जींस में छोटी जेब क्यों होती है? / लड़कियों की जींस में जिप क्यों होती है? :- आज के समय में अधिकत्तर युवा जींस पहनना पसंद करते हैं। जींस फैशन एक प्रमुख हिस्सा चूका हैं। ज्यादात्तर लोग सोचते है की जींस नयी पोशाक हैं। लेकिन सच तो यह है की जींस आज से नहीं बल्कि सदियों से पहनी जा रही हैं। पहले के समय में कुछ खास रंगों ( काला और नीला ) में ही उपलब्ध था। लेकिन अब यह एक नहीं बल्कि कई कलर्स में आती हैं। रंगबिरंगे कलर्स वाली जींस ज्यादात्तर लड़कियां पहनती हैं। वही काले, नीले, भूरे और हल्के कलर के जींस लड़कों के बीच काफी पोपुलर हैं। पहले के समय में जींस पहनने वालों को समाज गलत दृष्टि से देखता था। लेकिन अब लड़के-लड़कियां और बच्चे-बूढ़े सभी जींस पहनते हैं। जींस अब धोती, कुर्ता, पजामा की जगह ले चूका हैं।

जींस के कपड़े आम कपड़ों की अपेक्षा काफी मोटी होती हैं। जींस की सिलाई भी इतनी मजबूत होती है की उसे हाथों से फाड़ा भी नहीं जा सकता हैं। इसके मोटे कपड़े और मजबूत सिलाई से बेहद टिकाऊ बनाती हैं। मार्किट में हर तरह के जींस मिलते हैं। रोजाना ही कम्पनियां नये-नए स्टाइल के जींस बाजार में उतारती हैं। लड़के लड़कियों के जींस में रंग और डिजाईन में थोड़ा फर्क हो सकता हैं।
हालांकि मेल और फीमेल दोनों ही के जींस में एक छोटी जेब और जिप होती हैं। ज्यादात्तर लोगों को यही लगता है की जीन्स में जिप शौचालय का उपयोग करने में सुविधा देने के लिए होती हैं। ऐसे में लड़कों के मन यह प्रश्न आता है की आखिर लड़कियों के जींस में जिप क्यों होता हैं। क्योकि लड़कियां तो बैठकर शौचालय का उपयोग करती है तो उनकी जींस में जिप क्यों दिया जाता हैं। तो आइए जानते है की लड़कियों के जिन्स में चैन क्यों होती है?
जींस में छोटी जेब क्यों होती है? / लड़कियों की जींस में जिप क्यों होती है?
जींस का इतिहास बहुत पुराना हैं। 19वीं सदी में लोगों ने जींस पहनना शुरू किया था। लेकिन उस वक्त यह फैशन में बिल्कुल भी नहीं था। शुरुवात में ज्यादात्तर मजदुर लोग ही जींस पहनते थें। जींस न सिर्फ तेज धुप से स्किन को बचाती है बल्कि धुल-मिट्टी और प्रदुषण को भी स्किन तक पहुंचने से रोकती हैं। यह इतनी मजबूत होती है की खरोंच लगने से भी नहीं फटती है। यही वजह है की पहले मजदुर लोग यह परिधान पहनते थे। लेकिन अब यह परिधान सभी पहनते हैं। फिल्मों में एक्टर-एक्ट्रेस के पहनावे को देखकर लोगों ने इसे अपनाना शुरू कर दिया।
हालांकि शुरू में इसका खूब विरोध किया गया क्योकि जीन्स पर शर्ट, टॉप और टीशर्ट ही पहनना फैशन में हैं। इससे पहनने से शरीर के अंग के शेप बाहर से भी साफ़ दिखाई देते हैं। यही वजह है की समाज ने लड़कियों को जींस पहनने पर एतराज जताया। लेकिन धीरे-धीरे अब हर घर में लोगों से इस परिधान को अपना ही लिया हैं। खैर, आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे है की लड़कियों की जींस में छोटी जेब और जिप क्यों होती है?
यह भी पढ़ें पहली डेट पर क्या करें – लड़के लड़कियों के लिए जरुरी टिप्स
जींस में छोटी जेब क्यों होती है?
