गर्म तेल से जलने पर क्या लगाएं – करें 5 उपाय तुरंत मिलेगा आराम

Spread the love

गर्म तेल से जलने पर क्या लगाएं – घर में अक्सर महिलाएं ही खाना बनाती हैं। महिलाओं की स्किन पुरुषों के मुकाबले थोड़ी कम सख्त होती हैं। कई बार खाने बनाते वक़्त गर्म तेल के छींटे या गर्म तेल गलती से हाथ पे गिर जाता हैं। ऐसे में स्किन पे फोले हो जाते हैं और जलन बहुत ज्यादा होने लगती हैं। अगर गर्म तेल मुलायम स्किन पर गिरती हैं तो तुरंत ही उस जगह पे फफोले हो जाते हैं। दोस्तों हमारे किचेन में कई ऐसी चीजें होती हैं जिससे हाथ जलने की सम्भावना रहती हैं।

गर्म तेल से जलने पर क्या लगाएं - करें 5 उपाय तुरंत मिलेगा आराम
गर्म तेल से जलने पर क्या लगाएं – करें 5 उपाय तुरंत मिलेगा आराम

आपके हाथ, गर्म चाय, गर्म पानी, बिजली के सामान, हीटर आदि से भी जल सकते हैं। अगर आपके भी हाथ किसी कारण से जल गए हैं तो निश्चिंत रहे। आज की इस पोस्ट में मैं गर्म तेल से जलने पर क्या लगाएं इसकी जानकारी देने जा रही हूँ। कुछ घरेलु उपायों की मदद से आपको तत्काल आराम मिल सकता हैं।

दोस्तों जब किसी कारण हाथ जल जाते हैं तो बहुत तरह की परेशानियाँ होती हैं। व्यक्ति को गर्म चीजें बनाने पर फोले बढ़ने के चांसेज रहते हैं और जलन की समस्या भी बढ़ जाती हैं। इसलिए इस समस्या का सही समय पर निवारण करना आवश्यक हो जाता हैं। आपको मैंने कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय नीचे बताएं हैं जिसके उपयोग से जलन से तुरंत आराम मिलता हैं और आप आसानी से दुसरे काम कर सकेंगे। तो आइये आपको बताते हैं की गर्म तेल से जलने पर क्या लगाएं या क्या लगाना चाहिए।

गर्म तेल से जलने पर क्या लगाएं

गर्म चीजों से हाथ जलने की स्थिति में घरेलु उपाय बेहद कारगर होते हैं। हाथ जल जाने पर सबसे पहले लोग घरेलु उपाय ही करते हैं। लेकिन ध्यान रहे की अगर आपका हाथ ज्यादा जल गया हैं तो इस स्थिति में डॉक्टर से जल्दी से जल्दी मिलना चाहिए। अगर आपके हाथ हल्के फुल्के जल गए हैं तो नीचे बताये गए घरेलु उपायों से काफी आराम मिलेगा।

1. बर्फ या बहुत ठंडा पानी

अगर आपके हाथ खौलते हुए तेल से जल गए हैं तो सबसे पहला उपाय आपको बर्फ और ठन्डे पानी से ही करना चाहिए। इस स्थिति में फ्रीज से बर्फ निकालकर एक कटोरे में रख लें। अब उसमें थोड़ा ठंडा पानी डालकर हल्का उसे पिघला दे और उसमें अपनी हथेली को डाल दे। अगर आपके हाथ के उपरी भाग जले हैं तो बर्फ से प्रभावित स्थान को सेंकते रहे। इस प्रक्रिया से चोट वाले हिस्से में खून का बहाव बहुत स्लो हो जाता हैं या रुक जाता हैं जिससे जलन और दर्द की समस्या में आराम मिलता हैं। इसके अलावे बर्फ से सेंकने पर सुजन की समस्या भी कम होती हैं।

Also, Read नमक पानी पीने के फायदे (Namak Pani Peene ke Fayde)

2. टी बैग

ठन्डे पानी से प्रभावित स्थान को धोने के बाद टी बैग का उपयोग करना बेहद लाभदायक हैं। इससे जलन में तुरंत आराम होता हैं। दरसल इसमें मौजूद टैनिन एसिड प्रभावित स्थान को ठंडा करने में मदद करता हैं। इसके लिए आप ठन्डे पानी में टी बैग को मिलाकर जल वाले स्थान पर लगायें।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

3. गर्म तेल से जलने पर क्या लगाएं – एलोवेरा

जलन अधिक होने पर एलोवेरा भी बहुत प्रभावी घरेलु उपाय हैं। ठंडे बर्फ से प्रभावित जगह को सेंकने के पश्चात एलोवेरा जेल उस जगह पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दे। एलोवेरा स्किन को ठंडक प्रदान करता हैं और उत्तकों को ठीक करता हैं। आप इसका उपयोग हल्दी में एलोवेरा जेल को मिलाकर कर सकते हैं। अगर आपके पास एलोवेरा का पौधा हैं तो सबसे अच्छा हैं नहीं तो मार्किट में एलोवेरा जेल आसानी से उपलब्ध हैं।

4. सिरका

अगर आपका हाथ हल्का फुल्का जला हुआ हैं तो सिरका भी उपयोग में ला सकते हैं। इसका उपयोग जलन को कम करने और संक्रमण को रोकने में किया जाता हैं। आप जले स्किन के इलाज में सेब के सिरके का उपयोग कर सकते हैं। सेब के सिरके में थोड़ा सा पानी मिलाकर जले हुए या प्रभावित स्थान पर लगाने से आराम मिलेगा।

Also, Read Vinegar in Hindi | विनेगर क्या होता हैं

5. शहद

शहद में मौजूद एंटी फंगल, एंटीऑक्सीडेंट , एंटी इन्फ्लामेट्री गुण जलन से उत्पन्न फोड़े में बहुत फायदेमंद हैं। यह प्रभावित को स्थान को संक्रमण से दूर रखने में मदद करती हैं। आप शहद को डायरेक्टली अपने जले स्किन पर लगा सकते हैं।

Also, Read शहद खाने के फायदे (Honey Khane Ke Fayde)

निष्कर्ष

गर्म तेल से जलने पर क्या लगाएं इसको लेकर आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं हैं। इस पोस्ट में मैंने आपको कुछ घरेलु बताएं हैं। हलके जलने की स्थिति में आप घरेलू उपाय कर सकते हैं। ऊपर बताएं गए घरेलु उपाय जलन फोड़े आदि की समस्या को कम करती हैं। लेकिन ध्यान रहे की अगर आपके शरीर का कोई अंग ज्यादा जल गया हैं तो उस स्थिति में डॉक्टर से मिलकर सलाह के साथ उचित इलाज करवाना चाहिए।

दोस्तों आज की इस आर्टिकल “गर्म तेल से जलने पर क्या लगाएं ” की इस पोस्ट में मैंने कुछ बेहतरीन घरेलु उपाय बताएं हैं। इस उपायों की मदद से गर्म तेल से जलने पर बहुत जल्दी जलन और फोड़े से छुटकारा मिलता हैं। अगर यह पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अपने फ्रेंड्स और रिश्तेदारों के बीच जरुर से जरुर शेयर करें।

Also, Read सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे

Leave a Comment