पति-पत्नी की प्राइवेट बातें क्या हैं और किन विषयों पर होती हैं ?

Spread the love

पति-पत्नी की प्राइवेट बातें :- शादी को लेकर कपल्स काफी एक्साइटेड होते हैं। युवा लड़के-लड़कियां यह नहीं जानते की शादी के बाद अपने पार्टनर से कैसे रोमांटिक और प्राइवेट बातें करते हैं। पति-पत्नी की प्राइवेट बातें किस तरह की होती है यह जानने के लिए लोग गूगल पर खूब सर्च करते हैं। इसके अलावे कुछ लोगों को पति-पत्नी की प्राइवेट बातें जानने में दिलचस्पी भी होती हैं। अगर आपकी भी शादी नहीं हुई है और जानना चाहते है की पति-पत्नी रोमांटिक या प्राइवेट बातें कैसे करते है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें। पति-पत्नी के बीच कई मुद्दों पर प्राइवेट बातें हो सकती हैं। लेकिन पति-पत्नी की प्राइवेट बातें मुख्य रूप से रोमांस से जुड़ी हुई हैं। पति-पत्नी की प्राइवेट बातें क्या हैं और कैसे की जाती है यह जानने के लिए अंत तक पोस्ट को पढना जरुरी हैं।

पति-पत्नी की प्राइवेट बातें
पति-पत्नी की प्राइवेट बातें

प्राइवेट बातें करने का मतलब है किसी तीसरे को उन बातों की जानकारी न होने देना। पति-पत्नी की प्राइवेट और रोमांटिक बातें रिश्ते को भावनात्मक रूप से जोड़ने और मजबूत करने का काम करती हैं। इससे पति-पत्नी को एक दुसरे पर विश्वास भी बढ़ता हैं। एक दुसरे के साथ रोमांटिक पल बिताने से रिश्तों में स्थिरता आती हैं। प्यार भरी रोमांटिक प्राइवेट बातें करने से शरीर में लव होर्मोंस सक्रीय हो जाते हैं। जिससे तनाव दूर होती हैं। साथ ही शरीर एक अद्भुत और अकल्पनीय संतुष्टि प्रदान करने वाली उर्जा को साक्षात् महसूस करता हैं। आइए विस्तार से जानते है की पति-पत्नी की प्राइवेट बातें क्या हैं और किन विषयों पर होती हैं ?

पति-पत्नी की प्राइवेट बातें किन विषयों पर होती हैं ?

शादी-शुदा लाइफ में बात करने के लिए टॉपिक्स की कमी नहीं होती हैं। शादी के कुछ सालों तक पति-पत्नी मुख्य रूप से एक दुसरे को जानने -समझने में और रोमांस पर फोकस करते हैं। लेकिन यह तो सिर्फ शादी-शुदा लाइफ की शुरुवात मात्र हैं। हमारी लाइफ सुख-दुःख और चैलेंजेज से भरी होती हैं। सुख में तो सब साथ देते है लेकिन दुःख में लोग अक्सर साथ छोड़ जाते हैं। जब आप अपने दुःख को किसी के साथ शेयर करते है तो लोग सामने तो सांत्वना देते है लेकिन पीठ पीछे हंसते हैं। पति-पत्नी की प्राइवेट बातें निम्न टॉपिक्स पर हो सकती हैं :-

पति-पत्नी की प्राइवेट बातें
पति-पत्नी की प्राइवेट बातें

1. रोमांटिक टॉपिक्स पर

पति-पत्नी की प्राइवेट बातें रोमांटिक टॉपिक्स पर होती हैं। जी हां, कपल्स अक्सर प्राइवेट में अकेले रोमांस के विषय में सोचते हैं। शादी के बाद शुरुवाती सालों में पति-पत्नी एक दुसरे के साथ खूब मौज मस्ती और रोमांस करते हैं। लेकिन अपने पार्टनर के साथ रोमांस और प्यार की बातें फॅमिली के साथ नहीं की जा सकती हैं। यही कारण है की पति-पत्नी प्राइवेट में ही रोमांटिक टॉपिक्स पर बातें कर पाते हैं। प्राइवेट में पति-पत्नी बच्चों की प्लानिंग, अंतरंगता, पुरानी यादें जैसे: पहली मुलाकात, पहली kiss, पहला हग और शारीरिक संबंध से जुड़े टॉपिक्स पर रोमांटिक बातें करते हैं। इसके अलावे कुछ कपल्स अपने एक्स और पहले प्यार के बारें में भी प्राइवेट में बातें करते हैं। प्यार भरी रोमांटिक बातें करते हुए कपल्स एक दुसरे के अंगों को छूते हुए फ़्लर्ट भी करते हैं।

पति-पत्नी की रोमांटिक बातें क्या होती हैं ?