जींस तो हर कोई पहनता है लेकिन ज्यादात्तर जींस में 4 पैकेट होते हैं। हालांकि अब जींस में 4 से ज्यादा पैकेट भी आती हैं। खैर, उन पैकेट्स के अलावे जींस में छोटी पैकेट जरुर होती हैं। यह पैकेट आगे साइड होती हैं जो की हर जीन्स में होती हैं। यह पैकेट हर जीन्स में कॉमन होती हैं। मुझे याद है की मैं बचपन में मैं छोटी पैकेट का इस्तेमाल सिक्के रखने के लिए करता था। मेरे लिए यह सिक्के छुपाने की यह बढ़िया जगह होती थी। इससे सिक्के गिरने का डर भी नहीं था। लेकिन जींस में छोटी जेब सिक्के रखने के लिए नहीं डिजाईन किए गए थे।
दरसल जिस समय जींस बनाने की शुरुवात हुई थी उस दौरान लोग अपने पास बिना बेल्ट वाली घड़ी रखते थे। बिना बेल्ट वाली घड़ी को हाथों में लेकर काम करना बहुत मुश्किल होता था। उस वक्त ज्यादात्तर मजदुर लोग ही जीन्स पहनते थें। उन्हें काम करते वक्त लंच और छुट्टी का टाइम देखने के लिए घड़ी रखनी पड़ती थी। बड़ी पॉकेट में भी घड़ी रखी जा सकती थी लेकिन उसमें टूटने का डर रहता था। इसलिए जीन्स बनाने वाली ब्रांड्स से एक छोटे पैकेट को बनाना सही समझा। छोटे पॉकेट में घड़ी को आसानी से रखी जा सकती थी। इसके अलावे बैठने दौड़ने से भी छोटी पैकेट में रखी घड़ी टूट नहीं सकती थी क्योकि पैकेट मुड़ती नहीं थी।
यह भी पढ़ें लड़की कैसे पटाए ( ladki kaise pataye )
लड़कियों के जिन्स में चैन क्यों होती है?

महिलाओं और पुरुषों के शरीर में काफी अंतर होता हैं। महिलाओं के कमर पुरुषों की तुलना में अधिक पतली होती हैं। जिसकी वजह से स्ट्रेचुअल जीन्स बनाया जाने लगा। जब लड़कियां जींस पहनने लगी तो जीन्स के कपड़ों में लगातार बदलाव किया जाने लगा। लेकिन एक बदलाव जींस की चैन को हटाना नहीं किया गया हैं। अक्सर लड़को के मन में यह सवाल आता है की लड़कियों की जींस में जिप क्यों होती है? । आज आपके इस सवाल का जवाब विस्तार से देने जा रही हूं। इसलिए विस्तार से उत्तर को जरुर पढ़ें। लोग यह सोचते है की जिन्स में चैन सिर्फ शौचालय के उपयोग में सुविधा प्रदान के लिए होता हैं। लेकिन यह पूरा सच नहीं हैं।
जीन्स आम कपड़ों की तरह नहीं होती हैं। यह मोटे कपड़े से बनायीं जाती हैं। इसके अलावे ज्यादात्तर लोग खासकर लड़कियां बेहद टाइट और बॉडी से चिपकने वाली जींस ही पहनती हैं। पहनने के दौरान टाइट जीन्स को कमर तक खींचना बहुत मुश्किल होता हैं। लेकिन चैन को खोलकर जींस को हिप्स से ऊपर कमर तक खींचना आसान हो जाता हैं। अर्थात चैन की मदद से आप जीन्स को ढीला कर आसानी से पहन सकते हैं। इसके अलावे चैन नीचे कर जींस खोलने में भी आसानी होती हैं। अगर चैन न खोला जाएं तो जीन्स हिप्स पर ही अटक जाएगी। दरसल पतली कमर से जींस को बिना चैन के कुल्हे से होते हुए उतारना बेहद मुश्किल हो जाता हैं। कुल मिलाकर कहे तो लड़कियों के जिन्स में चैन पहनने और उतारने में सहूलियत के लिए दी जाती हैं।
यह भी पढ़ें बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में दे ये चीजें खुश हो जाएगा बॉयफ्रेंड
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट ” जींस में छोटी जेब क्यों होती है? / लड़कियों की जींस में जिप क्यों होती है? ” में मैंने आपके सभी सवालों के जवाब दिए हैं। पहले के समय में जींस में छोटी जेब घड़ी रखने के लिए उपयोग में आती थी। हालांकि अब कोई भी इसका उपयोग घड़ी रखने के लिए नहीं करता हैं। आज के समय में छोटी जेब में लोग सिक्के रखते हैं। वही लड़कियों के जिन्स में चैन की जरूरत आरामदायक तरीके से पहनने और उतारने के लिए दी जाती हैं। इसके अलावे छोटी जेब और चेन जींस को स्टाइलिश भी बनाती हैं।
उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” जींस में छोटी जेब क्यों होती है? / लड़कियों की जींस में जिप क्यों होती है? ” आपको जरुर पसंद आयी होगी। इस खास पोस्ट को अपने करीबी दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें।
यह भी पढ़ें लड़कियां प्रेग्नेंट कब हो सकती है? – जाने विस्तारपूर्वक
