झूठ कैसे पकड़ें – 6 तरीके से मिनटों में पकड़े झूठ

Spread the love

झूठ कैसे पकड़ें – दोस्तों कहते हैं की एक झूठ की वजह से कई रिश्ते तक टूट जाते हैं। झूठ की वजह से रिश्तों में दरार आना आम बात हैं। हमारी लाइफ में कई ऐसे मौके आते हैं जब हमें झूठ का सहारा लेना पड़ता हैं। कभी-कभी झूठ बोलना चलता हैं। अगर किसी को आपके छोटे से झूठ से फायदा होता हैं तो झूठ बोलना गलत नहीं हैं। लेकिन इसके विपरीत कुछ लोग हर बात में ही झूठ का सहारा लेते हैं। पुलिस अपराधियों से पूछ ताछ के दौरान कुछ ऐसे तरीके अपनाते हैं जिससे उनका झूठ सामने आ जाता हैं।

झूठ कैसे पकड़ें - 6 तरीके से मिनटों में पकड़े झूठ
झूठ कैसे पकड़ें – 6 तरीके से मिनटों में पकड़े झूठ

दोस्तों कुछ लोग झूठ बोलने में इतने माहिर हो जाते हैं की उनका झूठ पकड़ना बेहद मुश्किल हो जाता हैं। झूठ के बुनियाद पर टिके रिश्ते ज्यादा दिन नहीं चलते हैं। इसलिए व्यक्ति को झूठ बोलने से बचना चाहिए। सत्य कडवा हो सकता हैं लेकिन यह भविष्य में आने वाली परेशानी से आपको बचाता हैं। अक्सर लोग सामने वाले के झूठ को पकड़ने में नाकाम रहते हैं। लेकिन आज की इस खास पोस्ट में मैं आपको झूठ कैसे पकड़ें इसकी पूरी जानकारी देने जा रही हूँ। मैं जो 6 उपाय बताने जा रही हूँ उसकी मदद से झूठ को आसानी से पकड़ा जा सकता हैं।

किसी व्यक्ति का झूठ पकड़ने के 6 जबरदस्त उपाय – झूठ कैसे पकड़ें

झूठ कैसे पकड़ें इसके बारें में अब अधिक सोचने की आवश्यकता नहीं हैं। चाहे व्यक्ति झूठ बोलने में कितना ही माहिर क्यों न हो इन 6 उपायों की मदद से व्यक्ति के झूठ को आप आसानी से पकड़ पाएंगे। तो आइयें जानते हैं उन 6 उपायों के बारें में :

1. आँख से झूठ कैसे पकड़ें

दोस्तों कहते हैं न की आँखें बोलती हैं और यह बिल्कुल सच हैं। जी हाँ, आप आँखों की मदद से झूठ को पकड़ सकते हैं। जब कोई व्यक्ति झूठ बोलता हैं तो वह आँखें मिलाकर बात नहीं कर पाता हैं। व्यक्ति या तो नजर नीचे कर लेता हैं या बार-बार पलके झपकाता हैं।

2. बॉडी लैंग्वेज से झूठ कैसे पकड़ें

जब कोई व्यक्ति किसी कारण वश झूठ बोलता हैं तो उसकी बॉडी लैंग्वेज में काफी बदलाव देखा जाता हैं। झूठ बोलने वाला व्यक्ति आम व्यक्ति की तुलना में थोड़ा असहज होता हैं। अगर आप उनके हाथ-पैर को गौर से देखेंगे तो आप सामने वाले की झूठ को महूसस कर पाएंगे। दरसल झूठ बोलने की स्थिति में व्यक्ति अपने हाथों को मसलने लगता हैं और उसके पैर सामान्य से अधिक स्थिर या सामान्य से अधिक हिलता हैं। कुल मिलाकर कहें तो गंभीर टॉपिक पर बात करते वक़्त भी ज्यादा चुप रहना हैं थोड़ा डरना।

यह भी पढ़ें जन्मदिन के केक की रेसिपी खोजो – गजब की रेसिपी

3. वक्त न निकालना

पति पत्नी के रिश्तों में यह स्थिति ज्यादा देखी जाती हैं। अगर कई बार किसी सच को छुपाने के लिए पति झूठ का सहारा लेता हैं। ऐसे में जब पत्नी उस कार्य को करने के लिए बोलती हैं तो पति का यह बहाना बेहद आम हैं की मुझे समय नहीं मिल रहा हैं। हो सकता हैं की यह सच भी हो और यह भी हो सकता हैं की पति झूठ बोल रहा हो।

यह भी पढ़े बच्चे मोबाइल मांगे तो क्या करना चाहिए?

