कालसर्प दोष दूर करने का 1 रामबाण उपाय :- कालसर्प दोष का नाम सुनते है लोग डर जाते हैं। यह दोष व्यक्ति की पूरी दुनियां ही पलट कर रख देती हैं। जिस किसी व्यक्ति को यह दोष प्रभावित करता है उसका जीवन अनेक प्रकार के कष्टों से भर जाता हैं। किसी व्यक्ति पर कालसर्प दोष है अथवा नहीं, यह कुंडली अध्ययन से पता चलता हैं। दरसल कालसर्प दोष की स्थिति तब बनती है जब कुंडली के दो बुरे ग्रहों राहू केतु के बीच अन्य सभी ग्रह आ जाते हैं। कुछ अन्य स्थितियों जैसे चन्द्र का बाहर होना या फिर किसी एक ग्रह का बीच में न होना भी कालसर्प दोष बना सकता हैं।

पंडित जी कुंडली में उपस्थिति सभी ग्रहों का गहन अध्ययन कर कालसर्प दोष है अथवा नहीं इसकी पुष्टि कर सकते हैं। जन्म के समय सभी लोगों की कुंडली बनायी जाती हैं। आइए आपको कालसर्प दोष दूर करने का 1 जबरदस्त रामबाण उपाय बताती हूं।
जिस प्रकार सर्प के अग्र भाग में सर, बीच में पूरा शरीर और पीछे पूछ होती है ठीक इसी तरह की स्थिति जब कुंडली में बनती हैं तो सभी ग्रह सर्प की भांति नजर आते हैं। दरसल राहु सर, केतु पूंछ और बाकी ग्रह बीच में पुरे शरीर की भांति छाया की तरह दिखती हैं। कुंडली में इस स्थिति को कालसर्प दोष कहते है। इस खतरनाक दोष को दूर करने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गये हैं। मैंने इस पोस्ट में कालसर्प दोष दूर करने का 1 ऐसा रामबाण उपाय बताया है जिसकी हेल्प से लाइफ बेहतर हो सकती हैं।
लक्षण और कालसर्प दोष दूर करने का 1 रामबाण उपाय
मित्रों, कालसर्प दोष से प्रभावित व्यक्ति का जीवन नकारात्मक बदलावों से जूझता रहता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समय पर इस दोष का निवारण आवश्यक हैं। दरसल इस दोष से पीड़ित व्यक्ति के लाइफ में अशांति और दुःख के अलावे और कुछ नहीं होता हैं। इस दोष से पीड़ित व्यक्ति की लाइफ में हर कार्य में रुकावट और समस्याएं उत्पन्न होना आम बात हैं। इस दोष की पहचान लक्षणों द्वारा भी की जा सकती हैं। हालांकि लक्षणों द्वारा सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता हैं। कालसर्प दोष की पुष्टि के लिए कुंडली पंडित जी जरुर दिखाएं। आइए जानते है की आपको कैसे पता चलेगा कि आपके पास काला सर्प दोष है?
