Vinegar in Hindi | विनेगर क्या होता हैं

Spread the love

Vinegar in Hindi : नमस्कार मित्रों विनेगर का इस्तेमाल आज के समय में लगभग हर रसोई में किया जाता हैं। विनेगर को Hindi में सिरका कहते हैं। आज की इस खास पोस्ट में मैं आपको विनेगर से जुड़ी हुई सारी जानकारियां Hindi में देने जा रही हूँ। इसलिए इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ें।

विनेगर क्या हैं ( Vinegar in Hindi )

Vinegar in Hindi | विनेगर क्या होता हैं
Vinegar in Hindi | विनेगर क्या होता हैं

दोस्तों, विनेगर ( Vinegar in Hindi ) अर्थात सिरका यह एक फ़्रांसिसी वर्ड हैं जिसका मतलब होता हैं Sour Wine (Vin + Aigre = Vinegar)। दरसल इसके स्वाद की वजह से ही इसको यह नाम दिया गया हैं। विनेगर द्रव्य के रूप में होता हैं जो की एसिटिक एसिड बैक्टीरिया द्वारा एथेनोल के किण्वन प्रक्रिया के माध्यम से बनाया जाता हैं। इसका प्रयोग मुख्यतः स्वाद हेतु किया जाता हैं लेकिन अपने रासायनिक गुणों के कारण यह मानव शरीर के लिए बेहद लाभदायक माना जाता हैं।

विनेगर में क्या क्या पाया जाता हैं ? | Vinegar in Hindi

दोस्तों विनेगर में कई तरह के पोषक तत्व पायें जाते हैं। ये तो आप जानते ही हैं की विनेगर ( Vinegar in Hindi ) में एसिडिक अम्ल पाया जाता हैं लेकिन इसके अलावे इसमें सोडियम, मैग्नीशियम, जिंक, फोस्फोरस आदि भी भरपूर मात्र में होते हैं। साथ ही आपको बता दे की इसमें एंटीऑक्सीडेंट, `एंटीफंगल प्रॉपर्टीज भी होते हैं।

सिरका यानी विनेगर के प्रकार | Types of Vinegar in Hindi

दोस्तों विनेगर कई प्रकार के होते हैं। चलिए आपको इसके बारें में बताते हैं।

1. एप्पल विनेगर

एप्पल विनेगर को सेब का सिरका भी कहा जाता हैं। यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला विनेगर हैं। जी हाँ इसका इस्तेमाल भारत में अन्य सिरके की तुलना में ज्यादा की जाती हैं। एप्पल विनेगर हल्के पीले कलर का होता हैं।

Also, Read महुआ खाने के फायदे (Mahua khane ke fayde)

2. कोकोनट विनेगर

नारियल से बने इस विनेगर का प्रयोग भारत के दक्षिण इलाके में कई तरह के व्यंजनों को तैयार करने में किया जाता हैं। साथ ही नारियल का विनेगर को पानी , शहद और सरसों तेल मिलाकर पीने से पेट की समस्यायों से राहत पा सकते हैं। इसके सेवन से गैस और कब्ज की समस्या दूर हो जाती हैं।

3. वाइट विनेगर ( White Vinegar in Hindi )

दोस्तों इसे हिंदी में सफ़ेद सिरका और स्पिरिट विनेगर भी कहा जाता हैं। इस तरह के सिरके को शक्कर आलू और चुकंदर से बनाया जाता हैं। लेकिन अब के समय में इथेनॉल के फर्मेंटेशन से इसका निर्माण किया जाता हैं। इसका प्रयोग घर की साफ सफाई और रसोई में कई तरह के व्यंजनों को बनाने में किया जाता हैं।

Also, Read सालम पाक के फायदे (Salam Pak ke Fayde)

4. राइस विनेगर

चावल का सिरका कई रंगों में बनाया जाता हैं। यह विनेगर राइस से बनाया जाता हैं। ज्यादातर यह लाल, काले और सफ़ेद रंग में मार्किट में मिलते हैं। एशिया के देशों में इसका प्रयोग ज्यादा किया जाता हैं। यह खाने को स्वादिष्ट तो बनाता ही हैं साथ ही व्यंजनों पे रंग छोडकर व्यंजनों को आकर्षक बनाती हैं।

यह भी पढ़े गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के फायदे और नुकसान

