पूरे शरीर में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है – दर्द की वजह और इलाज :- शरीर की अकडन और दर्द दैनिक काम-काज को काफी प्रभावित करता हैं। दर्द की वजह से बेड से नीचे उतरने का भी मन नहीं करता हैं। बदन दर्द की समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से हो सकती हैं। अगर पूरे शरीर में दर्द की समस्या कई दिनों या महीनों से परेशान करती आ रही है तो यह किसी बीमारी के भी लक्षण हो सकते हैं। कई ऐसी बीमारियां है जिसमें व्यक्ति का पूरा शरीर ही दर्द और अकडन महसूस करता हैं। शरीर में कैल्शियम, पोटाशियम और विटामिन डी की कमी भी शारीरिक कमजोरी और दर्द का कारण बन सकती हैं। अब आइए विस्तार से जानते है की पूरे शरीर में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है ?

पुरे शरीर में दर्द की कई वजहें हो सकती हैं। बॉडी पेन की प्रमुख वजहों में चोट, हड्डियों की कमजोरी, मांशपेशियों की कमजोरी, बॉडी में पानी की कमी, सर्दी-खांसी, पोषक तत्वों की कमी और कुछ गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए आज की इस पोस्ट में हम उन बीमारियों के बारें में जानेंगे जिसकी वजह से पुरे शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। आमतौर पर शरीर का दर्द कुछ समय बाद स्वत: ही दूर हो जाती हैं। अगर पोषक तत्वों की कमी की वजह से यह समस्या है तो डायट में सुधारकर भी कमजोरी, दर्द और अकड़न जैसी समस्या का निदान किया जा सकता हैं। शरीर में कमजोरी हो तो क्या खाना चाहिए और कौन-कौन से घरेलु उपाय सबसे कारगर है की जानकारी विस्तार से नीचे पढ़ें। उससे पहले जानते है की पूरे शरीर में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है ?
पूरे शरीर में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है
अगर आपको पुरे शरीर में दर्द का एहसास हो रहा है तो यह आवश्यक नहीं की आपको कोई बीमारी ही हो। यह समस्या आम कारणों से जैसे चोट, निर्जलीकरण, तनाव, पोषक तत्वों जैसे कैल्शियम और विटामिन डी की कमी, गलत तरीके से सोने आदि से भी संभव हैं। अगर आपकी यह समस्या कई महीनों और सालों से है तो लक्षण आर्थराइटिस, बैक्टीरियल संक्रमण, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर, फ़्लू और हड्डी या नस से जोड़ों रोगों की वजह से हो सकती हैं। इसलिए चिकित्सीय सलाह के बाद उपचार आवश्यक हैं।
अगर दर्द की समस्या हाल में ही शुरू हुई है तो घरेलु उपाय भी बेस्ट हैं।
पूरे शरीर में दर्द हो तो क्या करना चाहिए

शरीर का दर्द और अकडन रोजमर्रा के कार्यों को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। इसलिए समय पर इसका इलाज आवश्यक हैं। अगर समस्या कुछ दिनों पहले ही शुरू हुई है तो इस स्थिति में घरेलु नुस्खे काफी असरदार माने जाते हैं। नीचे बताए गए कुछ बेहतरीन उपाय पूरे शरीर में दर्द और कमजोरी का बेस्ट इलाज हैं।
अदरक
अदरक में सुजन को कम करने वाले गुण हैं। अदरक एक दर्द निवारक आयुर्वेदिक मेडिसिन की तरह काम करता हैं। जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता हैं। पुरे बदन के दर्द की समस्या में अदरक को छोटे-छोटे पीस में काटकर चीनी और दूध का चाय बनाकर पीने से तुरंत लाभ मिलता हैं। यह चाय मानसिक थकान से भी राहत देती हैं। आप चाहे तो अदरक को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं। हालांकि यह थोड़ा कड़वा लग सकता है इसलिए मैंने आपको चाय बनाकर पीने की सलाह दी हैं। इसमें मौजूद ऐनाल्जेसिक और सुजन रोधी प्रॉपर्टी इस समस्या से छुटकारा पाने में मदद करती हैं।
यह भी पढ़ें अदरक के फायदे (Adrak ke Fayde)
दाल चीनी
