किसी लड़की को कैसे प्रभावित करें – इम्प्रेस करने के आसान तरीके :- जब कोई लड़का अपनी पसंद की लड़की को प्रभावित करने में नाकामयाब हो जाता है तो वह चिंतित और उदास हो जाता हैं। अगर आप तमाम कोशिशों के बावजूद लड़की को इम्प्रेस करने में असफल रहे है तो आपके लिए यह जानना जरुरी है जरुरी की लड़कियां कैसे लड़कों से प्यार करती हैं? । किसी लड़की को प्रभावित करने के लिए उसके विषय में जानना बेहद जरुरी हैं। इसलिए सबसे पहले उस लड़की के पसंद-नापसंद, व्यवहार और परिवार के बारें में पता करें। अर्थात लड़कियां लड़कों से सबसे ज्यादा क्या चाहती हैं? इसकी जानकारी जरुरी हैं। आइए विस्तार से जानते है की किसी लड़की को कैसे प्रभावित करें ?

अगर आप किसी लड़की को दिलों जान से ज्यादा चाहते है तो कोशिश तो करनी ही चाहिए। किसी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए सिर्फ अच्छे लुक्स ही पर्याप्त नहीं हैं। यह सच है की लड़की/ लड़की की प्रथम दृष्टि व्यक्ति के फेस पर ही जाता हैं। लेकिन यह भी सच है की कई बार अच्छे लुक्स के बावजूद लड़के लड़कियों का दिल नहीं जीत पाते हैं। किसी लड़की दिल जीतने के लिए बाहरी सौन्दर्य के साथ-साथ आंतरिक सौन्दर्य अर्थात गुण का होना भी जरुरी हैं। तो आइए जानते है की लडकी का दिल कैसे जीतें?
किसी लड़की को कैसे प्रभावित करें
जब कोई लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो वह घबराहट में कई गलतियां कर बैठता हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद जो प्यार करने के लिए जबरदस्ती करें। किसी भी लड़की को लड़कों का घर तक पीछा करना या पहली बार में ही पब्लिक के सामने प्रपोज करना पसंद नहीं आता हैं। इसलिए प्यार में जल्दीबाजी कभी भी नहीं करनी चाहिए। प्यार कोई खेल नहीं है। पसंदीदा लड़की को प्रभावित करने के लिए लड़कियां लड़कों से क्या चाहती हैं? इसकी जानकारी भी बहुत जरुरी हैं। किसी लड़की को कैसे प्रभावित करें इसकी जानकरी विस्तृत रूप से नीचे दी गयी हैं।
किसी लड़की को प्रभावित करने के निम्नलिखित तरीके सबसे ज्यादा कारगर साबित होते हैं:-
- लड़की की पसंदीदा कलर के कपड़े पहनें
- लड़की के सामने जरुरतमन्द लोगों की हेल्प करें
- खूब पढाई कर लक्ष्य को प्राप्त करें क्योकि लड़कियों को पढने वाले लड़के ही पसंद आते हैं
- दुःख में होने पर लड़की की हर संभव सहायता करें
- लड़कियों को वैसे लड़के पसंद आते है जो उनकी बातें गौर से सुनते हैं
- कॉन्फिडेंस से भरपूर लड़के भी लड़कियों को प्रभावित करते हैं
- लड़की की हमेशा रिस्पेक्ट करें
- पसंदीदा लड़की की गुणों की तारीफ़ करें
- लड़की का मूड खराब है तो हंसने वाले जोक्स पढ़ें
- आकर्षक और साफ़-सुथरे ड्रेस पहनें
- दाढ़ी-मुछ को सेव या स्टाइल करें
- बेफिजूल की बातें कम और काम की बातें ज्यादा करें
- हमेशा शर्ट की बटन को उपर तक लगा कर रखें
- थैंक यू , वेलकम और पहले आप जैसे शब्दों का उपयोग जरुर करें। क्योकि यह रिस्पेक्ट और विनम्रता को प्रदर्शित करता हैं।
- खास मौकों पर लड़की को पसंदीदा चीजें गिफ्ट करें
- सुबह-शाम गुड मोर्निंग और गुड इवनिंग जरुर मेसेज करें।
- अगर लड़की को आपकी जरूरत है तो सभी काम छोड़ उसकी मदद करें
- लड़कियों को कुकिंग करने वाले लड़के बहुत पसंद होते है इसलिए कभी अपने हाथों का खाना जरुर खिलाएं।
- लड़की के साथ समय व्यतीत करें और उसके सपने पुरे करने में मदद करें।
किसी लड़की को अपनी तरफ आकर्षित कैसे करें?