- अच्छी खासी कमाई के बावजूद धन का न टिकना
- प्रभावित व्यक्ति और संतान का बार-बार बीमार पड़ना
- लाख कोशिशों के बाद नौकरी न मिलना
- खराब स्वास्थ्य और गरीबी की वजह से कर्ज में डूबे रहना
- बिना किसी वजह हर रोज चिंता में डूबे रहना
- हर कार्य में असफलता हाथ लगना
- स्वप्न में रोज डरावनी चीजे जैसे:- मृत जीव, लड़ाई-झगड़े, सर्प का काटना आदि दिखाई देना
कालसर्प दोष दूर करने का 1 रामबाण उपाय

इस दोष को दूर करने के लिए कई ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं। दोष निवारण हेतु भगवान शिव और श्री हनुमान जी की पूजा करने की सलाह दी जाती हैं। प्रतिदिन सुबह स्नान के पश्चात जलाभिषेक और हनुमान चालीसा का पाठ कालसर्प दोष के प्रभाव को कम करता हैं। शिव जी पर जल और दूध से अभिषेक करना इस प्रभाव को कम करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता हैं। काले तिल का दान और नाग देव का पूजन करना भी लाभप्रद माना जाता हैं। लेकिन आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको कालसर्प दोष दूर करने का 1 ऐसा रामबाण उपाय बताया है जो सबसे ज्यादा प्रभावी हैं। तो आइए उस उपाय के बारे में जानते हैं।
दोष को दूर करने के लिए पूजा ही एक मात्र उपाय हैं। उज्जैन में इस खतरनाक दोष को दूर करने के लिए कालसर्प दोष निवारण पूजा जरुर करवाना चाहिए। इस दोष को पूर्ण रूप से शांत करने के लिए पूजा ही एक मात्र उपाय हैं। राहु और केतु को शांत करने के लिए नागराज और भगवान शिव जी पूजा की जाती हैं। कालसर्प दोष दूर करने का 1 रामबाण उपाय महादेव और नागों के राजा की पूजा नियमानुसार अर्थात विधिपूर्वक पंडित जी द्वारा संपन्न करायी जाए। शिव जी को प्रसन्न कर इस खतरनाक दोष को दूर करना आसान हो जाता हैं। वैसे तो दोष निवारण पूजा किसी महाकाल के मंदिर में करायी जा सकती है लेकिन सबसे बेस्ट प्लेस उज्जैन ही मानी जाती हैं। उज्जैन में किसी ज्ञानी और अनुभवी पंडित जी से ही पूजा करवानी चाहिए।
यह भी पढ़ें कालसर्प दोष के फायदे कर देंगे आपको हैरान
कालसर्प दोष की पूजा कितने दिन की होती है?
ज्यादात्तर लोग कालसर्प दोष को दूर करने के लिए छोटे-मोटे उपाय जैसे :- दान और मंत्र जप करते हैं। इन उपायों से प्रभाव कुछ समय के लिए ही कम होता हैं। अगर आप जीवन भर के लिए इससे छुटकारा पाना चाहते है तो कालसर्प दोष निवारण पूजा करवानी चाहिए। अगर आप उज्जैन में निवारण पूजा करवाना चाहते है तो एक दिन में यह पूजा सम्पन्न हो जाएगी। दरसल इस पूजा में आपको सिर्फ 3 घंटे देने होते हैं। पूजा के दौरान मन और शरीर का पवित्र रहना आवश्यक हैं। जिस दिन पूजा है उस दिन गलती से भी काले वस्त्र नहीं धारण करना चाहिए। इसके अलावे नशीले खाद्य पदार्थों और नॉन वेज से दुरी बनाना जरुरी हैं। इन चीजों का सेवन न तो पूजा से पहले और न ही बाद में करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें मांगलिक दोष की काट क्या है ? 2025
काल सर्प दोष कितनी उम्र तक रहता है?
काल सर्प दोष का प्रभाव ज्यादात्तर मामलों में 54 वर्ष तक रहता हैं। हालांकि इसका प्रभाव अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग समय तक के लिए हो सकता हैं। कुंडली अध्ययन से ही यह पता चल सकता है की व्यक्ति पर इसका प्रभाव कितने वर्षों तक रहेगा। दरसल ज्योतिष इसका पता कुंडली में राहू की स्थिति देखकर लगाते हैं। जैसे कुंडली में राहू का प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम और छटवे भाव में होने पर क्रमश: 27, 33, 36, 42, 48 और 54 वर्ष तक कालसर्प दोष बना रहता हैं।
उज्जैन में कालसर्प दोष ( kaal sarp dosh puja ujjain ) की पूजा कब होती है
