लड़के क्या चाहते हैं : ये 6 चीजें लड़कियों से चाहते है लड़के – हर लड़के का नेचर अलग हो सकता हैं। परन्तु गर्लफ्रेंड और जीवनसाथी के मामले में सभी लड़के एक जैसा ही सोचते हैं। अगर बात सिर्फ गर्लफ्रेंड बनाने की हो तो लड़के सिर्फ लड़कियों की खूबसूरती ही देखते हैं। लेकिन जब जीवनसाथी चुनने की बात आती है तो लड़के लड़कियों में खूबसूरती के अलावे और भी बहुत कुछ चाहते हैं। आज के समय में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनाना फैशन सा बन गया हैं। लेकिन जो लड़के सीरियस रिलेशनशिप चाहते है वे सिर्फ टाइमपास के लिए गर्लफ्रेंड नहीं बनाते हैं। रिश्ते को मजबूत करने के लिए आप उन चीजों को कर सकते है जो लड़कों को चाहिए होती हैं. इसलिए आइए जानते है की लड़के क्या चाहते हैं –

जी हां, ज्यादात्तर लड़के एक ऐसी लड़की की तालाश करते है तो जीवन भर उनका साथ दे सकें। अपने लिए जीवनसाथी चुनना कोई खेल नहीं हैं। एक खराब जीवनसाथी लाइफ को बर्बाद भी कर सकती हैं। यही वजह है की लड़के लड़कियों में खूबसूरती के अलावे भी बहुत कुछ चाहते हैं. ज्यादात्तर लड़कियों को यह पता नहीं होता है की लड़के उनसे क्या चाहते हैं . इस पोस्ट में मैंने विस्तार से बताया है की लड़के क्या चाहते हैं :-
लड़के क्या चाहते हैं – जानना है जरुरी
अब सवाल यह उठता है की आखिर लड़के लड़कियों से क्या क्या चाहते हैं ?। लड़कियों की अपेक्षा लड़कों के स्वभाव, सोच और चाहत को समझना आसान हैं। लड़के आमतौर पर बड़े ही सिंपल होते हैं। लेकिन यह भी सच है की लड़कियां अपने विपरीत जेंडर के माइंड को पढ़ नहीं पाती हैं।
अपने विपरीत जेंडर के मन को पढने के लिए उसके साथ अधिक से अधिक स्पेंड करना जरुरी होता हैं। अगर आप हाल ही में रिलेशनशिप में आए है और अपने बॉयफ्रेंड की इच्छाओं और चाहत को जानना चाहती है तो इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें। इस पोस्ट में विस्तार से बताया गया हैं की लड़के लड़कियों से क्या चाहते हैं ?
लड़के क्या चाहते हैं – हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से चाहता है ये 7 चीजें
हर इंसान एक जैसा नहीं होता हैं। यह संभव है कुछ लड़कों की अपनी गर्लफ्रेंड उम्मीदे अलग हो। लेकिन बहुत सी ऐसी चीजें भी है जो हर लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड से चाहिए होती हैं। सच्चे प्यार करने वाले कपल्स जीवन भर साथ साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। लेकिन कई बार सच्चा प्यार भी लक्ष्य तक अर्थात शादी तक नहीं पहुंच पाता हैं। इसकी एक बड़ी वजह चाहतों और उम्मीदों का पूरा न होना भी हैं। अत: अगर आप अपने पार्टनर का साथ जीवन भर के लिए चाहती है तो यह जानना जरुरी है की लड़के क्या चाहते हैं ?

लड़के स्पेस चाहते हैं
कुछ लड़कियां बेहद चिपकू टाइप होती हैं. अपने बॉयफ्रेंड को एक पल भी चैन से बैठने नहीं देती हैं. हर वक्त चाहती है की उसका बॉयफ्रेंड उसी से बात करता रहे और उसी के साथ रहे. ऐसे मे बॉयफ्रेंड को लग सकता है आप उन पर शक करती हैं. इसके अलावे हर किसी की अपनी पर्सनल लाइफ भी होती हैं. जब आप उससे दिन रात चिपकी रहेंगी तो निश्चय ही समाज, पढाई-लिखाई, परिवार और दोस्तों के लिए वक्त निकल पाना मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में वह चिडचिडा और गुस्सैल स्वाभाव का हो जाएगा। ऐसे में बॉयफ्रेंड के गुस्सैल और चिडचिडे स्वाभाव को देखकर अक्सर लड़कियों के मन में यह सवाल उठता है की लड़के आखिर चाहते क्या हैं ?