किसी लड़की को अपनी तरफ आकर्षित करने के ढेरों तरीके हैं। सबसे पहले आपको अपने परिधान को ठीक करना चाहिए। यह तो आपने सुना ही होगा की फर्स्ट इम्प्रेशन इज लास्ट इम्प्रेशन। इसलिए खुद पर ध्यान देना बहुत जरुरी हैं। इसलिए कुछ नए या साफ़-सुथरे वस्त्र धारण कर ही लड़की के पास जाएं। साथ ही बालों को कलर बिल्कुल न करें। लड़की की सामने जब भी जाए एक जेंटलमैन की तरह जाए। इस तरह आप आसानी से पहली मुलाकात में लड़की का ध्यान अपनी तरफ खिंच सकते हैं। यह भी ध्यान में रखें की लड़की सिर्फ आपके फेस और कपड़ो से आकर्षित नहीं हो सकती हैं। एक लड़की उन लड़कों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो सकती है जिनका व्यवहार और आचरण अच्छा हो। अर्थात आपको बाहरी सौन्दर्य से ज्यादा आंतरिक सौन्दर्य पर कार्य करने की जरूरत हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें लड़के लड़की का प्यार
लड़कियां लड़कों से क्या चाहती हैं?
लड़कियां लड़कों से चाहती की उसका पार्टनर सिर्फ और सिर्फ उसके लिए ईमानदार रहें। अगर कोई लड़की किसी लड़के से प्रेम करती है तो वह चाहती है की सबसे पहले प्यार का इजहार लड़का ही करें। हर लड़की चाहती है की उसका बॉयफ्रेंड उसकी तारीफ़ करें, केयर करें और उसके साथ समय व्यतीत करें।
लड़कियां सबसे ज्यादा खुश कब होती हैं?
इस सवाल का जवाब हर लड़की के लिए अलग-अलग हो सकता हैं। हर लड़की की अलग पसंद और इच्छाएं हो सकती हैं। हालांकि कुछ चीजें ऐसी भी है जो हर लड़की को खुश कर सकती हैं। लड़कियां सबसे ज्यादा तब खुश होती है जब उसका पार्टनर उसके सपनों का पंख बन उसकी इच्छाओं को पूरा करता हैं। और हर स्थिति में लड़की की मदद के लिए आगे रहता हैं।
यह भी पढ़ें एकतरफा प्यार में क्या करना चाहिए
लड़कियों से प्यार की बातें कैसे की जाती हैं?
लड़कियों से प्यार की बातें शालीनता से करनी चाहिए। अगर आप लड़की के बेहद क्लोज है तो आप हॉट और सेक्सी बातें भी कर सकते हैं। लेकिन शुरुवात में ऐसा करने से लड़की आपको गलत समझ सकती हैं। इसलिए पहले लड़की के गुणों और खूबसूरती की तारीफ़ कर प्यार भरी रोमांटिक बातों की शुरुवात कर सकते हैं। उसके बाद उसकी आँखों, बालों और होठों की तारीफ कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें लड़कियां सच्चा प्यार कैसे करती है? – जानकर हैरान हो जाएंगे
जिस लड़की से आप प्यार करते हैं उससे कैसे बात करें?
