घर में किस चीज का दीपक जलाना चाहिए – सनातन धर्म में घर में दीपक जलाने का विधान बहुत पुराना हैं। जब घर में पूजा पाठ का आयोजन होता हैं तो दीपक जलाकर भगवान की पूजा अर्चना की जाती हैं। इसके अलावे भी प्रतिदिन सांझ के समय घर में दिया जलाया जाता हैं। माना जाता हैं की घर में दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर होती हैं और घर में शांति आती हैं। घर में प्रतिदिन दीपक जलाने से देवी देवता भी प्रसन्न होते हैं। लोग घर में दीपक जलाने के लिए कई तरह के तेल का यूज़ करते हैं।

शास्त्रों में दीपक जलाने को लेकर कई तरह की चीजें लिखी गयी हैं और बताया गया हैं की दीपक जलाने के लिए किस चीज के तेल का उपयोग सबसे अच्छा हैं। तो आइये आपको बताते हैं की घर में किस चीज का दीपक जलाना चाहिए ?। लेकिन इससे पहले आपको दीपक जलाने के महत्त्व के बारें में बताते हैं।
दीपक क्यों जलाया जाता हैं?
दोस्तों हिन्दू धर्म में दीपक जलाने का का खास महत्त्व हैं। दीपक जिस तरह अंधकार को दूर कर प्रकाश लाता हैं। वैसे ही व्यक्ति के जीवन से दुःख, दर्द अशांति को दूर कर जीवन को प्रकाशमय करता हैं। दीपक जलाने के लिए कई तरह के तेल का यूज़ किया जाता हैं जैसे: चमेली का तेल, तील का तेल, घी, सरसों का तेल आदि। खास तरीके से दीपक प्रज्वलित करने से शनि दोष, राहू केतु का दोष दूर होता हैं। आइये जानते हैं की घर में किस चीज का दीपक जलाना चाहिए जिससे भगवान जल्दी प्रसन्न हो और घर में सुख शांति का माहौल हो।
Also, Read औरतों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए या नहीं
घर में किस चीज का दीपक जलाना चाहिए
घर में दीपक जलाने के लिए बहुत तरह के तेल का उपयोग किया जाता हैं। शास्त्रों के अनुसार हर देवता के लिए अलग-अलग तेल के दिए जलाने का विधान हैं। इसलिए अगर आपका सवाल हैं की घर में किस चीज का दीपक जलाना चाहिए तो यह आपकी स्थिति और कष्टों पर निर्भर करता हैं। शिव पुराण में कई जगह घी के दीपक जलाने का वर्णन हैं। शिव पुराण के अनुसार घर में प्रतिदिन दीपक जलाने से घर से बुरी शक्तियाँ दूर रहती हैं और घर में शांति आती हैं साथ ही धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होती हैं। वास्तु शास्त्र में भी घी के दीपक जलाने के बारें में बताया गया हैं। घी के दीपक जलाने से घर से नकारात्मकता दूर होती हैं।
हालाँकि अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग तेल के दीपक जलाने के बारें में बताया गया हैं। आइये जानते हैं की घर में किस -किस चीज का दीपक अन्य परिस्थितियों में जलाना चाहिए। Also, Read शमी का पेड़ की पहचान – शमी के पेड़ की पूजा के चौका देने वाले फायदे
जानियें घर में किस चीज का दीपक अन्य परिस्थितियों में जलाना चाहिए
1. अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की साढ़े साती या दोष हैं तो ऐसी स्थिति में सरसों के तेल का दीपक जलाना ही कष्ट निवारक हो सकता हैं।
2. भगवान शिव के रूद्र अवतार और सूर्य देव के शिष्य भगवान बजरंग बली हनुमान को प्रसन्न करने या उनकी कृपा पाने के लिए चमेली के तेल का दिया जलाना चाहिए।
3. अगर घर की आर्थिक स्थिति खराब हैं तो इस स्थिति में घी के दीपक जलाने की सलाह दी जाती हैं
4. भगवान सूर्य और काल भैरव की कृपा प्राप्त करने के लिए भी सरसों तेल के दीपक जलाना ही सबसे अच्छा उपाय हैं।
5. कुंडली में राहू केतु के दोष निवारण हेतु अलसी के तेल का दिया जलाना चाहिए।
6. तील के तेल का दीपक अकाल मृत्यु जैसे एक्सीडेंट, रोग से मृत्यु आदि को टालता हैं। भगवान विष्णु की कृपा हेतु भी तील के तेल का दिया जलाना चाहिए।
माना जाता हैं की 41 पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाने से घर में किसी की अकाल मृत्यु नहीं होती हैं और घर में सुख शांति बरकरार रहती हैं।
Also, Read रुद्राक्ष पहनने के नुकसान और फायदे – रुद्राक्ष पहनने के बाद के नियम
दीपक जलाने के नियम
- दीपक को बाएं हाथ की और रखकर जलाएं
- जलाने के बाद दीपक को दायें हाथ की तरह रखें
- दीपक को फोटो या मूर्ति के ठीक सामने रखें
- दीपक की बत्ती को बड़ा करें ताकि दीपक बीना तेल खत्म हुए न बुझे
- घी के दीपक में सिर्फ रुई वाली बत्ती का उपयोग करें
- दीपक को दक्षिण दिशा की तरह नहीं रखना चाहिए
- अन्य तेल में दीपक जलाने पर लाल बत्ती का उपयोग करें
यह भी पढ़े घर में भूरी बिल्ली का आना शुभ है या अशुभ – बिल्ली के सपनों का अर्थ विस्तार से जाने
निष्कर्ष
दोस्तों घर में किस चीज का दीपक जलाना चाहिए यह तो आप जान ही गए होंगे। सनातन धर्म में दीपक जलाना बेहद शुभ और कष्ट को दूर करने वाला बताया गया हैं। दीपक अंधकार की ही भांति हमारे जीवन से कष्ट को भी दूर करने में सहायता करता हैं। हालाँकि दीपक जलाने के कुछ नियम भी हैं जो मैंने आपको बताया हैं।
घर में किस तेल या चीज का दीपक जलाना चाहिए – किस चीज के दीपक से आती हैं खुशहाली इसके बारें में आपको तो पूरी जानकारी मिल ही गयी होगी। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई होगी तो इस जानकारी को अपने रिशेदारों तक शेयर जरुर करें।
Also, Read दीपक के टोटके या उपाय – चारों तरफ से मिलेंगी खुशखबरी ही खुशखबरी
यह भी पढ़ें seekhne ke liye kya karna chahiye
agar aapka partner koi vada tod de to kya karen
purushon ko rishte me kaun si shirsh 3 chijen chahiye
ladke ko apne pyar me pagal kaise karen
shef banne ke liye kya karna padta hai
turant pet saf karne ke liye kya khayen
आप बोहत अच्छी जानकारी लिख रही हो