जब लाख कोशिशों के बावजूद लड़कियां यह समझ नहीं पाती की लड़के उनसे क्या चाहते हैं तो गूगल पर यह प्रश्न बार बार सर्च करती हैं. रिलेशनशिप में आने के बाद कपल्स हर वक्त एक दुसरे के विषय में ही सोचते रहते हैं। प्यार में पड़े दो लोग एक पल की भी दूरियां बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। लड़के और लड़कियां दोनों ही एक दुसरे के प्यार में खो से जाते हैं। लेकिन प्यार के अलावे भी लाइफ में बहुत कुछ हैं जैसे: दोस्तों का साथ, शिक्षा, करियर और परिवार आदि।
लड़कियों की अपेक्षा लड़के पर जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा होता हैं। इसलिए हर हमेशा लड़के को मिलने-जुलने और फोन पर बातचीत करने के लिए फ़ोर्स करना सही नहीं हैं। इसलिए जान लीजिए की लड़के रिलेशनशिप में होने के बावजूद भी लड़कियों से पर्सनल स्पेस जरुर चाहते हैं। प्यार में एक दुसरे को समझना बेहद जरुरी होता हैं।
यह भी पढ़ें लड़की कैसे पटाए ( ladki kaise pataye )
लड़कों को इमोशनल अटैचमेंट चाहिए होती हैं
अगर आप किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप में है तो आपके लिए यह जानना जरुरी है की लड़के क्या चाहते हैं ?. जब आप पार्टनर की इच्छाओं और जरूरतों को समझते है तो एक आप दोनों के बीच एक स्पेशल इमोशनल अटैचमेंट महसूस होता हैं. भावनात्मक लगाव स्थायी रिश्ता विकसित करने में मदद करता हैं.
इमोशनल अटैचमेंट हर रिश्ते को मजबूत करती हैं। रिलेशनशिप में इमोशनल अटैचमेंट न हो तो लाइफ पकाऊ और बोरिंग लगने लगता हैं। लड़कियां लड़कों की अपेक्षा ज्यादा सेंसिटिव और इमोशनल होती हैं। पुरुषों के विषय में एक कहावत बहुत प्रचलित हैं की मर्द को दर्द नहीं होता हैं। लेकिन सच तो यह है की दर्द सभी को होता हैं।
लाइफ में कई बार पुरुषों इमोशनल सपोर्ट की आवश्यकता होती हैं। लड़कों को भी एक ऐसे कंधे की जरूरत होती है जिसपे रखकर वह सुख दुःख की बात अपने पार्टनर के साथ शेयर कर सकें। इसलिए अगर आपका बॉयफ्रेंड उदास या दुखी प्रतीत होता है तो उसका सर अपने कंधे पर रखकर उसकी बातें जरुर सुने।
यह भी पढ़ें Ladki kis umar me jawan hoti hai ( लड़की किस उम्र में जवान होती हैं)
लड़के गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस और बेड पर हमबिस्तर होना चाहते हैं
जब दो लोग प्यार में होते है तो उनके बीच रोमांटिक रिश्ता बेहद जरुरी हो जाता हैं। अगर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच रोमांस न हो तो रिश्ता नीरस सा हो जाता हैं। रोमांस एक दुसरे की भावनाओं को समझने और तनाव को कम करने में मदद करता हैं। ऐसा नहीं की लड़के ही सिर्फ पार्टनर के साथ रोमांस करना और हम बिस्तर होना पसंद करते हैं।
आज की लड़कियां भी इस मामले में लड़कों से कम नहीं हैं। लेकिन लड़कियों की अपेक्षा लड़के रोमांस और बेड पर अपने पार्टनर के साथ हमबिस्तर होने को लेकर ज्यादा उत्सुक और उत्साहित रहते हैं। इसलिए अगर आप बॉयफ्रेंड को खुश करना चाहती है तो इस पर विचार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें लड़कियां लड़कों से क्या चाहती है? – हर लड़की पार्टनर से रखती है ये उम्मीदें