4. गुस्सा हो जाना या डिफेंसिव हो जाना

विज्ञान ने भी यह माना हैं की जब पार्टनर किसी सवाल को लेकर बेकार में ही ज्यादा गुस्सा करने लगे। और उलटे आप पर आरोप लगाने लगे तो समझ लीजिये की वह झूठ बोल रहा हैं या किसी बात को छुपाने की कोशिश कर रहा हैं।

Also, Read 2 दिन के लिए घूमने की जगह खोजो – दिल खुश कर देगा

5. मोबाइल देने से बचना

झूठ कैसे पकड़ें इसको लेकर ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं. दोस्तों अपना मोबाइल आप किसे दे सकते हैं। आप कहेंगे किसी को नहीं क्योकिं उसमें प्राइवेट मेसेज हो सकते हैं या फिर कोई महत्वपूर्ण जानकारी। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल को आज के समय में किसी को यूज़ करने को नहीं देता हैं। लेकिन पति पत्नी का रिश्ता बेहद पवित्र रिश्ता माना जाता हैं। इसलिए ऐसे रिश्ते में मोबाइल शेयर करना ही पड़ता हैं। अगर आपका पार्टनर आपसे मोबाइल शेयर करने से बचता हैं तो हो सकता हैं की वो किसी सच को छुपाना चाहता हैं। सच को छुपाना भी आधे झूठ के समान ही हैं।

Also, Read ऊटी में घूमने के स्थल – ऊटी में यहाँ नहीं गए तो ऊटी जाना हैं बेकार

6. कम बोलना

अक्सर देखा जाता हैं की झूठ बोलने वाले व्यक्ति थोड़ा घबराया हुआ प्रतीत होता हैं। इसके अलावे यूज़ बोलते वक़्त पसीना आ सकता हैं और इशारों ही इशारों में बात करता हैं। ऐसा इसलिए क्योकिं यूज़ लगता हैं की कुछ बोलने से उसका झूठ कही पकड़ा न जाएँ। तो इन 6 उपायों से आप सामने वाले का झूठ पकड़ सकते हैं. झूठ कैसे पकड़ें की इस जानकारी में इतना ही.

यह तो एक सामान्य जानकारी हैं जिससे आप सामने वाले के हाव भाव द्वारा झूठ को पकड़ सकते हैं। हालाँकि यह जरुरी नहीं की झूठ बोलने का मकसद गलत ही हो। इसलिए एक झूठ की वजह से अपने रिश्तों को टूटने न दें। रिश्ते बेहद अनमोल होते हैं। इन्हें टूटने में ज्यादा वक्त नहीं लगता हैं लेकिन बनने में सालों लग जाते हैं। झूठ बोलने वाला हर इन्सान गलत नहीं होता हैं।

निष्कर्ष

मुझे यकीन हैं की आपको google पर यह दुबारा सर्च नहीं करना पड़ेगा की झूठ कैसे पकड़ें। झूठ बोलने पर व्यक्ति असहज और डरा सा रहता हैं। उसकी आँखें, उसकी चाल, उसके बोलने के तरीके से झूठ को आसानी से पकड़ा जा सकता हैं। हालाँकि झूठ कभी-कभी अच्छे कार्यों या किसी रिश्ते को बचाने के लिए भी बोला जा सकता हैं। अगर आप किसी अच्छे कार्य के लिए बोल रहे हैं तो झूठ बोलना पाप नहीं हैं।

दोस्तों मुझे उम्मीद हैं की आपको आज की टॉपिक झूठ कैसे पकड़ें का सही जवाब मिल गया होगा। अगर यह पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरुर करना। झूठ पकड़ने के अन्य उपाय

Also, Read छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आना – इसका उपाय जाने

Leave a Comment