पत्नी को रात में कैसे खुश रखें : स्त्री को समझना पुरुषों के लिए हमेशा से चैलेन्जिंग रहा हैं। शादी-शुदा जिन्दगी में अगर स्त्री सुख या प्रेम न हो तो आर्थिक संपन्नता भी व्यर्थ प्रतीत होती हैं। चाहे किसी व्यक्ति के पास कितना ही धन क्यों न हो अपनों के बिना उसका सुख अधुरा होता हैं। संबंधों को मजबूत करने के लिए एक दुसरे की ख़ुशी का ख्याल रखना जरुरी हैं। पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास, समर्पण, प्रेम, आपसी समझ और एक दुसरे की देखभाल करने से मजबूत होता हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बहुत महत्वपूर्ण हैं।
पति-पत्नी भावनात्मक रूप से एक दुसरे से जुड़े होते हैं। भावनात्मक जुड़ाव अर्थात पार्टनर के दुःख, चिंता, परेशानी को अपना समझना। अगर पति पत्नी की समस्यायों और जरूरतों का ध्यान नहीं रखेगा तो वह भला कैसे खुश रह सकती हैं। पत्नी को रात में कैसे खुश रखें यह जानने के लिए पूरी पोस्ट विस्तार से पढ़ें।

शादी के बाद ससुराल में पति ही एकमात्र ऐसा इन्सान होता है जिससे पत्नी सबसे ज्यादा उम्मीदे रखती हैं। ससुराल में लड़की को शुरुवात में एडजस्ट होने में काफी समय लगता हैं। एक नए घर में खुद को एडजस्ट करना काफी मुश्किल होता हैं। इस समय पत्नी को पति के सपोर्ट और प्रेम की जरूरत होती हैं। शादी-शुदा पुरुष जब काम से घर वापस लौटते है और पत्नी को दुखी या किसी बात से निराश देखते तो मन अशांत हो जाता हैं। रात का समय पति-पत्नी के रोमांटिक होने का समय होता हैं। और जब उस समय पत्नी खुश न हो तो सारा मूड खराब हो जाता हैं। यही कारण है की अक्सर पुरुष यह सवाल करते है की पत्नी को रात में कैसे खुश रखें :-
पत्नी को रात में कैसे खुश रखें
भारत के ज्यादात्तर घरों में पत्नी घर के काम और पुरुष बाहर के काम करते हैं। सुबह-सुबह ड्यूटी पर निकलने की वजह से पत्नी के लिए पर्याप्त समय निकाल पाना मुश्किल हो जाता हैं। लेकिन रात के समय कपल्स के पास पर्याप्त समय होता हैं। घर में भी हजारों तरह के कार्य होते हैं जिससे शरीर थक जाता हैं। अगर सास-ससुर अच्छे है तब तो कोई बात नहीं लेकिन अगर ताने देने वाले है तो मानसिक टेंशन अलग से होती हैं। इसलिए पुरुषों को अपनी पत्नी को समझने की कोशिश करनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर पत्नी की सहायता करने के लिए हाथ आगे बढ़ाना चाहिए। हर किसी को अपना सम्मान या इज्जत बड़ी प्यारी होती हैं। आप चाहे कितनी ही महँगी चीजे पत्नी को गिफ्ट कर दो और सम्मान न करो प्यार न दो तो वह कभी खुश नहीं होगी।
पत्नी को खुश करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होता हैं। पति का प्यार और साथ ही पत्नी के लिए सबकुछ होता हैं। जिस घर में पत्नी नाखुश होती है उस घर में दिन रात कलह होता रहता हैं। शास्त्रों में स्त्री को लक्ष्मी का रूप माना गया हैं। माना जाता है की जिस घर में पत्नी दुखी या नाखुश होती है उस घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता हैं। घर की खुशहाली और शांति के लिए पत्नी को हमेशा खुश रखना जरुरी हैं। पत्नी को रात में कैसे खुश रखें इसकी जानकारी नीचे प्रदान की गयी हैं :-