लड़के पार्टनर से आदर और सम्मान चाहते हैं
बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का रिश्ता हो या पति-पत्नी का, एक दुसरे के प्रति सम्मान और आदर का भाव जरुरी हैं। अगर आप सामने वाले की इज्जत नहीं करेंगी तो सामने वाला भी आपकी इज्जत नहीं करेगा। हालांकि की प्यार में कपल्स एक दुसरे से खूब लड़ते-झगड़ते हैं। इसके बावजूद एक दुसरे का सम्मान करना जरुरी हैं। आप अकेले में अपने बॉयफ्रेंड के साथ चाहे कितना ही क्यों न लड़ो लेकिन दोस्तों के सामने या पब्लिक प्लेस पर उन्हें कभी भी शर्मिंदा करने कोशिश मत करना। अगर आप ऐसा करती है तो बॉयफ्रेंड को लग सकता है की आप उन्हें पसंद नहीं करती हैं।
यह भी पढ़ें गर्लफ्रेंड कैसे पाएं : 10 चीजें है सबसे जरुरी
लड़के चाहते है की उनकी गर्लफ्रेंड सबसे खुबसुरत हो
हर व्यक्ति चाहे वह स्त्री हो या पुरुष खुबसुरत चीजों को देखकर आकर्षित हो ही जाता हैं। हालांकि यह जरुरी नहीं की सभी लड़के सिर्फ बाहरी खूबसूरती को देखकर ही आकर्षित हो। बाहरी खूबसूरती से ज्यादा आंतरिक खूबसूरती (गुण) मायने रखती हैं। यह संभव है की कोई लड़का अच्छी सुरत न होने के बावजूद आपको पसंद करें। लेकिन यह भी सच है की ज्यादात्तर लड़के चाहते है उनकी गर्लफ्रेंड सबसे खुबसुरत हो।
यह भी पढ़ें जान लीजिए की शादी से पहले लड़कों को क्या करना चाहिए , खुशियों से भर जाएगी लाइफ
लड़के अपनी गर्लफ्रेंड का सपोर्ट चाहते हैं
लाइफ में चाहने वाले का सपोर्ट मिलना लाइफलाइन मिलने जैसा हैं। यह संभव है की किसी खास मुद्दे पर दोनों की सोच और विचार एक दुसरे से अलग हो। यह भी संभव है की भविष्य को लेकर दोनों के प्लान्स एक दुसरे के विपरीत हो। हर किसी रूचि भी अलग होती हैं। मान लीजिए की आपके बॉयफ्रेंड ने कोई ऐसा फैसला लिया है जो आपकी सोच से मेल नहीं खाती तो ऐसी स्थिति में विरोध के बजाय उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए। आपका सपोर्ट उनके गोल और फैसले को मजबूती देगा।
यह भी पढ़ें कोई हमसे बात ना करे तो क्या करना चाहिए?
लड़कों को केयरिंग लड़कियां पसंद हैं
प्यार में एक दुसरे की देखभाल करना इमोशनल अटैचमेंट को बढाता हैं। ऐसा अक्सर देखा जाता है की शुरुवात में कपल्स एक दुसरे की खूब केयर करते हैं लेकिन जैसे जैसे रिश्ता पुराना होता चला जाता है वे बेपरवाह हो जाते हैं। लड़कों को ऐसी लड़कियां पसंद होती है जो उनकी केयर बच्चों की तरह करें। जैसे: – बीमार होने पर दवा देना, सर और पैर में दर्द होने पर दबाना, शराब-सिगरेट से दूर रहने के लिए कहना, ठंड लगने पर अपना स्कार्फ देना, दूर होने पर बार बार सेहत का ध्यान रखने के लिए कहना आदि।
यह भी पढ़ें जींस में छोटी जेब क्यों होती है? / लड़कियों की जींस में जिप क्यों होती है?
