लिप्स पर छोटे-छोटे दाने होना – कारण और इलाज

Spread the love

लिप्स पर छोटे-छोटे दाने होना – कारण और इलाज – हर कोई चाहता हैं की उसका लिप्स औरों से सुंदर दिखे। खासकर लड़कियां अपने लिप्स को लेकर बहुत सेंसिटिव होती हैं। काले-भद्दे और दाने-दार फटे होठ आपकी सुंदरता में दाग की तरह हैं। जिसका चेहरे पर होना आत्मविश्वास की कमी का कारण बनता हैं। लिप्स पर छोटे-छोटे सफ़ेद दाने कई कारणों से होता हैं। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल, हार्मोनल चेंजेज, स्ट्रेस और प्रदुषण लिप्स पर छोटे-छोटे दाने होने के प्रमुख कारण हैं। इसके अलावे भी दाने होने की कई वजहें हो सकती हैं जिसके बारें में विस्तृत जानकारी नीचे दी गयी हैं।

लिप्स पर छोटे-छोटे दाने होना - कारण और इलाज
लिप्स पर छोटे-छोटे दाने होना – कारण और इलाज

ज्यादात्तर लोगों को लिप्स पर सफ़ेद दाने होते हैं। हालांकि लाल दाने भी हो सकते हैं। यह समस्या स्त्री और पुरुष दोनों को हो सकती हैं। रोम-छिद्रों के बंद होने की वजह से स्किन के पर दाने निकलने लगते हैं। दाने की वजह से स्किन में खुजली और दर्द भी महसूस होता हैं। एक समय पश्चात उसमें सुजन और पीब भी हो जाता हैं। इसलिए प्रदुषण, धुल-मिट्टी से होठों को बचाने के लिए मास्क का उपयोग करना जरुरी हैं। नीचे विस्तार से बताया गया हैं की लिप्स पर छोटे-छोटे दाने होना किन वजहों से होता हैं और इसका इलाज क्या हैं।

लिप्स पर छोटे-छोटे दाने होने का कारण

होठों की स्किन पर पिम्पल्स, फुंसी और दाने देखने में बेहद गंदे और अजीब से लगते हैं। दानों की वजह से लड़कियां घर से बाहर निकलने से भी कतराती हैं। यह समस्या किसी भी मौसम में आपको प्रभावित कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं की लिप्स पर छोटे-छोटे दाने होने का कारण क्या हैं।

  • कॉस्मेटिक केमिकल युक्त प्रोडटक्ट्स के अधिक इस्तेमाल से
  • प्रदुषण और धुल-मिट्टी के कारण
  • किसी वजह से रोम छिद्रों के बंद होने से
  • अचानक शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंजेज की वजह से
  • हमेशा स्ट्रेस में रहने के कारण
  • कुछ दवाओं के साइडइफेक्ट्स
  • ऑइल का त्वचा से चिपकने की वजह से
  • बैक्टीरिया की वजह से
  • लिप्स फंगल इन्फेक्शन की वजह से दानों से भर जाता हैं
  • पसीना जमने और एंटीबायोटिक्स के सेवन से

यह भी पढ़ें कपूर के तेल के फायदे (Kapoor ke Tel ke Fayde)

लिप्स पर छोटे-छोटे दाने का घरेलु उपचार

लिप्स पर छोटे-छोटे दाने का घरेलु उपचार
लिप्स पर छोटे-छोटे दाने का घरेलु उपचार

लिप्स पर दाने का होना एक आम समस्या हैं। जिसे घरेलु नुस्खों द्वारा भी आसानी से ठीक किया जा सकता हैं। घर में मौजूद चीजों से भी लिप्स पर हुए छोटे-छोटे दानों का उपचार किया जा सकता हैं। लेकिन इलाज से अच्छा बचाव हैं। इसलिए होठों को स्वस्थ रखने के लिए धुल-मिट्टी से स्किन को सुरक्षित रखने का प्रयत्न करें। इसके अलावे अत्याधिक तनाव लेने से बचे। ज्यादात्तर महिलाएं लिपस्टिक लगाकर ही सो जाती हैं। लिपस्टिक और लिप बाम में मौजूद केमिकल होठों पर दाने का कारण बन सकती हैं। इसलिए लिपस्टिक को ज्यादा देर तक होठों पर न लगा रहने दे। लिप्स पर छोटे-छोटे दाने का घरेलु उपचार की जानकारी नीचे प्रदान की गयी हैं।

एलोवेरा जेल

लिप्स हमारे चेहरे का एक प्रमुख भाग हैं। जिसकी बनावट और स्वास्थ्य व्यक्ति के चेहरे की खूबसूरती को बढाता हैं। एलोवेरा जेल लिप्स के दाने के उपचार में सबसे बेस्ट हैं। दरसल यह स्किन पर एक सुरक्षात्मक लेयर बनाता हैं। जो स्किन में नमी बनाकर सूखेपन से बचाता हैं। इसमें बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने के गुण हैं जिसकी वजह से लिप्स के दानों को जल्दी ठीक कर देता हैं। यह आपके स्किन को टाइट कर हमेशा जवान बनाएं रखने में भी मदद करता हैं।

यह भी पढ़ें एलोवेरा जेल के फायदे (Aloe Vera gel ke fayde)

सेब का सिरका

एंटी बैक्टिरियल और एस्ट्रीजेंट गुणों के कारण सेब का सिरका इस समस्या को दूर करता हैं। होठों के दानों की समस्या में इस सिरके को प्रभावित जगह पर लगाना होता हैं। ध्यान रहे की सिरके में बिना पानी डालें इसका उपयोग स्किन पर नहीं करना चाहिए। १/४ चम्मच सिरके में थोड़ा पानी मिलाकर होठों पर लगाने से दाने की समस्या दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं और खाने के फायदे क्या-क्या हैं ?

निम्बू और लहसुन

निम्बू और लहसुन का पेस्ट एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल खूबियों से भरपूर हैं। इस पेस्ट को होठों पर अप्लाई करने से जल्दी ही सफ़ेद दानों से मुक्ति मिलती हैं। नुस्खा बनाने के लिए आधे निम्बू के रस में ४ से ५ कलियों के पेस्ट को मिलाना हैं। पेस्ट को दिन में दो बार सुबह-शाम जरुर लगाएं।

यह भी पढ़ें नाभि में तेल लगाने के नुकसान और फायदे जानकर हैरत में पड़ जायेंगे

नारियल तेल

नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण हैं। दरसल इसमें लॉरिक एसिड होता हैं जो आपकी इस समस्या को दूर करने में मदद करती हैं। कैंडिडा फंगस की वजह से होने वाले संक्रमण की वजह से होठों के आसपास सफ़ेद पस वाले दाने हो जाते हैं। हाल के शोध से पता चला हैं की नारियल तेल इस यीस्ट संक्रमण को रोकने में बहुत ही प्रभावी हैं।

यह भी पढ़ें गंजे सिर पर बाल उगाने का तेल, दोबारा उगेंगे बाल करो यह उपाय

हल्दी, निम्बू और चन्दन

हल्दी चंदन में एंटीसेप्टिक, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्‍सीडेंट्स गुणों से भरपूर हैं। जो आपके होठों की स्किन पर होने वाले हर संक्रमण फोड़े-फुंसी और सफ़ेद दानों की समस्या का निदान करता हैं। नुस्खा बनाने के लिए थोड़ी सी हल्दी में चन्दन और ५ से ६ बूंद निम्बू रस मिलाना हैं। इस मिश्रण को सुबह-शाम-दोपहर होठों पर लगाने से दानों की समस्या खत्म होती हैं।

यह भी पढ़ें होठों पर एलर्जी का ईलाज – रामबाण तरीका

निष्कर्ष – लिप्स पर छोटे-छोटे दाने होना

आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की लिप्स पर छोटे-छोटे दाने होना किन कारणों से होता हैं और इसका घरेलु इलाज क्या हैं। घर पर आयुर्वेदिक पेस्ट बनाकर इस समस्या से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको हमेशा ही दाने होते रहते हैं तो बचाव ही इसका सबसे बेहतरीन इलाज हैं। होठों की इस प्रॉब्लम से बचने के लिए तेज धुप, गंदगी और स्ट्रेस से बचना जरुरी हैं। साथ ही ध्यान रखे की ज्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें।

मुझे उम्मीद हैं की यह जानकारी ” लिप्स पर छोटे-छोटे दाने होना – कारण और इलाज ” आपके बेहद काम आएगी। इस जानकारी को उन लोगों के साथ शेयर करें जिनको यह समस्या बार-बार होती हैं।

यह भी पढ़ें होठों के आसपास का कालापन कैसे दूर करें – Best Cream

Leave a Comment