायाम क्यों न करे अगर खानपान में सुधार नहीं करते तो फायदा भी न के बराबर मिलता हैं। नीचे बताए गए इन 5 तरीकों से चेहरे की चर्बी से आसानी से छुटकारा पाएं :-
1. खान-पान में सुधार
अगर आपको चेहरे की चर्बी को कम करना है तो सबसे पहला स्टेप खान-पान में सुधर ही होना चाहिए। जंक फ़ूड जैसे बर्गर, पिज्जा, चौमिन, मोमोज, अधिक तैलीय भोजन, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, एल्कोहल, अधिक कैलरी वाले भोजन, ज्यादा मीठे या नमकीन खाद्य पदार्थ आदि समग्र शरीर के वजन को तेजी से बढ़ा सकता हैं। शरीर का वजन बढ़ने के साथ-साथ चेहरे की चर्बी का बढ़ना आम बात हैं। इसलिए सबसे पहले इन खाद्य पदार्थों से दुरी बनाकर रखना बेहद जरुरी हैं।
इसलिए जान लीजिए की चेहरे के वजन को कम करने के लिए चर्बी बढाने वाले खाद्य पदार्थों की जगह हेल्दी टाइट जरुरी हैं। कुछ लोग नमक का सेवन ज्यादा करते है। दरसल नमक स्किन के सुजन को बढाता हैं। यह पानी को स्टोर कर चेहरे और बॉडी को मोटा कर सकता हैं। इसलिए अधिक नमक वाले खाद्य पदार्थों का सेवन तत्काल ही कम कर देना चाहिए।
क्या नहीं खाना चाहिए
कुछ प्रोसेस्ड फूड्स में नमक की मात्रा ज्यादा हो सकती हैं। इसलिए उससे परहेज आवश्यक हैं। इसके अलावे शराब और सिगरेट जैसे नशीले पदार्थों का सेवन चेहरे सहित पुरे शरीर के सुजन का कारण बन सकती हैं। दरसल इनके सेवन से शरीर डीहाइड्रेट हो जाता हैं।
फ़ास्ट फ़ूड या अधिक तेल में पके खाद्य पदार्थों में आवश्यकता से अधिक कैलरी हो सकती हैं। ट्रांस फैट, अधिक कैलरी और संतृप्त वसा , शरीर में फैट को स्टोर कर चेहरे को भी मोटा और भद्दा बना सकता हैं। ज्यादा तैलीय भोजन के कुछ समय बाद ही तुरंत भूख लगना आम हैं। दरसल तैलीय भोजन जैसे :- पूरी-शब्जी, मालपुआ आदि खाने के बाद पेट तो भर जाता है लेकिन संतुष्टि नहीं मिलती हैं। यही वजह है की इस तरह के खाद्य पदार्थों के सेवन के बाद साधारण भोजन करने का तुरंत मन करता हैं।
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट जैसे :- मैदा, चावल, कोल्ड ड्रिंक्स, चिप्स, पास्ता, पिज्जा आदि में फाइबर और जरुरी मिनरल्स न के बराबर होता हैं। बिना फाइबर वाले खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से भूख भी ज्यादा लगती हैं। साथ ही रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ शरीर में शुगर के स्तर को बढाता है जिसे नियंत्रित करने के लिए इंसुलिन बनता है जो की वसा को स्टोर करने में मदद करता हैं।
चर्बी घटाने के लिए क्या खाएं – चेहरे की चर्बी कैसे कम करें
चर्बी घटाने के लिए सबसे जरुरी खूब पानी पीना हैं। ज्यादा खाने की जगह पेट में पानी को जगह देना भी जरुरी हैं। पानी चेहरे पर चमक को बरकरार रखने में तो मदद करता ही है साथ ही स्किन के ढीलेपन को भी कम करने में मदद करता हैं। चेहरे की चर्बी हो या पुरे शरीर की फाइबर का अधिक सेवन इस समस्या से निजात दिलाने में मदद करता हैं। दरसल फाइबर धीरे-धीरे पचता है जिससे आपको बार-बार भूख का एहसास नहीं होता हैं। इस तरह आप अधिक खाने से बचते हैं।
फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे :- हरी साग-शब्जियां, बादाम, साबुत अनाज, बीज वाले शब्जी और फल फुल आदि पेट को लम्बे समय तक भरा रखता हैं। इसके अलावे प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ ( दाल, अंडा ) और नींबू – शहद मेटाबॉलिज्म को फ़ास्ट करता हैं। इसलिए इसका सेवन चेहरे और शरीर की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता हैं। अत: आपको कम तेल मसाले में पके फाइबर और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें गुड़ और चना खाने के फायदे और नुकसान की सम्पूर्ण जानकारी
योग, मसाज और व्यायाम से चेहरे की चर्बी कम करें
