लड़कियां प्रेग्नेंट कब हो सकती है? – जाने विस्तारपूर्वक :- प्रेगनेंसी को लेकर युवाओं के मन अक्सर हजारों प्रकार के प्रश्न उठते रहते हैं। भारत में आज भी इन विषयों पर खुलकर चर्चा नहीं होती हैं। जिसकी वजह से युवाओं को सही जानकारी नहीं मिल पाती हैं। संकोच और शर्म इन विषयों पर चर्चा करने से आपको रोकता हैं। ज्यादात्तर लोग प्रेगनेंसी से जुड़े सवालों के जवाब गूगल पर ढूंढते हैं। आज की इस खास में प्रोवाइड की गयी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह पर दी गयी हैं। प्रेगनेंसी के लिए समय का खास महत्त्व हैं। गलत समय पर बनाया गया संबंध प्रेगनेंसी की सम्भावना को शून्य कर सकता हैं। इसलिए आपके लिए यह जानना बहुत ही जरुरी है की लड़कियां प्रेग्नेंट कब हो सकती है?

माँ शव्द जितना सुनने आनंद देता है उतना ही चमत्कारी भी हैं। इस एक शब्द से पूरी दुनियां चल रही हैं। शास्त्रों में माँ के स्थान को सबसे ऊँचा बताया गया हैं। स्त्री और पुरुष का कर्तव्य है की वह अपने वंश को आगे ले जाएं। वंश को आगे ले जाने के लिए सन्तान को जन्म देना आवश्यक हैं। कई बार सम्बन्ध बनाने के बाद भी महिला प्रेग्नेंट नहीं हो पाती हैं। इसकी वजह सही समय पर संबंध न बनाना हो सकता हैं। इसलिए जान लीजिये की लड़कियां प्रेग्नेंट कब हो सकती है?
लड़कियां प्रेग्नेंट कब हो सकती है?
प्रेगनेंसी की प्रक्रिया शारीरिक संबंध स्थापित करने के पश्चात शुरू होता हैं। परन्तु यह आवश्यक नहीं है की सम्बन्ध स्थापित करने के बाद प्रेगनेंसी की पूर्ण संभावना हो। लड़कियों के पीरियड्स का सीधा संबंध प्रेगनेंसी से होता हैं। अलग-अलग लड़कियों के पीरियड्स काल में अंतर हो सकता हैं। सामान्यत: किसी भी लड़की का पीरियड्स 28 दिनों का ही होता हैं। इस 28 दिनों के साइकिल में लड़की के ओवरी से एक अंडा रिलीज होता है जिसका मिलन शुक्राणु से होने पर भ्रूण का निर्माण होता हैं।

लड़कियां ओव्यूलेशन के नजदीकी दिनों में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट होती हैं। हर लड़की के पीरियड साइकिल में थोड़ा बहुत अंतर होता हैं। ओव्यूलेशन, पीरियड्स शुरू होने के 10वे से 16वे दिन के बीच होता हैं। अत: लड़का-लड़की 11वे से 16वे दिन के बीच या आसपास संबंध बनाते है तो प्रेगनेंसी संभव हैं। लड़कियां प्रेग्नेंट कब हो सकती है? इस प्रश्न के कई जवाब हो सकते हैं। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान सुरक्षा इस्तेमाल न करने पर ही प्रेगनेंसी संभव हैं। इसलिए अगर आप प्रेग्नेंट होना चाहती है तो बिना किसी सुरक्षा के ओव्यूलेशन के दिनों में दिन में दो बार शारीरिक संबंध बनाना चाहिए। इससे प्रेगनेंसी की संभावना बढती हैं।
ओव्यूलेशन ( अंडाणु निकलने की प्रक्रिया ) – लड़कियां प्रेग्नेंट कब हो सकती है?
