चूहा भगाने का आसान तरीका – फिर कभी नहीं दिखेंगे चूहे

Spread the love

चूहा भगाने का आसान तरीका: नमस्कार दोस्तों क्या आप भी चूहों के आतंक से परेशान हैं तो निश्चिंत रहें आज की इस खास पोस्ट में मैं आपको चूहा भगाने का आसान तरीका बताने जा रही हूँ। इस तरीके से आप चूहों को बीना मारे आसानी से घर से भगा सकते हैं। दोस्तों जब घर या दुकान में अत्याधिक चूहे हो जाते हैं तो ये घर में रखें कीमती सामानों को भी कुतर देते हैं। यह नहीं अगर घर में ढेर सारे चूहे हैं तो रातों रात गेहूं, चावल को खाकर चट कार सकते हैं। तो आज की इस पोस्ट में मैं आपको चूहा भगाने का आसान तरीका बताउंगी जिसकी मदद से आप अपने कीमती सामानों को सुरक्षित रख सकते हैं।

चूहा भगाने का आसान तरीका - फिर कभी नहीं दिखेंगे चूहे
चूहा भगाने का आसान तरीका – फिर कभी नहीं दिखेंगे चूहे

चूहे को मारना अशुभ माना जाता हैं इसलिए यहाँ भगाने का तरीका जाने

दोस्तों हिन्दू धर्म में चूहे को भगवन श्री गणेश की सवारी माना जाता हैं और यही कारण हैं की लोग चूहे को मारना नहीं चाहते। ऐसे में सिर्फ एक ही उपाय हैं चूहे को घर से भगाना। आप चूहा भगाने का आसान तरीका अपनाकर घर के सामान को सुरक्षित कार सकते हैं। मैं जो तरीका आपको बताने जा रही हूँ इस तरीके के प्रयोग के बाद आपके घर में दुबारा चूहे नहीं दिखाई देंगे।

चूहा भगाने का आसान तरीका

प्याज से चूहा भगाने का आसान तरीका

जी हाँ अगर आप चूहा भागना चाहते हैं तो प्याज का इस्तेमाल करें। दरसल प्याज की गंध चूहों को पसंद नहीं हैं। इसके लिए आपको 5 बड़े प्याज के छोटे छोटे टुकड़े करने हैं। फिर प्याज को मिक्सी की सहायता से पीस कर रस निकाल लेना हैं। अब इस रस को घर के कोने कोने में स्प्रे करें। ऐसा आप 1 सप्ताह लगातार करें। ऐसा करने से चूहे आपके घर से भाग जायेंगे।

Also, Read अलसी से मोटापा कम करने का तरीका

तीखी मिर्ची भी हैं चूहा भगाने का आसान तरीका

घर से चूहे भागने के लिए तीखी मिर्ची का पाउडर बहुत काम करता हैं। इसके लिए आपको 5 चम्मच मिर्ची के पाउडर को 1 गिलास में मिलाना हैं और फिर उसे घर के हर कोने में छिट देना हैं। आप देखेंगे की कुछ ही देर के बाद चूहे घर से गायब हैं। यह तरीका आसान भी हैं और बेहद कारगर भी।

फिटकिरी

आज भी गाँव देहात में चूहे भागने के लिए लोग फिटकिरी का प्रयोग करते हैं। दरसल फिटकिरी का सुगंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होता हैं। इसके लिए आप बोतल में फिटकिरी के पाउडर को मिलाकर चूहों वाले स्थान पर छिडक दें। ऐसा करने पर चूहें घर से भाग जायेंगे।

पिंजरा

चूहों को अगर आप मारना नहीं चाहते हैं तो एक पिंजरा खरीद ले और रोटी का टुकड़ा उसमें रख दे। जैसे ही रोटी का टुकड़ा चूहा खाने आएगा वह उसी पिंजड़े में कैद हो जायेगा। उसके बाद आप चूहे को खी दूर छोड़ आये।

पुदीना

ठीक फिटकिरी और प्याज की ही तरह चूहों को पुदीना की महक पसंद नहीं होती हैं। ऐसे में आप पुदीना का प्रयोग भी कार सकते हैं। इसका प्रयोग भी चूहा भगाने का आसान तरीका हैं। इसके लिए आपको उन स्थानों पे पुदीना रखना होगा जहाँ चूहे अधिक रहते हैं। पुदीने के प्रयोग से चूहा तुरंत घर से भाग जायेगा।

कपूर का प्रयोग

कपूर की गंध से चूहे भाग जाते हैं। कपूर की गंध चूहों को सांस लेने में दिक्कत पैदा करती हैं। ऐसे में कपूर का प्रयोग चूहों को घर से भगाने के लिए कार सकते हैं। इसके लिए आपको कपूर को पीस लेना हैं और घर के सभी कोनों में पाउडर को छिट देना हैं। इससे चूहे तुरंत ही भाग जायेंगे।

Also, Read 1 मिनट में नींद आने का तरीका

पिपरमेंट

पिपरमेंट के इस्तेमाल से भी चूहों को घर से आसानी से भगाया जा सकता हैं। चूहे इसकी गंध को बर्दास्त नहीं कार पाते हैं जिसके कारण वे इससे दूर भागते हैं। इसके लिए आपको रुई की सहायता से पिपरमेंट को घर के कोनों में रख देना हैं। जैसे ही चूहों को इसकी गंध आएगी वो घर से निकल जायेंगे।

तो दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको चूहा भगाने का सबसे और बेहतरीन तरीका बताया हैं जो बेहद प्रभावकारी हैं। हमारे ब्लॉग सुंदरता पर आपको ब्यूटी टिप्स और हेल्थ टिप्स प्रोवाइड किये जाते हैं। अगर आप भी स्वस्थ और सुंदर दिखना चाहते हैं तो हमारे अन्य आर्टिकल्स को पढ़ सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हैं तो इसे शेयर जरुर करें। आपका धन्यवाद।

चूहे को भगाने का तरीका और विस्तार से पढ़ें

Also, Read ढील मारने का उपाय(Dhil Marne ka Upay)