अगर आप डेली रूटीन में व्यायाम और योग को शामिल कर लेते है तो यकीन मानिए आपको बार-बार यह सवाल ” चेहरे की चर्बी कैसे कम करें ” गूगल पर सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। योग और व्यायाम के जरिए मानसिक तनाव और कार्टिसोल हार्मोन लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती हैं। दरसल तनाव और हार्मोनल बदलाव शरीर में फैट को स्टोर होने की वजह बन सकती हैं। तनाव की वजह से शरीर में कार्टिसोल रिलीज होती है। जब यह होर्मोन ज्यादा रिलीज होता है तब भूख भी तीव्र हो जाती हैं। तनाव की वजह से मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता हैं। ऐसे में पुरे शरीर की चर्बी बढ़ने लगती हैं।
तनाव को कम करने और चेहरे की स्किन टोन को इम्प्रूव करने में योग और व्यायाम काफी असरदार साबित हो सकती हैं। स्ट्रेस को कम करने में भरपूर नींद लेना और मैडिटेशन करना भी कारगर हैं। लटकती चर्बी को टाइट करने के लिए चेहरे पर एलोवेरा और बर्फ की मसाज भी कर सकते हैं। आइए अब आपको कुछ योग और व्यायाम की जानकारी देती हूं जिसकी मदद से चेहरे की चर्बी को कम किया जा सकता हैं :-
फिश फेस योग
फिश फेस योग गालों की बढ़ी मोटाई को कम करने में मदद करती हैं। इस योग को प्रतिदिन सुबह शाम दिन में दो बार 15 sec तक कर सकते हैं। इस योग को कही भी और कभी भी किया जा सकता हैं। सबसे पहले होठों को थोड़ा किस पोज में आगे की तरफ ले जाना हैं। उसके बाद दोनों तरफ के गालों को धीरे-धीरे अंदर की तरफ खींचना हैं। अंदर गालों को खींचकर सिर्फ 15 sec तक उसी अवस्था में रहना हैं। इस प्रक्रिया को २ बार जरुर दोहराएं।
एक्स्हाले एक्सरसाइज
फेस की एक्स्ट्रा चर्बी को दूर करने के लिए एक्स्हाले एक्सरसाइज की मदद ली जा सकती हैं। फिश फेस योग की तरह ही यह योग भी बेहद आसान हैं। इस योग को खड़े-खड़े या बैठकर किया जा सकता हैं। इस योग को करने से फुले हुए गाल पचकने लगते हैं। सबसे पहले एक तेज सांस अंदर की तरफ खींचे। अब सांस छोड़ने से पहले अपने लिप्स आगे की तरफ करके छोटा करें। अब इसी पोज में मुंह में भरी हवा को बाहर की तरफ धीरे-धीरे निकालें। इस प्रक्रिया को एक से ज्यादा बार दोहरा सकते हैं।
यह भी पढ़ें कलयुग के बाद कौन सा युग आएगा : जान आप हो जाएंगे हैरान
गुब्बारा योग से चेहरे की चर्बी कम करें
जिस तरह गुब्बारे को फुलाते है उसी तरह अपने गाल को फुलाकर इस योग को किया जाता हैं। यही कारण है की इसे गुब्बारा योग कहते हैं। इस योग से गाल और आसपास की चर्बी को कम करने में मदद मिलती हैं। सबसे पहले हवा को मुंह से खींचकर गालों को पूरा फुला लें। उसके बाद हवा को कम से कम 15 सेकंड के लिए गालों में भरे रख दाएं बाएं घुमाते रहें। इस योग को दिन में २ बार जरुर करें।
यह भी पढ़ें Sundarta (सुंदरता) के लिए योग | Sundarta Tips
होठ के लिए व्यायाम
होठ भी फेस का ही अहम हिस्सा हैं। कुछ लोगों के होठ सामान्य से ज्यादा चर्बी की वजह से मोटे और भद्दे हो जाते हैं। मोटे और भद्दे होठों की चर्बी को सेट करने के लिए होठों की एक्सरसाइज की जा सकती हैं। दिन में जब भी वक़्त मिले अपने दोनों होठों को एक दुसरे की सहायता से अंदर की तरफ करके गोल करें। अब होठों को अंदर बाहर बार-बार करते रहे। कुछ ही महीनों में आपके होठ की मोटाई कम होने लगेगी।
यह भी पढ़ें होठों पर एलर्जी का ईलाज – रामबाण तरीका
चीन लिफ्ट व्यायाम
कई मामलों में देखा जाता है की गाल से ज्यादा ठुड्डी और गर्दन पर चर्बी जम जाती हैं। इस स्थिति में चीन लिफ्ट व्यायाम से चर्बी को कुछ ही महीनों में कम किया जा सकता हैं। व्यायाम को करने के लिए कही एक जगह स्थिर बैठ जाएं। उसके बाद अपने सर को उपर करते हुए होठों ओ बोले या किस पोज दें। आपको इस पोज में आधे मिनट तक रहना हैं। इससे आपके स्किन में खिंचाव आएगा। बार बार हर रोज लगातार एक महीने तक इस व्यायाम को करने से चर्बी कम हो जाती हैं।
अच्छी नींद लेकर चेहरे की चर्बी कैसे कम करें