अगर आप ओव्युलेशन का सही डेट पता नहीं कर पा रहे है तो सबसे पहले आपको यह पता करना होगा की आपका मासिक चक्र कितने दिनों का हैं। दरसल मासिक धर्म चक्र में थोड़ा भी अंतर ओव्यूलेशन की डेट को प्रभावित करती हैं। जिन लड़कियों का मासिक चक्र छोटा होता है उनका ओव्यूलेशन जल्दी होता हैं। जैसे कुछ लड़कियों का मासिक चक्र सिर्फ 24 दिनों का होता हैं। ऐसे में उनका ओव्यूलेशन 10वे दिन के आसपास होता हैं।
वही जिनका मासिक चक्र 28 दिन का होता है उनका १४वे दिन ओव्यूलेशन होता हैं। इस तरह आप सही मासिक चक्र को ज्ञात कर ओव्यूलेशन के डेट का अंदाजा लगा सकते हैं। ओव्यूलेशन के दौरान बनाए गए शारीरिक संबंध से प्रेगनेंसी के चांसेज कई गुणा तक बढ़ जाते हैं।
ओव्यूलेशन का पता लक्षणों को देखकर भी लगाया जा सकता हैं। इस दौरान लड़कियों को पेट में साधारण दर्द के साथ ब्रेस्ट में कोमलता महसूस होती हैं। यह आवश्यक नहीं है की सिर्फ ओव्यूलेशन के दिन बनाए गए शारीरिक संबंध ही प्रेगनेंसी का कारण बने। पुरुष शुक्राणु महिला शरीर के अंदर 3 से 5 दिन और अंडा 12 घंटे जीवित रह सकता है।
अत: जान लीजिए की ओव्यूलेशन के 5 दिन पहले बनाए गए संबंध से भी प्रेगनेंसी की सम्भावना होती हैं। जब अंडाणु परिपक्व होकर फैलोपियन ट्यूब की तरफ जाता है तब वहा शुक्राणु से उसका मिलन हो सकता हैं। जिसके बाद भूर्ण निर्माण की प्रक्रिया शुरू होती हैं।
यह भी पढ़ें महिला प्रेग्नेंट कब नहीं होती है – 5 कारण जो एक महिला को प्रेग्नेंट होने से रोकता हैं
प्रेग्नेंट होने के सबसे ज्यादा चांस कब होते हैं?
प्रेग्नेंट होने के सबसे ज्यादा चांस ओव्यूलेशन ( अंडा रिलीज होने की प्रक्रिया ) के दौरान होती हैं। इस दौरान संबंध बनाने से प्रेगनेंसी के 95 परसेंट चांस होते हैं। अगर आपका पीरियड साइकिल 28 दिन का है तो प्रेग्नेंट होने के सबसे ज्यादा चांस 13, 14वे और 15वे दिन होगा।
पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए ताकि प्रेग्नेंट ना हो?
अगर आप असुरक्षित संबंध के बावजूद प्रेगेंट नहीं होना चाहती तो सबसे सेफ दिन पीरियड का दिन ही हैं। पीरियड के दिन प्रेगनेंसी के चांसेज न के बराबर होता हैं। इसके अलावे ओव्यूलेशन के 6 दिन पहले और ओव्यूलेशन के 24 घंटे बाद संबंध स्थापित करना सामान्यत: सेफ हैं। हालांकि कुछ मामलों जैसे महिला शरीर में शुक्राणु या अंडा सामान्य से अधिक समय तक जीवित रहता हैं तो इस स्थिति में प्रेगनेंसी संभव हैं।
पीरियड आने के बाद बच्चा कब ठहरता है?
पीरियड आने के बाद बच्चा तभी ठहर सकता है स्त्री-पुरुष, ओवरी से अंडाणु निकलने के दौरान या आसपास के दिनों में असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाए। जब स्त्री का पीरियड्स खत्म होता है तब उसके 11 वे से 16 दिन के बीच ओव्यूलेशन के दौरान अंडाणु निकलता हैं।
यह भी पढ़ें नमक से प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे करें – घर पे ही आसानी से
निष्कर्ष – लड़कियां प्रेग्नेंट कब हो सकती है?
प्रेग्नेंट होने के लिए सिर्फ शारीरिक संबंध बनाना ही पर्याप्त नहीं होता हैं। गलत तरीके और गलत समय पर बनाया गया संबंध प्रेगनेंसी की सम्भावना को कम कर सकता हैं। इसलिए आज की इस खास पोस्ट में मैंने बताया है की लड़कियां प्रेग्नेंट कब हो सकती है? । प्रेगनेंसी की संभावना सबसे अधिक ओव्यूलेशन के 5 दिन पहले और उसके 12 घंटे बाद रहती हैं। इसलिए अगर आप जल्दी से जल्दी प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही है तो बताए गए दिन ही शारीरिक संबंध बनाना सही रहेगा।
मुझे उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” लड़कियां प्रेग्नेंट कब हो सकती है? ” पसंद आयी होगी। इस जानकारी को उन लड़कियों तक शेयर करे जो प्रेग्नेंट होना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें