लड़कियां ब्लॉक क्यों करती है :- प्यार में विश्वास और समझदारी बहुत ही जरुरी होती हैं। नए नए रिलेशनशिप में कपल्स को एक दुसरे को समझने में काफी समय लगता हैं। एक दुसरे को समझने के लिए लड़के-लड़कियों अधिक से अधिक टाइम स्पेंड करने की सलाह दी जाती हैं। इससे आप अपने पार्टनर को गहराई से समझ पाते हैं। कई बार देखा जाता है की लम्बे समय तक संबंध में रहने के बावजूद लड़कियां अपने पार्टनर को ब्लॉक कर बातचीत बंद कर देती हैं। लड़कों की अपेक्षा लड़कियां ब्लॉक करने में आगे रहती हैं। इसकी एक बड़ी वजह लड़कियों का लड़कों से ज्यादा इमोशनल होना माना जाता हैं।
लड़कियां प्यार के मामले में बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती हैं। जी हां, लड़कियां अपने पार्टनर से छोटी-मोटी बातों पर ही गुस्सा हो जाती हैं। यही वजह है की पार्टनर को ब्लॉक करने से पहले ज्यादा नहीं सोचती हैं। हालांकि लड़कियों का लड़कों को ब्लॉक करने के पीछे अनेकों वजहें हो सकती हैं। इसलिए आइए जानते है की लड़कियां ब्लॉक क्यों करती है ?

किसी को सोशल मीडिया या whatsapp पर ब्लॉक करना बड़ा ही आसान हैं। लेकिन जिससे आप प्रेम करते है अगर वह आपको ब्लॉक कर दे तो दिल पर क्या बीतती है यह बताना भी मुश्किल हैं। ब्लॉक होने पर मन बेचैन सा हो उठता हैं। ऐसा लगता है जैसे पूरी दुनियां ही खत्म हो गयी हो। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ने लगता है जिससे दैनिक लाइफ बुरी तरह प्रभावित होती हैं। जब लड़के अपनी गर्लफ्रेंड द्वारा ब्लॉक किए जाते है तो वे अक्सर कई तरह के सवाल करते है जैसे :- जब कोई आपको ब्लॉक करता है, तो इसका क्या मतलब होता है? , क्या कोई लड़की आपको ब्लॉक करके वापस आ सकती है? आदि। इस पोस्ट में आपके सभी प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं।
लड़कियां ब्लॉक क्यों करती है ?
जब दो लोग रिलेशनशिप में होते है तो रूठना-मानना जिन्दगी भर चलता रहता हैं। लेकिन रिलेशनशिप के शुरुवात में ज्यादा लड़ाई-झगड़े होते हैं। इसकी प्रमुख वजह एक दुसरे को ठीक से न समझना हैं। जैसे-जैसे लड़का-लड़की एक दुसरे के साथ रिलेशनशिप में आगे बढ़ते है रिश्ते में परिक्वता आने लगती हैं। जब कपल्स एक दुसरे के बारें में सभी कुछ जान लेते है जैसे लाइफस्टाइल, बोलचाल के तरीके, पसंद नापसंद आदि तो ब्रेकअप के चांसेज भी कम हो जाते हैं। लेकिन नए रिलेशनशिप में एक दुसरे को ब्लॉक करने का खेल कई दिनों से कई महीनों तक चलना आम बात हैं।

इसलिए रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते है की नए कपल्स को लाइफ में आगे बढ़ने से पहले एक दुसरे को समझने और जानने की कोशिश करनी चाहिए। मैंने कई लव मैरिज वाले कपल्स को तलाक लेते देखा हैं। बाहरी खूबसूरती देखकर प्यार करने वाले अक्सर बाद में मुसीबतों का सामना करते हैं। क्योकि यह जरुरी नहीं की जो बाहर से दिखने में आकर्षक हो वह अंदर से भी उतना ही खुबसुरत हो।
खैर, आज मैं आपको 5 ऐसी स्थितियों के बारे में बताने जा रही हूं जिसकी वजह से लड़कियां लड़को को ब्लॉक कर देती हैं। कोई भी लड़की बेवजह अपने पार्टनर को ब्लॉक कभी नहीं करना चाहेगी। हालांकि कभी कभी शरारत में या लड़के को बेचैन करने के लिए लड़कियां ऐसा करती हैं। लेकिन लड़के को ब्लॉक करने के पीछे कोई सीरियस वजह भी हो सकती हैं। इसलिए आइए जानते है की लड़कियां लड़कों से बात क्यों नहीं करती? और लड़कियां ब्लॉक क्यों करती है ?
1. गुस्सा होने पर लड़कियां पार्टनर को ब्लॉक करती है
कपल्स के बीच छोटी-मोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े और रूठना-मानना तो लगा ही रहता हैं। खासकर रिश्ते की शुरुवात में अक्सर ही ऐसा होता हैं। पार्टनर से गुस्से की वजह का कोई अंत नहीं हैं। एक छोटी सी बात भी गर्लफ्रेंड को नाराज कर सकती हैं। कुछ सामान्य कारण जिसकी वजह से लड़की अपने बॉयफ्रेंड से नाराज या गुस्सा हो सकती है वह है डेट स्पॉट पर लेट से पहुंचना, कॉल करने पर फोन न उठाना, हमेशा गुस्से में बात करना, अच्छा व्यवहार न करना, बर्थडे या कोई खास दिन याद न रखना आदि। हालांकि यह गुस्सा तब ब्लॉक करने का कारण बन जाता है जब लड़का इन गलतियों को छोटी गलती कहकर टालने की कोशिश करता हैं। जी हां, गलती के बावजूद जब लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से माफ़ी मांगने के बजाय बहस करने लगते है तो ऐसी स्थिति में वह ब्लॉक कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें पहली डेट पर क्या करें – लड़के लड़कियों के लिए जरुरी टिप्स
2. धोखा पाने पर लड़कियां करती है पार्टनर को ब्लॉक
कम उम्र का प्यार वास्तव में प्यार नहीं आकर्षण होता हैं। प्यार कोई खेल नहीं हैं। एक लड़के और लड़की के बीच प्यार पनपने में महीनों से सालों तक लग सकते हैं। कम उम्र के लोग अक्सर चेहरे और शरीर की बनावट के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। आकर्षण के कारण हुआ प्यार कुछ समय के बाद कम हो ही जाता हैं। आकर्षण वाले प्यार में जब किसी को आपसे बेहतर और खुबसुरत इन्सान मिलता है तो वह किसी और के पीछे भागने लगता हैं। एक समय में एक से ज्यादा गर्लफ्रेंड के होने का मतलब है किसी एक का दिल टूटना तय हैं।
जब लड़की को आपकी हकीकत के बारें में पता चलता है तो वह बिना कुछ पूछे लड़के को हमेशा के लिए ब्लॉक कर देती हैं। टाइमपास प्यार में अक्सर लोग ऐसा ही करते हैं। आज के समय में बहुत से लोग एक ही समय में कईयों के साथ डेट करते हैं। ऐसे में जब लड़की अपने बॉयफ्रेंड को किसी और के साथ देख लेती है तब उसके पास ब्लॉक करने के अलावे और कोई रास्ता नहीं होता हैं।
यह भी पढ़ें लड़कियां क्यों धोखा देती है – 5 कारण जिसकी वजह से लडकियाँ प्यार में धोखा देती हैं
3. पार्टनर पर शक भी ब्लॉक करने की वजह हो सकती हैं
प्यार में सबसे जरुरी है पार्टनर पर खुद से ज्यादा विश्वास करना। लेकिन आंख मूंदकर विश्वास करना भी सही नहीं हैं। लड़कियों के साथ होने वाले क्राइम्स लगातार बढ़ रहे है। इसलिए लड़कियों को हमेशा सतर्क और सावधान रहने की जरूरत होती हैं। लेकिन अगर आप कई सालों से रिलेशनशिप में है और खुद से ज्यादा अपने पार्टनर पर भरोसा करते है तो बोन्डिंग अटूट हो जाती हैं। हालांकि कुछ लड़कियां बहुत ही शक्की किस्म की होती हैं। शक रिश्तों में दरार की एक बड़ी वजह हैं।
जब लड़की अपने पार्टनर को किसी और से बात करते देख लेती है। तो उसे शक हो सकता है की लड़का उसमें इंट्रेस्टेड हैं। लड़के का लड़की से बार-बार हर बात पर झूठ बोलना भी शक की वजह बन सकती हैं। कोई भी लड़की कभी भी किसी ऐसे इन्सान के साथ नहीं रहना चाहेगी जो हमेशा उससे झूठ बोलता हो। ऐसे में लड़की अक्सर ही लड़के को ब्लॉक कर देती हैं।
यह भी पढ़ें लड़की कैसे पटाए ( ladki kaise pataye )
4. परिवार का दबाव पार्टनर से दूर होने पर मजबूर कर सकती हैं
शहरों में तो लव मैरिज आम बात हैं। शहर में ज्यादात्तर लोग अपने काम में व्यस्त रहते हैं। लेकिन गाँव के लोग आज भी लव मैरिज की जगह अरेंज मैरिज को ही बेस्ट मानते हैं। पिछड़े सोच, पुरानी परम्पराओं को निभाने और समाज के डर की वजह से पेरेंट्स अपने बच्चों की ख़ुशी को भी नजरंदाज कर देते हैं। अगर लड़का-लड़की एक ही जाती के है तो पेरेंट्स मान भी जाते हैं। लेकिन यह तब मुश्किल हो जाता है जब दोनों अलग-अलग कास्ट से होते हैं। कुछ लड़के-लड़कियां समाज और पेरेंट्स को इग्नोर कर शादी कर नया घर-संसार बसा लेते हैं। लेकिन वही कुछ लड़कियां अपने पेरेंट्स के लिए सच्चे प्यार तक को छोड़ देती हैं। अगर लड़की ने अपने पार्टनर को ब्लॉक किया है तो यह भी एक बड़ी वजह हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें लड़कियों को क्या पसंद है , जानकर हो जाएंगे हैरान
5. करियर पर फोकस करने के लिए लड़के को ब्लॉक करती हैं
दुर्भाग्य से प्यार और करियर की उम्र लगभग सेम ही होती हैं। अगर करियर बनाने की उम्र में किसी को किसी से प्रेम हो जाता हैं तो इसका सीधा प्रभाव भविष्य पर पड़ता हैं। प्यार में पार्टनर के लिए अलग से समय निकालना जरुरी होता हैं। ऐसे में पढाई करने का समय मुश्किल से ही बचता हैं। प्यार और करियर दोनों को साथ लेकर चलना काफी मुश्किल हो सकता है खासकर तब जब आपका पार्टनर आपको ठीक से नहीं समझता। आज के दौर में लड़कियां लड़कों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। लड़कियां भी घर में चूल्हे चौका करने के बजाय बाहर खुली हवा में निकलकर जॉब करना चाहती हैं।
अब लड़कियों की सोच धीरे-धीरे बदल रही हैं। लड़कियां शादी के बाद पैसो के लिए पति पर डिपेंड नहीं रहना चाहती हैं। अच्छी जॉब पाने के लिए अच्छी शिक्षा भी जरुरी हैं। जब लड़की को यह एहसास होता है की प्यार करियर में रुकावट बन रही है तो ऐसी स्थिति में वह लड़के को ब्लॉक कर देती हैं। हालांकि पार्टनर को ब्लॉक करना उसके लिए भी आसान नहीं होता हैं।
यह भी पढ़ें किस उम्र में आकर्षण शुरू करता है अपना काम – कब होते हैं लड़के लड़कियां एक दुसरे के प्रति आकर्षित
6. असुरक्षा और डर महसूस होने पर लड़की करती है ब्लॉक
लड़कियां ब्लॉक क्यों करती है इसका एक कारण असुरक्षा और डर महसूस होना भी हैं। सच्चे प्यार में असुरक्षा और डर महसूस होना नामुमकिन हैं। लेकिन अगर कपल्स एक दुसरे को महज कुछ ही दिनों या महीनों से जानते है तो मन में कही न कही डर रहता ही हैं। लड़कियां किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करती हैं। प्यार में कपल्स एक दुसरे को अपनी फोटोज और वीडियोज सेंड करते हैं। अगर लड़का लड़की की निजी चीजों को जैसे:- मोबाइल नम्बर, फोटोज और वीडियोज आदि को किसी और के साथ शेयर कर रहा है तो ऐसे में वह सारे रिश्ते को मिनटों में तोड़ लेती हैं।
इसके अलावे जब लड़का बार-बार फोन कर परेशान करता है तो पेरेंट्स के डर से भी लड़की यह कदम उठा सकती हैं। ज्यादात्तर लड़कियों को चिपकू लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं। इसके अलावे कुछ लड़के बार-बार लड़के से निजी तस्वीरे और वीडियोज आदि की मांग करते रहते हैं। ऐसे में अगर वह आप पर विश्वास नहीं करती है तो आपका ब्लॉक होना तय हैं।
यह भी पढ़ें गर्लफ्रेंड का निकनेम क्या रखें : जान लोग खुश हो जाएगी gf
7. पार्टनर का अटेंशन पाने के लिए भी लड़कियां ब्लॉक करती है
कुछ लड़कियां बड़ी ही शरारती होती हैं। जब लड़का किसी वजह से फोन नहीं उठाता तो गुस्से में वह कुछ समय के लिए उसे ब्लॉक कर देती हैं। लड़कियां ऐसा इसलिए करती है ताकि लड़के को उसकी वैल्यू पता चले। प्यार में एक दुसरे के लिए तड़पना-तडपाना तब तक चलता है जब तक दोनों की शादी नहीं हो जाती हैं। लड़कियां जब ब्लॉक करती है तो लड़का सोशल मीडिया के जरिए उससे कांटेक्ट करने की कोशिश करता हैं। यह सब देख लड़कियों को बड़ी ही ख़ुशी होती हैं। लड़के की तड़प और प्यार को देखने के लिए बहुत सी लड़कियां ऐसा करती हैं। हालांकि यह सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी करते हैं।
यह भी पढ़ें Ladki se Baat Karne Wala Apps
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया है की लड़कियां ब्लॉक क्यों करती है ?। ब्लॉक करने की बहुत सारी वजहें हो सकती हैं। लेकिन पार्टनर या किसी लड़के को ब्लॉक करने के सबसे आम कारणों में शामिल हैं :- असुरक्षा और डर, पार्टनर का अटेंशन पाने के लिए, करियर बनाने के लिए, परिवार का दबाव, लड़ाई-झगड़े, शक, धोखा और गुस्सा। शरारत में या गुस्से में जब लड़की अपने पार्टनर को ब्लॉक करती है तो वह कुछ समय बाद उसे अनब्लॉक भी कर देती हैं। हालांकि लड़के को gf को मनाने के लिए मेहनत भी करनी पड़ सकती हैं।
उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” लड़कियां ब्लॉक क्यों करती है ? ” पसंद आयी होगी। इस खास पोस्ट को कपल्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें।
यह भी पढ़ें बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में दे ये चीजें खुश हो जाएगा बॉयफ्रेंड