जिस लड़की से आप प्यार करते है उससे बात करना मुश्किल कार्य नहीं हैं। अगर लड़की आपको नहीं जानती है तो इस स्थिति में शुरुवात में बात करने में डर लगता हैं। लेकिन डर को किनारे कर बात करने की पहल तो करनी ही पड़ेगी। फिल्मों में लड़के लड़कियों को डायरेक्ट प्रपोज कर देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए नहीं तो थप्पड़ पड़ना तय हैं। लड़की से बात करने के लिए उसका पीछा भी नहीं करना चाहिए अन्यथा वह आपको लफंगा और गुंडा समझ सकती हैं। इसलिए शुरुवात में सबसे पहले उससे दोस्ती करने की कोशिश करें। आप शालीनता के साथ लड़की की खूबसूरती की तारीफ़ कर सकते हैं। दोस्ती करने के लिए लड़की के फ्रेंड्स का सहारा भी ले सकते हैं। इस तरह शुरुवात करना सही रहेगा।
अगर आप उस लड़की को जानते है जिससे आप प्रेम करते है तो संवाद की शुरुवात करना और भी आसान हो जाता हैं। अगर लड़की कॉलेज या स्कूल में साथ पढ़ती है तो नोट बुक्स और अन्य स्टडी मैटेरियल्स का बहाना बनाकर उससे बात शुरू कर सकते हैं। अगर आप किसी सब्जेक्ट में कमजोर है तो उस लड़की की हेल्प ले सकते हैं। इसके अलावे अगर वह आपको जानती है तो दोस्ती करने के लिए उससे पूछ सकते हैं।
यह भी पढ़ें प्यार में सबसे ज्यादा कौन तड़पता है – जानकर हैरान हो जाएंगे
लड़कियां ज्यादातर लड़कों में क्या देखती हैं?
लड़कियां ज्यादात्तर लड़को में उसकी अच्छाई-बुराई, खूबसूरती, नेचर, व्यवहार और पहनावे को देखती हैं। अगर कोई लड़की किसी लड़के को दिल दे बैठी है तो वह उसके पहनावे, खूबसूरती और लाइफस्टाइल को नहीं देखती हैं। उसके लिए सिर्फ आपका अच्छा व्यवहार, अच्छी नियत और केयरिंग नेचर ही मायने रखता हैं। हालांकि कुछ लड़कियों की नजर सिर्फ लड़कों के पैसों पर होती हैं। ऐसी लड़कियां प्यार नहीं सिर्फ व्यापार करना जानती हैं।
यह भी पढ़ें लड़कियां देखकर क्यों हंसती है? – कारण हैरान कर देंगे
लड़कियां लड़कों में क्या नोटिस करती हैं?
लड़कियां लड़कों में बहुत सी चीजें नोटिस करती हैं जैसे पहनावा, चलने का ढंग, बात करने का तरीका, फेसिअल एक्सप्रेशन एक्सप्रेशन और उसका बैकग्राउंड आदि। अगर लड़की किसी लड़के को पसंद करती है तो इस स्थिति में वह लड़के की हर एक्टिविटी को नोटिस करती हैं। इसके अलावे हेल्पिंग और केयरिंग नेचर के लड़के लड़कियों को जल्दी आकर्षित करते हैं।
लड़कियों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है?
सभी लड़कियों की पसंद-नापसंद में अंतर होता हैं। हालांकि ज्यादात्तर लड़कियां शॉपिंग करना, नयी-नयी जगह घूमना, लड़कों का केयरिंग नेचर और मेकअप करना जरुर पसंद होता हैं। अत: कोई लड़की पसंद है तो उसकी पसंद का ख्याल जरुर रखें ताकि वह आपसे इम्प्रेस हो सकें।
यह भी पढ़ें इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे जान लो अन्यथा पछताना पड़ेगा
निष्कर्ष- किसी लड़की को कैसे प्रभावित करें
आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की किसी लड़की को कैसे प्रभावित करें । लड़की को इम्प्रेस करने के हजारों तरीके इन्टरनेट पर मौजूद हैं लेकिन जो तरीका मैंने बताया है उसकी मदद से आप इस कार्य को आसानी से कर सकते हैं। लड़की को इम्प्रेस करने के लिए उस लड़की के बारें में जानकरी इकठ्ठा करनी जरुरी हैं। आप लड़की की पसंद-नापसंद और अन्य जानकरियां उसके फ्रेंड के माध्यम से आसानी से पता कर सकते हैं।
उम्मीद हैं की यहाँ प्रोवाइड की यह जानकारी ” किसी लड़की को कैसे प्रभावित करें – इम्प्रेस करने के आसान तरीके ” आपको पसंद आयी होगी। इस जानकारी को सभी लड़कों तक शेयर करें।
यह भी पढ़ें इंगेजमेंट के बाद कैसे बात करे जान लो अन्यथा पछताना पड़ेगा