इलायची खाने के फायदे (Elaichi Khane Ke Fayde)

Spread the love

इलायची खाने के फायदे (Elaichi Khane Ke Fayde) – नमस्कार मित्रों, इलायची जितना खान एमें स्वादिष्ट होता हैं उससे कई ज्यादा यह फायदेमंद हैं। इसका उपयोग खाने में स्वाद को बढ़ाने के लिए उपयोग में लाया जाता हैं। इसकी खुसबू भी शानदार होती हैं। इसका सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इलायची अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटाशियम होते हैं साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता हैं। आज की इस पोस्ट में मैं आपको इलायची खाने के फायदे (Elaichi Khane Ke Fayde) के साथ इलायची की सम्पूर्ण जानकारी इस ब्लॉग के द्वारा देने जा रही हूँ इसलिए इस पोस्ट को ध्यान से अंत तक जरुर पढ़ें।

इलायची खाने के फायदे (Elaichi Khane Ke Fayde)
जाने इलायची खाने के फायदे (Elaichi Khane Ke Fayde)

इलायची को इंग्लिश में क्या कहते हैं

दोस्तों इलायची को इंग्लिश में Cardamom कहते हैं। इसका उपयोग माउथ फ्रेशनर और मसलों के तौर पे अधिक किया जाता हैं। इसके सेवन से मुंह की दुर्गन्ध गायब हो जाती हैं। इलायची मुख्यत: 2 प्रकार की होती हैं एक बड़ी इलायची और दूसरी छोटी इलायची। छोटी इलायची को हरी इलायची के नाम से भी जाना जाता हैं।बड़ी इलायची का उपयोग शब्जियों आदि में ज्यादा किया जाता हैं। छोटी इलायची मिठाई बनाने और माउथ फ्रेशनर के तौर पे उपयोग में आता हैं। ये दोनों इलायची स्वास्थ्य के द्रष्टिकोण से बेहद फायदेमंद हैं।

इसके औषधीय गुण व्यक्ति को स्वस्थ रखता हैं। इलायची का वैज्ञानिक नाम एलेटेरिआ कार्डामोमम हैं। इलायची का उपयोग कई तरह के रोगों में किया जाता हैं जैसे बवासीर, पाचन में खराबी, छाले की समस्या में, गले में खरास होने पर, खांसी, खुजली, पथरी, हार्ट सम्बन्धी समस्याएं आदि।

Also, Read आम के फायदे (Aam ke Fayde)

इलायची में क्या पाया जाता है

आइये जानते हैं की इलायची में कौन से ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य की देखभाल करता हैं:

दोस्तों इलायची एक ऐसी जडीबुटी हैं जिसमें अनेक गुण होते हैं। इसमें कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स गुण, पोटाशियम, फोस्फोरस, मैग्नीशियम, फाइबर, एंटी-एमेटिक, कार्बोहाइड्रेट, एंटी- ब्रोंकाइटिस, आयरन आदि मौजूद होते हैं। इन पोषक तत्वों की मौजूदगी आपके स्वास्थ्य का ख्याल रखती हैं। चलिए जानते हैं की इलायची खाने के क्या फायदे हैं।

इलायची खाने के फायदे

इलायची खाने के कई तरीके हैं आप इलायची का सेवन शब्जी में भी कर सकते हैं। इलायची को आप सीधे भी कहा सकते हैं। पुरुषों के लिए इलायची के फायदे भी अनेक हैं। दरसल यह पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करता हैं। आइये इसके असीमित फायदों के बारे में जानते हैं।

Also, Read कीड़ा जड़ी के फायदे (Kida Jadi ke Fayde)

1. पुरुषों के लिए इलायची के फायदे

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी में इलायची बहुत फायदेमंद हैं। यह शरीर को उर्जावान बनायें रखने में मदद करता हैं। रोज रात के समय 1 गिलास गर्म दूध में 2 से 3 इलायची डालकर पीने से शारीरिक क्षमता में सुधार देखा जाता हैं। यह पुरुषों में अंदरूनी ताकत को बढाता हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

2. हृदय को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर में

हृदय सम्बन्धी रोगों में इलायची के सेवन से लाभ मिलता हैं। दरसल इसमें पायें जाने वाले कैल्शियम, पोटाशियम और अन्य कई पोषक तत्व हार्ट सबंधी समस्यायों को को होने से रोकता हैं।

Also, Read तीसी के फायदे (Tisi ke fayde)

3. मुंह के छाले में इलायची खाने के फायदे

यह तो आप जानते ही हैं की इलायची का उपयोग मुंह से दुर्गन्ध दूर करने में किया जाता हैं। मार्किट में कई कंपनियां इलायची पैक कर बेचते हैं। इलायची के सेवन से पाचन की समस्या दूर होती हैं जिससे छाले में फायदा मिलता हैं।

4. भूख बढ़ाने में इलायची खाने के फायदे

अगर आपको भूख न लगने की समस्या हैं तो इलायची का सेवन जरुर करें। इसके सेवन से भूख न लगने की समस्या दूर होती हैं। अगर आप रोज 2 से 4 इलायची खायेंगे तो इससे भूख में बढ़ोतरी होगी। ध्यान रहें की इसका सेवन आपको खाली पेट करना हैं।

5. पेट की अपच को दूर करने में – खाली पेट इलायची खाने के फायदे

इलायची में फाइबर भरपूर मात्रा में होती हैं जिसके सेवन से पाचन तन्त्र सही तरीके से कार्य करता हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप रोज 4 से 5 इलायची सुबह खाली पेट खाते हैं तो इससे अपच की शिकायत दूर होती हैं।

Also, Read बिजौरा निंबू के फायदे (Bijora Nimbu ke Fayde)

1 दिन में कितनी इलायची खाना चाहिए

दोस्तों एक दिन में 3 से 4 इलायची का सेवन करना लाभकारी हैं। इसका सेवन आप खाने की चीजों में डालकर कर सकते हैं।

छोटी इलायची खाने के नुकसान

इलायची ज्यादा खाने से आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने कि सम्भावना रहती हैं। साथ ही आपको सीने में दर्द, स्किन पर रैशेज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए इसका सेवन उचित मात्रा में ही करें। आप दिन भर में 4 इलायची का सेवन कर सकते हैं।

Also, Read अपामार्ग के फायदे (Apamarg ke Fayde)

निष्कर्ष

इलायची खाने के फायदे की कोई गिनती नहीं हैं। इसे खाने के बहुत सारे फायदे हैं। मैंने आपको 5 मुख्य फायदे बताएं। इलायची का सेवन दूध के साथ करने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता हैं। आप इसका सेवन सलाद, शब्जी, दूध आदि के साथ कभी भी कर सकते हैं। लेकिन पेट से जुड़ी समस्यायों में खाली पेट इसके सेवन से ज्यादा फायदा होता हैं।

दोस्तों इलायची खाने के फायदे की यह जानकारी आपको कैसी लगी हैं हमें कमेंट करके जरुर बताएं। इस लेख को अपने दोस्तों रिश्तेदारों के बीच भी जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read बादाम पाक के फायदे (Badam Pak ke Fayde)

3 thoughts on “इलायची खाने के फायदे (Elaichi Khane Ke Fayde)”

Leave a Comment