1. घर के कामों में पत्नी का हाथ बटाने की कोशिश करें
इस सवाल ” पत्नी को रात में कैसे खुश रखें ” इसका सबसे बेस्ट जवाब है उसका साथ देना। आज के समय में महिला और पुरुष दोनों ही मिलकर घर गृहस्थी को चलाने के लिए जॉब करते हैं। काम से आने के बाद अगर पत्नी को रात के समय घर पर खाना बनाना पड़े तो निश्चित ही थकान की वजह से वह चिड़चिडी हो जाएगी। अगर पत्नी जॉब नहीं करती तो उस स्थिति में भी पति को पत्नी हर संभव मदद जरुर करनी चाहिए। पत्नी की मदद करना प्यार जताने का ही तरीका हैं। अगर पत्नी को खुश देखना चाहते है तो कुकिंग में उनकी मदद कर सकते हैं।
अगर आपको खाना बनाने नहीं आता तो अपने हाथों से चाय या काफी ही बनाकर पिला सकते हैं। इसके अलावे शब्जियां, प्याज और लहसुन आदि काटना और छिलना कोई मुश्किल काम नहीं हैं। अगर आप पत्नी की हेल्प करेंगे तो वह चाहकर भी आपसे नाराज नहीं रह सकती हैं। नाराज पत्नी को भी इन तरीकों से आसानी से खुश किया जा सकता हैं।
यह भी पढ़ें पति-पत्नी में कलह के कारण
2. पत्नी की जरूरतों और सपनों का ख्याल रखें
पत्नी को रात में कैसे खुश रखें, इस सवाल का जवाब आपसे पास ही हैं। पत्नी की जरूरतों और सपनों को अपना समझकर साथ दें। आपका साथ पाकर उसकी हिम्मत बढ़ेगी। पत्नी अगर आपसे खुश नहीं है तो तो निश्चित ही आपमें कोई न कोई कमी जरुर होगी। पत्नी बिना किसी सैलरी के दिन रात घर के कामों में व्यस्त रहती हैं। कुछ महिलाएं तो जॉब भी करती हैं। लेकिन स्वयं के पैसों से जरूरत की चीजों को खरीदना उतना आनंद नहीं देता जितना प्यार से दिए गिफ्ट से मिलता हैं। जब पार्टनर पत्नी की छोटी-मोटी जरूरतों को बिना पूछे पूरा करता है तो वह फ़िक्र भरा एहसास पत्नी के दिल को छू लेता हैं। इसलिए खुश करने के लिए आप रोज रात को छोटे-मोटे गिफ्ट खरीदकर दे सकते हैं।
गिफ्ट महंगा हो यह जरुरी नहीं हैं। गिफ्ट ऐसा होना चाहिए जो जरूरत की हो या जो दिल को खुश कर सकें। रात को गिफ्ट में जरूरत की चीजें जैसे :- मेकअप किट, गुलाब का फुल, नाईट सूट या पत्नी की पसंद की पसंद की कोई अन्य चीज दी जा सकती हैं। यकीन मानिए रोजाना गिफ्ट पाकर पत्नी का दिल आपके लिए धड़कना तेज हो जाएगा।
यह भी पढ़ें दुष्ट पत्नी की पहचान और गलत पत्नी के लक्षण – मिनटों में करें पहचान
3. फ्री होने पर अधिक से अधिक समय पत्नी के साथ व्यतीत करें
बहुत से कपल्स का रिश्ता सिर्फ इसलिए टूट या खराब जाता है क्योकि उनके पास एक दुसरे के लिए पर्याप्त समय नहीं होता हैं। इस आर्थिक युग में सभी पैसे के पीछे भाग रहे है। पैसे कमाना जरुरी है लेकिन अपनों के लिए समय निकालना भी उतना ही जरुरी हैं। लोग पैसे अपनों या परिवार की अच्छी लाइफ के लिए ही कमाते हैं। इसलिए रिश्तों की कद्र करना सीखना जरुरी हैं। चाहे कोई भी जॉब क्यों न हो रविवार या सप्ताह में किसी अन्य दिन तो छुट्टी तो रहती ही हैं।
