मक्खी भगाने का स्प्रे घरेलू उपाय : मिनटों से घर से बाहर भाग जाएगी मक्खियां : – खाना बनाते या खाते वक्त मक्खियों का आना भला किसे पसंद होगा। मक्खियों की वजह से कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। दरसल मक्खियां ज्यादात्तर समय सड़े-गले खाद्य पदार्थों, नाली और गंदगी में बिताती हैं। जिसकी वजह से इसके पैरों में चिपके खतरनाक बैक्टीरिया एक जगह से दुसरे जगह आसानी से पहुंच जाती हैं। मक्खियाँ सबसे ज्यादा खाना खाते और बनाते वक्त परेशान करती हैं। यह भोजन पर बैठकर दूषित कर सकती हैं। जिससे कई बीमारियों के होने की संभावना बढ़ सकती हैं। इसलिए मक्खियों को जल्दी से जल्दी से घर से भगाना आवश्यक हैं। मक्खी भगाने का स्प्रे और घरेलू उपाय की जानकारी नीचे दी गयी हैं।

मक्खियां मच्छरों की तरह काटती नहीं इसलिए बहुत से लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। लेकिन सच तो यह है जिस घर में यत्र-तत्र मक्खियां उड़ती रहती है वहां बीमारियां का खतरा सबसे अधिक होता हैं। मक्खियों की वजह से आय इन्फेक्शन, टायफायड, काली खांसी, हैजा, स्किन इन्फेक्शन, पोलियो, डायरिया, कंजंक्टिवाइटिस, पेचिश जैसे गंभीर समस्याएं फ़ैल सकती हैं। तो आइए अब जानते है की मक्खी भगाने का स्प्रे और घरेलू उपाय कौन-कौन से हैं।
मक्खी भगाने का स्प्रे घरेलू उपाय – 5 सबसे आसान उपाय
मक्खियाँ गंदगी से बहुत ज्यादा आकर्षित होती हैं। इसलिए सबसे पहले घर को साफ़-सुथरा रखना बहुत जरुरी हैं। यत्र-तत्र जूठा पड़ा खाना और उससे आती दुर्गंध मक्खियों को अपनी और खींचती हैं। अगर आपके घर में मक्खियां बहुत ज्यादा है तो खाने-पीने की चीजों को हमेशा ढक कर रखें। घर के आसपास के नाले में जमी गंदगी को जरुर हटा दें। अब आइए आपको कुछ ऐसे घरेलु स्प्रे या उपाय बताते है जिसकी मदद से इस समस्या का तुरंत निदान संभव हैं।

साल्ट वाटर स्प्रे
साल्ट वाटर के स्प्रे से मक्खियां तुरंत घर से भाग जाती हैं। सबसे पहले आपको एक स्प्रे बोतल खरीदना होगा। अगर आपके पास स्प्रे बोतल नहीं है तो परफ्यूम वाले बोतल में भी साल्ट वाटर को भर सकते हैं। पानी को बोतल में भरकर उसमें आधा मुठ्टी नमक डाल दें। उसके बाद इस पानी को मिलाकर उन स्थानों पर छिड़काव करे जहां खाने-पीने की चीजे रखी हुई हैं। छिड़काव करने के बाद आप देखेंगे की मक्खियां कुछ ही मिनटों में वहा से भाग जाएंगी।
ब्लैक पेपर, चीनी और मिल्क
यह भी पढ़ें
- भूत को कैसे पहचाना जाता है? – भूत-प्रेत बाधा के लक्षण और मुक्ति के उपाय
- उधार दिया हुआ पैसा वापस लेने का तरीका – जबरदस्त खतरनाक टिप्स मिनटों में मिलेगा पैसा वापस
ब्लैक पेपर, चीनी और मिल्क का मिश्रण
ब्लैक पेपर हर घर के किचन में आसानी से मिलने वाला मसाला हैं। यह मसाला मक्खियों के लिए काल हैं। ब्लैक पेपर, चीनी और मिल्क का घोल बनाने के लिए एक छोटा कटोरा ले लें। उसके बाद उसमें आधा गिलास दूध, २ चम्मच चीनी और १० से १५ काली मरीच को पीसकर अच्छी तरह मिला दें। दूध और चीनी मक्खियों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होती हैं। इस घोल को ऐसी जगह रखे जहां सबसे ज्यादा मक्खियाँ आती हैं। कुछ समय बाद आप देखेंगे की दूध मक्खियों से भर गया हैं। इस तरह आप मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं।
पानी, पुदीना और तुलसी
पानी, पुदीना और तुलसी की मदद से बना स्प्रे भी मक्खियों को भगाने में बहुत कारगर हैं। सबसे पहले पुदीने की १५ से २० पत्तियां लेकर तुलसी की २० पत्तियों के साथ पानी मिलाकर पीस लें। उसके बाद इस मिश्रण को पतला करने के लिए इसमें और पानी ऐड करें। अब इस मिश्रण को भोजन वाले स्थान, नाले के आसपास और गंदे क्षेत्रों में छीटें।
अदरक और कपूर
एक छोटे अदरक को पीसकर कपूर के पाउडर में मिला दें। उसके बाद इसे एक कटोरे में रखकर एक गिलास पानी के साथ अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण से निकलने वाली गंध मक्खियों के लिए असहनीय होता हैं। आप चाहे तो इसे फुल वाले झाड़ू की सहायता से भी प्रभावित स्थान पर छिड़क सकते हैं। इसकी गंध से मक्खियों का आतंक दूर होता हैं।
लाल मिर्च पाउडर
लाल मिर्च पाउडर से बना घोल सावधानी से बनानी चाहिए। आंखों में गलती घोल का अंश पड़ने से दर्द और जलन जैसी समस्या हो सकती हैं। इसलिए सबसे पहले हाथों और फेस को कवर जरुर करें। उसके बाद ही इस घोल को बनाएं। लाल मिर्च की गंध इस इन्सेक्ट के बर्दाश्त के बाहर होती हैं। इस घोल को स्प्रे करते ही मक्खियां घर से बाहर भाग जाती हैं।
यह भी पढ़ें
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने बताया है की मक्खी भगाने का स्प्रे घरेलू उपाय क्या हैं। मक्खियों के शरीर और पैरों के द्वारा कई खतरनाक रोगाणु एक जगह से दुसरे जगह स्थानांतरित होती हैं। अत: जब यह आपके भोजन पर बैठती है तो इसे दूषित कर रोगों को निमंत्रण देती हैं। अगर आपके भी घर में मक्खियां बढती जा रही है तो जल्दी से जल्दी इसका निवारण आवश्यक हैं।
उम्मीद हैं की आपको आज की आर्टिकल ” मक्खी भगाने का स्प्रे घरेलू उपाय : मिनटों से घर से बाहर भाग जाएगी मक्खियां ” पसंद आयी होगी। इस पोस्ट को दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें।
यह भी पढ़ें