पति-पत्नी की रोमांटिक प्राइवेट बातें शरारती और अश्लील भी हो सकती हैं। प्राइवेट में पति-पत्नी बिना किसी शर्म के खुलकर एक दुसरे से बातें करते हैं। रोमांटिक बातें, पति-पत्नी को एक दुसरे के क्लोज आने में मदद करती हैं। जिससे वे एक दुसरे से खुलकर अपने फीलिंग्स को बयां कर पाते हैं। पति-पत्नी की रोमांटिक बातें एक दुसरे की तारीफ़ से शुरू होती हैं। कपल्स एक दुसरे के अंगों को छूते हुए खूबसूरती की तारीफ़ करते हैं। दिल से एक दुसरे की तारीफ़ करने से शरीर में लव होर्मोंस एक्टिव हो जाते हैं।

अकेले में कपल्स प्यार और भावनाओं को लब्जों के जरिए खुलकर एक्सप्रेस करते हैं। जैसे :- तुम मेरी जान हो तुम्हारे बिना मेरी लाइफ अधूरी हैं, तुम मेरे लिए सबसे जरुरी हो, तुम हो तो मैं हूं, तुम्हारे सिवा और मुझे कुछ भी अच्छा नहीं लगता हैं, तुम मेरी जिन्दगी का अहम हिस्सा नहीं बल्कि मेरी जिन्दगी ही हो, मेरी हर ख़ुशी तुमसे ही शुरू होती हैं, तुम्हारे होठ गुलाब की तरह सॉफ्ट हैं, तुम्हारी बॉडी लाजवाब हैं, तुम्हारी आँखे बेहद नशीली है मैं इसमें खो जाना चाहती/चाहता हूं।

यह भी पढ़ें पहली डेट पर क्या करें – लड़के लड़कियों के लिए जरुरी टिप्स

2. परिवार की समस्यायों पर

समय हमेशा एक जैसा नहीं होता हैं। आज सुख है तो कल दुःख की घड़ी भी आ सकती हैं। समस्याएं कभी कहकर नहीं आती हैं। हर परिवारिक में छोटी-बड़ी समस्याएं आती ही रहती हैं। ऐसा शायद ही कोई परिवार हो जिन्हें कभी समस्यायों का सामना न करना पड़ा हो। छोटी-मोटी समस्याएं तो घर में होती ही हैं जैसे :- परिवार के सदस्यों के बीच किसी चीज को लेकर लड़ाई-झगड़े, पैसों की किल्लत, संपत्ति विवाद आदि। पति-पत्नी को किसी भी स्थिति में परिवार की खराब स्थितियों को बाहरी लोगों से शेयर करने से बचना चाहिए। पति-पत्नी के बीच अगर किसी वजह से किसी चीज को लेकर सहमती नहीं बन रही है तो वे आपस में प्राइवेटली ही बातें करते हैं। लेकिन जो लोग समझदार नहीं होते वे अक्सर घर की बातों को दूसरों से शेयर करने लग जाते हैं। ऐसे में दुसरे आपकी कमजोरियों के बारें में जान लेते हैं।

आपके आसपास सभी आपसे प्रेम करने वाले हो यह जरुरी नहीं हैं। कुछ लोग प्रेम का दिखावा करते है लेकिन जलन और इर्ष्या का भाव उन्हें अक्सर परेशान करता हैं। जब ऐसे लोगों को परिवार में चल रही परेशानियों के बारें में पता चलता है तो इसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव पैदा करने के लिए चुगली करना शुरू कर देते हैं। यही वजह है की पति-पत्नी परिवार की समस्यायों पर प्राइवेट में ही बात करना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें धोखेबाज पति की पहचान

3. आर्थिक स्थिति पर

पति-पत्नी प्राइवेट में परिवार की आय और खर्चों पर जरुर बातें करते हैं। मिडिल क्लास फॅमिली के लिए बेकार के खर्चों को कण्ट्रोल करना बहुत ही जरुरी होता हैं। आपने भी कई लोगों से उनकी आर्थिक आय जानने की कोशिश की होगी। लेकिन कोई भी व्यक्ति अपने परिवार की आर्थिक आय के बारें में सही जानकारी नहीं देता हैं। आप आर्थिक रूप से संपन्न हो या गरीब दोनों ही स्थितियों में आय की जानकारी नहीं देनी चाहिए। अगर परिवार की आय पड़ोसियों से कई गुणा ज्यादा है तो उन्हें जलन और ईर्ष्या हो सकती हैं। जलन और इर्ष्या रिश्तों को बिगाड़ देती हैं। इसके अलावे लोग आपकी आमदनी जानकर पैसे उधार मांग सकते हैं। पैसे उधार न देने पर भी बने बनाए रिश्ते टूटकर बिखड़ जाते हैं। यही कारण है की पति-पत्नी प्राइवेट में ही आमदनी से जुड़ी बातें करते हैं।