हॉलिडे के दिन पत्नी और बच्चे के लिए समय निकालकर घुमने का प्लान जरुर करें। घुमने के लिए घर से ज्यादा दूर जाना जरुरी हैं। पत्नी को बस आपका क्वालिटी टाइम चाहिए होता हैं। इसलिए आप रेस्टोरेंट, मूवी, पार्क या फिर पत्नी की पसंद की जगह का चुनाव कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें जो पत्नी अपने पति का अपमान करती है – इस स्थिति में पति को क्या करना चाहिए
4. दिल की बातों को एक्सप्रेस करने से खुद को न रोके
पत्नी को खुश रखने के लिए यह जाताना जरुरी है की आप उसे कितना प्यार करते हैं। सिर्फ रात के समय हमबिस्तर होना किसी भी स्त्री को अच्छा नहीं लगता हैं। प्रेम भरे छोटे छोटे शब्द भी भावनात्मक रूप से कपल्स को जोड़े रहने का कार्य करती हैं। जब आप दिल की बातों को लब्जों द्वारा पत्नी से एक्सप्रेस करते है तो शरीर में कई तरह के होर्मोंस जैसे डोपामाइन, ऑक्सीटोसिन, सेरोटोनिन और नॉरएपिनेफ़्रिन आदि निकलते हैं। ये सभी होर्मोंस स्त्री और पुरुष के रोमांटिक मूड बनाने में मदद करता हैं। ये होर्मोंस कपल्स के उत्साह और भावनात्मक लगाव को बढाने में मदद करता हैं।
जिससे पत्नी रात के समय खुश और रोमांटिक हो जाएगी। इसलिए जब भी वक्त मिलें पत्नी से गले मिलकर थ्री मैजिकल वर्ड्स ( i love u ) जरुर बोले। पत्नी से अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने का कोई भी मौका न छोड़ें। ये छोटे दिखने वाले वर्ड्स आपकी शादी-शुदा लाइफ को खुशियों से भर सकती हैं।
यह भी पढ़ें पत्नी का धर्म क्या होता है – जानकर हैरान हो जायेंगे
5. पत्नी की भावनाओं को समझें
पत्नी को खुश करना है तो उसकी भावनाओं को समझना और सपोर्ट करना जरुरी हैं। अर्थात अगर पत्नी किसी कारण उदास है तो उसका कारण जान हेल्प करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर हेल्प नहीं कर सकते तो उसके दुःख में उसके साथ रहने की कोशिश करें। सहानुभूति और सपोर्ट के जरिए पत्नी का आपके प्रति प्रेम को बढाने में मदद कर सकता हैं। दिन भर ऑफिस में एक जगह बैठकर काम करना निश्चित रूप से पुरुषों को मानसिक रूप से थका देता हैं। लेकिन यह भी सच है की घर में भी हजारों तरह के काम होते है जो स्त्रियों को भी मानसिक और शारीरिक रूप से थका सकता हैं।
अगर पत्नी का मूड ठीक नहीं है तो हमबिस्तर होने के बजाय उसकी परेशानियों को जानने की कोशिश करें। दिन भर क्या किया इसके विषय में पूछे। आपका पूछना आपकी वाइफ को निश्चित रूप से अच्छा लगेगा। उसे लगेगा की कोई तो है जो उसकी फ़िक्र करता हैं। अगर पत्नी थकी हुई या निराश है तो उसका सहारा बनने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें पति-पत्नी साथ में क्यों सोते हैं ? / मिलन कब और कैसे होना चाहिए
6. रोमांटिक होने का कोई भी पल मिस न करें