खराब नींद पुरे शरीर की चर्बी अनियंत्रित तरीके से बढ़ा सकता हैं। ncbi के अनुसार, खराब नींद मेटाबोलिज्म को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। जिसकी वजह से शरीर में वसा संचय बढ़ सकता हैं। इसके अलावे अपर्याप्त नींद होर्मोंस को भी अनियंत्रित कर सकता हैं। कम सोने वाले लोग अक्सर ज्यादा खाना खाते हैं।
दरसल खराब नींद भूख से संबंधित होर्मोंस ( घ्रेलिन और लेप्टिन ) को प्रभावित करती हैं। जिससे हमारी भूख बढ़ने लगती हैं। अत: यह जान लीजिए की चेहरे की चर्बी कम करनी हो या शरीर की पूरी नींद लेनी जरुरी हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे की नींद जरुर से जरुर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें नींद ना आने के कारण
शराब को धीरे-धीरे पूरी छोड़ दें
शराब से शरीर को सिर्फ और सिर्फ नुकसान ही होता हैं। ज्यादा शराब पीने से कैंसर जैसी भयंकर बीमारी भी हो सकती हैं। जो लोग ज्यादा शराब पीते है उन्हें उल्टी हो सकती है और ज्यादा कैलरी की वजह से शरीर की पानी की कमी भी आम बात हैं। ऐसे में अक्सर चेहरे सूजे-सूजे से लगते हैं। अगर आप शराब से दुरी बना लेते है तो सुजन स्वत: ही कम हो जाएगी। इसलिए बार-बार यह सवाल ” चेहरे की चर्बी कैसे कम करें ” पूछने से अच्छा है की आप शराब से दुरी बना लें।
यह भी पढ़ें रात को सोते समय 4 मखाने खाने से पैरों तले जमीन खिसक जाएगी इतने फायदे के सोचेंगे भी नही
लिपोलेज़र से चेहरे की चर्बी कैसे कम करें
चेहरे की चर्बी को कम करने के कई आसान उपाय उपलब्ध हैं। इस आधुनिक युग में अब लिपोलेज़र के जरिए भी चेहरे की अतिरिक्त चर्बी को महज २१ दिनों में टाटा बाय बाय कर सकते हैं। लेज़र लाइट तकनीक के जरिए स्किन सेल्स को सिकोड़ा जाता हैं। इससे स्किन टाइट और चर्बी कम होती हैं। इस ट्रीटमेंट में में आपको ६००० तक का खर्चा आ सकता हैं। हालांकि लेजर टाइप और जगह के अनुसार इसके खर्चे में बहुत बड़ा अंतर भी देखने को मिल सकता हैं।
यह भी पढ़ें 1 दिन में चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं? – 5 आसान घरेलू उपाय और क्रीम
क्रायोलिपोलिसिस
क्रायोलिपोलिसिस ट्रीटमेंट चेहरे की चर्बी को बिना सर्जरी के कम करने के बेहतरीन तरीकों में से एक हैं। इस ट्रीटमेंट में प्रभावित जगह की स्किन को एक निश्चित तापमान पर फ्रीज किया जाता हैं। सेल्स फ्रीज होने के बाद धीरे-धीरे टूटना प्रारम्भ करते हैं। हालांकि यह प्रक्रिया इतनी सरल नहीं हैं। इसमें लगभग एक घंटे तक का समय लग सकता हैं। अलग-अलग देशों में इस ट्रीटमेंट की कीमत अलग-अलग हो सकती हैं। भारत में इसकी कीमत ६००० रुपए हैं। जी हां, २ सेशन में न्यूनतम ६००० रुपए खर्च हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें चावल के पानी से चेहरा कैसे गोरा होता है? – फायदे और नुकसान
निष्कर्ष – चेहरे की चर्बी कैसे कम करें
चेहरे की चर्बी कैसे कम करें इसके लिए मैंने 5 सबसे असरदार और बेस्ट उपाय इस पोस्ट के जरिए बताएं हैं। चेहरे पर जरूरत से ज्यादा चर्बी किसी को भी अच्छा नहीं लगता हैं। इससे फेस का स्ट्रक्चर ही बिगड़ जाता हैं। इसके अलावे युवावस्था में जब स्किन पर अधिक चर्बी हो जाती है तब उम्र भी अधिक प्रतीत होने लगती हैं। अगर सही समय पर इस समस्या का निदान न किया जाए तो एक समय के बाद चर्बी इतनी अधिक बढ़ जाती है की निदान मुश्किल हो सकता हैं। इस पोस्ट में मैंने आपको कई उपाय बताएं है जो चेहरे की चर्बी को जल्द से जल्द दूर करने में मदद करती हैं।
उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” चेहरे की चर्बी कैसे कम करें – 5 सबसे असरदार और बेस्ट उपाय ” पसंद आयी होगी। इस खास पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ एक क्लिक के साथ शेयर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें चेहरे को गोरा और सुंदर कैसे बनाएं – आपका चेहरा देखकर लोग जलने लगेंगे
