खुद से प्यार कैसे करें :- खुद को बेहतर और कामयाब बनाने के लिए अपने आप से प्यार करना बेहद जरुरी हैं। जो लोग खुद से प्यार नहीं कर सकते वे किसी और से प्रेम करने के लायक भी नहीं होते हैं। सेल्फ लव लाइफ की सबसे कठिन समय में भी आपको अच्छा महसूस कराने और पाजिटिविटी के साथ आगे बढ़ने में मदद करती हैं। जब आप खुद से प्यार करना सीख जाते है तब आपको इसकी असली ताकत का पता चलती हैं। जीवन का हर पल सदैव खुशियों से ही भरा रहे यह आवश्यक नहीं हैं। जीवन में सुख दुःख तो आते ही रहते हैं।

कई बार हम प्यार, दोस्ती, परिवार और कलीग्स के नफरत का सामना भी करते हैं। ऐसा भी होता है जब हमें हर तरफ से असफलता और निराशा ही हाथ लगती हैं। इन स्थितियों में व्यक्ति हीन भावना से ग्रसित होकर मानसिक तनाव महसूस करने लगता हैं। जब आप खुद से प्यार करना सीख लेते है तब यह मायने नहीं रखता है की आपसे कौन प्यार और कौन नफरत करता हैं। आप हर परिस्थिति में जल्द से जल्द खुद को रिकवर कर पाते हैं। इसलिए यह जानना आपके लिए जरुरी है की खुद से प्यार कैसे करें :-
खुद से प्यार करने का मतलब है यह बिल्कुल नहीं है की आप स्वार्थी बन जाएं। अपने आप को प्यार करने का अर्थ है की आपके हाथों में ही सारी खुशियां हैं। खुद से प्रेम करने वाले नफरत, धोखे, असफलता और दुखों के बावजूद खुद को आसानी से संभाल लेते हैं। खुद को प्यार करने वाले परफेक्शन के पीछे नहीं भागते हैं। वे जैसे है ( खूबियों और खामियों के साथ ) वैसे ही खुद को एक्सेप्ट करते हैं। इस सवाल ” खुद से प्यार कैसे करें ” का जवाब जानने के बाद आपकी लाइफ पहले से कई बेहतर हो जाएगी।
खुद से प्यार कैसे करें
सेल्फ लव की कमी हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। जब आप खुद से प्रेम नहीं करते तब असफलता, नफरत और धोखे की स्थिति में आत्मविश्वास तो खो ही देते है साथ ही मन नकारात्मक विचारों भर जाता हैं। इसके अलावे व्यक्ति हीन भावना का शिकार हो सकता हैं। खुद से प्यार करने वाले व्यक्ति सामान्य लोगों की तुलना में आत्मविश्वास से ज्यादा लबरेज होते हैं। उनके मन में छोटी-छोटी चीजों को लेकर चिंता और डर नहीं होती हैं। दूसरों से अपनी तुलना नहीं करते और न ही खुद की निंदा करते हैं। वे जीवन की हर कठिन परिस्थिति में स्वयं को मजबूत बनाएं रखते हैं।

सेल्फ लव मानसिक तनाव और ओवरथिंकिंग की वजह से होने वाली चिंता से लड़ने में मदद करता हैं। खुद से प्यार करने वाला व्यक्ति अपनी हार से डरता नहीं बल्कि सीखता हैं। खुद से प्यार करने का मतलब है खुद को बेहतर बनाना हैं। यानि अपने अंदर की बुराइयों को नष्ट करना और अच्छाइयों को अपनाना हैं। खुद से प्यार कैसे करें , यह सवाल बेशक मुश्किल लगता हैं। लेकिन इस सवाल का जवाब इतना भी मुश्किल नहीं हैं। नीचे विस्तार से बताया गया है की खुद से प्यार कैसे करें ताकि आप कभी अकेला फील न करें।
तन और मन से स्वस्थ रहें
खुद से प्यार करने का पहला कदम मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना हैं। खराब स्वास्थ्य निश्चित तौर पर मानसिक तनाव को बढाता हैं। मानसिक तनाव नकारात्मकता को बढाता हैं। नकारत्मक सोच की वजह से दैनिक काम-काज भी बुरी तरह प्रभावित होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए अपने लाइफस्टाइल में थोड़े बदलाव करने की जरूरत हो सकती हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए डेली लाइफ में संतुलित आहार, योग, व्यायाम, 8 घंटे की नींद आदि जरुर शामिल करें। मानसिक स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ रहना फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
कई बार हम सिर्फ खुद की कमियों के बारें में ही सोचते रहते हैं। हर व्यक्ति में कुछ न कुछ कमीयां तो जरुर ही होती हैं। कमियों को दूर करना अच्छी बात है लेकिन बार-बार उसी विषय में सोचते रहने से मानसिक टेंशन बढ़ सकती हैं। इसलिए अपनी छोटी-मोटी कमियों को नजरंदाज कर लाइफ में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढे।
यह भी पढ़ें फोन पर प्यार भरी बातें कैसे करें?