वही पति-पत्नी अर्थात परिवार की आय कम है तो लोग पीठ पीछे आपकी गरीबी का मजाक उड़ाते हैं। आज के आधुनिक युग की कड़वी सच्चाई यही है की समाज में उनलोगों को ज्यादा इज्जत मिलती है जिनके पास पैसे होते हैं। जब आपके आसपास के लोग परिवार के खराब आर्थिक स्थिति के बारें में जानते है तो आपका फायदा उठाने की भी कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें बच्चा पैदा करने के लिए क्या करना पड़ता है पति-पत्नी को जानिए

4. भविष्य की प्लानिंग पर

पति-पत्नी की प्राइवेट बातें खुद के और बच्चों को लेकर भी होती हैं। शादी के पहले लोग सिर्फ अपने करियर पर फोकस करते हैं। लेकिन शादी के बाद खुद के अलावे परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियां भी कंधे पर आ जाती हैं। शादी के बाद पति-पत्नी बच्चों की प्लानिंग जैसे :- बच्चे कब चाहिए, कितने बच्चे होने चाहिए, बच्चों के नाम क्या होने चाहिए आदि की बातें भी प्राइवेट में करते हैं। इसके अलावे निकट भविष्य में जो व्यापार करने जा रहे है उसकी प्लानिंग भी पति-पत्नी प्राइवेट में ही करना पसंद करते हैं।

इसकी वजह यह है की आपकी प्लानिंग जब किसी तीसरे को पता चलती है तो वे डीमोटीवेट कर सकते हैं। वही कुछ लोग जलन और इर्ष्या की वजह से रास्ते में बाधा भी खड़ी कर सकते हैं। जलन और इर्ष्या का भाव बेहद खतरनाक हैं। जब ये भाव मन को प्रभावित करते है तो व्यक्ति को सही गलत कुछ भी दिखाई नहीं देता हैं। कुछ लोग तो आपकी प्लानिंग जानकर उसकी कॉपी भी कर सकते हैं। यही सब वजहें है जो पति-पत्नी को भविष्य की बातें प्राइवेट में करने पर मजबूर कर देती हैं।

यह भी पढ़ें पति को आकर्षित करने के लिए क्या करना चाहिए?

5. हेल्थ से जुड़ी टॉपिक्स पर

सामान्य बीमरियां होना आम बात हैं। दुनियां में ऐसा कोई भी नहीं जिसे कभी कोई बीमारी न हुई हो। हर किसी को कभी-न-कभी लाइफ में बीमारियों का सामना तो करना ही पड़ता हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी बीमारियां होती है जो काफी गंभीर मानी जाती हैं। पति-पत्नी को अगर किसी शारीरिक समस्या के चलते बच्चे करने में परेशानी हो रही है तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर के अलावे किसी तीसरे से इन मामलों में बात करने से बचना जरुरी हैं।

आपके आसपास के लोग हेल्प करने के बजाय आपका मजाक उड़ा सकते हैं। इसके अलावे इन कमजोरियों का इस्तेमाल कर कुछ दुश्मन आपके पीठ पीछे अपनी चाले चल सकते हैं। जो लोग आपसे जलन और इर्ष्या भाव रखते है वे आपकी इन प्राइवेट बातों को पुरे गाँव में फैला सकते हैं। यही कारण है की पति-पत्नी प्राइवेट में ही इस टॉपिक पर बात करते हैं।

यह भी पढ़ें पति को रात में कैसे खुश रखें – 5 चीजें करें – पति आपके इशारों पर नाचेगा

निष्कर्ष

आज की इस खास पोस्ट में मैंने बताया है की पति-पत्नी की प्राइवेट बातें क्या हैं और किन विषयों पर होती हैं ? । अपने निजी लाइफ को दूसरों के साथ शेयर करने से समस्याएं उत्पन्न होना स्वाभाविक हैं। जो लोग आपसे सच्चा प्रेम करते है सिर्फ उनके साथ ही निजी जानकारी शेयर करना सेफ माना जाता हैं। पति-पत्नी प्राइवेट बातें हेल्थ, भविष्य की प्लानिंग, आर्थिक स्थिति, रोमांस और परिवार की समस्यायों पर करते हैं। इसके अलावे भी लाइफ में बहुत से टॉपिक्स हो सकते है तो जिनपर पति-पत्नी प्राइवेट में ही बात करना सही समझते हैं।

उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” पति-पत्नी की प्राइवेट बातें क्या हैं और किन विषयों पर होती हैं ? ” पसंद आयी होगी। इस खास जानकारी को अपने फ्रेंड्स के साथ सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़ें जो पत्नी अपने पति को बहुत सताती है – मिनटों में कण्ट्रोल करने के उपाय

1 thought on “पति-पत्नी की प्राइवेट बातें क्या हैं और किन विषयों पर होती हैं ?”

Leave a Comment