दाल चीनी का इस्तेमाल कई रोगों के उपचार में किया जाता हैं। एंटी-इन्फ्लामेंट्री और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह आयुर्वेदिक औषधि दर्द और सुजन की समस्या में लाभप्रद हैं। पुरे शरीर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए दाल चीनी का सेवन दूध के साथ करना सबसे अच्छा माना जाता हैं। आप सुबह-शाम अर्थात दिन में दो बार इसका सेवन कर सकते हैं। दाल-चीनी को एक ग्लास दूध में मिलाकर पीने से पोषक तत्वों जैसे कैल्शियम और विटामिन डी की कमी भी पूरी होती हैं। इन पोषक तत्वों की कमी से शरीर में दर्द की समस्या अक्सर देखी जाती हैं।
यह भी पढ़ें गर्म पानी में दालचीनी पीने के फायदे जान हैरान रह जायेंगे
लहसुन और हल्दी
लहसुन में भी एंटीइन्फ्लामेंट्री गुण है जो दर्द और सुजन में फायदेमंद हैं। इसलिए शब्जी में लहसुन और हल्दी का इस्तेमाल जरुर करें। लहसुन और हल्दी का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता हैं। लहसुन में सरसों तेल मिलाकर पकाकर शरीर पर हल्की-हल्की मसाज देने से दर्द से तुरंत राहत मिलती हैं। इसके अलावे लहसुन की कलियों को पकाकर या कच्चा भी खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें भुना हुआ लहसुन के फायदे (Bhuna hua Lahsun ke Fayde)
डॉक्टर की सलाह लें
अगर समस्या कई महीनों से सता रही है तो इस स्थिति में बिना देरी डॉक्टर की सलाह लेना जरुरी हैं। डॉक्टर ब्लड टेस्ट, एक्स रे, एमआर आई आदि की सलाह दे सकते हैं। सही बीमारी का पता चलने के बाद इलाज की प्रक्रिया शुरू की जाती हैं। इसके अलावे डॉक्टर मसाज थेरेपी, रिलैक्सेशन थेरेपी और मेडिटेशन आदि की भी सलाह दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें चक्कर आने पर किस डॉक्टर को दिखाएं – चक्कर के कारण क्या हैं ?
शरीर में कमजोरी हो तो क्या खाना चाहिए
शरीर में कमजोरी हो तो कभी भी तेल और अत्याधिक मसालों का सेवन नहीं करना चाहिए। बॉडी पेन में विटामिन जैसे ए, सी, डी, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम और कैल्शियम वाले खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। पोटाशियम की कमी से मांसपेशियों के संकुचन को नियंत्रित करने में समस्या आती हैं। शरीर में अपर्याप्त पानी भी कमजोरी और दर्द को जन्म देती है इसलिए भरपूर पानी का सेवन बहुत ही आवश्यक हैं। भरपूर कैल्शियम के लिए चिया सीड्स, पनीर और दूध का सेवन कर सकते हैं। वही सूर्य के धुप, मछली, टूना, मशरूम और दूध विटामिन डी का अच्छा स्रोत हैं। आलू, मटर, केला और एवोकाडो में भरपूर पोटाशियम पाया जाता हैं। अत: आप इसका सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें शारीरिक कमजोरी
निष्कर्ष
आज की यह खास पोस्ट ” पूरे शरीर में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है – दर्द की वजह और इलाज ” उनलोगों के लिए जिनके शरीर में अक्सर पेन रहता हैं। गठिया एक ऐसी बीमारी है जो जल्दी ठीक नहीं होती हैं। गठिया रोग में अक्सर शरीर के सभी हिस्सों में दर्द बना रहता हैं। खान-पान से ऐसे रोगों को बहुत हद तक नियंत्रित किया जा सकता हैं। ज्यादात्तर मामलों में पुरे शरीर में दर्द की वजह कैल्शियम और विटामिन डी हैं। इस स्थिति में अच्छे खान-पान से स्थिति में सुधार संभव हैं।
उम्मीद है की आपको यह जानकारी ” पूरे शरीर में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है – दर्द की वजह और इलाज ” पसंद आयी होगी। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर से जरुर शेयर करें।
यह भी पढ़ें खाना खाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है