5. बलसमिक विनेगर

यह सिरका अंगूर के रस द्वारा तैयार किया जाता हैं। यह भूरे कलर का होता हैं जिसका प्रयोग सलाद और कई तरह के व्यंजनों को स्वाद देने के लिए किया जाता हैं।

सिरका का उपयोग य इस्तेमाल ( Vinegar in Hindi )

चलिए मैं अब आपको बताती हूँ की विनेगर का प्रयोग ( Uses of Vinegar in Hindi ) आप कैसे और किन चीजों को बनाने में कार सकते हैं।

1. केक और बिस्किट बनाने के लिए विनेगर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पे किया जाता हैं।

2. पानी के साथ भी विनेगर का प्रयोग पेट के गैस और कब्ज जैसे रोगों के इलाज के लिए किया जाता हैं।

3. आचार बनाने, शब्जी में स्वाद लाने आदि में भी विनेगर का प्रयोग लोग करते हैं।

4. इसके अलावे सलाद, दाल आदि मे भी इसक इस्तेमाल किया जाता हैं।

5. चेहरे की sundarta बढ़ाने और बालों को सिल्की बनाने के लिए भी आप विनेगर का प्रयोग कार सकते हैं।

5. दोस्तों आपने निम्बू वाली शिकंजी कभी न कभी जरुर पिया होगा। उसमें अक्सर ही विनेगर का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता हैं।

6. अगर आपके चेहरे पे दाग धब्बे हैं तो उबटन में इसको मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग हल्के हो जाते हैं।

Also, Read बादाम पाक के फायदे (Badam Pak ke Fayde)

सिरका या विनेगर के फायदे ( Benefits of Vinegar in Hindi )

दांतों के लिए

दोस्तों विनेगर को टूथ पाउडर में मिलाकर दांतों की सफाई करने से दांतों का पीलापन दूर हो जाता हैं। साथ ही आपके दांत और मसुढे मजबूत होते हैं।

रुसी को कम करने में

विनेगर में पायें जाने वाले एसिडिक अम्ल और एंटीइन्फ्लामेट्री तत्व रुसी की समस्या को जड़ से नष्ट कर देता हैं। जी हाँ अगर आपके भी बालों में अत्याधिक रुसी है तो आप विनेगर के इस्तेमाल से रुसी को जड़ से नष्ट कार सकते हैं।

हिचकी आने पर

हिचकी की समस्या अक्सर ही लोगों को रहती हैं। कई लोगों को मिर्च खाने के कारण ज्यादा हिचकी आती हैं ऐसे में आप अगर 1 गिलास पानी में आधे चम्मच विनेगर को मिलाकर इस्तेमाल में लायेंगे तो आपकी हिचकी की समस्या से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं।

Also, Read जोगिंग के फायदे ( Jogging Ke Fayde )

वजन को कम करने में

दोस्तों, वजन कम करने के लिए सिर्फ व्यायाम की ही आवश्यकता नहीं होती हैं इसके लिए आपको अपने खान पान पे भी खास ध्यान देना होता हैं। साथ ही वजन को कम करने के लिए आपको कुछ घरेलु तरीके का प्रयोग भी करना पड़ता हैं। अगर आप रोज गर्म पानी में 1 चम्मच विनेगर डालकर उसका सेवन करेंगे तो इससे आपका वजन कम होगा।

शारीरिक स्वास्थ्य हेतु

दोस्तों कमजोर मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी विनेगर का इस्तेमाल किया जाता हैं। सरसों के तेल में अगर आधे चम्मच विनेगर मिलाकर मालिश करेंगे तो आपके शरीर की मान्शपेशियाँ मजबूत होगी।

सिरका के नुकसान ( Disadvantages of Vinegar in Hindi )

विनेगर ( Vinegar in Hindi ) का इस्तेमाल लम्बे समय से औषधीय इस्तेमाल के लिए किया जाता हैं। लेकिन कई बार इसके इस्तेमाल से हानि भी हो सकती हैं। दरसल विनेगर का इस्तेमाल अगर सही तरीके से न किया जाएँ तो इससे हानि भी हो सकती हैं। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव हैं तो त्वचा पर इसका इस्तेमाल बिना चिकित्सक की सहायता के नहीं करना चाहिए। क्योकिं गलत तरीके से विनेगर के इस्तेमाल से आपकी त्वचा के जलने का खतरा रहता हैं।

Also, Read डांस करने के फायदे ( Dance Karne Ke Fayde)