बुरी आदतों से दुरी बनाएं
कुछ बुरी आदतें व्यक्ति के लिए ज्यादा नुकसानदायक नहीं होता हैं जैसे :- सुबह देर से उठना, रात को देर से सोना आदि। हालांकि ऐसा करना भी स्वास्थ्य, करियर और शिक्षा पर बुरा प्रभाव डाल सकता हैं। खुद से प्यार करने का अर्थ है खुद को हर परिस्थिति में खुश रखने की कोशिश करना हैं। खुद को खुश रखने के लिए बुरी आदतें से तौबा करना बेहद जरुरी हैं। बुरी आदतें आपको खुद से नफरत करने के लिए भी मजबूर कर सकती हैं। मान लीजिए की आपको जुएं और शराब की लत हैं। इस लत की वजह से पैसा और शरीर दोनों ही बर्बाद होता हैं। जब आप इस लत को छोड़ने का प्रयत्न करते है तब इसे छोड़ना शुरुवात में मुश्किल सा लगता हैं।
लत न छूटने की वजह से प्रतिदिन मानसिक तनाव बढ़ने लगता हैं। ऐसी स्थिति में भला कोई कैसे खुश रह सकता हैं। अत: अगर आप खुद से प्यार करते है तो बुरी आदतों और लत को छोड़कर जीवन में आगे बढे। बुरी आदतों को छोड़ना खुद से मोहब्बत करने का ही तरीका हैं। खुद से प्यार करने वाला इंसान हमेशा बुरी और नकारात्मक चीजों से खुद को दूर रखता हैं।
यह भी पढ़ें जिसे हम प्यार करते हैं वह इग्नोर करे तो हम क्या करें
खुद को दूसरों के लिए बदलने की कोशिश न करें
खुद को दूसरों के लिए बदलने की कोशिश में अक्सर लोग अपनी खुशियों से समझौता कर लेते हैं। इससे न सिर्फ समय की बर्बादी होती है बल्कि मानसिक तनाव का भी अनुभव हो सकता हैं। इसके अलावे बार-बार दूसरों के लिए खुद को बदलने की कोशिश में आप अपना आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भी खो बैठते हैं। खुद से प्यार करने वाला इंसान कभी भी बेकार के टेंशन लेकर मानसिक तनाव में फंसना नहीं चाहेगा।
अत: आप जैसे भी हो वैसे ही रहे। मान लीजिए की आपका फैशन स्टाइल और आपसे जुडी कोई चीज अन्य लोगों को पसंद नहीं हैं। लेकिन आपको पसंद हैं। ऐसी स्थिति में खुद को बदलने के बजाय खुद को उसी रूप में एक्सेप्ट करें। इससे आपको अंदर से ख़ुशी महसूस होगी।
यह भी पढ़ें प्यार में गुस्सा क्यों आता है / प्यार में बेचैनी क्यों होती है
खुद को दूसरों से कमतर न समझें
खुद को दूसरों से कमतर समझना और देखकर जलना व्यक्ति को हीन भावना से ग्रसित कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में आपका मन नकारात्मकता से भर सकता हैं। व्यक्ति को ऐसा लगने लगता है जैसे उसने सब खो दिया हैं। ऐसी स्थिति में आपका आत्मविश्वास भी कमजोर होने लगता हैं। इर्ष्या और जलन जैसे बुरे भाव आपकी लाइफ को प्रभावित करने लगती हैं। जिससे आपका समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही लक्ष्य पथ से भी भटक जाते हैं।
दूसरों से खुद को कमतर समझना आपके मष्तिष्क की कार्य क्षमता को भी प्रभावित कर सकता हैं। हर समय दूसरों के बारें में सोचते रहने से आप अपने दैनिक कार्यों पर भी अच्छी तरह फोकस नहीं कर पाते हैं। मान लीजिए की आपके दोस्त किसी अच्छी पोस्ट पर नौकरी करता हैं। ऐसे में उससे खुद को कम समझने के बजाय कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करें। हर किसी की रूचि अलग-अलग फील्ड में हो सकती हैं। इसलिए अपनी रूचि के आधार पर ही फील्ड का चयन करे और आगे बढ़ें।
यह भी पढ़ें ब्रेकअप के बाद खोया हुआ प्यार कैसे पाए – दुनियां का सबसे प्रभावकारी उपाय
खुद से प्यार लाइफ गोल सेट कर करें
खुद से प्यार करने वाला व्यक्ति हर तरह से खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता है ताकि वह अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें। खुद से प्यार कैसे करें यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब स्वयं आपसे पास ही हैं। अगर आप स्वयं से यह सवाल ” खुद से प्यार कैसे करें ” करेंगे तो नि:संदेह आपको सही जवाब मिल जाएगा। लक्ष्य बीना व्यक्ति अक्सर रास्ता भटक जाता हैं। लाइफ में व्यक्ति को सबसे अधिक ख़ुशी तब मिलती है जब वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता हैं।
परिवार की जिम्मेदारियों को समझना, आर्थिक जरूरतों को पूरा करना और सफलता प्राप्त करने के लिए जिद्दी होना आदि ही आपको एक बेहतर इंसान बनता हैं। ऐसे इंसान से हर कोई प्रेम करता हैं। जिनसे सभी प्रेम करते है वे हमेशा ही जीवन में खुश रहते हैं।खुद से प्यार करने वाला व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए हर वह जरुरी कार्य करता है जो आवश्यक हैं।
यह भी पढ़ें एकतरफा प्यार में क्या करना चाहिए
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट ” खुद से प्यार कैसे करें – अपने आप को प्यार करने के 7 बेस्ट तरीके ” में मैंने आपको बताया है की खुद से प्यार करने का बेस्ट तरीका क्या हैं। खुद से प्यार करने वाले जल्दी हार नहीं मानते हैं। चाहे पूरा जमाना ही आपके विरुद्ध क्यों न हो जाए स्वयं से मोहब्बत करने वाले कभी भी अकेला फील नहीं करते हैं। स्वयं से प्यार करने का सबसे बेस्ट तरीका है खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना, खुद को किसी से कमतर न समझना, अपनी बुरी आदतों को छोड़ना आदि।
उम्मीद है की आपको यह पोस्ट ” खुद से प्यार कैसे करें ” जरुर पसंद आयी होगी। इस खास जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।
यह भी पढ़ें प्यार कैसे करते हैं – प्यार क्या होता है जानकर हैरान हो जायेंगे