आपको बता दे की उज्जैन में कालसर्प दोष ( kaal sarp dosh puja ujjain ) निवारण पूजा शिव जी और नाग देव से जुड़े खास दिनों के अलावे सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण में किया जाता हैं। अगर आप उज्जैन में इस दोष निवारक पूजा को संपन्न कराना चाहते है तो सबसे शुभ समय सावन का महिना रहेगा। महादेव को प्रसन्न करने के लिए सावन का महिना सबसे शुभ माना जाता हैं। पूजा से नकारात्मक प्रभाव धीरे-धीरे पूरी तरह दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें कैसे पता करें कि घर में वास्तु दोष है?- ज्योतिषी के अनुसार
काल सर्प दोष पूजा उज्जैन price
उज्जैन जाने से पहले अक्सर लोग य प्रश्न करते है की उज्जैन में कालसर्प दोष की पूजा में कितना खर्चा आता है? । आपको बता दे की उज्जैन में काल सर्प दोष निवारण पूजा में आपकी एक महीने की सैलरी तक जा सकती हैं। दरसल इस पूजा में हर पंडित जी के चार्जेज अलग-अलग हो सकते हैं। इसके अलावे दोष को देखकर ही पंडित जी खर्च की उचित और सही राशि बता सकते हैं। सामान्यत: इस अनुष्ठान में 5000 का खर्चा आता हैं। अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों 9430956728, 9334552913 पर कॉल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें गाली देने से कौन सा ग्रह खराब होता है – गाली देने वाले जरुर पढ़ें यह लेख
काल सर्प दोष निवारण मंत्र ( kaal sarp dosh mantra )
इस दोष को जड़ से नष्ट करने के लिए महादेव, नागराज और राहू केतु को प्रसन्न करने के लिए पूजा की जाती हैं। काल सर्प दोष निवारण के दौरान निम्नलिखित मंत्रों का उच्चारण जरुर करने चाहिए:-
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्
- ॐ नमः शिवाय
- ॐ नागदेवताय नम:
- ॐ क्रौं नमो अस्तु सर्पेभ्यो कालसर्प शांति कुरु कुरु स्वाहा
- ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नमः, ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नमः
यह भी पढ़ें शरीर से नकारात्मक ऊर्जा कैसे दूर करें – लक्षण, मंत्र और अन्य उपाय
क्या काल सर्प दोष पिछले जन्म से संबंधित है?
जी हां, काल सर्प दोष पिछले जन्म से संबंधित है। शास्त्र कहते है की यह दोष पूर्व जन्म में प्रभावित व्यक्ति के द्वारा हुए अपराधों का दंड हैं। अर्थात जिन लोगों ने अपने पिछले में जन्म में कुकृत्य या गंदे कर्म किए है उनकी कुंडली में यह योग बनता हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति का वर्तमान जन्म दुःख और कष्ट से भर जाता हैं।
क्या कालसर्प दोष की पूजा घर पर की जा सकती है?
बिल्कुल, ज्यादात्तर लोग इस दोष निवारण पूजा को घर पर ही करवाते हैं। क्योकि उज्जैन में जाकर पूजा करवाना हर किसी के बस की बात नहीं हैं। उज्जैन में सिर्फ पूजा का खर्च 5000 से अधिक आ जाता हैं। ऐसे में अगर आप आने जाने, खाने और रहने का खर्च जोड़ेंगे तो 10 से 15 हजार तक हो जायेगा। घर पर आप सावन या नागपंचमी के दिन किसी अनुभवी पंडित जी को बुलाकर काल सर्प निवारण पूजा करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें पीली सरसों से शत्रु नाश के लिए करें 7 चमत्कारी उपाय
निष्कर्ष
आज की यह खास पोस्ट ” कालसर्प दोष दूर करने का 1 रामबाण उपाय ” उन लोगों के लिए जो कालसर्प दोष के प्रभाव में हैं। इस दोष का नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति की लाइफ को लम्बे समय तक दुखों के सरोवर में डुबोए रखता हैं। माना जाता है की यह पूर्व जन्मों के बुरे कर्मों के फलस्वरूप जन्मकुंडली में आता हैं। इस दोष से व्यक्ति कई सालों तक प्रभावित रहता हैं। हालांकि सही समय पर दोष निवारण पूजा करवाकर समय पूर्व भी कुंडली के इस योग से छुटकारा मिल सकता हैं। इस पोस्ट को अपने उन मित्रों के साथ जरुर शेयर करे जिनकी लाइफ इस दोष से ग्रसित हैं।
उम्मीद है की आपको आज की यह आर्टिकल ” कालसर्प दोष दूर करने का 1 रामबाण उपाय ” पसंद आयी होगी। इस आर्टिकल को इस दोष से प्रभावित व्यक्तियों के साथ जरुर से जरुर शेयर करें।
यह भी पढ़ें मात्र 1 गिलास पानी से पता चल जाएगा, कि आपके घर में भूत है या नहीं