हर लड़का चाहता है की लड़की वफादार हो
लड़के क्या चाहते है यह सोच सोच कर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। क्योकि हर लड़के की पहली ख्वाइश यही होती है की उसकी गर्लफ्रेंड सिर्फ और सिर्फ उसके लिए ही लॉयल हो। आजकल एक से अधिक gf/bf रखने का फैशन सा चल गया हैं। यही वजह है प्यार में दिल टूटना आम सा हो गया हैं। लेकिन हर इंसान एक जैसा नहीं होता हैं।
कुछ लड़के एक लड़की के प्रति ही हमेशा लॉयल रहते हैं। अगर वह आपके प्रति ईमानदार नहीं भी है तो आपकी वफ़ादारी उसे भी आपके प्यार में पागल कर देगी। हर लड़का चाहता है की उसकी गर्लफ्रेंड सिर्फ और सिर्फ उसी के विषय में सोचे दूजा किसी के विषय में नहीं। आपका बॉयफ्रेंड यह कभी नहीं चाहेगा की आप किसी और लड़के के करीब भी जाएं।
यह भी पढ़ें पत्नी को रात में कैसे खुश रखें : बस करो ये 5 काम पत्नी खुश हो जाएगी
आपके के पास्ट, परिवार और लक्ष्य को जनना चाहते हैं
प्यार में पड़े लड़के-लड़की को एक दुसरे से कभी भी कुछ नहीं छुपाना चाहिए। पार्टनर से कुछ छुपाने का अर्थ है की आप उनपर विश्वास नहीं करती हैं। जिस रिश्ते में विश्वास न हो वह रिश्ता बेहद नाजुक होता हैं। शक नाम का एक छोटा सा पत्थर भी उस रिश्ते को आसानी से तोड़ सकती है जिसमें विश्वास न हो।
इसलिए अगर आप रिश्ते को मजबूत करना चाहती है तो अपने और अपने परिवार के विषय में हर छोटी बड़ी बात अपने पार्टनर के साथ जरुर से जरुर शेयर करें। इससे आप दोनों का एक दुसरे पर विश्वास दृढ होगा। विश्वास ही हर रिश्ते का आधार हैं। जहां विश्वास नहीं वहां प्रेम नहीं।
यह भी पढ़ें लड़के लड़की का प्यार
लड़के चाहते है की उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी पेरेंट्स की रेस्पेक्ट करें
अक्सर देखा जाता है की शादी के बाद लड़कियां लड़के के पेरेंट्स के साथ नहीं रहना चाहती हैं। इसके अलावे कई लड़कियां बिना सोचे समझे लड़के के परिवार के सदस्यों के विषय में कुछ भी बोल जाती हैं। लड़कों को ऐसी लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं आती जो उनके परिवार को अकारण भला बुरा कहे। इसलिए अगर आप किसी लड़के से सच्चा प्रेम करती है तो उनके पेरेंट्स को अपने पेरेंट्स की तरह आदर और सम्मान दें।
यह भी पढ़ें किस उम्र में आकर्षण शुरू करता है अपना काम – कब होते हैं लड़के लड़कियां एक दुसरे के प्रति आकर्षित
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने बताया है की लड़के क्या चाहते हैं ?। लड़कियां लड़कों की तरह नहीं होती हैं। उनकी सोच आपसे बिल्कुल अलग भी हो सकती हैं। जिस तरह लड़के लड़कियों की जरूरतों, पसंद-नापसंद को लेकर कन्फ्यूज्ड रहते है उसी तरह लड़कियां भी रहती हैं। यही वजह है की लड़कियां अक्सर सर्च इंजन पर यह सवाल करती है की लड़के क्या चाहते हैं ?। हर लड़का चाहता है की उसकी गर्लफ्रेंड उसके प्रति लॉयल, केयरिंग और सपोर्टिव हो।
मुझे उम्मीद है की इस पोस्ट ” लड़के क्या चाहते हैं ” आपको पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को अधिक से अधिक लड़कियों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें।
यह भी पढ़ें जान लीजिए की शादी से पहले लड़कों को क्या करना चाहिए , खुशियों से भर जाएगी लाइफ