अगर पति-पत्नी के रिश्ते में रोमांस न हो तो वह रिश्ता बोझ सा लगने लगता हैं। रोमांस रिश्ते में मिठास भरने का कार्य करती हैं। इसलिए पत्नी के साथ अधिक से अधिक समय स्पेंड करे। आप चाहे तो पत्नी को एक प्यारा और क्यूट सा नाम दे सकते हैं। ऑफिस जाने से पहले और आने के बाद पत्नी को kiss करना न भूलें। इसके अलावे पत्नी के साथ सप्ताह में एक बार कैंडल लाइट डिनर भी कर सकते हैं। इससे रिश्ते में उत्साह और प्रेम बना रहता हैं।
रोमांटिक होने का कोई खास समय नहीं होता हैं। आप किचन में भी पत्नी के साथ शैतानी कर सकते हैं। आपका प्यारा सा चुम्बन पत्नी की सारी टेंशन और थकान को मिटा सकता हैं। रोमांटिक होने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है की आप शारीरिक संबंध बनाने के लिए पत्नी को फ़ोर्स करें। कैंडल लाइट डिनर , गिफ्ट देना, फ्लाइंग kiss देना, गले लगाना, कुकिंग में हेल्प करना आदि भी रोमांटिक होने के ही अलग-अलग तरीके हैं।
यह भी पढ़ें कैसे पता करें कि महिला दूसरे के संपर्क में हैं – गलत पत्नी के लक्षण
7. आंख मूंदकर पत्नी पर भरोसा करें
जिससे आप प्रेम करते है उस पर खुस से ज्यादा भरोसा होना चाहिए। चाहे सामने वाला व्यक्ति झूठ ही क्यों न बोले आप उनका विश्वास करके देखें। यकीन मानिए जब आप आंख मूंदकर पत्नी पर विश्वास करेंगे तो उसे महसूस होगा की आप उससे कितनी मोहब्बत करते हैं। और एक दिन वह आपसे झूठ बोलना भी बंद कर देगी। पति-पत्नी के रिश्ते में एक दुसरे पर विश्वास न हो तो घर टूटना तय हैं। कपल्स के बीच विश्वास न होने पर कोई तीसरा आसानी से आपके रिश्ते में दरार डाल सकता हैं। पत्नी को रात में कैसे खुश रखें इस सवाल का जवाब है उस पर खुस से ज्यादा विश्वास करके …..
छोटी-छोटी बातों पर शक करने से पत्नी के साथ आपका रिश्ता कमजोर हो सकता हैं। कुछ पतियों की पत्नी पर नजर रखने की आदत होती हैं जैसे: फोन पर बात करने पर शक करना, तलाशी लेना आदि। अगर आपकी भी यह आदत है तो पत्नी आपसे कभी भी खुश नहीं हो सकती हैं। पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर ही टीका होता हैं। इसलिए पत्नी पर खुद से ज्यादा विश्वास करें।
यह भी पढ़ें पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने का उपाय – रोमांटिक बातें क्या होती है
निष्कर्ष
आज की इस खास पोस्ट में मैंने आपको बताया हैं की पत्नी को रात में कैसे खुश रखें । पत्नी को खुश करना कोई मुश्किल कार्य नहीं हैं। पत्नी की छोटी-छोटी जरूरतों, भावनाओ और इच्छाओं का ख्याल रखकर भी उसे आसानी से खुश रखा जा सकता हैं। अगर आपकी पत्नी भी आपसे खुश नहीं है तो यह कोई आम बात नहीं हैं। जी हां, अगर पत्नी आपसे नाखुश है तो परिवार का कोई भी सदस्य खुश नहीं रह पाता हैं। पति-पत्नी के बीच के झगड़े बच्चों पर भी बुरा असर डालती हैं। इसलिए समय रहते रिश्ते को टूटने से बचाने की कोशिश करनी चाहिए।
उम्मीद है की आपको आज की यह पोस्ट ” पत्नी को रात में कैसे खुश रखें : बस करो ये 5 काम पत्नी खुश हो जाएगी ” पसंद आएगी। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
यह भी पढ़ें सच्ची पत्नी की पहचान क्या हैं – 5 ऐसे गुण जो हर पत्नी को बनाता हैं विशेष